कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.
लाइव कवरेज
महाराष्ट में कितनी तैयारी
महाराष्ट्र में आइसोलेशन के लिए 250 बेड तैयार किए गै, जबकि 7000 से अधिक सामान्य बेड उपलब्ध. स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने आम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर में सभी दफ़्तरों और दुकानों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र में 63 मामले
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 63 मामले.
महाराष्ट्र में एक दिन में 11 नए मामले
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस के 11 नए मरीज़ सामने आए हैं. इनमें से आठ हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं जबकि तीन लोग, इन लोगों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं.
नोएडा में नया मरीज़
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर 74 के सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में एक शख़्स कोरोना वायरस से संक्रमित. सोसायटी के निवासियों को 23 मार्च तक अपने अपने घरों में रहने का आदेश, ज़िलाधिकारी बीएन सिंह ने सोसायटी को सील करने का आदेश दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत में अब तक 271 मामलों की पुष्टि
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 21 मार्च, 2020 के सुबह दस बजे तक भारत में कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि. सुबह दस बजे तक 14, 811 लोगों की जांच.
कोरोना के लिए योगी की तैयारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में आइसोलेशन
वॉर्ड बनाए गए हैं. उनके मुताबिक प्रदेश में संक्रमण के 23 मामले सामने आए थे, जिनमें से नौ स्वस्थ हो चुके हैं.
योगी आदित्यनाथ के मुताबिक प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों, मॉल्स, रेस्त्रां को बंद कर दिया गया है. लोगों से घरों में रहने
की अपील की गई है. उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में पर्याप्त
मात्रा में खाद्यान्न और दवाइयां मौजूद हैं.
उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए भरण-पोषण के भत्ते को
मंज़ूरी दी गई है. पंजीकृत श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता के तहत प्रत्येक को एक
हज़ार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा रिक्शा आदि छोटे कारोबार में लगे लोगों को भी
सरकार एक हज़ार रुपये देगी.
योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार को होने
वाले जनता कर्फ़्यू में पूरी तरह से शामिल हों.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत में अब तक 258 मामले
समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हवाले से बताया है कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 258 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें 39 विदेशी नागरिक शामिल हैं. दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते एक-एक मौत भी हुई है. कोरोना वायरन का संक्रमण अब तक भारत के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है.
विभिन्न राज्यों में अब तक आए मामले-
1. महाराष्ट्र- अब तक 52 मामले
2. केरल- अब तक 40 मामले
3. दिल्ली- अब तक 26 मामले
4. उत्तर प्रदेश- अब तक 24 मामले
4. राजस्थान- अब तक 17 मामले
मोहाली में कोरोना वायरस का मामला
पंजाब के मोहाली में एक शख़्स को कोरोना वायरस का संक्रमण. यह शख़्स पिछले दिनों ब्रिटेन से लौटा था. पंजाब में कोरोना वायरस का चौथा पॉजिटिव मामला.
मास्क और सेनिटाइज़र की क़ीमतें तय
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया है कि विभिन्न फेसमास्क और हैंड सेनिटाइजर की कीमतें तय कर दी गई हैं. इसके मुताबिक 2 प्लाई मास्क की अधिकतम क़ीमत आठ रुपये प्रति मास्क होगी जबकि 3 प्लाई मास्क की अधिकतम क़ीमत दस रुपये प्रति मास्क से अधिक नहीं होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मंदिर भी बंद किए गए
वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर को कोरोनावायरस के चलते 25 मार्च तक बंद किया गया. जबकि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमरीकी उपराष्ट्रपति का स्टाफ़ संक्रमित
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक अमरीका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के कर्मचारियों में एक कोरोना वायरस से संक्रमित.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
युवा कोरोना वायरस के आगे अजेय नहीं: WHO
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि युवाओं
की रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना वायरस से मुक्त नहीं है इसलिए वो ज़्यादा
घुलने-मिलने से बचें और कमज़ोर एवं बूढ़े लोगों से बात करने में परहेज़ करें.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरोस एडहानोम
गिबरियेसोस का कहना है कि युवाओं द्वारा किया गया चयन ‘किसी के लिए जीवन और मौत का अंतर हो सकता है.’
Covid-19 बीमारी से अब
तक दुनिया में तक़रीबन 11,000 लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई लाख लोग इससे
संक्रमित पाए गए हैं.
डब्ल्यूएचओ प्रमुख की टिप्पणी उन रिपोर्ट्स के सामने आने के
बाद आई है जिनमें कहा गया था कि बहुत से देशों में युवा स्वास्थ्य चेतावनियों को
लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि ये वायरस केवल बूढ़े लोगों को
अधिक अपनी चपेट में लेता है.
जेनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से ऑनलाइन न्यूज़
कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए बोलते हुए गिबरियेसोस ने कहा कि बूढ़े लोगों पर इसका अधिक
प्रभाव पड़ा है लेकिन युवा लोग भी इससे बचे हुए नहीं हैं.
उन्होंने कहा, “युवा लोगों
के लिए मेरे पास संदेश है. आप अजेय नहीं हैं, यह वायरस आपको हफ़्तों के लिए
अस्पताल पहुंचा सकता है या मार भी सकता है. अगर आप बीमार भी नहीं पड़ते हो लेकिन
फिर भी आप किसी के लिए ज़िंदगी और मौत का सबब बन सकते हो.”
शोध से पता चला है कि इस वायरस से सभी आयु के लोग संक्रमित
हो सकते हैं लेकिन यह ख़ासतौर से उम्रदराज़ और दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों
के लिए और भी ख़तरनाक हो जाता है.
Covid-19 से इटली में
मारे गए लोगों की औसतन आयु 78.5 साल है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, चीन में 50 से कम आयु के 1
फ़ीसदी लोगों की मौत हुई है लेकिन 80 की आयु तक के लोगों की मृत्यु दर 15 फ़ीसदी
है.
कनिका कपूर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना
वायरस से संक्रमित पाई गईं सिंगर कनिका कपूर के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश पुलिस ने लापरवाही
भरा रवैया अपनाने के लिए एफ़आईआर दर्ज की है.
उनके
ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन धाराओं
के तहत लापरवाही बरतने और संक्रमण फैलाकर दूसरों की जान संकट में डालने का मामला
बनता है.
कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से वापस आई थीं
और उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन तब तक Covid-19 के लक्षण सामने नहीं आए थे.
लंदन से आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ में
दो-तीन बड़ी पार्टियों में बतौर कलाकार हिस्सा लिया था जिनमें बड़ी संख्या में लोग
शामिल थे.
कोरोना वायरस को लेकर ब्रिटेन सरकार की बड़ी घोषणाएं
इमेज स्रोत, PA Media
कोरोना
वायरस को लेकर ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को बड़ी घोषणाएं कीं. प्रधानमंत्री बॉरिस
जॉनसन ने लोगों से शुक्रवार रात को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए
कहा.
साथ
ही ब्रिटेन सरकार ने नाइटक्लब्स, थिएटर्स, सिनेमा और जिम क्लब से मांग की है कि वो
अपने सेवाएं बंद कर दें.
प्रधानमंत्री
जॉनसन ने कहा कि लोगों को एनएचएस और ज़िंदगियों को बचाने के लिए ख़ुद को घरों में
रखना चाहिए.
इसके
अलावा वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने सरकार की कोरोना वायरस जॉब रिटेंशन स्कीम की घोषणा
की जिसके तहत लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी.
उन्होंने
सभी तरह के बिज़नेस का जून के अंत तक वैट स्थगित कर दिया है और बिज़नेस लॉन स्कीम
को 12 महीनों के लिए मुफ़्त कर दिया है.
जबलपुर में कोरोना वायरस के चार मामले सामने आए
मध्य
प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित चार लोगों का पता चला है.
जबलपुर
के स्थानीय पत्रकार संजीव चौधरी ने बताया है कि जबलपुर के सीएमएचओ मनीष मिश्रा ने
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा है कि चारों शख़्स का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल
रहा है.
सीएमएचओ मनीष
मिश्रा ने बताया कि तीन लोग दुबई और एक जर्मनी से लौटे थे. उन्होंने कहा कि शहर के
लोगों को इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों
का पता लगाया जा रहा है.
इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 627 मौतें
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस के कारण इटली
में मरने वालों का आंकड़ा रोज़ बढ़ता ही जा रहा है.
इटली में शुक्रवार को
रिकॉर्ड 627 मौतें हुईं जो इसकी शुरुआत
से सबसे अधिक है. इसी के साथ ही इटली में मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,032 पहुंच गया है.
वहीं, इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला 41,035 से 47,021 पहुंच गया है.
इटली में सबसे अधिक संक्रमण
के मामले उसके उत्तरी क्षेत्र लॉम्बार्डी में आ रहे हैं जहां रिकॉर्ड मौतें हुई
हैं.
राष्ट्रीय स्तर पर 5,129 लोग इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो
चुके हैं लेकिन 2,655 लोग आईसीयू में भर्ती हैं.
