You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
कीर्ति आज़ाद ने यूसुफ़ पठान के टीएमसी से दूरी बनाने पर ये कहा
इसराइल के प्रधानमंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कही ये बात
बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि जब तक वो इसराइल के प्रधानमंत्री हैं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.
उन्होंने आगे कहा, "इस मुद्दे पर मेरी और डोनाल्ड ट्रंप की पूरी सहमति है. पिछले 30 सालों से ज़्यादा समय से मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अभियान में सबसे आगे की पंक्ति में रहा हूं."
"अगर यह अभियान न होता, तो ईरान बहुत पहले ही इसराइल को नष्ट करने के लिए परमाणु बम हासिल कर चुका होता. ईरान यहूदी राज्य को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है, और मैं इसे रोकने के लिए अपना जीवन समर्पित करता हूं."
नेतन्याहू ने कहा, "जब तक मैं इसराइल का प्रधानमंत्री हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा."
ममता बनर्जी कांग्रेस में गईं तो टीएमसी का वजूद ख़त्म हो जाएगा या पार्टी तब भी ज़िंदा रहेगी
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विराट कोहली ने क्या कहा
न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल और सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
विलियमसन की इस घोषणा के साथ, उनके 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया.
इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 मैच खेले, अनगिनत बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड बनाए और पूरी क्रिकेट दुनिया का सम्मान और प्रशंसा हासिल की.
35 साल के विलियमसन, न्यूज़ीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में करियर समाप्त कर रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,346 रन बनाए, जिनमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं.
2010 में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले विलियमसन ने कहा कि अब पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ये सही समय है.
केन विलियमसन के संयास के बाद विराट कोहली ने भी एक्स पर पोस्ट अपनी यादें शेयर की.
विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "विरोधी से दोस्त बनने तक का सफ़र, इतने सालों तक आपको बैटिंग करते और आपके ख़िलाफ़ खेलते हुए देखना बहुत अच्छा रहा, लेकिन उससे भी ज़्यादा मैं हमारी दोस्ती, खेल और उसके बाहर की चीज़ों पर हमारी एक जैसी सोच को अहमियत देता हूं."
उन्होंने आगे कहा, "हमारी हर बातचीत और मुलाक़ात मेरे लिए बहुत खास है. भाई, मैं हमेशा आपके लिए सब कुछ अच्छा होने की कामना करता हूं. आपने अपना काम बखूबी किया है, अब आपको इसका पूरा आनंद लेना चाहिए और आराम करना चाहिए."
विराट कोहली ने आगे लिखा, "बहुत बढ़िया दोस्त, ज़िंदगी तो अभी शुरू हुई है."
भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब कर क्या कहा? विदेश मंत्रालय ने बताया
ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों को ले जा रहे कॉमर्शियल जहाज़ों पर लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर भारत ने अमेरिका के राजनयिक को तलब किया था.
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया गया.
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, "अमेरिकी राजनयिक के सामने अमेरिकी नौसैनिक बलों के ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों को ले जा रहे, कमर्शियल जहाज़ों पर लगातार किए जा रहे हमलों के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया."
"इन हमलों के कारण पहले ही तीन भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो चुकी है, जिसे टाला जा सकता था."
"मंत्रालय ने एक बार फिर नागरिक समुद्री जहाज़ों के ख़िलाफ़ घातक बल के प्रयोग पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की."
"मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां स्वीकार करने लायक नहीं हैं और एक संवेदनशील क्षेत्र में, कठिन परिस्थितियों के दौरान, अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को कमज़ोर करती हैं."
बयान के मुताबिक, "अमेरिकी प्रभारी राजनयिक से अनुरोध किया गया कि वो भारत की गंभीर चिंताओं को अपनी सरकार तक पहुंचाएं, साथ ही यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना नागरिकों की मौत रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएं."
'370 रुपये की बिरयानी' और 'वसूली' की ज़िद... प्रणीत मोरे का 'कॉमेडी' शो किस समाज की झलक दिखा रहा है?
