कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना: अफ़वाहों के वायरस से जूझता पॉल्ट्री कारोबार

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऐसा पहली बार है कि कोरोना वायरस की वजह से फ़ैलाई जा रही फ़ेक न्यूज़ के चलते भारत के करीब 50 लाख लोगों की रोज़ी रोटी का ज़रिया और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पॉल्ट्री प्रोडक्ट पर बुरा असर पड़ा है.

    इसका परिणाम ये हुआ है कि पॉल्ट्री (मुर्गी पालन) के कारोबार में लगे लोग निराश हो चुके हैं और तनाव में जी रहे हैं.

    फ़ेक न्यूज़ के जरिए लोगों के बीच ये संदेश फैलाने की कोशिश की गई है कि शाकाहारी खाना मांसाहार के मुकाबले ज़्यादा बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक है.

  2. जनता कर्फ़्यू के बाद भी सोमवार को मेट्रो सेवाएं रहेंगी बाधित

    जनता कर्फ़्यू के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि रविवार को उसकी सेवाएं बंद रहेंगी.

    शनिवार को दिल्ली मेट्रो ने बताया कि उसकी सेवाएं सोमवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगी.

    इतना ही नहीं सोमवार को दिल्ली मेट्रो रात आठ बजे के बाद भी बंद रहेगी.

    हालांकि ये फ़ैसला फिलहाल 23 मार्च यानी सोमवार के लिए लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. छत्तीसगढ़ः रायपुर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन की स्थिति

    कोरोना

    इमेज स्रोत, DPR

    इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ में 1500 संदिग्ध मरीज़ों को अलग से रखने की व्यवस्था की गई है

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिन पहले एकमात्र संदिग्ध मरीज़ के पाये जाने के बाद से रायपुर में लॉकडाउन की स्थिति है. राज्य के नगरीय इलाकों में पहले ही धारा 144 लागू किया जा चुका है.

    रायपुर में मौजूद पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर सभी दूसरे सरकारी दफ़्तरों को 31 मार्च तक के लिये बंद कर दिया गया है.

    राजधानी रायपुर में किराना, डेयरी, दवा और पेट्रोल पंप को छोड़ कर दूसरी दुकानों के खोलने पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है. इससे पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार को वर्क एट होम के निर्देश में जारी किये थे.

    शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष भी अपने निवास से ही कार्य करेंगे. आपातकालीन सेवाओं से संबंधित दफ्तरों में भी लोगों की कम से कम आने-जाने के निर्देश दिये गये हैं.

    राज्य में बाहर से आने-जाने वाली बसों पर पहले ही रोक लगा रखी थी. अब राज्य के भीतर भी इनके परिवहन को अगले आदेश तक के लिये बंद कर दिया गया है.

    इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि उनके विभाग ने इस साल 27 जनवरी को ही राज्य में फर्स्ट रैपिड एक्शन टीम का गठन कर लिया था, इसलिये आज की स्थिति में हमारे पास इस बीमारी से निपटने की क्षमता बढ़ गई है.

    उन्होंने कहा, "राज्य में कोरोना के 450 मरीजों की इलाज की व्यवस्था है. 60 बिस्तरों का एक पूर्णतः नया अस्पताल भी तैयार हो चुका है. 1500 संदिग्ध मरीज़ों को पृथक से रखने की व्यवस्था है और इस क्षमता में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है."

  4. 'केरल में कोरोना से संक्रमित सभी 12 लोग खाड़ी से लौटे थे'

    केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है और ये सभी संक्रमित लोग खाड़ी देशों से लौटे थे.

    मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों से मुलाकात पर रोक

    सांकेतिक तस्वीर
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    छत्तीसगढ़ में सरकार ने सभी जेलों में 31 मार्च तक क़ैदियों से मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है.

    रायपुर में मौजूद स्थानीय पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनज़र जेल में छुट्टी से लौट रहे क़ैदियों या नये बंदियों के लिये अलग बैरक की व्यवस्था की गई है. ऐसे बंदियों और कैदियों को अलग बैरक में रखा जा रहा है.इधर स्थानीय अदालतों में क़ैदियों की पेशी 31 मार्च तक के लिये टाल दी गई है.

    बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट में भी केवल ज़रुरी मामलों की सुनवाई के निर्देश जारी किया गये हैं.इस बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6 बसों में छत्तीसगढ़ के मज़दूरों को उनके घर भेजे जाने की ख़बर है.

    अधिकारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखे जाने की तैयारी है.

  6. इटली: कोरोना पर नियंत्रण के लिए फ़ौज उतारने की तैयारी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Fabrizio Di Nucci/NurPhoto via Getty Images

    कोविड-19 की वजह से एक दिन में 627 लोगों की मौत होने के बाद इटली ने कुछ शहरों में फ़ौज उतारने का फ़ैसला किया है.

    चीन के मेडिकल एक्सपर्ट जो इस संकट से लड़ने में इटली की मदद के लिए पहुँचे हैं, उनका कहना है कि "जिस तरह के प्रतिबंध इटली ने प्रभावित इलाक़े में लगा रखे हैं, वो नाकाफ़ी हैं."

    स्थानीय प्रशासन के अनुसार उत्तरी इटली में मिलान शहर से क़रीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोम्बार्डी इलाक़ा कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है.

    अकेले इस इलाक़े से ही कोविड-19 के हज़ारों मामले सामने आये हैं. इस महामारी की वजह से इटली में मरने वालों की संख्या अब 4,000 के पार जा चुकी है और इस तरह इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है.

    लोम्बार्डी क्षेत्र के प्रतिनिधि अतीलिओ फ़ोन्ताना ने प्रेस को बताया है कि "शुक्रवार को उन्होंने इटली की सरकार से अपने क्षेत्र में फ़ौज भेजने की माँग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है."

    उन्होंने बताया, "जल्द ही सैनिकों की टुकड़ियाँ लॉम्बार्डी में होंगी. इस फ़ैसले में थोड़ी देर हुई, पर हमने हिम्मत नहीं हारी है."

    इटली की सरकार ने इससे पहले लोगों को बेहद ज़रूरी काम पड़ने पर ही घरों से बाहर आने की हिदायत दी थी.

    लेकिन बीते 24 घंटे में जिस तरह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए नहीं लगता कि लोगों ने इन हिदायतों को शुरुआत में गंभीरता से लिया.

    शुक्रवार-शनिवार को इटली में कोविड-19 के 6000 से अधिक नए मामले दर्ज किये गए हैं.

    इसके साथ ही इटली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,000 से अधिक हो गई है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. स्पेन: कोविड-19 से मौतों का नया रिकॉर्ड

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Jorge Sanz/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

    स्पेन में एक दिन में सबसे अधिक 324 लोगों की मौत दर्ज की गई है और इसके साथ ही वहाँ कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1326 हो गई है.

    स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है.

    उन्होंने बताया है कि एक दिन पहले स्पेन में कोविड-19 से 235 लोगों की मौत हुई थी.

  8. 'लगभग 30 करोड़ भारतीय कोरोना की चपेट में आ सकते हैं'

    डॉक्टर रामानन लक्ष्मीनारायण का कहना है कि लगभग 30 करोड़ भारतीय कोरोना की चपेट में आ सकते हैं.

  9. क्या भारत में 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' शुरू हो चुका है?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में जब यह सवाल पूछा गया कि 'क्या भारत में ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ शुरू हो चुका है?' तो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि "ऐसा कहना अभी सही नहीं होगा."

    उन्होंने माना कि 10 से ज़्यादा मामले ऐसे पाये गए हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री सिर्फ़ भारत में सफ़र करने की है और इन लोगों ने दावा किया है कि वे विदेश से लौटे किसी शख़्स से नहीं मिले. लेकिन इन मामलों में अभी और जाँच किये जाने की ज़रूरत है.

    अधिकारियों ने यह भी माना कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का घनत्व थोड़ा ज़्यादा देखा गया है. लेकिन इन सभी मामलों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का बेहद जटिल काम जारी है.

    सभी मामलों में इस बात की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है कि जाने-अनजाने में ये लोग कहीं किसी ऐसे शख़्स के संपर्क में तो नहीं आये जो बीते दिनों विदेश से लौटा हो.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 7000 से ज़्यादा लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है ताकि कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बारे में कोई पुख़्ता टिप्पणी की जा सके.

  10. कोरोना वायरस पर सरकार राहत पैकेज देः राहुल गांधी

    कोरोना वायरस संक्रमण का अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने राहत पैकेज की मांग की है.

