कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. किसी को हो रही बुखार खांसी कोरोना है, ये कैसे पता चलेगा?

    कोरोना वायरस की दहशत इन दिनों पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है.

    चीन से निकला यह वायरस अब यूरोप सहित कई देशों में हज़ारों लोगों की जान ले चुका है. इस वायरस के संक्रमण में आने वाले शख्स को बुखार-खांसी जैसे लक्षण देखे जाते हैं.

    लेकिन क्या हर कोई बुखार से पीड़ित शख्स या खांसता हुआ व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है?

    किसी शख्स को कोरोना है, यह कैसे मालूम चलेगा. देखिए इस वीडियो में.

    वीडियो कैप्शन, बुखार खांसी कोरोना है, कैसे पता चलेगा?
  2. देश के 18 राज्यों में 166 संक्रमित

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या अब 166 पहुंच चुकी है जिसमें 25 विदेशी नागरिक और 141 भारतीय शामिल हैं.

    चंडीगढ़ में आज आए ताज़ा मामले के साथ कोरोना संक्रमण के मामले अब देश के 18 राज्यों में दर्ज किए जा चुके हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 15 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

    संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अब तक 45 (इनमें 3 विदेशी), केरल में 27 (इनमें 2 विदेशी), उत्तर प्रदेश में 17 (इनमें 1 विदेशी) और कर्नाटक में 14 लोग (सभी भारतीय नागरिक) कोरोना संक्रमित हैं. हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 17 है और इसमें 14 विदेशी नागरिक हैं.

    भारत में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, mohfw

  3. सोशल डिस्टेंसिंग से रुकेगा कोरोना?

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मकसद से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर एडवाइज़री जारी की है.

    सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब होता है एक-दूसरे से दूर रहना ताकि संक्रमण के ख़तरे को कम किया जा सके.

    लेकिन ये ज़रूरी क्यों है और क्यों कहा जा रहा है कि इससे कोरोना को फैसले सो रोकने में मदद मिलेगी.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, reute

  4. कोरोना के कारण कैंसल हुई ट्रेन तो पैसे मिलेंगे वापस

    कोरोना वायरस और इस कारण ट्रेनों में कम होती यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेल ने गुरुवार को 84 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. ये ट्रेनें 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक रद्द की गई हैं.

    इससे पहले बुधवार को 99 ट्रेनें रद्द की गई थीं. इसके साथ अब तक कोरोना के कारण कुल 155 ट्रेनें रद्द की गई हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रेलवे ने कहा है कि जिन लोगो ने इन ट्रेनों की टिकटें ली थीं उनके पूरे पैसे वापस किए जाएंगे.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. छत्तीसगढ़ में एक महिला कोरोना वायरस संक्रमित

    छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला दर्ज किया गया है. ये प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला है.

    रायपुर एम्स के अधीक्षक डॉक्टर करण पिपरे रायपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार आलोक पुतुल को बताया कि विदेश से लौटी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. महिला और उनके पूरे परिवार को फिलहाल अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है.

    डॉक्टर करण पिपरे के अनुसार 15 मार्च को रायपुर एम्स में महिला का सैम्पल लिया गया था. 18 मार्च को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. केवल इंटरनेट पर ही देख सकेंगे गंगा आरती

    हरिद्वार जिला मजिस्ट्रेट सी रविशंकर ने हर-की-पौड़ी में होने वाली गंगा आरती में लोगों से शामिल होने पर पाबंदी लगा दी है. ये रोक 31 मार्च तक लागू रहेगी.

    उन्होंने आदेश दिया है कि पहले की ही तरह गंगा आरती रोज़ाना होगी और इसे श्रद्धालुओं के लिए इंटरनेट के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

    कोराना का असर गंगा आरती पर

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. चंडीगढ़ का कोरोना का एक मामला आया सामने

    चंडीगढ़ में 23 साल की एक महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया है

    वो हाल में ब्रिटेन से लौटी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या पहुंची 151

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या अब 151 पहुंच चुकी है जिसमें 25 विदेशी नागरिक और 126 भारतीय शामिल हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 14 लोग इससे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

    संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अब तक 42, केरल में 27, उत्तर प्रदेश मैं 16 और कर्नाटक में 11 लोग कोरोना संक्रमित हैं. हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 17 है और इसमें 14 विदेशी नागरिक हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, mohfw