कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना पर साइना नेहवाल के ट्वीट के बाद पी गोपीचंद भी आए सामने

    पी गोपीचंद और साइना नेहवाल

    इमेज स्रोत, NOAH SEELAM/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पी गोपीचंद और साइना नेहवाल

    कोरोना वायरस के संक्रमण के माहौल में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के चिंता जताने के बाद अब कोच पी गोपीचंद ने भी खुलकर अपनी बात रखी है.

    साल 2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन का ख़िताब जीत चुके पुलेला गोपीचंद ने वरिष्ठ खेल पत्रकार आदेश कुमार गुप्त को ख़ास बातचीत में कहा, "ज़रूर मै मानता हूं कि मुश्किल समय था, और आयोजकों को जितना खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देना चाहिए था उतना नही दिया गया. वहां उन्होंने समझौता किया."

    "अगर आज हमारे देश भारत में कोरोना संक्रमण के 100 मामले हैं तो सरकार कहती है कि दो-चार से अधिक व्यक्ति इकट्ठे ना रहें, भीड़ ना हो. इस तरह की पाबंदी दुनिया भर में लागू है, लेकिन ऑल इंग्लैंड ओपन में तीन-चार हज़ार लोग थे."

    "किसी के पास बचाव का और हाथ धोने का कोई साधन नहीं था. उसी माहौल में खिलाड़ियों को रखा गया. मै सोचता हूं कि यह बहुत ख़तरनाक़ हो सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. किसी सतह पर कितनी देर तक सक्रिय रहता है कोरोना वायरस?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, INA FASSBENDER/AFP via Getty Images

    यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि सतह किस किस्म का है.

    बीबीसी के मेडिकल रिपोर्टर फर्गुस वॉल्श का कहना है कि कठोर सतह जैसे दरवाज़े के हैंडल, लिफ़्ट के बटन या किचन स्लैब पर कोरोना वायरस 48 घंटों तक सक्रिय रह सकता है.

    हालांकि पिछले कुछ रिसर्च में ये दावा किया गया है कि कोरोना वायरस को अगर अनुकूल माहौल मिले तो ये एक हफ़्ते तक सक्रिय रह सकता है.

    कपड़े जैसी मुलायम सतहों पर ये अपेक्षाकृत कम समय तक सक्रिय रहता है.

    मान लें कि आपके पास कोरोना वायरस से संक्रमित एक कोट है और आप इसे एक-दो दिन नहीं पहनते हैं तो इस वायरस को सक्रिय नहीं रहना चाहिए.

    याद रहें कि कोरोना वायरस से संक्रमित किसी सतह को छू देने भर से आप भी संक्रमित नहीं हो जाते हैं.

    इसके बाद ये विषाणु आपके मुंह, नाक या आंखों के जरिए आपके शरीर में दाखिल होना चाहिए.

    इसलिए हमें अपना चेहरा छूना बंद कर देना चाहिए.

  3. कोरोना पर बहस के दौरान मंत्री हुए बेहोश

    हॉलैंड की संसद में बहस के दौरान स्वास्थ्य मामलों के मंत्री ब्रूनो ब्रुइंस बुधवार को चक्कर आ गया और वे गिर पड़े.

    बाद ये बताया गया कि बहुत ज़्यादा काम की वजह से मंत्री बेहद थक गए थे.

    उन्होंने कहा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं. आराम करने के लिए घर जा रहा हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. दिल्ली के रेस्तरां 31 मार्च तक बंद रहेंगे

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शहर के सभी रेस्तरां 31 मार्च तक बंद रहेंगे.

    हालांकि होम डिलिवरी और टेक अवे (खाना पैक कराकर ले जाने) की सुविधा जारी रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के भारत आने पर रोक

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Aditya/NurPhoto via Getty Images

    सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री विमानों के भारत आने पर रोक लगा दी है.

    ये रोक 22 मार्च से एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी.

    सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहाँ 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों को घरों में ही रहने की सलाह दें.

    10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी घरों में ही रहने की सलाह दी गई है.

    केंद्र सरकार ने रेलवे और विमान कंपनियों से छात्रों, दिव्यांगों और मरीज़ों को छोड़कर सभी तरह की रियायती यात्राएं रद्द करने का निर्देश दिया है.

    प्राइवेट सेक्टर के मुलाज़िमों से घर से काम करने की गुज़ारिश की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. कोरोना लद्दाख तक पहुंचा

    कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला लद्दाख से आया है.

    सरकार ने बताया है कि जिस व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित पाया गया है, वो हाल ही में ईरान की धार्मिक यात्रा से लौटा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. भारत में कोरोना वायरस से चौथी मौत

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से चौथे व्यक्ति की मौत हुई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना संक्रमित ये मरीज पंजाब राज्य से था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. सिद्धि विनायक के बाद हाजी अली के दरवाज़े बंद

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Satish Bate/Hindustan Times via Getty Images

    कोरोना वायरस के ख़तरे के बीच मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरग़ाह को अगली सूचना तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है.

    दरग़ाह को बंद किए जाने का एलान गुरुवार को किया गया.

    ये फ़ैसला महाराष्ट्र सरकार के हालिया निर्देशानुसार लिया गया है.

    राज्य सरकार ने भीड़-भाड़ वाली सभी सार्वजनिक जगहों को बंद करने का आदेश दिया था.

    इससे पहले प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर को भी बंद किया जा चुका है.

  9. कैसा है यूरोप का ताज़ा हाल

    कोरोना

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत से स्पेन में अभी तक 600 से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

    यूरोप में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ना जारी है.

    इटली में पिछले 24 घंटों में 475 मौतें हो चुकी हैं और इस मद्देनज़र वहां लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ा दी गई है.

