उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.

लाइव कवरेज

  1. बुरा ना मानो यूपी है... :)

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरॉन

    नरेंद्र मोदी बड़े 'यूथ आइकन' हैं. 2014 में भी युवा वर्ग ने नरेंद्र मोदी को पसंद किया और अब एक बार फिर ये साबित हो गया है कि अखिलेश-राहुल की सीमित लोकप्रियता है और मोदी उनके सामने पूरे युवा वर्ग को खींचने में सफल हुए हैं.

  3. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव

    समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन 'कॉसमेटिक' था. ये भी समझना ज़रूरी है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव युवा नहीं अधेड़ हैं. उनसे युवा तो नरेंद्र मोदी साबित हुए.

  4. पंजाब और गोवा में AAP की हार पर आशुतोष की पहली प्रतिक्रिया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. बीजेपी दफ्तर के बाहर 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे लगने पर क्या बोले बीजेपी प्रवक्ता मोहसिन रज़ा

  6. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव

    ये चुनाव हिन्दू बनाम मुसलमान था. बहुत सोच समझकर भारतीय जनता पार्टी ने एक भी मुसलमान प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया. ये लहर की तौर पर दिखा नहीं, पर अंदर ही अंदर नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन जुट गया.  

  7. यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता विनीत खरे

  8. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव

    उत्तर प्रदेश के नतीजे से साफ़ है कि 2014 की ही तरह हिंदू वोट 'कनसॉलिडेट' हुआ है. प्रदेश में धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण हुआ है जिसे चरम पर ले जाने का श्रेय खुद प्रधानमंत्री मोदी को जाता है. 

  9. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव

    मोदी की पर्सनालिटी के सामने नोटबंदी या विकास, कोई मु्द्दा काम नहीं किया. भाजपा के मूल वोटर, व्यापारी, जिसने नोटबंदी की मार झेली, वो भी चुनाव में भाजपा के साथ ही रहा.

  10. विश्लेषण - वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव

    बहुजन समाज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर ख़त्म होने की कगार पर है. उसमें विद्रोह की आवाज़ें बुलंद हो रही हैं, दलित वोट ख़िसक रहा है और मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग' काम नहीं कर रही.

  11. होली से पहले भाजपा की होली

    उत्तर प्रदेश में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मनाई

    भाजपा कार्यकर्ता
    इमेज कैप्शन, भाजपा का जश्न
  12. लखनऊ में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी- मोदी के नारे

  13. पंजाब के मोहाली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे पीछे

    ऊंचाहार से स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कर्ष मौर्या पीछे चल रहे हैं. उत्कर्ष बीजेपी प्रत्याशी हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडे आगे चल रहे हैं.   

  15. भाजपा की जीत पर राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने जीत का क्रेडिट कार्यकर्ताओं को दिया