कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. लॉक डाउन पर बोले पीएम मोदी

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर ट्वीट किया है कि इसे अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने आप को, अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का गंभीरता से पालन करें.

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए 22 राज्यों के 75 ज़िलों में लॉक डाउन की स्थिति है. इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाक़ी सारी चीज़ें बंद कर दी गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. सऊदी अरब में राष्ट्रव्यापी कर्फ़्यू

    सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी कर्फ़्यू लागू करने की घोषणा की है. सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए के मुताबिक सऊदी में शाम 7 बजे से सुबह छह बजे तक 21 दिनों के लिए कर्फ़्यू लगाया है.

    वहीं पड़ोसी देश संयुक्त अरब अमीरात ने अपने यहां सभी पैसेंजर और ट्रांजिट फ़्लाइट को सस्पेंड कर दिया है. संयुक्त अरब अमीरात में सभी शॉपिंग सेंटर बंद हैं और रेस्टोरेंट केवल होम डिलिवरी कर रहे हैं.

    रियाद में कर्फ़्यू

    इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

  3. वाइनस्टीन कोरोना वायरस से संक्रमित

    बलात्कार और यौन अपराधों के मामले में सज़ा काट रहे हॉलीवुड के विवादास्पद फ़िल्म निर्माता हार्वी वाइनस्टीन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़ीटिव पाया गया है.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, वाइनस्टीन को एल्डेन (न्यूयॉर्क) के वेंडे करेक्शनल फैसिलिटी में आइसोलेशन में रखा गया है.

    एक जेल अधिकारी ने बताया कि वेंडे करेक्शनल फैसिलिटी में दो और कैदी पॉज़ीटिव पाए गए हैं.

    बलात्कार और यौन अपराधों के मामले में उन्हें 23 साल कारावास की सज़ा सुनाई गई है. वाइनस्टीन को पिछले महीने न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया था.

    हार्वी वाइनस्टीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  4. अमरीका में मेडिकल सप्लाई की कमी

    कोरोना वायरस से अमरीका में अभी तक 390 लोगों के मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं 33 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं.

    अमरीका में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क में दिखाई पड़ रहा है. न्यूयॉर्क के मेयर ने यह तक कह दिया है कि अगर कोरोना वायरस का संक्रमण और गंभीर होगा तो मेडिकल सप्लाई की कमी होगी.

    उन्होंने कहा,“हम व्यापक कमी को देखने से दस दिन दूर हैं. अगर हमें और अधिक वेंटिलेटर नहीं मिले तो लोग मरेंगे.”

    न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने एनबीसी न्यूज़ से कहा कि हर अमरीकी को सच का पता होना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-ब-दिन और बुरी स्थिति में ही पहुंचता जा रहा है और सच्चाई यही है कि अप्रैल और मई का महीना इससे भी कहीं अधिक बुरा होने वाला है.

    इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा की घोषणा की थी और अरबों डॉलर सहायता की भी बात की थी लेकिन मेयर डे ब्लासियो लगातार प्रशासन की आलोचना करते आ रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से जो क़दम उठाए गए हैं वो अपर्याप्त हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

  5. अब तक 14,600 से ज़्यादा मौतें

    चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाला कोरोना वायरस संक्रमण दुनिया के 186 से अधिक देशों में पहुंच चुका है. इसके संक्रमण से 14,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    भले ही इस संक्रमण की शुरुआत चीन से हुई हो लेकिन अगर मौत के आंकड़े देखें तो चीन इससे सबसे अधिक प्रभावित देश है. रविवार को यहां 651 लोगों की मौत हुई है. इटली में कोरोना वायरस से अब तक 5,476 लोगों की मौत हो चुकी है.

    वहीं चीन के हुबेई प्रांत में मरने वालों की संख्या 3153 पहुंच गई है. इसके अलावा स्पेन में 1772, ईरान में 1685, फ्रांस में 674 लोगों की मौत हुई है.