    इटली में जैसी भयावह स्थिति है, उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि वहां मौतों की संख्या चीन में मौतों के आधिकारिक आंकड़े (3,245) को भी पार कर जाएगी.

    इधर, रूस में कोविड-19 की वजह से पहली मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है.

    बेल्जियम में सात और डेनमार्क में दो नए मामले सामने आए हैं.

    फ़्रांस के अधिकारी इस बात को लेकर नाराज़ हैं कि वहां बड़ी संख्या में लोग लॉकडॉउन के नियमों को तोड़ रहे हैं.

  10. कोरोना वायरस से 2.5 करोड़ लोगों की नौकरी पर ख़तरा

    इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइज़ेशन ने कहा है कि कोविड-19 की वजह से लगभग ढाई करोड़ नौकरियां ख़तरे में हैं.

    बुधवार को जारी की कई अपनी प्रेस रिलीज़ में संस्था ने कहा कि कोरोना संक्रमण का असर अभी जताई जा रही आशंकाओं से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक होगा और इससे करोड़ों लोग बेरोज़गार हो सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. भारत ने कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर जताई आपत्ति

    कोरोना वायरस पर सार्क की बैठक के दौरान पाकिस्तान ने उठाया था कश्मीर का मुद्दा. भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो प्लेटफॉर्म राजनीतिक नहीं था, बल्कि मानवीय था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. कोरोना की वजह से मुंबई में डब्बावालों की डिलेवरी रुकी

    मुंबई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस के संक्रमण ने मुंबई में कभी न रुकने वाले डब्बावालों को भी रुकने पर मजबूर कर दिया है.

    घरों और दफ़्तरों तक खाने का डब्बा पहुंचने वाले हज़ारों डब्बावालों ने गुरुवार को ऐलान किया वो कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 मार्च तक के लिए खाने की डिलिवरी रोक रहे हैं.

    मुंबई में डब्बेबाले रोज़ लगभग दो लाख टिफ़िन लोगों तक पहुंचाते हैं और उनकी चर्चा दुनिया भर में होती है.

    मुंबई में पहले ही संक्रमण के डर से स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल बंद हैं.

    ऐसे में डब्बेवालों के ताज़े फ़ैसले से मुंबईवासियों की असुविधाएं बढ़नी तय हैं.

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की सबसे ज़्यादा संख्या (45) महाराष्ट्र में ही दर्ज की गई है.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान ने दो सप्ताह के लिए बंद की वाघा सीमा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, यूरोपीय संघ के मुख्य ब्रेक्सिट वार्ताकार मिशेल बार्नी को हुआ कोरोना

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. इंदिरा वर्मा भी कोरोना से संक्रमित

    Game of Thrones की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी कोरोना वायरस से संक्रमित.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

  16. नवरोज़ पर सफ़र करने से ईरान ने चेताया

    ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने देशवासियों से अपील की है कि वे नए साल के मौके पर अपने यात्रा कार्यक्रम रद्द कर दें.

    ईरान में नवरोज़ के उत्सव शुक्रवार से शुरू होने वाले हैं.

    शुक्रवार सुबह सरकारी रेडियो ने अपनी ख़बर कुछ इन शब्दों के साथ शुरू की, "नवरोज़ पर सफ़र करना मौत को दावत देने जैसा है."

    गुरुवार को ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण के 17361 मामलों की पुष्टि हुई.

    ईरान में कोरोना की वजह से अभी तक 1135 लोग मारे जा चुके हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. समाजवादी पार्टी ने रद्द किए सारे राजनीतिक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को घर पर रहने की सलाह

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. रूस में कोरोना से पहली मौत

    रूस में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों पर नज़र रखने वाले केंद्र ने बताया है कि मॉस्को के एक हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है.

    केंद्र ने बताया कि 79 साल की इस महिला के संक्रमित होने का पता शुक्रवार को चला था और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    कोरोना से मरने वाली महिला में न्यूमोनिया के लक्षण थे और इसके साथ ही वे टाइप-2 डायबिटीज़ और दिल की बीमारी जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं.

    केंद्र ने बताया, "मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की गई है और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है. किसी भी व्यक्ति में अभी तक कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं."

    समाचार एजेंसी टास के मुताबिक़ रूस में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 147 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से ज़्यादातर मामले मॉस्को में है. राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में हालात नियंत्रण में हैं.

  19. कोरोना वायरस संक्रमण का साया सरकारी दफ़्तरों तक

    कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने एहतियाती कदम उठाये हैं. इसके लिए दफ़्तर आने वाले कर्मचारियों की शिफ़्ट में बदलाव किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. लंदन में अंडरग्राउंड स्टेशन बंद

    लंदन में अब तक कोरोना वायरस से 900 से ज़्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं. लंदन में ब्रिटेन के दूसरे इलाकों के मुक़ाबले ज़्यादा तेज़ी से कोरोना वायरस फैल रहा है.

    इस हफ्ते की शुरुआत में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से घर से ही काम करने और बार, पब और रेस्त्रां में जाने से बचने कीम अपील की थी.

    इसके बाद लंदन के अंडरग्राउंड रेल नेटवर्क में यात्रियों की संख्या अचानक कम हो गई. अब संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए में करीब 40 अंडरग्राउंड स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, ताकि कोरोना वायरस के असर को कम किया जा सके.

    ट्रांसपोर्ट फॉर लंडन (टीएफएल) ने घोषणा की है कि गुरुवार सुबह से नेटवर्क को आंशिक तौर पर बंद रखा जाएगा.

    इसके अलावा, टीएफएल के मुताबिक] रात को कोई ट्यूब और बस सर्विस नहीं चलेगी.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, getty