कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस: केरल में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, केरल में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई है.

    कोच्चि के एर्नाकुलम जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके कुट्टप्पन के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि यह शख़्स 69 साल के थे.

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला केरल में ही सामने आया था.

    भारत में 22 राज्यों के 75 ज़िलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में कोरोना के माामले एक लाख पार, हज़ारों वेंटिलेटर्स बनाने का आदेश

    अमरीका में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार सुबह तक अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले एक लाख चार हज़ार हो गए और 1700 लोगों की जान जा चुकी है. पूरी दुनिया में 27 हज़ार 360 मौतें हुई हैं.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जनरल मोटर को वेंटिलेटर्स बनाने का आदेश दिया है. ट्रंप ने कोरियाई युद्ध के वक़्त का डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लगा दिया है. इसके तहत राष्ट्रपति कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए उससे जुड़े उत्पादन का आदेश देता है.

    ट्रंप ने कहा कि जनरल मोटर वक़्त बर्बाद कर रही है जबकि अमरीकी नागरिकों की जान बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की ज़रूरत है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि डिफेंस ऑर्डर की ज़रूरत नहीं है क्योंकि कंपनियां ख़ुद से इस वायरस की लड़ाई में मदद के लिए सामने आ रही हैं.

    जनरल मोटर ने कहा है कि वो अप्रैल से हर महीने 10 हज़ार वेंटिलेटर्स बना सकती है. जनरल मोटर सिएटल में स्थित मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर के साथ काम कर रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अमरीका के अस्पतालों में वेंटिलेटर्स की मांग बढ़ गई है.

    पूरे अमरीका में न्यूयॉर्क कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. यहां से 30 हज़ार वेंटिलेटर्स की मांग की गई है. न्यूयॉर्क में केवल शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सात हज़ार नए मामले सामने आए. यहां अब तक 44 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 519 लोगों की मौत हो चुकी है.

    ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना वायरस की चपेट में जाता अमरीका

    अमरीका में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या एक लाख पार. क्या अमरीका अब कोरोना वायरस का नया केंद्र बन गया है?

    वीडियो कैप्शन, कोरोनावायरस: इटली और चीन से आगे निकला अमरीका
  4. दिहाड़ी मज़दूरों के लिए राहुल गांधी ने की अपील

    कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर की गई बंदी को लेकर राहुल गांधी ने घर लौट रहे दिहाड़ी मज़दूरों को खाना-पानी देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बंदी से परेशान लोग

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. वीडियो कैप्शन, सरकारी प्रतिबंध को अनदेखा करके बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज़ पढ़ने घरों से निकले.
  7. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50 पार

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50 पार कर गई है. प्रदेश में शुक्रवार छह नए कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने के बाद कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. शुक्रवार को चार लोग नोएडा में जबकि बुलंदशहर और आगरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं.

    नोएडा सबसे ज़्यादा 18 कोरोना संक्रमित के मरीज़ सामने आ चुके हैं. राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉज़िटिव आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में रहने वाले यूपी के नागरिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करें.

    सीएम योगी ने कहा है कि इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी. इस बीच, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उत्तर प्रदेश में अब तक 3710 एफ़आईआर दर्ज की गई हैं.

    राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि जो लोग जहां पर हैं, वहीं रहें. हालांकि इस अपील के बाद भी दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली विभिन्न सड़कों पर हज़ारों लोग पैदल ही अपने घर जाते दिख रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. कोरोना का कहर सबसे ज़्यादा इटली और स्पेन में

    कोरोना वायरस की शुरुआत भले चीन से हुई लेकिन इससे होने वाली सबसे ज़्यादा मौतें इटली और स्पेन में जारी हैं. इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 9,134 लोगों की जान जा चुकी है और स्पेन में 4,858. दोनों संख्या को मिला दें तो मरने वालों की संख्या 13 हज़ार 992 पहुंच जाती है.

    पूरे स्पेन में सेना की तैनाती कर दी गई है. सेना ही हॉस्पिटलों में सुविधाएं जुटाने और संक्रमण मुक्त करने के काम में लगी है. स्पेन के सारे हॉस्पिटल मरीज़ों की बढ़ती संख्या से दबाव में हैं. डॉक्टरों और नर्सों की तरफ़ से मेडिकल सुविधाओं में कमी की शिकायतें लगातार आ रही हैं.

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. कोरोना वायरस क्या ट्रंप की कुर्सी भी खा जाएगा?

