कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस: हर पांच अमरीकी में से एक को घर पर रहने का आदेश

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ज़्यादातर अमरीकी राज्यों ने अपने यहां “शट-डाउन” की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही आदेश जारी किया गया है कि हर पांच में से एक अमरीकी इस समय घर पर ही रहे.

    कनेक्टिकट और न्यू जर्सी ने शुक्रवार को एलेनॉयस और कैलिफ़ोर्निया की तर्ज पर लोगों के लिए आदेश जारी किया कि वे अपने घरों में ही रहें.

    न्यूयॉर्क ने अपने यहां ग़ैर आवश्यक व्यवसायों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

    अगर संक्रमण की बात करें तो अकेले अमरीका में 230 लोगों की जान जा चुकी है और क़रीब 18500 लोग संक्रमित पाये गए हैं.

    वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से अब तक क़रीब पौने तीन लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 11 हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

    शनिवार की मध्यरात्रि से ही अमरीका-कनाडा सीमा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि आपात स्थितियों के लिए इसमें छूट दी गई है.

    शनिवार देर शाम की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गवर्नर, मेयर और नागरिक सभी मिलकर वायरस के ख़िलाफ़ तत्परता और पूरी गति के साथ काम कर रहे हैं.

    इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया था क्योंकि उनके एक स्टाफ़ का टेस्ट पॉज़ीटिव पाया गया था.

    उन्होंने कहा,“ना तो राष्ट्रपति सीधे संपर्क में थे और ना ही मैं.”

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. दिल्ली पुलिस की पहल

    दिल्ली में पुलिसकर्मी उन लोगों को फूल देकर घर लौटने का अनुरोध करते देखे गए हैं जो लोग अपने घरों से बाहर निकले हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. रांची रेलवे स्टेशन का हाल

    झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन सूना सूना नजर आ रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. दिल्ली रेलवे स्टेशन का सन्नाटा

    भारतीय रेलवे ने जनता कर्फ़्यू को देखते हुए रविवार रात 10 बजे तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया हुआ है. दिल्ली रेलवे स्टेशन की तस्वीरें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना ने दिलाई जेल से आज़ादी

    कोरोना वायरस तमिलनाडु के मदुरई सेंट्रल जेल के 51 कैदियों के लिए राहत का सबब लेकर आया है. दरअसल ये कैदी छोटे मोटे मामलों के चलते जेल में बंद थे. जेल में कैदियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार को इन्हें रिहा कर दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बेंगुलरू का खाली पड़ा बस स्टैंड

    बेेंगलुरु के मैजेस्टिक बस स्टैंड में कोई सवारी नहीं दिख रही है, जनता कर्फ़्यू का असर महानगरों ही नहीं देश के दूर दराज वाले हिस्सों में भी दिख रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. इटली में नई पाबंदियां लागू

    इटली में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 4825 लोगों की मौत हो चुकी है.

    शनिवार को एक दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत भी हुई है.

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इटली में नियमों को और सख़्त कर दिया गया है. ख़ासतौर पर इटली के लोम्बार्डी प्रांत में. ये नए नियम देर शाम शनिवार से लागू कर दिये गए हैं.

    इन नए नियमों के मुताबिक़, घर के बाहर किसी भी तरह की फ़ीज़िकल एक्टिविटी और खेल (भले ही आप अकेले ही यह कर रहे हों) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वेंडिंग मशीनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    लोम्बार्डी इटली का सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रांत है. देश में हुई 4825 मौतों में से तीन हज़ार से अधिक मौतें अकेले इसी प्रांत में हुई हैं. प्रांत के शीर्ष नेता अतीलियो फोनेटाना ने अपने भाषण में इन नए नियमों की घोषणा की.

    हालांकि लोम्बार्डी में बीते आठ मार्च से ही लॉकडाउन है.

    इटली

    इमेज स्रोत, Reuters

  8. दिल्ली मेट्रो भी बंद

    देश भर में जनता कर्फ़्यू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद हैं.

    शनिवार को दिल्ली मेट्रो ने बताया कि उसकी सेवाएं सोमवार को भी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगी.

    इतना ही नहीं सोमवार को दिल्ली मेट्रो रात आठ बजे के बाद भी बंद रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा मामले

    मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल की तस्वीरें. 22 मार्च, रात दस बजे तक सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज़्यादा मामले देखने को मिले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कोलकाता में भी जनता कर्फ़्यू

    देश के अलग अलग हिस्सों में इसी तरह का सन्नाटा दिख रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. नागपुुर में भी सन्नाटा

    महाराष्ट्र के नागपुर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. चेन्नई में जनता कर्फ़्यू की तस्वीर

    देश के अलग अलग हिस्सों से जनता कर्फ़्यू की तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. जनता कर्फ़्यू पर पीएम मोदी की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. मुंबई लोकल अगले आदेश तक आम लोगों के लिए बंद

    लोकल ट्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई की लाइफ़लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन्स को 22 मार्च से अगले आदेश तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. यह फ़ैसला कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है.

    बीबीसी संवाददाता जान्हवी मुले ने बताया है कि डिवीज़नल कमिश्नर का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों की तरह ज़रूरी सेवाएं देने वालों को ही केवल स्टेशन में दाख़िल होने की अनुमति होगी.

    दरअसल, यह फ़ैसला तब लिया गया है जब ‘होम क्वारंटाइन’ किए गए कई लोग शहर और ट्रेनों में सफ़र करते दिखे. सरकार और रेलवे प्रशासन ने कहा है कि वो उन लोगों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा नहीं बंद कर सकती है जो आपातकालीन सेवाओं में लगे हुए हैं.

