कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. पुतिन के स्टाफ़ संक्रमित

    रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रशासनिक स्टाफ़ में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है.

    हालांकि राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव ने बताया है कि 67 साल के पुतिन नॉर्मल अंदाज़ में काम कर रहे हैं.

    रूस में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा 196 मामले सामने आए हैं. रूस में अब तक 1,036 मामले मिले हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

  2. कोरोना वायरस: 'छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका'

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन संक्रमित

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

    डाउनिंग स्ट्रीट से मिली जानकारी के मुताबिक उनमें वायरस के माइल्ड लक्षण दिखे हैं.

    प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक बोरिस जॉनसन आइसोलेशन में रहते हैं देश भर में कोरोना से बचाव के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, Reuters

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, स्पेन में 24 घंटे में 769 मौतें

    स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कोरोना वायरस से कि बीते 24 घंटे में 769 लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार को स्पेन में 655 लोगों की मौत हुई थी.

    बीते 24 घंटे में स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,871 नए मामले सामने आए हैं. इस वक्त स्पेन में 64,059 मामले कोरोना संक्रमण हैं. स्पेन में इस बीमारी से अब तक 4,858 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9,357 लोग रिकवरी कर चुके हैं.

    फ्रांस में बीते 24 घंटों में 365 लोगों की मौत हो गई है. फ्रांस में अब तक 1,696 लोगों की मौत हो चुकी है.

    जर्मनी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,780 नए मामले सामने आए हैं. इस बीमारी से जर्मनी में अब 42,288 लोगों को संक्रमण हो चुका है. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से जर्मनी में 55 लोगों की मौत हुई है, अब तक यहां 253 लोगों की मौत हो चुकी है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जर्मनी के एक अस्पातल का दृश्य
  5. कोरोना वायरस अख़बारों को छूने से भी फैल सकता है?- फ़ैक्ट चेक

  6. कोरोना वायरस: रिज़र्व बैंक की घोषणा से आपकी EMI पर कितना असर पड़ेगा

  7. कोरोना वायरसः क्या पुरुषों के मुक़ाबले महिलाएं ज़्यादा जोख़िम में हैं?

  8. कोरोना वायरस: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, AAP

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने रैन बसेरों के साथ-साथ 325 स्कूलों में खाने की व्यवस्था की जा रही है. इन स्कूलों में करीब 500 लोगों को लंच और डिनर दिया जाएगा.

    मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली सरकार रोज़ाना करीब 20 हज़ार लोगों के खाने की व्यवस्था कर रही थी. आज से यह व्यवस्था दो लाख लोगों के लिए की जाएगी.

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि शनिवार से चार लाख लोगों को रोज़ खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई जगहों पर सेंटर बांटे जा रहे हैं.

    केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में कई राज्यों के आप्रवासी रह रहे हैं और वहां के मुख्यमंत्री लगातार मुझे पत्र लिख रहे हैं. मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली में रहने वाले सभी आप्रवासी दिल्ली के लोग हैं. वो हमारी ज़िम्मेदारी हैं. हम उनकी हर संभव मदद करेंगे.''

    आम आदमी पार्टी के विधायकों को भी उन्होंने स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर यह तय करने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे. हर इलाके में लोगों के खाने व्यवस्था दिल्ली सरकार कर रही है.

  9. कोरोना वायरस: दुनिया का क्या हाल है...

    • कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में दुनिया भर के करीब पांच लाख लोग हैं और अब तक करीब 24 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.
    • अमरीका ने अब तक 85 हज़ार मामले सामने आए हैं जो किसी भी देश में सबसे अधिक हैं. चीन में कोरोना संक्रमण के करीब 82 हज़ार मामले सामने आए हैं लेकिन यहां 3291 लोगों की मौत हुई है जबकि अमरीका में अब तक 1296 लोगों की मौत हुई है.
    • इटली में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8214 तक पहुंच गया है.
    • एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे मामले चिंतित करने वाले हैं और अगर वक़्त रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो मुसीबतें बढ़ सकती हैं.
    • इस बीच दक्षिण अफ्रीका में प्रशासन ने तीन सप्ताह के लॉकडाउन के निर्देश जारी किए हैं. इस दौरान ज़रूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी लेकिन शराब बिक्री पर रोक रहेगी.
    • ब्रिटेन में एक दिन में 100 लोगों की मौत का आंकड़ा पहली बार सामने आया है.
    • ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि विदेशों से लौटने वाले सभी नागरिकों को अब घरों के बजाय होटल में 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा.
  10. कोरोना पर बोले जिनपिंग- हमने पारदर्शिता दिखाई

    शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, AFP

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

    चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन और अमरीका ''कोरोना वायरस की लड़ाई में एकजुट हैं.''

    उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने हमेशा से कोरोना वायरस को लेकर पारदर्शिता बरती है. जबकि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया था कि चीन ने वायरस को लेकर काफ़ी देर से दुनिया को जानकारी दी.

    राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि वायरस से निपटने के लिए उन्होंने अमरीका की मदद की पेशकश भी की है और उन्हें उम्मीद है कि अमरीका वहां रह रहे चीनी नागरिकों की देखभाल के लिए भी ज़रूरी कदम उठाएगा.

    चीन ने पहले ही कई यूरोपीय, एशियाई और अफ़्रीकी देशों की सहायता के लिए पहले ही टीमें भेज दी हैं, जहां कोरोना वायरस के मरीज़ लगातार बढ़ रहे हैं.

  11. डोनल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर की चीन की तारीफ

    कोरोना वायरस की महामारी से दुनियाभर में फैली मुसीबत को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से फ़ोन पर बात की.

    कोरोनो वायरस की शुरुआत बीते साल चीन से हुई थी और राष्ट्रपति ट्रंप ने लगातार इसे 'चीनी वायरस' करार दिया था.

    डोनल्ड ट्रंप ने चीन की तारीफ़ करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''चीन ने अब तक वायरस को लेकर काफ़ी बेहतर समझ विकसित कर ली है. हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं. बहुत सम्मान.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. कोरोना से मौत के बाद इटली में कैसे हो रहा अंतिम संस्कार

  13. पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले 1057 हुए

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ना जारी हैं. सरकार ने बताया कि गुरुवार को संक्रमण के 66 नए मामले आए जिसके बाद संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 1057 हो गई.

    इसके कारण पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

    यह आंकड़ा पिछले सप्ताह से दोगुना है. इसके अलावा ईरान से कोविड-19 पहुंचने को लेकर चिंताएं हैं क्योंकि ईरान इससे बहुत प्रभावित है.

    वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पाकिस्तान में अलग-अलग ख़बरें आ रही हैं.

    रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक़, धार्मिक मामलों के मंत्री नूर-उल-हक़ ने कहा है कि देश में मस्जिदें बंद नहीं की जाएंगी हालांकि मस्जिद में नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या कम रखी जाएगी.

  14. आरबीआई ने ब्याज़ दरें घटाईं, रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइंट की कटौती

    आरबीआई गवर्नर

    इमेज स्रोत, ANI

    कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हो रही अर्थव्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है.

    भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को घोषणा की है कि कोरोना संकट को देखते हुए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा रही है. इसकी वजह से बैंक लोन की ब्याज़ दरों में कमी आएगी.

    वहीं, आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है.

  15. कोरोना वायरस: पैंगोलिन में मिले कोविड-19 से मेल खाते वायरस

  16. राजस्थान में कोरोना के 45 मामलों की हुई पुष्टि

    राजस्थान में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक राजस्थान में कोरोना से संक्रमण के 45 मामलों की पुष्टि हुई.अकेले भीलवाड़ा में 21 मामले पॉज़िटिव पाए गए हैं.

    भीलवाड़ा में एक मृतक के दो परिजन भी पॉज़िटिव पाए गए हैं. कल ही इस संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई थी.

  17. उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 43 हुई

    मज़दूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 43 हो गई है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सात नए मरीज़ मिले हैं.

    हमारे सहयोगी समीरात्मज मिश्र ने बताया कि नोएडा में तीन, आगरा और बागपत में एक-एक संक्रमित सामने आया है. इस बीच, बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर पैदल ही निकल पड़े हैं क्योंकि हर तरह के ट्रांसपोर्ट बंद हैं.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर पर आ रहे अन्य राज्यों के पैदल यात्रियों के लिए मानवीय आधार पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

  18. पुणे में संक्रमित लोगों की संख्या 32 हुई

    महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 32 हो चुकी है. इसमें से 5 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.

    वहीं, तेलंगाना में कोरोना से संक्रमित एक नए मरीज़ का पता चला है जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 45 हो चुकी है.

  19. चीन ने विदेशियों के लिए अपने दरवाज़े बंद किए

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए वो जल्द ही अपने यहां वैध चीन वीज़ा और रेज़िडेंस परमिट पर आने वाले विदेशियों को प्रतिबंधित करेगा.

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि स्थाई प्रतिबंध 28 मार्च से लागू होगा.

    इसमें केवल उन राजनयिकों और विदेशियों को छूट दी जाएगी जो अंतरराष्ट्रीय परिवहन सेवाओं में लगे हैं और उनके पास ‘सी’ वीज़ा है.

    दरअसल, चीन ने यह फ़ैसला तब लिया है जब उसके यहां विदेशों से लौटकर आ रहे चीनी लोगों के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

    चीन में गुरुवार को सिर्फ़ एक घरेलू संक्रमण का मामला सामने आया जबकि 54 नए विदेशी मामले सामने आए. देश में विदेश से आ रहे 595 लोगों में इसके संक्रमण पाए गए हैं.

  20. अंडमान में कोरोना का दूसरा मामला

    अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस के टेस्ट में दूसरा व्यक्ति पॉज़िटिव पाया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पहले संक्रमित पाए गए मरीज़ के साथ इस व्यक्ति ने यात्रा की थी.

    अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव चेतन सांघी ने कहा है कि दोनों व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं और उनके लिए प्रोटोकॉल फ़ॉलो किया जा रहा है