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 19 हुई

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है और कुल संक्रमण के मामले 834 पहुंच गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कोरोना वायरस: मोदी सरकार की घोषणाएं ऊंट के मुंह में ज़ीरे समान- नज़रिया

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, पिछले 24 घंटों में इटली में 919 और स्पेन में 769 लोगों की जान गई

    कोरोना वायरस से हर दिन इटली में सैकड़ों मौतें हो रही हैं. इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के बाद से शुक्रवार को एक दिन में मरने वालों की संख्या सबसे ज़्यादा रही. शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में इटली में 919 लोगों की जान गई.

    इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 9,134 हो गई है. यूरोप में इटली कोरोना वायरस की चपेट में सबसे बुरी तरह से है. पूरे इटली में सब कुछ बंद हैं और लोग अपने-अपने घरों में क़ैद हैं. शुक्रवार को प्रशासन ने कहा कि देश भर में लगी पाबंदिया तीन अप्रैल तक आगे बढ़ सकती हैं.

    इटली का उत्तरी इलाक़ा लोम्बार्डी कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 86,500 हो गई है. डर है कि इटली का दक्षिणी इलाक़ा भी कोरोना की चपेट में लोम्बार्डी की तरह ही न आ जाए. बीबीसी के रोम संवाददाता मार्क लोवेन के अनुसार इटली में कोरना वायरस की त्रासदी लगतार विकराल रूप धारण करती जा रही है. देश की ग्रामीण आबादी हर दिन कम हो रही है.

    केवल लोम्बार्डी में ही पिछले 24 घंटों में कुल 541 लोगों की मौत हुई है. यूरोप में इटली के बाद स्पेन कोरोना वायरस के संक्रमण की त्रासदी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है. हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. हालांकि संक्रमण फैलने के मामले में कमी आई है. स्पेन में कोरोना से संक्रमण के कुल 64,059 मामले सामने आ चुके हैं.

    यहां पिछले 24 घंटों में 769 लोगों की मौत हुई है और कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 4,858 पहुंच गई है. स्पेन की सरकार ने देश में आपाकाल को बढ़ाकर 12 अप्रैल तक कर दिया है.

    शुक्रवार को फ़्रांस में भी कोरोना वायरस से 299 लोगों की जान गई. फ़्रांस में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,995 हो गई है. यहां कोरोना से संक्रमण के कुल 33,000 मामले सामने आ चुके हैं. फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने लोगों से 15 अप्रैल तक घरों में ही रहने के लिए कहा है.

    इटली

    इमेज स्रोत, Getty Images

  13. लैटिन अमरीका का हाल

    जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक़ लैटिन अमरीका में कोविड-19 संक्रमण के 10 हज़ार मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें ब्राज़ील सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां 2,915 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 77 लोगों की मौत हो गई है.

  14. यूरोप में तीन लाख से ज़्यादा मामले

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार यूरोप में कोविड-19 के तीन लाख से ज़्यादा मामले हैं. पैरिस में शुक्रवार की शाम एफ़िल टावर को स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया अदा करने लिए रौशन किया गया.

    एफ़िल टावर

    इमेज स्रोत, Reuters

  15. तुर्की ने रद्द कीं सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द करने और यात्राओं पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला किया है. तुर्की में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ वहां मौतों का कुल आंकड़ा 92 पहुंच गया.

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. हज़ारों पाकिस्तानी क़ैदी होंगे रिहा, एम इलियास ख़ान, बीबीसी संवाददाता

    पाकिस्तान की अदालतों ने कोरोना संक्रमण ख़तरे के मद्देनज़र 1,200 क़ैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अधिकारियों से उन 408 क़ैदियों को भी स्क्रीनिंग के बाद रिहा करने का आदेश दिया जो कम गंभीर अपराधों के आरोप में जेल में बंद हैं. ये फ़ैसले पाकिस्तान की ज़रूरत से ज़्यादा क़ैदियों वाली जेलों और कोरोना संक्रमण प्रसार की आशंका की वजह से लिए गए.

  17. 'कोरोना संक्रमण का नया एपिसेंटर बन सकता है अमरीका'

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में अमरीका कोरोना वायरस संक्रमण का नया एपिसेंटर (केंद्र) बन सकता है. पिछले कुछ दिनों में अमरीका में कोविड-19 के मामलों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है.

  18. अमरीका में कोरोना संक्रमण के एक लाख से ज़्यादा मामले

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस के एक लाख से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है. अमरीका में कोविड-19 के मामलों की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है.

  19. भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद देगा अमरीका

    अमरीका ने कोरोना से संक्रमित 64 देशों के लिए 174 मिलियन डॉलर की सहायता राशि का ऐलान किया. इसके तहत भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद दी जाएगी. (PTI)

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. पैरिस फ़ैशन वीक के कार्यक्रम रद्द

    कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनज़र पैरिस फ़ैशन वीक के दो लोकप्रिय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

    पैरिस फ़ैशन वीक

    इमेज स्रोत, Getty Images