उत्तर प्रदेश जिसे चुनता है, कोई कनफ़्यूजन नहीं छोड़ता

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.
उत्तर प्रदेश जिसे चुनता है, कोई कनफ़्यूजन नहीं छोड़ता

राहुल गांधी पद नहीं छोड़ सकते क्योंकि नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं की जा सकती: दिग्विजय सिंह (स्रोत- एनडीटीवी)
बीबीसी को वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव - नोटबंदी और तमाम आकलन के बावजूद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरक़रार है और वो एक बेहद ताकतवर नेता की तरह उभरे हैं.

इमेज स्रोत, twitter
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पंजाब में ज़ोरदार प्रदर्शन के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता
(बीबीसी संवाददाता- सलमान रावी)

सपा-कांग्रेस गठबंधन के हार की तरफ़ बढ़ने पर शिवपाल यादव ने क्या कहा

यूपी चुनावों में अखिलेश के प्रदर्शन पर मुलायम के 'मन की बात'

इमेज स्रोत, BBC/Kirtish
यूपी-उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांग्रेस जीत की ओर

गोवा में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर अपने विधानसभा क्षेत्र से हारे.
उत्तर प्रदेश में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने यूं मनाया जश्न (फ़ोटो- समीरात्मज मिश्र)

इमेज स्रोत, SAMIRATMAJ MISHRA

इमेज स्रोत, AFP
कांग्रेस- 12
बीजेपी- 5
नगा पीपल्स फ्रंट- 3
लोक जनशक्ति पार्टी-1
मणिपुर नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट- 3
नेशनल पीपल्स पार्टी- 3
स्रोत- चुनाव आयोग
अमेठी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह आगे. कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह चौथे नंबर पर.
मेरठ से बीजेपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी पीछे. पहले नंबर पर समाजवादी पार्टी के रफीक़ अंसारी.
रायबरेली से कांग्रेस की अदिति सिंह अपने निकट प्रतिद्वंद्वी बसपा के मोहम्मद शाहबाज़ ख़ान से बहुत आगे. (स्रोत- चुनाव आयोग)