कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. 5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनियाभर में 5,30,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिनमें से 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इनमें से 1,20,000 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

    सबसे अधिक संक्रमित मरीज़ों की संख्या (83,836) इस समय अमरीका में है. इसके बाद 81,782 संक्रमित मरीज़ों की संख्या चीन में है.

    यूरोप में सबसे अधिक संक्रमित मरीज़ (80,000 से अधिक) इस समय इटली में हैं. इटली में ही दुनिया में सबसे अधिक मौतें (8,215) हुई हैं.

    स्पेन, जर्मनी, फ़्रांस और ईरान में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 30,000 से 60,000 के बीच है. ब्रिटेन में 12,000 मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि वहां 580 लोगों की मौत हुई है.

  2. कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में गीत गाते स्वास्थ्यकर्मी

    राजस्थान का भीलवाड़ा कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले शहरों में से एक है. इस शहर के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग के ख़िलाफ़ अपना उत्साह बरक़रार रखने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर गीत गाया और वीडियो बनाया जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. 'सरकारों ने सख़्त कदम न उठाए तो करोड़ों लोग मर सकते हैं', डेविड शूक्मर, साइंस एडिटर (बीबीसी न्यूज़)

    अगर दुनिया भर में सरकारें कोरोना से निबटने के लिए सही समय पर सही कदम उठाने में असफल रहीं तो करोड़ों लोगों की मौत हो सकती है.

    यह निष्कर्ष दुनिया में कोरोना पैंडेमिक के असर का अध्ययन करने में जुटी एक ब्रितानी टीम ने निकाला है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर तुरंत सख़्त कदम उठाए गए तभी करोड़ों मौतों को टाला जा सकता है, वरना नहीं.

    लंदन के इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि अगर दुनिया भर की सरकारें तत्काल सख़्त कदम उठाती हैं तो तीन करोड़ के लगभग लोगों की जान बचाई जा सकती है.

    वैज्ञानिकों का कहना है कि खराब स्वास्थ्य सुविधाओं वाले विकासशील देशों में ये ख़तरा 25 गुना ज़्यादा हो सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि ये उनका एक मोटा अनुमान है.

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  4. बुरी हालत में न्यूयॉर्क के अस्पताल

    न्यूयॉर्क मेडिकल सेंटर में ग्लोबल हेल्थ डायरेक्टर क्रेग स्पेसंर ने बीबीसी से बातचीत में आशंका जताई कि न्यूयॉर्क के अस्पतालों में क्षमता से ज़्यादा मरीज़ हो गए हैं. न्यूयॉर्क के गर्वनर एंड्रू क्योमो ने संक्रमण के प्रसार की तुलना ‘बुलेट ट्रेन’ से की थी. हालांकि अब उन्होंने कहा है कि संक्रमण की गति धीमी होने के संकेत मिले हैं.

  5. अमरीका में ज़्यादा मामले ज़्यादा टेस्टिंग की वजह से: ट्रंप

    अमरीका में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या सबसे ज़्यादा होने को राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘टेस्टिंग का नतीजा’बताया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “हम इतने ज़्यादा टेस्ट कर रहे हैं और ये उसी का नतीजा है.”

    ट्रंप ने ये भी कहा है कि चीन में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या जितनी बताई जा रही है, असल में वो उससे कहीं ज़्यादा है.

    डोनल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनल्ड ट्रंप
  6. अमृतसर: पहले कोरोना पॉज़िटिव शख़्स की रिपोर्ट निगेटिव आई

    अमृतसर में कोरोना संक्रमण से पॉज़िटिव पाए गए व्यक्ति की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है. इन्हें गुरु नानक देव हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया था. यह शख़्स इटली से भारत लौटा था. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह ख़बर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लन के हवाले से दी है.

  7. अमरीका में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले

    अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉज़िटिव मामलों की कुल संख्या 82,404 से ज़्यादा हो गई है. इसी के साथ अमरीका दुनिया में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामलों वाला देश बन गया है.

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना संक्रमण के मामले चीन (81,782) और इटली (80,589) से भी ज़्यादा हो चुके हैं.

    अमरीका में कोविड-19 के कारण अब तक 1,100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की अपील

    दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर ज़फ़रुल इस्लाम ख़ान ने भी मुसलमानों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ अपनानी चाहिए और कोरोना संक्रमण से जुड़े कोई भी लक्षण नज़र आने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए.

    डॉक्टर ख़ान ने कहा कि प्रशासन और पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख़्ती से निबटना चाहिए. उन्होंने दिल्ली के अल्पसंख्यक बहुत इलाकों में सख़्ती के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी भी लिखी है. उन्होंने लिखा है कि पुलिस को नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ये अपील भी की है कि अगर कोई ज़रूरी सामान लेने या अस्पताल जाने के लिए बाहर निकलता है तो उसका ख़याल रखा जाना चाहिए.

    डॉक्टर ख़ान ने लिखा है कि अगर कोई इमाम या मस्जिद समिति का सदस्य नियमों को तोड़ता है तो उस पर ख़ास तौर से कार्रवाई की जानी चाहिए. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे ज़ाकिर नगर, सीलमपुर, जाफ़राबाद और पुरानी दिल्ली में लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करने में ढील बरत रहे हैं.

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  9. मुसलमानों को घर में नमाज़ पढ़ने की सलाह

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के ख़तरों को देखते हुए मुसलमानों को मस्जिद जाने के बजाय घरों में ही नमाज़ अदा करने की सलाह दी है. बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर #NoJumahInMasjid हैशटैग के साथ लिखा है कि नमाज़ के लिए घर से बाहर न निकलें और ज़िदगियां बचाने के लिए घरों में ही रहें. ये सबके लिए अनिवार्य है कि वो अपने साथी नागरिकों को किसी भी तरह का नुक़सान पहुंचाने से बचें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ब्रिटेन की तालियां

    ब्रिटेन की जनता ने नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताने के लिए तालियां बजाईं. लोगों ने कोरोना संक्रमण के ख़तरों के बीच लगातार काम करते डॉक्टरों, नर्सों और बाकी स्टाफ़ को शुक्रिया कहा और आतिशबाज़ी की.

    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, तालियां बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया अदा करते लोग.
  11. कोलकाता: बेघर और ग़रीबों का भी ख़याल

    कोलकाता में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दमदम रेलवे स्टेशन के पास स्थित आश्रय गृह में शरण लिए ग़रीब और बेघर लोगों को मुफ़्त खाना खिलाया. एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, “देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है और हम भूख से लड़ रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. इंडोनेशिया: शादियां हो रहीं स्थगित

    इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियो शेयर हो रहे हैं जिनमें कोरोना संक्रण के ख़तरे के बीच शादियां रोकी जा रही हैं. इस वीडियो में एक अधिकारी माफ़ी मांगते हुए कह रहा है कि ‘ये हमारी अपनी सुरक्षा के लिए है.’

    19 मार्च को पारित किए गए एक क़ानून के मुताबिक़ इंडोनेशिया में फ़िलहाल अभी किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कोरोना: मलेशिया के पुरुषों की परेशानी कुछ अलग है...

    मलेशियाई सरकार ने कोरोना वायरस से निबटने के लिए एक ऐसा कदम उठाया है जिसे लेकर विवाद हो रहा है. मलेशिया में सिर्फ़ ‘परिवार के मुखिया’ को ज़रूरी सामानों की खरीदारी के लिए बाहर जाने की छूट दी गई है. सरकार के इस फ़ैसले से अब घर के पुरुषों पर किराने के सामान, सब्ज़ियां और अन्य चीज़ें खरीदने की ज़िम्मेदारी आ गई है. इसके बाद कुछ मलेशियाई पुरुष सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि उन्हें घरेलू सामानों की खरीदारी की आदत नहीं है और सरकार के अचानक आए इस आदेश से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

    मलेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फल खरीदता एक मलेशियाई पुरुष
  14. कोरोना: ब्रिटेन में एक दिन में 100 से ज़्यादा मौतें

    ब्रिटने में कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक़ गुरुवार को मरने वालों का आंकड़ा 475 से बढ़कर 578 हो गया. ये पहली बार है जब ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण की वजह से एक दिन में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. 1,245 विदेशी नागरिकों को घर पहुंचाएगा भारत

    26-27 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे 1,245 विदेशी नागरिकों को उनके देश (ऑस्ट्रिया, यूएई, इसराइल, जर्मनी और इटली) सुरक्षित वापस पहुंचाया जाएगा. इसके लिए पांच ख़ास विमानों की व्यवस्था की गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी एयरपोर्ट अधिकारियों के हवाले से दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. मध्य प्रदेश में अब कुल 20 मामले

    मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है.

    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  17. आंध्र प्रदेश में एक और पॉज़िटिव मामला

    आंध्र प्रदेश के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार राज्य में एक अन्य व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है. इस शख़्स का विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इसी के साथ आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के पॉज़िटिव मामलों की कुल संख्या 11 हो गई है.

  18. दिल्ली: लॉकडाउन में भूख से लड़ने की कोशिश

    दिल्ली सरकार ने ज़िलाधिकारियों को उनके क्षेत्र में ‘हंगर रिलीफ़ सेंटर’ बनाने का आदेश दिया है ताकि लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे.

  19. नितिन गडकरी ने एक महीने की सैलरी दान की

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी एक महीने की तनख़्वाह दान की है. उन्होंने बाकी मंत्रियों और सांसदों से भी आगे आने की गुज़ारिश की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कोरोना: ओडिशा में बनेगा 1,000 बेड का अस्पताल

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुब्रत कुमार पति के अनुसार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना के मरीज़ों के लिए 1,000 बेड वाला हॉस्पिटल बनने जा रहा है. राज्य सरकार का दावा है कि ओडिशा ऐसा पहला राज्य है जो कोरोना के मरीज़ों के लिए इतना बड़ा हॉस्पिटल बनाने जा रहा है.