    उन्होंने कहा है, "कोरोना वायरस हमारी नाज़ुक अर्थव्यवस्था पर एक कड़ा प्रहार है. छोटे, मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ताली बजाने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी. आज नकद मदद, टैक्स ब्रेक और कर्ज अदायगी पर रोक जैसे एक बड़े आर्थिक पैकेज की जरूरत है. तुरतं कदम उठायें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ओडिशा में आठ दिन का नियमित लॉकडाउन

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Subrat Kumar Pati

    इमेज कैप्शन, ओडिशा में अभी तक कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं (तस्वीर में भुवनेश्वर का एक अस्पताल)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर समेत प्रदेश के 40 फ़ीसद क्षेत्र के नियमित लॉकडाउन की घोषणा की है.

    भुवनेश्वर में मौजूद स्थानीय पत्रकार सुब्रत पति ने बताया कि ये लॉकडाउन 22 से 29 मार्च तक, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा.

    ओडिशा सरकार ने कटक समेत राज्य के पाँच ज़िलों और आठ शहरों में यह लॉकडाउन रखने की बात कही है.

  12. बैंकॉक में शॉपिंग मॉल बंद

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    थाई प्रशासन ने राजधानी बैंकॉक में सभी शॉपिंग मॉल बंद करने का आदेश दिया है.

    शनिवार को यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत अधिक बढ़े.

    गवर्नर अस्विन क्वानमुआंग ने कहा कि सभी मॉल 22 मार्च से अगले 22 दिनों के लिए बंद रहेंगे.

    इसके साथ ही बॉक्सिंग स्टेडियम, सैलून और गैलरी भी बंद रहेंगे.

    नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक साल की जेल या एक लाख थाई बात (करीब 2.25 लाख रुपये) जुर्माना या दोनों सज़ा दी जा सकती है.

    थाईलैंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं.

    इसके साथ देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 411 पहुंच गई.

    संक्रमण के नए मामले हाल ही में हुए बॉक्सिंग मैच, एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स और मलेशिया के पास हुई एक धार्मिक सभा से बढ़े हैं.

    संक्रमित लोगों में से 366 का इलाज चल रहा है जबकि 44 लोग ठीक हो चुके हैं.

  13. पश्चिम बंगाल में कोरोना का तीसरा मामला मिला

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Jit Chattopadhyay/Pacific Press/LightRocket via Getty Images

    कोलकाता में कोरोना वायरस से संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया. 23 साल की ये महिला हाल में स्कॉटलैंड से लौटी थीं.

    कोलकाता में मौजूद स्थानीय पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया कि उन्हें महानगर के बेलियाघाटा स्थित संक्रामक रोगों के अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस अस्पताल में जांच के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं.

    राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक अजय चक्रवर्ती ने बताया, "वह महिला शुक्रवार को मुंबई पहुंची थीं और वहां से घरेलू उड़ान के जरिए कोलकाता पहुंची. कोरोना से संक्रमण का लक्षण होने की वजह से वह एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल गईं. आधी रात के समय उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमण की पुष्टि हुई."

    महानगर में बेलियाघाटा स्थित संक्रामक बीमारियों के एकमात्र अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है.

    इसबीच, घर पर क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की बजाय खुलेआम घूमने के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने चितरंजन अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में दाखिल करा दिया है.

    पुलिस के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं घर में आइसोलेशन की सलाह का उल्लंघन कर रही थीं. इसलिए महामारी अधिनियम के तहत उनको पकड़ कर अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है. उनको घर में आइसोलेशन की सलाह दी गई थी.

    दूसरी ओर, चर्च ने 31 मार्च तक अपनी तमाम गतिविधियां स्थगित कर दी हैं.

    कोलकाता के बिशप परितोष कैनिंग ने बताया कि कोरोना के चलते स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है.

  14. कोरोना की वजह से भुवनेश्वर में ऑड-ईवन फ़ॉर्मूला लागू

    कोरोना वायरस की चुनौती को देखते हुए ओडिशा सरकार द्वारा भुवनेश्वर में आज सुबह से ऑड ईवन फार्मूला लागू कर दी गई है.

    भुवनेश्वर में मौजूद स्थानीय पत्रकार सुब्रत पति ने बताया कि ऑटो रिक्शा, टैक्सी, बस आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यमों पर ये रोक लागू की गई है.