    दुनियाभर में तीन लाख तीस हज़ार संक्रमित मामले सामने आए हैं. संक्रमित लोगों की संख्या सबसे अधिक चीन में है. चीन में संक्रमण के 81426 मामले सामने आए हैं.जबकि इटली में 59138, अमरीका में 33276, स्पेन में 28768 और जर्मनी में 24873 मामलों की पुष्टि की गई है.

    भारत में इस संक्रमण से अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 360 से ज़्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमण को रोकने के लिए भारत के 22 राज्यों के 75 ज़िलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. कनाडा का ओलंपिक में हिस्सा लेने से इनकार

    कनाडा ने घोषणा की है कि वह जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों में अपने खिलाड़ियों और टीम को नहीं भेजेगा.

    इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने कहा था कि अगर ओलंपिक खेलों को अगर पूरी तरह से आयोजित नहीं किया जा सकता है तो इसकी तारीख़ को आगे बढ़ा देना एक विकल्प हो सकता है.

    उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में फ़िलहाल खेलों को स्थगित करने के विकल्प पर विचार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिख रहा. लेकिन उन्हें रद्द करना तो विकल्प नहीं हो सकता.

    ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Reuters

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: ईरान ने अमरीकी मदद ठुकराई

    ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण से पैदा हुए संकट के बीच लंबे समय से दुश्मन रहे अमरीका ने मानवीय सहायता की पेशकश की थी. ईरान ने इस पेशकश को ख़ारिज कर दिया है. मध्य-पूर्व में ईरान कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित है.

    अब तक यहां 21,638 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 1,685 लोगों की मौत हो चुकी है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 2018 में जब ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते को ख़त्म किया है तब से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया. अमरीका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं.

    अमरीका की मानवीय मदद की पेशकश पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयतोल्लाह ख़ामेनई ने कहा, ''अमरीका ने कोरोना वायरस की महामारी के बीच कई बार मदद की पेशकश की. यह अजीब है क्योंकि अमरीका ख़ुद ही कमियों से जूझ रहा है. दूसरी तरफ़ इन पर इस वायरस को पैदा करने का भी आरोप है.''

    ख़ामेनई ने कहा, ''हमें नहीं पता कि सच क्या है. लेकिन जब इस तरह के आरोप लग रहे हों वैसे में एक बुद्धिमान आदमी क्या आप पर भरोसा कर सकता है और आपकी पेशकश स्वीकार कर सकता है? संभव है कि आप ईरान को वैसी दवाई दे रहे हों जिससे कोरोना का संक्रमण और बढ़ जाए या फिर यह वायरस हमेशा के लिए रह जाए.''

    इसी साल तीन जनवरी को डोनल्ड ट्रंप के आदेश पर अमरीकी सैनिकों ने ड्रोन हमले से ईरान के रिवॉल्युशनी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर क़ासीम सुलेमानी को मार दिया था. इस वाक़ये के बाद से दोनों देशों में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. ख़ामेनई ने कहा, ''अमरीका हमारे लिए नंबर वन दुश्मन है. अमरीका हमारा सबसे कट्टर दुश्मन है. अमरीका के नेता झूठे और धोखेबाज हैं.''

    ईरान का कहना है कि जब उसके यहां कोरोना वायरस की महामारी फैली है तो अमरीकी प्रतिबंधों के कारण उसकी लड़ाई कमज़ोर पड़ रही है. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीकी नागरिकों से आग्रह किया है वो अपनी सरकार पर दबाव बनाएं ताकि इस मुश्किल वक़्त में प्रतिबंध हटाया जा सके. अमरीका से चीन ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कहा है कि वो ईरान से प्रतिबंध हटा ले.

    ईरान

    इमेज स्रोत, Reuters

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 5,476

    कोरोना वायरस की तबाही अभी दुनिया भर में इटली में सबसे ज़्यादा है. इटली ने दूसरे देशों से आग्रह किया है कि वो उनके देश में मची तबाही से सबक लें. कोरोना वायरस की उत्पति भले चीन से हुई लेकिन तबाही के मामले में इटली के सामने चीन पीछे छूट गया है. चीन में पिछले साल नंवबर में इस वायरस की उत्पति हुई थी.