गुरुवार को इटली में मरने वालों का आंकड़ा
चीन से अधिक पहुंच गया था.
328 साल में पहली बार पुरी का जगन्नाथ मंदिर बंद
इमेज स्रोत, Subrat Kumar Pati/BBC
भुवनेश्वर से स्थानीय पत्रकार सुब्रत कुमार पति ने बताया है
कि कोरोना वायरस की चुनौती को देखते हुए ओडिशा सरकार के आदेश के बाद पुरी का प्रसिद्ध
जगन्नाथ मंदिर 328 साल में पहली बार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.
जगन्नाथ कल्चर विशेषज्ञ सुरेंद्र मिश्र बताते हैं,
"328 साल पहले यानी 1692 में मुग़ल शासक औरंगज़ेब के आदेश पर एकराम ख़ान ने पुरी मंदिर
पर हमला किया था जिसके नतीजे मे पुरी का ये मंदिर बंद हुआ था."
वहीं, शुक्रवार को पुरी शहर भी आम दिनों की तुलना में सुनसान
रहा.
जनता कर्फ़्यू के दौरान रद्द रहेंगी 1300 एक्सप्रेस ट्रेनें
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय रेलवे ने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
चलने वाले ‘जनता कर्फ़्यू’ के मद्देनज़र यात्री ट्रेनों को लेकर सभी ज़ोनल रेलवे को दिशानिर्देश जारी
किए हैं.
इसके तहत रेलवे ने सबअर्बन, पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस और
इंटरसिटी ट्रेनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई रेलवे की सबअर्बन सेवा को
रविवार यानी 22 मार्च के दिन सीमित करने को कहा गया है. कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी
इसका आंकलन ज़ोनल रेलवे को करना होगा.
सभी पैसेंजर ट्रेनें 21 मार्च की आधी रात से लेकर 22 मार्च
की रात 10 बजे तक के लिए बंद रहेंगी. लेकिन 21 मार्च की आधी रात से पहले यात्रा शुरू
करने वाली ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी करेंगी.
22 मार्च को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे के बीच चलने वाली
लंबी दूरी की सभी मेल, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें रद्द रहेंगी लेकिन इससे पहले और बाद में जिन
ट्रेनों का वक़्त है वो अपने समय पर ही चलेंगी.
रेलवे के इस फ़ैसले के कारण तक़रीबन 2,400 पैसेंजर ट्रेनों
और 1300 लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर पड़ेगा.
जनता कर्फ़्यू: राज्य सरकारों ने क्या-क्या कहा...
इमेज स्रोत, XAVIER GALIANA/AFP via Getty Images
जनता कर्फ़्यू के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनज़र हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि 22 मार्च को राज्य में बस सेवाएं सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक स्थगित रहेंगी.
इसकी पुष्टि करते हुए हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा, "राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हर स्तर पर कोशिश कर रही है और इसके मद्देनज़र सार्वजनिक बस सेवाओं को रविवार को बंद रखने का फ़ैसला किया गया है."
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दिल्लीवालों से 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू के पालन की अपील की है.
दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 16 हो गई है और एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से जान भी गई है.
नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ शाहीन बाग़ में जारी महिलाओं का धरना ख़त्म होता हुआ नहीं दिख रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ ये महिलाएं रविवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी.
जनता कर्फ़्यू की वजह से देश भर के व्यापारिक प्रतिष्ठान रविवार को बंद रहेंगे.
कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की अपील के मद्देनज़र सात करोड़ ट्रेडर और उनके 40 करोड़ स्टाफ़ जनता कर्फ़्यू का पालन करेंगे और घरों में रहेंगे."
दिल्ली मेट्रो रविवार को बंद रहेगा. डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि जनता कर्फ़्यू के मद्देनज़र रविवार को मेट्रो सेवाएं बंद रखी जाएंगी.
हिमाचल प्रदेश: कोरोना संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि
हिमाचल प्रदेश में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं.
शिमला में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा ने बताया है कि 63 वर्षीय एक महिला और 32 वर्षीय एक व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
महिला 19 मार्च को दुबई से लौटी थीं और दूसरा संक्रमित व्यक्ति सिंगापुर से भारत आया था.
राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दोनों ही संक्रमित व्यक्तियों को कांगड़ा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वे दोनों कांगड़ा ज़िले के ही रहने वाले हैं.
इस बीच राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के पाँच संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है.
ये सोलन और उना ज़िले के मामले हैं. हिमाचल प्रदेश ने गुरुवार को सभी भारतीय और विदेशी सैलानियों के राज्य आने पर रोक लगा दी है.