उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.
लाइव कवरेज
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पार्टी की प्रतिक्रिया
अगर यही ट्रेंड रहते हैं तो फिर अकेले राहुल गांधी को ही दोष क्यों दिया जाए? वह जिम्मेदारी लेंगे, लेकिन अभी इंतजार करना चाहिए- अभिषेक मनु सिंघवी
यूपीः रुझान पर प्रतिक्रिया
जनता जो जनादेश देगी मैं स्वीकार करूंगा: शिवपाल सिंह यादव
उत्तराखंड के मुख़्यमंत्री हरीश रावत अपनी विधानसभा सीट हरिद्वार ग्रामीण से पीछे चल रहे हैं.
(स्रोत - चुनाव आयोग)
मणिपुर: बीजेपी आगे
बीजेपी- 5
कांग्रेस- 3
नगा पीपल्स फ्रंट- 2
नेशनल पीपल्स पार्टी- 1
(स्रोत- चुनाव आयोग)
कांग्रेस के अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा सीट में आगे और लंबी विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल से पीछे चल रहे हैं.
(चुनाव आयोग)
यूपी में भाजपा सबसे आगे, सपा-बसपा पिछड़ते हुए

पंजाब- आप तीसरे नंबर पर, पंजाब के रुझान
कांग्रेस- 38
अकाली दल- 21
आप- 19
भाजपा- 4
(स्रोत- चुनाव आयोग)
लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर कैसा है माहौल, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता विनीत खरे
गोवा के मुख़्यमंत्री लक्ष्मीकांत परेसर अपनी विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.
(चुनाव आयोग)
उत्तराखंड: बीजेपी आगे
बीजेपी- 32
कांग्रेस- 7
निर्दलीय- 2
(स्रोत-चुनाव आयोग)
आशीष खेतान - हम एक नई पार्टी हैं और हमें पंजाब में जितनी भी सीटें मिलें ये साफ़-सुथरी और सच्ची राजनीति के लिए जनता का जनादेश है.
(स्रोत - इंडिया टुडे)
यूपी: समाजवादी पार्टी पिछड़ी
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पीछे चल रही हैं. (स्रोत- दूरदर्शन)

इमेज स्रोत, twitter
एक झलक में चुनाव का पूरा सार, पांच राज्यों में कौन आगे-कौन पीछे

बेनी प्रसाद वर्मा ने बीबीसी से कहा- अंदरूनी कलह ने नुकसान पहुंचाया. जनता के फैसले को हम स्वीकार करेंगे.
अभिषेक मनु सिंघवी - उत्तर प्रदेश में अगर ये रुझान बने रहे तो ये प्रधानमंत्री मोदी के लिए असाधारण जीत होगी.
(स्रोत - इंडिया टुडे)
मणिपुरः शुरुआती रुझान
बीजेपी- 3
कांग्रेस- 2
नगा पीपल्स फ्रंट- 1
नेशनल पीपल्स पार्टी -1
(स्रोत- चुनाव आयोग)
पंजाब: कांग्रेस आगे
कांग्रेस- 28
आम आदमी पार्टी- 15
अकाली दल- 12
बीजेपी- 1
(स्रोत- चुनाव आयोग)
दिल्ली- भाजपा मुख्यालय में जश्न की शुरुआत
भाजपा मुख्यालय में लोगों ने मिठाई लाना शुरु की
गोवा: शुरुआती रुझान
कांग्रेस- 3
बीजेपी- 2
महाराष्ट्रवादी गोमांतक-1
(स्रोत- चुनाव आयोग)
