कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. जम्मू-कश्मीर में 627 लोगों को गिरफ़्तार किया गया

    जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 337 एफ़आईआर दर्ज की गई हैं और 627 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

  2. मकान मालिक किराएदारों से किराया न लें: गृह मंत्रालय

    मज़दूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को देश में कोरोना वायरस के बाद जारी लॉकडाउन को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं.

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी सीमाएं सील करने के लिए कहा गया है और हाईवे पर किसी भी इंसान की आवाजाही बंद करने के लिए कहा गया है.

    लॉकडाउन के कारण अपने घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए है कि वो फंसे हुए मज़दूरों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था करें, उन्हें पर्याप्त धन दिया जा चुका है.

    इन सब दिशानिर्देशों को लागू कराने की ज़िम्मेदारी ज़िले के एसपी और डीएम की होगी.

    इसके अलावा गृह मंत्रालय ने कहा है कि मालिक मज़दूरों को पूरी मज़दूरी दें और लॉकडाउन के समय की तनख़्वाह को न काटें.

    साथ ही गृह मंत्रालय ने मकान मालिकों को आदेश दिया है कि वो लॉकडाउन के समय का किराया मज़दूरों से न लें और वो उन्हें घर खाली करने के लिए नहीं कह सकते हैं.

  3. देशभर में कोरोना के अब तक 34,931 टेस्ट हुए

    आईसीएमआर के डॉक्टर आर. गंगा केतकर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आईसीएमआर के डॉक्टर आर. गंगा केतकर

    आईसीएमआर के डॉक्टर आर. गंगा केतकर ने बताया कि अभी तक देश में कोविड-19 के 34,931 टेस्ट हुए हैं.

    उन्होंने बताया कि आईसीएमआर नेटवर्क की 30 फ़ीसदी क्षमता का इस समय इस्तेमाल हो रहा है और कुछ लैब बढ़ाई गई हैं जिनमें से 113 काम कर रही हैं और 47 निजी लैब को इसके टेस्ट की अनुमति दी गई है.

  4. कोरोना के मरीज़ों के लिए अलग ब्लॉक और अस्पताल की मांग

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के मरीज़ों के लिए अलग ब्लॉक और अस्पतालों की मांग की गई है ताकि दूसरे मरीज़ों को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों से अलग रखा जा सके.

    वहीं, अब से देशभर में रेलवे के 128 अस्पताल और 586 डिस्पेंसरी सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुली रहेंगी.

  5. देश में कोविड-19 मरीज़ों की संख्या 979 हुई

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने रविवार को भी देश में कोविड-19 बीमारी को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 979 हो गई है.

    उन्होंने बताया कि इस बीमारी से देश में 25 लोगों की मौत हो गई है और बीते 24 घंटों में 106 नए मामले आए हैं और 6 मौतें हुई हैं.

  6. बिहार में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 11 हुई

    बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में कोविड-19 मरीज़ों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. इनमें पटना के 5, मुंगेर के 3, नवादा, सिवान और लखीसराय के एक-एक मरीज़ हैं.

    राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ ने बताया है कि पटना में पांच में से दो मरीज़ कोरोना वायरस टेस्ट में नेगेटिव आए हैं, 24 घंटे बाद अगले टेस्ट में अगर वो नेगेटिव आते हैं तो उन्हें स्वस्थ माना जाएगा.

  7. महाराष्ट्र में कोरोना के 196 मामले

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 196 मामले सामने आए हैं जिनमें से सबसे अधिक 107 मरीज़ मुंबई और ठाणे क्षेत्र के हैं.

    उन्होंने बताया कि पुणे में 37, नागपुर में 13, अहमदनगर में 3 मरीज़ों के अलावा कई ज़िलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं और अब तक 34 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.

  8. कोरोना वायरस: कश्मीर में संक्रमण सेे दूसरी मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस संक्रमण से कश्मीर में एक शख़्स की मौत हो गई है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण घाटी में हुई ये दूसरी मौत है.

    भारत में अभी तक 25 लोगों के मौत की पुष्टि की जा चुकी है. जबकि संक्रमण के 979 मामले सामने आए हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस का संकट एक जंग- मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस जंग है और इस जंग को हम ज़रूर जीतेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. पीएम ने मन की बात में जो कहा

    बैंकिंग सेवाओं को हमने चालू रखा है. इस लड़ाई में वो जोखिम लेकर ऑफिस जा रहे हैं. बड़ी संख्या में होम डिलिवरी की सेवा में लोग लगे हुए हैं. लॉकडाउन के दौरान यही वो लोग हैं जो लोगों की ज़रूरतें पूरी कर रही हैं. कोरोना के संक्रमण की चपेट में या क्वारांटइन में रहने वालों के साथ छुआछूत वाला व्यवहार नहीं होना चाहिए. ऐसा होता है तो यह दुखी करने वाला होगा.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, pib

  11. यह युद्ध जैसी स्थिति- मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है और डॉक्टर उसी रूप में ले रहे हैं. पीएम ने इस दौरान एक डॉक्टर से भी बात की और डॉक्टर ने अनुभव भी साझा किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, मन की बात में बोले पीएम मोदी

    आपको लक्ष्मण रेखा का पालन करना ही होगा. अगर आप लॉकडाउन के नियमों को तोड़गें तो कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आना ही होगा. नियम तोड़ने वाले अपने जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि वो असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों को दिक़्क़तें हो रही हैं लेकिन ये करना ज़रूरी था. पीएम ने कहा कि वो लॉकडाउन से होने वाली समस्याओं के कारण माफ़ी वो मांग रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हुई

    उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है. शनिवार को पहली बार एक ही दिन में 14 नए मरीज़ सामने आए हैं. इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति मिला है. कोरोना पॉज़िटिव सबसे ज़्यादा 27 लोग नोएडा में हैं.

    इसके अलावा आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, ग़ाज़ियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत और वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉज़िटिव मिले हैं.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले तीन दिन में क़रीब एक लाख अतिरिक्त लोग दूसरे राज्यों से आए हैं, जिन्हें सर्विलांस पर रखने और क्वॉरन्टीन करने के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी के नाम, पते, फ़ोन नंबर जैसी सूचनाएं संबंधित ज़िले के प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

    राज्य के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक राज्य भर में 14 मरीज ऐसे हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके मुताबिक, जिन मरीज़ों का इलाज चल रहा है उनमें से किसी भी मरीज़ की स्थिति गंभीर नहीं है.

    उन्होंने बताया कि राज्य की आठ प्रयोगशालाओं में कोरोना का लगातार परीक्षण हो रहा है जिनमें तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में हैं. राज्य भर में अब तक पांच हज़ार से ज़्यादा आइसोलेशन बेड तैयार हो चुके हैं जिसे अगले कुछ दिनों में बढ़ाकर पंद्रह हज़ार तक किया जाना है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नहीं छोड़ने की अपील की

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ अपने गाँव जा रहे लोगों से अपील की है कि वो ऐसा ना करें. केजरीवाल ने कहा कि ऐसा करने से कोरोना वायरस के संक्रमण का ख़तरा और बढ़ जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस पर आज की अहम बातें

    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 25 हो गई है. इनमें से महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन और मध्य प्रदेश में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, संक्रमित लोगों की संख्या 979 हो चुकी है.
    • दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों मौत हो चुकी है और संक्रमण के छह लाख 60 हज़ार 700 मामले सामने आ चुके हैं.
    • फ़्रांस में दो हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 38 हज़ार से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है. अमरीका में एक लाख 20 हज़ार मामलों की पुष्टि हुई है.
    • न्यूज़ीलैंड में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है.
    • स्पेन, उत्तरी आयरलैंड और तिमोर-लेस्ते समेत कई देशों में पाबंदियां बढ़ाई गईं.
    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. लॉकडाउन: दिल्ली से मुरैना पैदल, व्यक्ति की हुई मौत

  17. कोरोना वायरस के इंसान के शरीर में आने की पहेली

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस का संकट अभी और बुरा होगा: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देशवासियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस का संकट ठीक होने से पहले और बुरा होगा. बोरिस जॉनसन ख़ुद कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं और वो अपने घर पर ही अलग रह रहे हैं.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो और कड़ी पाबंदी लगाई जा सकती है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 1,019 लोगों की मौत हो चुकी है. केवल शनिवार को 260 लोगों की मौत हुई. यहां कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक 17,089 मामले सामने आ चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी शोफ़ी ग्रैगवर ट्रूडो कोरोना वायरस के संक्रमण से हुईं ठीक

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बीमार होने के बाद वो ठीक हो गई हैं. सोशल मीडिया पर जारी किए गए बयान में शोफ़ी ग्रैगवर ट्रूडो ने कहा, ''मैं पहले से बहुत ठीक महसूस कर रही हूं.'' शोफ़ी ने कहा कि उनके डॉक्टर और ओटावा पब्लिक हेल्थ की ओर से कहा गया कि वो ठीक हो गई हैं.

    जस्टिन ट्रूडो के ऑफिस से 12 मार्च को बताया गया था कि शोफ़ी कोरोना वायरस की जाँच में पॉजिटिव पाई गई हैं. तब वो लंदन से लौटी थीं. उसके बाद से प्रधानमंत्री और उनका परिवार अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 45 नए मामले

    चीन में 28 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यह 27 मार्च की तुलना में कम है. 27 मार्च को संक्रमण के 54 मामले सामने आए थे. रविवार को चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 45 में एक संक्रमित व्यक्ति विदेश से लौटा था.

    शनिवार को चीन में कोरोना से पाँच लोगों की मौत हुई. सारी मौतें चीन के हूबे प्रांत के वुहान शहर में हुई है. इसी शहर में पहली बार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया था. चीन में अब तक कोरोना से 3,300 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमण के 81,439 मामले सामने आए हैं.

    लगातार चौथे दिन हूबे प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. वुहान में लगी पाबंदी धीरे-धीरे हटाई जा रही है. आसपास के इलाक़ों से वुहान को काट दिया गया लेकिन अब धीरे-धीरे इसे ख़त्म किया जा रहा है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images