उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.
लाइव कवरेज
उत्तराखंड में बीजेपी लहर
बीजेपी- 48
कांग्रेस- 10
निर्दलीय- 4
(स्रोत- चुनाव आयोग)

इमेज स्रोत, Getty Images
मणिपुर: हार गईं इरोम
ओकराम इबोबी सिंह ने इरोम शर्मिला को हराया.
यूपी में समाजवादी पार्टी की हार
अखिलेश यादव दोपहर बाद दो बजे राजभवन इस्तीफा देने जाएंगे. (एनडीटीवी)
यूपी- भाजपा की 'पार्टी'
भाजपा की भारी बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न
(बीबीसी संवाददाता विनीत खरे)

इमेज कैप्शन, भाजपा का जश्न यूपी में लोगों की पसंद बीजेपी
लखनऊ कैंट से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं.

इमेज स्रोत, twitter
यूपी: बीजेपी आगे
बीजेपी- 221
बहुजन समाज पार्टी- 12
कांग्रेस- 13
समाजवादी पार्टी- 51
(स्रोत- चुनाव आयोग)

इमेज स्रोत, Getty Images
यूपी को 'मोदी का साथ' पसंद

मणिपुर में बीजेपी की बढ़त
बीजेपी- 7
कांग्रेस- 4
नगा पीपल्स फ्रंट- 2
नेशनल पीपल्स पार्टी- 2
(स्रोत- चुनाव आयोग)

इमेज स्रोत, TWITTER
मणिपुर - थोबल विधानसभा सीट के रुझान: इरोम शर्मिला (85); मुख़्यमंत्री इबोबी सिंह (15,803)
(स्रोत - चुनाव आयोग)
उत्तर प्रदेश में कौन होगा बीजेपी का सीएम?

इमेज स्रोत, SANJAY KANOJIA/AFP/GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश में सुशासन की सरकार होगी, मुख़्यमंत्री पद के लिए पार्टी का संसदीय बोर्ड फ़ैसला करेगा जो सबको मान्य होगा.
केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश - मुझे नरेंद्र मोदी जी की लहर पर भरोसा था.
पंजाब में कांग्रेस आगे
पंजाब के कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ अबोहर से पीछे चल रहे हैं. (स्रोत- दूरदर्शन)
यूपी में 345 सीटों में से 245 पर भाजपा आगे और वोट शेयर में भी. स्रोत: चुनाव आयोग

इमेज स्रोत, ECI/Twitter
लखनऊ- बीजेपी दफ़्तर में जश्न शुरू
उत्तर प्रदेश में भाजपा की ज़ोरदार बढ़त के बाद पार्टी दफ़्तर पहुंचे कार्यकर्ताओं में उल्लास
(बीबीसी संवाददाता विनीत खरे)

इमेज कैप्शन, लखनऊ में बीजेपी दफ़्तर मणिपुर में इरोम शर्मिला पिछड़ीं
बीजेपी- 7
कांग्रेस- 3
नगा पीपल्स फ्रंट- 2
नेशनल पीपल्स पार्टी-2
(स्रोत- चुनाव आयोग)

इमेज स्रोत, AFP
भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज - पार्टी को दलित या अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) का मुख़्यमंत्री चुनना चाहिए.
(स्रोत - एनडीटीवी इंडिया)
दिल्ली- आप मुख्यालय में सन्नाटा
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर केवल पुलिस और प्रेस वाले नज़र आ रहे हैं.
(बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद)

इमेज कैप्शन, दिल्ली में आप मुख्यालय