    दुनिया की सबसे बड़ी सबअर्बन ट्रेन नेटवर्क कहे जाने वाली मुंबई लोकल में रोज़ान 75 लाख लोग यात्रा करते हैं.

    22 मार्च को प्रधानमंत्री ने अनौपचारिक कर्फ़्यू की घोषणा की है जिसे ‘जनता कर्फ़्यू’ कहा जा रहा है. वहीं, मुंबई के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ‘लॉकडाउन जैसी स्थिति’ शहर में दो सप्ताह तक रहेगी इसलिए लोगों को अपने घर से नहीं निकलने के लिए कहा गया है.

    मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 19 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है.

  15. भारत में कोरोना वायरस के मामले 300 के पार

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देशभर में शनिवार रात 10.45 बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 315 है. इनमें 39 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

    कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं अब तक 22 लोग Covid-19 बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके हैं.

    कोरोना वायरस के कारण भारत में मौतों का आंकड़ा चार है. दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई हैं.

  16. इटली में एक दिन में मौतों का आंकड़ा 800 के क़रीब

    इटली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इटली में कोरोना वायरस के कारण मौतों का सिलसिला जारी है. एक बार फिर इटली में रिकॉर्ड मौतें हुई हैं.

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को एक दिन में 793 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 4,825 पहुंच गया है.

    पूरे देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 53,500 हो गई है जो बीते दिन से 6,500 अधिक है.

  17. 31 मार्च तक राजस्थान में लॉकडाउन की घोषणा

    जयपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है.

    राज्य में 22 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा और केवल ज़रूरी सामान जैसे सब्ज़ी, डेयरी और दवा की दुकानें ही खुलेंगी.

    उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए कहा है कि राज्य में सरकारी और निजी कार्यालय, मॉल, दुकानें, फ़ैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे.

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ग़रीबों को एक अप्रैल से दो महीने तक खाद्य सामग्री के पैकेट मुफ़्त उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

    उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जो परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं लेते हैं उन्हें मई महीने में मुफ़्त गेहूं दिया जाए.

  18. सोनिया गांधी ने राहत पैकेज की मांग की

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियों पर टिप्पणी करते हुए प्रभावित मज़दूरों, किसानों, लघु उद्यम के व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की मांग की है.

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि Covid-19 के कारण उन लोगों को और धक्का लगा है जो पहले से ही नोटबंदी और आर्थिक सुस्ती से जूझ रहे थे.

    उन्होंने मांग की है कि सरकार को चाहिए कि वो इस तबके के लोगों को सीधे आर्थिक लाभ दे, लघु, सूक्ष्म और मध्यम के साथ-साथ सभी तरह के उद्योग बेहद दबाव में हैं और सेक्टर के अनुसार राहत पैकेज दिया जाना चाहिए.

    अर्थव्यवस्था के अलावा सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की कोरोना वायरस को लेकर तैयारी पर भी सवाल उठाए.

    उन्होंने कहा कि 130 करोड़ के देश में केवल 15,701 सैंपल की ही अब तक जांच हो पाई है जबकि उन सभी की जांच होनी चाहिए जिनमें इस तरह के लक्षण दिखे हैं या वो लोग जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं.

    सोनिया गांधी के बयान में यह भी मांग की गई है कि देश में कितने अस्पताल इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं और कितने बेड, आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं इसकी जानकारी के लिए एक वेब पोर्टल बनाया जाए जिस पर इससे जुड़ी सारी जानकारियां हों.

  19. जनता कर्फ़्यू से पहले बोले मोदी, 'आप जिस शहर में हैं, वहीं रहें'

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images

    जनता कर्फ़्यू से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक बार फिर अपील की है.

    उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए. इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं. रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए."

    "कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं. भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है. आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा. आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. सेल्फ़ आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों पर नकेल लगाने की कोशिश

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/NurPhoto via Getty Images

    अपने घरों में सेल्फ़ आइसोलेशन में रह रहे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के ग़ैरजिम्मेदाराना बर्ताव पर नकेल लगाने के लिए कर्नाटक की सरकार ने अनूठी पहल की है.

    बेंगलुरु में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार इमरान क़ुरैशी ने बताया कि कर्नाटक सरकार एक हेल्थ वर्कर को ऐसे संक्रमित लोगों के घर भेजेगी जो उन पर सामाजिक दबाव बनाने के लिए काम करेगा. इस हेल्थ वर्कर के साथ एक पुलिस कॉन्स्टेबल या होमगार्ड जवान भी साथ रहेगा. हेल्थ वर्कर संक्रमित व्यक्ति और उसके पड़ोसियों से इसके लिए बात करेगा.

    कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख़्तर ने कहा है, "ये टीम संक्रमित व्यक्ति के पड़ोसी से बात करेगी ताकि सामाजिक दबाव बनाया जा सके. हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सेल्फ़ आइसोलेशन में रहने वाले लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे. जो इसका उल्लंघन करेंगे, उनके ख़िलाफ़ आईपीसी और महामारी क़ानून के तहत कार्रवाई की जाएगी."

    "अभी तक अस्पताल में उन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है जो या तो विदेशों से आए हैं या फिर उनके संपर्क में आए लोग हैं. सामाजिक या सामुदायिक संक्रमण का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है."

    कर्नाटक में पांच नए मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक संक्रमण के कुल 15 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से चार लोग खाड़ी देशों या फिर यूरोप से वापस आए थे. इनमें एक मरीज संक्रमित व्यक्ति की नौकरानी है.

    आईसीएमआर के नए दिशा निर्देशों के तहत अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए मरीजों को निमोनिया के टेस्ट भी कराए जाएंगे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त