कार्टून: हो पायेगा इससे?
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के ख़िलाफ़ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के ख़िलाफ़ दिल्ली में प्रदर्शन किया है और राष्ट्रपति भवन की ओर जाने की कोशिश की.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी नटराजन के लिए इंसाफ़ की मांग की.
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, “आप देख रहे हैं किसी तरह से बीजेपी ने देश में घोषित रूप से तानाशाही कर दी है. मीनाक्षी जी का अधिकार था, उनकी सुनवाई होनी चाहिए थी. उनका कोई अपराध नहीं है. उनका पर्चा स्वीकार होना चाहिए था. हम चुनाव आयोग के पास गए, वहां न्याय नहीं मिला. जब तक मीनाक्षी जी को न्याय नहीं मिलेगा, हम संघर्ष करते रहेंगे.”
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था, इनमें दो सीटों पर बीजेपी की जीत निश्चित मानी जा रही थी, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आती दिख रही थी.
लेकिन रिटर्निंग ऑफ़िसर से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया.
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना पर्याप्त क़ानूनी आधार के और राजनीतिक कारणों से रद्द किया गया. पार्टी का आरोप है कि रिटर्निंग अधिकारी का फ़ैसला मनमाना और पक्षपातपूर्ण था.
कांग्रेस ने इसकी शिकायत बुधवार को चुनाव आयोग से भी की थी. लेकिन आयोग से राहत नहीं मिलने पर मीनाक्षी नटराजन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिसपर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई.
लाइव लॉ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सदस्य मीनाक्षी नटराजन की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मध्य प्रदेश से उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी को खारिज किए जाने को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने उन्हें 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' के तहत दायर चुनाव याचिका में इस मामले को उठाने की छूट दी.
लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है.
शहद की तलाश में जान जोखिम में डालते हैं ये दोनों शख़्स
यूरोपीय देशों के हथियारों को लेकर एस जयशंकर ने कही ये बात
शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 'ममता बनर्जी मेरी नेता, अभिषेक बनर्जी को लेकर ये कहा'
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और बागी गुट के बारे में बात की है.
सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूं और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूंगा. न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है. मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं. यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं. ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं."
उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी और पार्टी के दूसरे नेताओं में से कोई मेरा नेता नहीं है. ये सभी मेरे साथी रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग भी दबाव या मजबूरी में कथित बागी गुट में गए हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे जो शिकायतों का पिटारा लेकर आए हैं, उसके लिए क्या यही घड़ी थी ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और दूसरे नेताओं के खिलाफ शिकायत करने की."
मुख्य सुधार:संबंधित ख़बर- अभिषेक बनर्जी पर अब ममता समर्थक भी उठाने लगे हैं गंभीर सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का एक सालः हादसे की वजह पर क्यों है इतना विवाद, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
370 की बिरयानी मामले पर बोले महाराष्ट्र सीएम, 'मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन करेंगे तो ये सही नहीं होगा'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए '370 की बिरयानी' मामले पर कहा कि मनोरंजन के नाम पर यदि कोई समाज की सीमाओं और मर्यादाओं का उल्लंघन करता है, तो यह सही नहीं होगा.
उन्होंने कहा, " भारत के संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को दी है. लेकिन उसके साथ-साथ इसका दुरुपयोग न हो, इस प्रकार की व्यवस्था भी उसी संविधान ने तैयार की है."
"जब कोई अभिव्यक्ति अमर्यादित हो जाती है, तो समाज के मर्यादित लोगों के जीने के अधिकार पर वह आक्रमण करती है और इस प्रकार का आक्रमण हमारे संविधान को मंज़ूर नहीं है."
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि स्टैंडअप कॉमेडी सभी को पसंद है. मैं खुद भी देखता हूं. उससे मनोरंजन भी होता है. लेकिन मनोरंजन करते-करते यदि समाज की सीमाओं और मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन किया जाएगा, तो यह सही नहीं होगा और यह लोगों के साथ अन्याय होगा."