    भुवनेश्वर शहर आम दिनों की तुलना मे सुनसान दिख रहा है.

    शुक्रवार से सारे रेस्तरां, बार, कॉफी शॉप आदि पूरी तरह से बंद कर दी गयी है.

    7 से ज्यादा लोगो के इकट्ठा होने पर सरकार ने रोक लगाया है. अभी तक ओडिशा में कोरोना के 2 पॉजिटिव मामले पाये गए हैं.

  15. शिवसेना सांसद तुमाने भी सेल्फ़-आइसोलेशन में

    महाराष्ट्र के रामटेक लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना के सांसद कृपाल तुमाने ने भी बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने की वजह से ख़ुद को अलग-थलग कर लिया है.

    संसदीय कमेटी की बैठक में दोनों नेताओं की 18 मार्च को मुलाक़ात हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. सिंगापुर में कोरोना से दो लोगों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, afp

    सिंगापुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो लोगों हुई है. सिंगापुर में ये पहली मौतें हैं.

    मरने वालों में एक 75 साल की महिला है और दूसरा शख़्स 64 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक है.

    प्रशासन का कहना है कि वो पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के संक्रमण को रोकने में सिंगापुर के प्रयासों की सराहना की थी.

    कोरोना संक्रमण के शुरुआती मामले सामने आने वाले देशों में शामिल होने के बावजूद यहां अब तक कोई मौत नहीं हुई थी.

    हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या बीते सप्ताह 40 के पार हो गई.

    इनमें से अधिकतर लोग यूरोप, अमरीका और एशिया के दूसरे हिस्सों से लौटे थे.

  17. सिडनी का बोंडी बीच अस्थाई तौर पर बंद

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया में किसी एक जगह पर लोगों के जमा होने की अधितकम सीमा पार होने के बाद सिडनी पुलिस ने बोंडी बीच को फिलहाल बंद कर दिया है.

    ऑस्ट्रेलिया में 500 से अधिक लोगों के एक जगह पर जमा होने पर रोक लगा दी है.

    हालांकि घर में रहने की अपील के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सिडनी में समंदर किनारे पहुंच रहे हैं.

    टमारामा बीच पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.

    स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बीच पर जमा हुए लोगों के बर्ताव को बुरा कहा और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दें.

  18. तेल, गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंडियन ऑयल की कोशिश

    कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत के कई शहर बंद हो रहे हैं, लेकिन इस बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में ईंधन की बिना बाधा आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक दुर्लभ प्रोटोकॉल लागू किया है.

    इस प्रोटोकॉल का मक़सद अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही ये सुनिश्चित करना है कि देश की ईंधन आपूर्ति पर्याप्त बनी रहे.

    आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा है, "हम एक ऐसे व्यवसाय में हैं जहाँ हमें यह सुनिश्चित करना है कि ना केवल उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस मिले, बल्कि विमानन कंपनियों को मांग के आधार पर जेट ईंधन भी मिले और राष्ट्र के सुरक्षा बलों को आपूर्ति भी बिना बाधा के जारी रहे."

    कंपनी ने जिन पदों पर संभव है, वहाँ घर से काम करने की इजाज़त दी है और काम के घंटों में परिवर्तन किया है.

    साथ ही सभी पेट्रोल पंपों और एलपीजी आपूर्ति केंद्रों में फेस मास्क और सैनिटाइज़र के साथ ज़रूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. जनता कर्फ़्यू के दौरान मुंबई मेट्रो बंद

    जनता कर्फ़्यू के दौरान मुंबई मेट्रो ने अपनी सेवाएं बंद रखने का फ़ैसला किया है.

    मुंबई के मध्य में स्थित घाटकोपर से शहर के पश्चिम में स्थित वरसोवा तक का सफ़र करने के लिए सैकड़ों मुंबईकर रोज़ मेट्रो का सफ़र करते हैं.

    इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो प्राधिकरण ने ये फ़ैसला लिया है.

    भारत में महाराष्ट्र अब तक कोविड-19 से सबसे ज़्यादा प्रभावित है.

    महाराष्ट्र में अब तक 63 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

    यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव निकली है. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वॉर्ड के इनचार्ज डॉ. सुधीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है. जय प्रताप सिंह उस पार्टी में मौजूद थे जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त