    कोरोना के संक्रमण से केवल रविवार को इटली में 651 मौतें हुईं और इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या पाँच हज़ार 476 हो गई है. शनिवार को यहां 793 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक 13 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

    आख़िर इटली कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों है? कई अध्ययनों के मुताबिक़ इटली के जिन इलाक़ों में कोरोना का संक्रमण फैला है वहां जवानों की तुलना में बुज़ुर्ग आबादी ज़्यादा है.

    इटली के उत्तर में लोम्बार्डी उन्हीं इलाक़ों में से एक है. जापान के बाद इटली में सबसे ज़्यादा बुज़ुर्ग आबादी है. बुज़ुर्गों के लिए कोरोना वायरस और ख़तरनाक है.

    इटली में कोरोना से अब तक जितने लोगों की मौत हुई हैं उनमें ज़्यादातर बुज़ुर्ग हैं. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इटली में 18 से 34 साल की बड़ी आबादी अपने बुज़ुर्गों के साथ रहती है ऐसे में कोरोना वायरस के प्रसार की आशंका भी प्रबल है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. अमरीकी सीनेटर रैंड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित

    अमरीकी सीनेटर रैंड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पॉल केंटकी से रिपब्लिकन सीनेटर हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को क्वॉरन्टीन में रखा गया

    जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को क्वॉरन्टीन में रखा गया है. यानी उन्हें अलग निगरानी में रखा गया है. चांसलर मर्केल एहतियातन क्वॉरंटीन में गई हैं क्योंकि उनका कोरोना वायरस से संक्रमित एक डॉक्टर से संपर्क हुआ था.प्रवक्ता ने कहा कि चांसलर मर्केल घर से ही सारा काम देखेंगी.

    जर्मनी में सरकार ने दो ज़्यादा लोगों के मिलने पर पाबंदी लगा दी है. यह पाबंदी घर और बाहर दोनों जगहों पर दो हफ़्ते के लिए है.

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. क्या ये कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया लक्षण है?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Science Photo Library

    फ़्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि 'हाल के दिनों में उन्होंने संभवत: कोविड-19 के एक नये लक्षण की पहचान की है.'

    डॉक्टरों की भाषा में इसे एनोस्मिया कहा जाता है. इस अवस्था में इंसान सूंघने की क्षमता खो देता है.

    फ़्रांसीसी स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख जेरोम सॉलोमन ने कहा, "जाँच के दौरान कुछ मरीज़ों में, जिनकी ना तो नाक बह रही थी और ना ही नाक बंद थी, उनकी सूंघने की क्षमता नहीं बची थी. हमें लगता है कि यह इस बीमारी का एक दुर्लभ लक्षण है."

    उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह शिक़ायत भी की है कि उन्हें किसी चीज़ का ज़ायक़ा समझ नहीं आ रहा है. और ये दोनों ही लक्षण युवा लोगों में ज़्यादा देखने को मिले हैं.

    ब्रिटेन की संस्था ENT यूके ने सुझाव दिया है कि एनोस्मिया को कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में शामिल किया जा सकता है ताकि इसकी पहचान करने में लोगों को आसानी हो.

    हालांकि कुछ डॉक्टरों ने यह चेतावनी दी है कि यह शोध अभी पर्याप्त विकसित नहीं है, और इसे कोरोना वायरस संक्रमण के आम लक्षणों में अभी शामिल ना किया जाए.

    पेरिस में रहने वाले एक 59 वर्षीय ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वे एनोस्मिया का अनुभव कर रहे हैं जिससे उनका तनाव और बढ़ रहा है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. मध्य प्रदेश में सरकारी हिदायत, दफ़्तर न आएं सरकारी स्टाफ़

    भोपाल में एक युवती में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद, राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को 31 मार्च तक दफ्तर न आने की हिदायत दी है.

    भोपाल में मौजूद पत्रकार शुरैह नियाज़ी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश निकाल दिया है.

    आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में 31 मार्च तक अधिकारी और कर्मचारी अपने घर से काम कर सकते है.

    वहीं, भोपाल में सरकार ने 24 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश दिये हैं.

    जिस लड़की को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वो लंदन से भोपाल आई थीं. उनके परिवार को भी निगरानी में रखा गया है.

  13. कोरोना वायरस: लॉकडाउन में क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, RITESH SHUKLA/NURPHOTO VIA GETTY IMAGES

    जनता कर्फ़्यू को गंभीरता से लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों की तारीफ़ की है.

    उन्होंने ट्वीट किया है कि 'देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं. लेकिन यह एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है.'

    पीएम मोदी ने दो दिन पहले, 22 मार्च को एक दिवसीय कर्फ़्यू लगाने की घोषणा की थी.

    लेकिन इस 'लड़ाई' की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने रविवार शाम देश के 22 राज्यों के 75 ज़िलों में 31 मार्च तक के लॉकडाउन की घोषणा की है.

    आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया गया कि 'ये वो ज़िले हैं जहाँ कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये हैं.'

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. बंगालः मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित, कोरोना पर सर्वदलीय बैठक सोमवार को

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    कोलकाता में मौजूद पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना संक्रमण से उपजी परिस्थिति पर विचार के लिए सोमवार शाम को राज्य सचिवालय नवान्न में सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

    कई विपक्षी दलों ने इसकी मांग उठाई थी. सरकार की ओर से बैठक के लिए सभी प्रमुख विपक्षी दलों को एक पत्र भेजा गया है.

    राज्य के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बैठक में शामिल होने पर सहमति जताई है.

    माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पार्टी बैठक में शामिल होगी और इस वैश्विक महामारी की समस्या से निपटने के लिए सुझाव देगी.

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी बैठक में शामिल होगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सोमवार की बैठक में शामिल होंगे.

  15. छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

    भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, Twitter@bhupeshbaghel

    रायपुर में मौजूद पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा.

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा करते हुए रविवार की शाम कहा कि आज के आपके सहयोग से मेरा यह विश्वास अब प्रबल हो गया है कि अगले कुछ हफ्ते यदि हमने इसी तरह अपने दायित्व का पालन किया और अपने घरों में रहे तो हम छत्तीसगढ़ और देश में कोरोना को हराने में कामयाब हो जाएंगे.

    भूपेश बघेल ने कहा, "छत्तीसगढ़ में वायरस के फैलाव को रोकने के लिये हमने इसे शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी."

    उन्होंने कहा कि अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराणा दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे.

    इसके साथ ही बिजली और पानी आपूर्ति, घरेलू गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफ़-सफ़ाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी.

    मुख्यमंत्री ने कहा, "यह निर्णय कठोर है लेकिन आपके, आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए ऐसा करना आवश्यक है."

  16. बजट सत्र का आख़िरी दिन हो सकता है सोमवार

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सोमवार को दोनों सदनों में फिनांस बिल के पारित होने के बाद बजट सत्र का समापन किया जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. भारत में कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

    इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले भी बढ़कर 360 हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. बिहार के सभी ज़िलों में लॉकडाउन

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों, नगर पंचायतों और प्रखंड मुख्यालयों में लॉकडाउन लागू किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी

    कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली के लॉकडाउन के फ़ैसले के बाद डीजीसीए ने कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी.

    यानी दिल्ली के लिए और दिल्ली से बाहर जाने वाली फ़्लाइट्स पर इस फ़ैसले का असर नहीं पड़ेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. जनता कर्फ़्यू से लॉकडाउन तक

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस पर देश की जनता को संबोधित किया तब ज़्यादातर लोगों को एक नया शब्द सुनने को मिला. वो शब्द था - जनता कर्फ़्यू.

    प्रधानमंत्री मोदी के एलान के बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या एक दिन का जनता कर्फ़्यू आने वाले किसी बड़े कर्फ़्यू की आहट तो नहीं.

    रविवार को जनता कर्फ़्यू के दिन देश के 75 ज़िलों में लॉकडाउन का आदेश दिया गया.

    इस बात का अंदाज़ा इसीसे लगाया जा सकता है कि मोदी ने अपने भाषण में पैनिक में आकर सामान न ख़रीदने का ज़िक्र किया, लेकिन लोग उनके उसी फ़रमान की नाफ़रमानी करने लगे.