उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.

लाइव कवरेज

  1. पीके (प्रशांत किशोर) केंद्र में नमो और बिहार में महागठबंधन की जीत का श्रेय ले रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में क्या हुआ? भाड़े के सैनिक चुनावों में पार्टी की जीत तय नहीं करते.

    -  सुशील कुमार मोदी, भाजपा

  2. उत्तर प्रदेश में भाजपा की अभूतपूर्व और अप्रत्याशित जीत ने राष्ट्रव्यापी शक्ति को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ़ मोड़ दिया है. विपक्ष के लिए ये संकट का दौर है.

    - योगेंद्र यादव

    UP Polls

    इमेज स्रोत, Twitter

  3. नरेंद्र मोदी की रणनीति और बँटवारे की राजनीति कामयाब रही- बीबीसी से बातचीत में रामगोपाल यादव

  4. वाराणसी में बीजेपी आगे

    वाराणसी दक्षिण से बीजेपी के नीलकंठ तिवारी आगे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश मिश्रा. (स्रोत- चुनाव आयोग)

  5. वाराणसी में बीजेपी की बढ़त

    वाराणसी उत्तर से बीजेपी के रवींद्र जायसवाल आगे. दूसरे नंबर पर बसपा के सुजीत कुमार मौर्या. (स्रोत- चुनाव आयोग)

  6. पंजाब में कांग्रेस की जीत का जश्न

      मोहाली में जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता  (वीडियो- बीबीसी संवाददाता सलमान रावी)

  7. वाराणसी में मोदी असर

    वाराणसी कैंट से बीजेपी के सौरभ श्रीवास्तव आगे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव. (स्रोत- चुनाव आयोग)

  8. ये समाजवादियों की हार नहीं, घमंड की हार है. नेताजी को हटाया और हमारा अपमान किया- बीबीसी से बातचीत में शिवपाल यादव

  9. पंजाब के शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे, क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता जसविंदर सिंह

  10. अजय राय पीछे

    बनारस में पिंडरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पीछे. बीजेपी के अवधेश सिंह आगे और बहुजन समाज पार्टी के बाबूलाल दूसरे नंबर पर. 

  11. यूपी में भाजपा भारी जीत की ओर

    भाजपा- 284 (आगे)

    समाजवादी पार्टी- 59 (आगे)

    बहुजन समाज पार्टी- 19 (आगे)

    कांग्रेस- 11 (आगे)

    (स्रोत- चुनाव आयोग)

    BJP Rally

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, भाजपा की रैली
  12. यूपी में चला मोदी का सिक्का, बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल

  13. यूपी में बढ़त से बीजेपी ख़ुश

    लोगों ने अवसरवादी गठबंधन बनाया लेकिन भारत की राजनीति में प्रभावी बदलाव हो रहा है. शुरुआती रुझानों से साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी के साथ जनता खुलकर साथ है: रविशंकर प्रसाद 

  14. पंजाब में कांग्रेस राज

    कांग्रेस- 64 

    आम आदमी पार्टी- 21 

    अकाली दल- 24 

    बीजेपी- 5 

    (स्रोत- चुनाव आयोग)

    राहुल

    इमेज स्रोत, EPA

  15. यूपी में बीजेपी ने यूं मनाया जश्न

    देखिए कैसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के ज़ोरदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    वीडियो कैप्शन, रुझानों में शुरुआती बढ़त मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता खुशी में अबीर गुलाल खेलते हुए.
  16. रूझानों के मुताबिक़ भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत.

  17. रुझानों से बीजेपी ख़ुश

    बिना पूरा नतीजा आए मैं कोई बयान नहीं दूंगा लेकिन शुरुआती रुझान हमारी पार्टी के पक्ष में है. मणिपुर का रुझान हमारे लिए ऐतिहासिक है: प्रकाश जावडेकर