उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.

लाइव कवरेज

  1. दिल्ली: बीजेपी दफ्तर के बाहर जीत के बाद जश्न का रंगीला माहौल

  2. ये वोट तुष्टीकरण के ख़िलाफ़ है

  3. 'कांग्रेस इस देश की आत्मा'

    जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, उनको अपने मन में झांकना चाहिए. कांग्रेस इस देश की आत्मा में बसी है: रणदीप सूरजेवाला

  4. अकाली ने कबूली हार

    मैं अमरिंदर सिंह को बधाई देता हूं. उन्हें आश्वस्त करता हूं कि अकाली दल की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा- प्रकाश सिंह बादल

  5. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ़ जवानों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है.

  6. पंजाब के मोहाली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का भांगड़ा

  7. यूपी में भाजपा ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड

    UP Polls

    इमेज स्रोत, BBC/Kirtish

  8. , क्या बोले कैप्टन?

    पंजाब में भारी जीत के बाद कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, सरकार बनने के चार हफ़्तों के अंदर ड्रग माफ़िया पर होगा एक्शन

  9. यूपी समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों और रुझान पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव से बातचीत

  10. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरॉन

    समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इस असफल प्रयोग के बाद भी कांग्रेस, सपा के साथ गठबंधन जारी रखेगी, बल्कि बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़ने की सोच सकती है, उसे 2019 के लिए ज़्यादा से ज़्यादा समर्थन चाहिए होगा.