उन्होंने आगे कहा कि जो मर्यादा के पैरामीटर्स हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए स्टैंडअप कॉमेडी करनी चाहिए.
महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के मामले में प्रणित मोरे और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.
दरअसल, कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक व्यक्ति ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से लोग नाराज़गी जाहिर कर रहे थे.
टीएमसी सांसद जगदीप चंद्र बर्मा बसुनिया ने कहा, 'जब हमारे बड़े नेता सुरक्षित नहीं...'
तृणमूल कांग्रेस के सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के बड़े नेता घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं.
उन्होंने कहा, "दीदी, अभिषेक कौन घर से निकल पा रहा है. अभिषेक निकले तो उन पर अंडे फेंके गए. जो लोग घर से निकलते हैं उनका घेराव होता है."
"पब्लिक गंदे नारे लगाती है. इसलिए कौन आवाज़ उठाएगा. हमारे शीर्ष नेता को सुरक्षा नहीं है तो हमें कैसे सुरक्षा मिलेगी."
समाचार एजेंसी एएनआई से बाचतीत में उन्होंने टीएमसी को लेकर भी आरोप लगाया है, "हमने साल 2019 में आवाज़ उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन कोई सुनता नहीं हैं. अगर कोई ज़्यादा बोलेगा तो उसका पद काट दिया जाएगा. एक सांसद के तौर पर हमारे पास कोई आज़ादी नहीं है."
जगदीश बर्मा बसुनिया पश्चिम बंगाल की कूच बिहार लोकसभा सीट से सांसद हैं.
अब तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
कन्हैया कुमार ने अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत मामले में पीएम पर चुप रहने का लगाया आरोप
अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है.
एमटी सेटेबेलो जहाज़ पर खाड़ी क्षेत्र में बुधवार यानी 10 जून को हमला हुआ था, इसमें 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए. बाकी 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था.
कन्हैया कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''अमेरिकी सैन्य हमले में भारत के तीन नागरिकों की मौत पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?...अमेरिका का नाम तक लेने की किसी मंत्री की हिम्मत नहीं है.''
ग़ौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में अब तक तीन ऐसे जहाज़ों पर हमले हुए हैं जिनके अधिकांश क्रू मेंबर भारतीय हैं.
गुरुवार 11 जून को 'एमटी जलवीर' जहाज़ पर हमला हुआ था जिसपर 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया.
इससे पहले 'एमटी मेरीवेक्स' जहाज़ पर सोमवार, 8 जून को हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. इन्हें ओमान के सुरक्षा बलों ने बचाया.
मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को नहीं मिली राहत, अदालत ने दिया ये तर्क
अमेरिकी हमले में मारे गए सुरेश पटनाला की आख़िरी बातचीत में अपनी पत्नी से किया वादा अधूरा रह गया
एयर इंडिया विमान हादसाः अकेले ज़िंदा बचे विश्वासकुमार एक साल बाद भी किन चुनौतियों से जूझ रहे
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के एक साल पूरा होने पर इस हादसे में जीवित बचे एक मात्र शख़्स विश्वासकुमार रमेश ने कहा है कि आज भी वो कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं.
विश्वासकुमार रमेश ने कहा, "लोग देखते हैं कि मैं बच गया हूँ, लेकिन वे हमेशा उन चुनौतियों को नहीं देख पाते जो बंद दरवाज़ों के पीछे बनी रहती हैं. मुझे अब भी नींद न आने, एंग्जायटी और मुश्किल यादों से जूझना पड़ता है. एक साल बीतने के बाद भी, मैं अपनी ज़िंदगी को फिर से संवारने और अपने परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उन्होंने कहा, "मैं ज़िंदा रहने के लिए शुक्रगुज़ार हूँ, लेकिन ज़िंदा बचना कहानी का सिर्फ़ एक हिस्सा है. उसके बाद मैंने जिन हालात का सामना किया है, वे इतने मुश्किल रहे हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता."
पिछले साल 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
इस हादसे में विमान सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी.