कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. श्रीलंका में कर्फ़्यू, चुनाव टला

    श्रीलंका ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक़) से राष्ट्रव्यापी कर्फ़्यू का एलान किया है. ये कर्फ़्यू सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा.

    इस बीच चुनाव आयोग ने अगले महीने होने वाले संसदीय चुनाव को टाल दिया है. हालांकि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने पहले कहा था कि चुनाव टालने की कोई वजह नहीं है.

    वे चुनाव में दो तिहाई बहुमत की उम्मीद कर रहे थे, जिससे उन्हें संविधान में बदलाव का अधिकार मिल जाता. पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है. तीन दिनों में ये संख्या दोगुनी हुई है.

  2. कोरोना पर विराट और अनुष्का की सलाह

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोविड 19 संक्रमण से ठीक हुए एक व्यक्ति की मौत

    राजस्थान के एसएमएस अस्पताल के अधिकारियों ने कहा है कि इटली से भारत आए एक पर्यटक की मौत हो गई है.

    अधिकारियों के अनुसार ये व्यक्ति हाल में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से उबर चुके थे और उनकी मौत दिल के दौरे से हुई है.

    व्यक्ति की उम्र 69 साल बताई जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. महाराष्ट्र में आंकड़ा 52 पहुंचा

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के तीन और मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 पहुंच गई है.

    प्रदेश के पिंहरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई में एक एक मामला दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. व्यापारियों का 'जनता कर्फ़्यू' को समर्थन

    भारत के व्यापारी समूह ने कहा है कि वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनता कर्फ़्यू’ अभियान में शामिल होगा. कंफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि वो पीएम मोदी के आह्वान के समर्थन में 22 मार्च की सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक दुकानें और व्यापारिक केंद्र बंद रखेंगे. फ़ेडरेशन ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर असर को आंकने और उसने निबटने के लिए COIVD-19 टास्क फ़ोर्स बनाए जाने के प्रधानमंत्री के ऐलान की भी तारीफ़ की.

  6. कोरोना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब

    अगर आप एक बार कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए तो क्या दोबारा नहीं होगा?

    क्या पब्लिक पूल में नहाना सुरक्षित है? वायरस कितनी देर तक किसी सतह पर एक्टिव यानी ज़िंदा रहता है?

    ऐसा क्या है जो आपको नहीं करना चाहिए? ऐसा क्या है जो आपको नहीं करना चाहिए?

    इन तमाम सवालों के जवाब देखिए इस वीडियो में.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. भारत के 20 राज्यों में सामने आए मामले, आंकड़ा 195 तक पहुंचा

    गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद अब भारत के 20 राज्यों में कोरोना पहुंच चुका है.

    अब तक देश में इस वायरस के कारण कुल 195 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 163 भारतीय नागरिक हैं जबकि 32 विदेशी हैं.

    संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं, जिसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर केरल और उत्तर प्रदेश हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, mohfw

  8. यूरोप से आने वालों का टेस्ट करेगा दक्षिण कोरिया

    दक्षिण कोरिया ने कहा है कि 22 मार्च के बाद से वो यूरोप से आने वाले सभी लोगों का टेस्ट करेगा.

    पॉज़िटिव पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन कर उनका इलाज किया जाएगा.

    अगर टेस्ट के नतीजे निगेटिव रहे तो नागरिकों और लंबी अवधि वाले वीज़ा धारकों को घर पर या फिर सरकारी क्वारंटीन होम में 14 दिनों के लिए दूसरों से अलग-थलग रहने के लिए कहा जाएगा.

    इस दौरान यूरोप से आने वालों को रोज़ाना सावास्थ्य कर्मियों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा जाएगा.

  9. अमरीका ने रद्द की जी7 बैठक

    कोरोना वायरस के कारण अमरीका ने इस साल होने वाले जी7 देशों के सम्मेलन रद्द कर दिया है. इसके बाद अब ये सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी.

    ये सम्मेलन इसी साल जून में कैंप डेविड में होने वाला था.

    व्हाइट हाऊस के प्रवक्ता जूड डेयर ने कहा है कि ये बैठक अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर होगी ताकि सदस्य देश कोरोना से लड़ने की अपनी कोशिशों पर अपना ध्यान लगा सकें.

    हर साल जी7 देशों के सम्मेलन में अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान मुलाक़ात करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कैलिफोर्नियां में लोगों से अपील, घरों से बाहर न निकलें

    अमरीका में कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों के बीच कैलिफोर्निया में लोगों से “घर से बाहर न निकलने” के लिए कहा गया है.

    कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम ने नागरिकों से अपील की कि बेहद ज़रूरी न होने पर वो अपने घरों से बाहर न निकलें.

    उससे पहले उन्होंने कहा था कि हे सकता है कि आने वाले दो महीनों में 4 करोड़ की आबादी वाले इस देश की आधी आबादी कोरोना वायरस के संपर्क में आए.

    अब तक इस वायरस के कारण अमरीका में 200 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 13,678 लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

  11. भारत के 19 राज्यों में कोरोना का कहर

    चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में नए मामले सामने आने के बाद पूरे भारत में कोरोना वायरस प्रभावित राज्यों की संख्या अब 19 हो गई है.

    भारत सरकार के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल 173 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 20 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं. संक्रमितों में 148 भारतीय नागरिक हैं जबकि 25 विदेशी हैं.

    कोरोना के कारण अब तक देश में 4 लोगों की मौत हुई है.

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से 29 मार्च तक पाबंदी लगा दी है. साथ ही सरकार ने कहा है 22 मार्च की मध्यरात्रि से विदेश से ने वाले किसी भी उड़ान को भारतीय ज़मीन पर उचरने नहीं दिया जाएगा.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, mohfw

  12. दुनिया के 168 देशों में पहुंचा कोरोना

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार चीन के वुहान से शुरु हुआ अब कोरोना वायरस 168 देशों में अपने पैर पसार चुका है.

    इस कारण दुनिया भर में 209,839 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,778 की अब तक मौत हो चुकी है.

  13. अमरीका में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 11,274

    अमरीका के सभी 50 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं.

    दुनिया का सबसे ताक़तवर देश कहे जाने वाले अमरीका में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 11,274 हो गई है जबकि पूरे देश में 157 लोगों की मौत हुई है.

    अमरीकी विदेश मंत्रालय ने चौथे स्तर की चेतावनी जारी करते हुए अमरीकी नागरिकों से कहा है कि वो अंतरराष्ट्रीय यात्रा को स्थगित कर दें और जो भी नागरिक विदेशों में हैं वो तुरंत स्वदेश लौट आएं.

    कोरोना वायरस के कारण फैले डर और प्रशासन की आलोचना के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वो इस वायरस के टीके बनाने और उपचार में तेज़ी लाएंगे.

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. इटली में मौत का आंकड़ा चीन से अधिक हुआ

    चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं. कल इटली में एक दिन में 427 लोगों की मौत हुई है.

    इसके साथ ही इटली में मौतों का आंकड़ा 3,405 पहुंच गया है जो चीन से भी अधिक है.

    चीन में अब तक आधिकारिक तौर पर 3,245 लोगों की मौत हुई है, हालांकि इस आंकड़े पर भी सवाल खड़े किए गए हैं.

    इटली में 12 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन को बढ़ाकर मार्च के अंत तक कर दिया गया है. इटली के तक़रीबन सभी लोगों को घरों में रहने को कहा गया है.

    इन सब कोशिशों के बावजूद इटली में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है.

    पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,20,000 हो गई है जबकि इससे 9,000 लोगों की मौत हुई है.

    वहीं, चीन ने कहा है कि बुधवार को कोरोना वायरस से पीड़ित एक भी घरेलू व्यक्ति नहीं पहुंचा जिसे एक बड़ी बात माना जा रहा है. लेकिन चीन में विदेश से लौटे 34 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

    चीन में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 81,000 है तो वहीं इटली में यह संख्या 41,035 है.

    इटली

    इमेज स्रोत, Getty Images

  15. बहुत ज़रूरत होने पर ही यात्रा करें: दिल्ली मेट्रो

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी सलाह जारी की है. दिल्ली मेट्रो का कहना है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो तब तक मेट्रो से यात्रा न करें.

    दिल्ली मेट्रो ने जो परामर्श जारी किया है उसमें कहा गया है कि यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और कुछ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सकती है.

    इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि जिस स्टेशन पर अधिक भीड़ होगी वहां पर मेट्रो शायद न रुके.

    दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा है कि सरकार द्वारा जारी की गई सलाह को यात्री मानें और जिस भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण हैं वो यात्रा करने से परहेज़ करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. फ़िलीपींस में फंसे भारतीय की अपील

    दुनियाभर के 150 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद वहां मौजूद भारतीय स्वदेश लौटने की कोशिशें कर रहे हैं.

    ईरान, चीन और इटली से भारत सरकार ने अपने नागरिकों को निकाला है लेकिन बहुत से ऐसे देश हैं जहां से भारतीय नागरिक निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

    फ़िलीपींस में रहने वाले राहुल सेगल ने भी ट्वीट करके ख़ुद को वहां से निकालने की भारत सरकार से अपील की है.

    उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो विदेश मंत्री एस. जयशंकर को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि 18 मार्च को उन्होंने मनीला से भारत आने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें विमान में चढ़ने नहीं दिया गया और सिंगापुर एयरलाइंस ने इसका कारण यह बताया कि उनका देश उन्हें वापस नहीं लेना चाहता है.

    राहुल सेगल कहते हैं कि दुनिया के सभी देश अपने नागरिकों को अपने यहां सुरक्षित ले जा रहे हैं और भारत ने 21 मार्च से अपने यहां विदेशी एयरलाइंस के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है तो उनके पास एक दिन बचा है, तो भारत सरकार जल्द से जल्द विदेशों में रह रहे भारतीयों को स्वदेश लेकर आए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. कोरोना वायरस से ईरान में एक भारतीय की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ATTA KENARE/AFP via Getty Images

    भारत सरकार ने गुरुवार को बताया कि ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भारतीय की मौत हो गई है.

    ईरान में फिलहाल और भी भारतीय हैं जो कोराना वायरस से संक्रमित हैं.

    सरकार ने इनके बारे में बताया कि ईरान की सरकार उनकी देखभाल कर रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वे एक बुजुर्ग भारतीय थे और साथ ही वे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.

    उन्होंने कहा, "ईरान में हालात गंभीर हैं. हमने वहां से 590 भारतीयों को हटाया है. ईरान में मौजूद कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय लोगों का वहां की सरकार ख्याल रख रही है. हमें यकीन है कि वे जल्द ही ठीक होंगे और हम उन्हें वापस लाएंगे."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. जनता खुद पर कर्फ्यू लगाए, प्रधानमंत्री की अपील

    मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter@narendramodi

    मेरा एक और आग्रह है कि हमारे परिवार में जो भी सीनियर सिटिजन्स हों, 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति हों, वो आने वाले कुछ सप्ताह तक घर से बाहर न निकलें. आज की पीढ़ी इससे बहुत परिचित नहीं होगी, लेकिन पुराने समय में जब युद्ध की स्थिति होती थी, तो गाँव गाँव में ब्लैकआउट किया जाता था.

    घरों के शीशों पर कागज़ लगाया जाता था, लाईट बंद कर दी जाती थी, लोग चौकी बनाकर पहरा देते थे. मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं. ये है जनता-कर्फ्यू. जनता कर्फ्यू यानी जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू. इस रविवार, यानी 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है.

    22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा. 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे. संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए.

    ये जनता कर्फ्यू एक प्रकार से हमारे लिए, भारत के लिए एक कसौटी की तरह होगा. ये कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत कितना तैयार है, ये देखने और परखने का भी समय है. आपके इन प्रयासों के बीच, जनता-कर्फ्यू के दिन, 22 मार्च को मैं आपसे एक और सहयोग चाहता हूं.

    मैं चाहता हूं कि 22 मार्च, रविवार के दिन हम ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करें. रविवार को ठीक 5 बजे, हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर, बाल्कनी में, खिड़कियों के सामने खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें. पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं.

    सेवा परमो धर्म के हमारे संस्कारों को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाव व्यक्त करने होंगे. संकट के इस समय में, आपको ये भी ध्यान रखना है कि हमारी आवश्यक सेवाओं पर, हमारे हॉस्पिटलों पर दबाव भी निरंतर बढ़ रहा है. इसलिए मेरा आपसे आग्रह ये भी है कि रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल जाने से जितना बच सकते हैं, उतना बचें.

    कोरोना महामारी से उत्पन्न हो रही आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री के नेतृत्व में सरकार ने एक कोविड-19-Economic Response Task Force के गठन का फैसला लिया है. ये टास्क फोर्स, ये भी सुनिश्चित करेगी कि, आर्थिक मुश्किलों को कम करने के लिए जितने भी कदम उठाए जाएं, उन पर प्रभावी रूप से अमल हो.

    संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें. मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं.

    पिछले दो महीनों में, 130 करोड़ भारतीयों ने, देश के हर नागरिक ने, देश के सामने आए इस संकट को अपना संकट माना है, भारत के लिए, समाज के लिए उससे जो बन पड़ा है, उसने किया है. मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में भी आप अपने कर्तव्यों का, अपने दायित्वों का इसी तरह निर्वहन करते रहेंगे.

    हां, मैं मानता हूं कि ऐसे समय में कुछ कठिनाइयां भी आती हैं, आशंकाओं और अफवाहों का वातावरण भी पैदा होता है. कुछ दिन में नवरात्रि का पर्व आ रहा है. ये शक्ति उपासना का पर्व है. भारत पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़े, यही शुभकामना है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संदेश

    मोदी

    इमेज स्रोत, Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images

    पूरा विश्व इस समय संकट के बहुत बड़े गंभीर दौर से गुजर रहा है. आम तौर पर कभी जब कोई प्राकृतिक संकट आता है तो वो कुछ देशों या राज्यों तक ही सीमित रहता है. लेकिन इस बार ये संकट ऐसा है, जिसने विश्व भर में पूरी मानवजाति को संकट में डाल दिया है.

    इन दो महीनों में भारत के 130 करोड़ नागरिकों ने कोरोना वैश्विक महामारी का डटकर मुकाबला किया है, आवश्यक सावधानियां बरती हैं. लेकिन, बीते कुछ दिनों से ऐसा भी लग रहा है जैसे हम संकट से बचे हुए हैं, सब कुछ ठीक है. वैश्विक महामारी कोरोना से निश्चिंत हो जाने की ये सोच सही नहीं है. इसलिए, प्रत्येक भारतवासी का सजग रहना, सतर्क रहना बहुत आवश्यक है.

    साथियों, आपसे मैंने जब भी, जो भी मांगा है,मुझे कभी देशवासियों ने निराश नहीं किया है. ये आपके आशीर्वाद की ताकत है कि हमारे प्रयास सफल होते हैं. मैं आप सभी देशवासियों से, आपसे, कुछ मांगने आया हूं. मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए, आपका आने वाला कुछ समय चाहिए.

    अभी तक विज्ञान, कोरोना महामारी से बचने के लिए, कोई निश्चित उपाय नहीं सुझा सका है और न ही इसकी कोई वैक्सीन बन पाई है. ऐसी स्थिति में चिंता बढ़नी बहुत स्वाभाविक है. इन देशों में शुरुआती कुछ दिनों के बाद अचानक बीमारी का जैसे विस्फोट हुआ है. इन देशों में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है.

    भारत सरकार इस स्थिति पर, कोरोना के फैलाव के इस ट्रैक रिकॉर्ड पर पूरी तरह नजर रखे हुए है. आज जब बड़े-बड़े और विकसित देशों में हम कोरोना महामारी का व्यापक प्रभाव देख रहे हैं, तो भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ये मानना गलत है.

    इसलिए, इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है. पहला- संकल्प और दूसरा- संयम. आज 130 करोड़ देशवासियों को अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते, अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे.

    आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे. साथियों, इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है- "हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ." ऐसी स्थिति में, जब इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, तो हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना बहुत आवश्यक है.

    इस बीमारी से बचने और खुद के स्वस्थ बने रहने के लिए अनिवार्य है संयम. और संयम का तरीका क्या है- भीड़ से बचना, घर से बाहर निकलने से बचना. आजकल जिसे Social Distancing कहा जा रहा है, कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में, ये बहुत ज्यादा आवश्यक है. इसलिए मेरा सभी देशवासियों से ये आग्रह है कि आने वाले कुछ सप्ताह तक, जब बहुत जरूरी हो तभी अपने घर से बाहर निकलें. जितना संभव हो सके, आप अपना काम, चाहे बिजनेस से जुड़ा हो, ऑफिस से जुड़ा हो, अपने घर से ही करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

    कोरोना

    कोरोना वायरस कोविड 19 क्या है और यह कैसे फैलता है?

    इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से और अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं.

    जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं. इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं.

    संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.

    अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं.