You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.
लाइव कवरेज
ब्रिटेन ने 10,000 वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दिया
देश में फैले कोरोना वायरस के संकट के बीच ब्रिटेन ने डायसन कंपनी को 10,000 वेंटिलेटर्स बनाने का ऑर्डर दिया है. हालांकि, ये जल्द से जल्द नहीं आएंगे.
कंपनी ने कहा है कि वो इन वेंटिलेटर्स को विटशायर में बनाएगी लेकिन इसका पहला मॉडल बनाने में कुछ हफ़्ते लग जाएंगे.
इस समय ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा एनएचएस के पास 8,000 वेंटिलेटर्स हैं. ऐसा अनुमान है कि जिस तरह से वायरस फैल रहा है, उसे देखते हुए कम से कम 30,000 वेंटिलेटर्स की ज़रूरत होगी.
अमरीका में मौतों का आंकड़ा 1,000 के पार
Covid-19 के कारण अमरीका में मौत का आंकड़ा 1,000 पार कर गया है.
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमरीका में अब तक कोरोना वायरस के 69,171 मामले सामने आए हैं और 1,050 लोगों की मौत हुई है. अमरीका का न्यूयॉर्क शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है.
कोरोना वायरस से भारत में मौतों का आंकड़ा 13 हुआ
कोरोना वायरस से भारत में मौतों का आंकड़ा 13 हो चुका है. वहीं, इससे संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 649 हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस समय भारत में कोरोना से 593 लोग संक्रमित हैं जबकि 42 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.
क्या लॉकडाउन से हार जाएगा कोरोनावायरस?
महाराष्ट्र में 124 हुई संक्रमित लोगों की संख्या
कोरोना वायरस से भारत का महाराष्ट्र राज्य सबसे अधिक प्रभावित है.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि मुंबई और ठाणे में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 124 हो गई है.
वहीं, इसके कारण राज्य में चार लोगों की मौत हुई है.
दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के मामले 4,70,000 हुए
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला 4,70,000 पहुंच गया है.
इसके कारण दुनियभार में 21,270 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, 1,14,000 ठीक भी हुए हैं.
कौन-से देश कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और वहां कितनी मौतें हुई हैं, आइये जानते हैं.
·चीन (81,667 मामले, 3,285 मौतें, 73,775 ठीक हुए)
·इटली (74,386 मामले, 7,503 मौतें, 9,362 ठीक हुए)
·अमरीका (66,132 मामले, 1,031 मौतें, 616 ठीक हुए)
·स्पेन (49,515 मामले, 3,647 मौतें, 5,367 ठीक हुए)
·जर्मनी (37,323 मामले, 206 मौतें, 3,547 ठीक हुए)
·ईरान (27,017 मामले, 2,077 मौतें, 9,625 ठीक हुए)
·फ़्रांस (25,600 मामले, 1,333 मौतें, 3,907 ठीक हुए)
·स्विट्ज़रलैंड (10, मामले, 153 मौतें, 131 ठीक हुए)
·ब्रिटेन (9,640 मामले, 466 मौतें, 140 ठीक हुए)
यूपी में कोरोना के कुल 38 मामले, हिमाचल में तीन
उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं. हमारे सहयोगी समीरात्मज मिश्र ने बताया कि अभी तक कुल 1830 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए हैं जिनमें से 1707 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 85 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है.
वहीं, हिमाचल में 99 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 96 की रिपोर्ट नेगेटिव और तीन की पॉज़िटिव आई है.
कोरोना वायरस से कश्मीर में पहली मौत
भारत प्रशासित कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण हुई मौत का पहला मामला सामने आया है.
श्रीनगर में मौजूद बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर ने बताया कि गुरुवार को श्रीनगर के चेस्ट डिज़ीज़ अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. यह व्यक्ति शूगर, ब्लड प्रेशर और मोटापे से भी पीड़ित था.
ऐसा कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति ‘तबलीग़ी जमात’ के साथ नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू से होकर लौटा था. इस जमात में इंडोनेशिया और मलेशिय के लोग भी शामिल थे.
कश्मीर घाटी में इस समय कोरोना वायरस से आठ लोग संक्रमित हैं जबकि पूरे जम्मू-कश्मीर में इसकी कुल संख्या 11 है.
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 हुए
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इंदौर में कोरोना वायरस से पांच नए लोगों के संक्रमित होने का पता चला है. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 हो गई है.
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमण का आंकड़ा 1078 हुआ
कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान में संक्रमित लोगों की संख्या 1078 हो चुकी है और इससे आठ लोगों की मौत हुई है.
कोरोना से पाकिस्तान का सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है. इस प्रांत में 413 लोग संक्रमित हैं जबकि पंजाब में 323, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 121, बलूचिस्तान में 119, बाल्टिस्तान में 81 और राजधानी इस्लामाबाद में 20 लोग इससे संक्रमित हैं. वहीं, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में इससे सिर्फ़ एक व्यक्ति संक्रमित है.
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में तीन, पंजाब में दो जबकि सिंध, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान में एक-एक शख़्स की इसकी वजह से मौत हुई है. वहीं, पूरे देशभर में 20 लोग इससे ठीक भी हुए हैं.
'कोरोना वायरस मारे उससे पहले हमें भूख मार देगी'
आइसोलेशन में एक्टिव रहने के मज़ेदार तरीक़े
मशहूर भारतीय शेफ़ की कोरोना से मौत
दुनिया के जाने माने शेफ़ फ्लॉयड कार्डोज़ की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बुधवार को मौत हो गई.
18 मार्च को एक अस्पताल में कार्डोज़ का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे. उनका इलाज न्यूजर्सी में चल रहा था.
59 साल के कार्डोज़ मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे.
मुंबई में पैदा हुए फ्लॉयड कार्डोज़ की कंपनी हंगर इंक ने एक बयान जारी करके उनके निधन की जानकारी दी.
18 मार्च को ख़ुद कार्डोज़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर अपलोड करके जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ख़राब है और उन्होंने ख़ुद को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया है.
पाकिस्तान ऐसे झेल रहा है कोरोना की मार
कोरोना लॉकडाउन: कहां जाएंगे मज़दूर और उनके परिवार
कुछ इस तरह से अपनाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग
समाचार एजेंसी एएनआई ने नोएडा सेक्टर-19 के मदर डेयरी बूथ की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए लोग दिख रहे हैं. आख़िर सोशल डिस्टेंसिंग होती क्या है, क्लिक कर पढ़ें.
पश्चिम बंगाल में कोरोना मरीज़ों की संख्या हुई 10
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल के नयाबाद में एक 66 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसी के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमण के मामले 10 हो चुके हैं.
संक्रमण के मामले में अमरीका तीसरे नंबर पर पहुंचा
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 68,572 पहुंच गई है.
अमरीका में अब चीन और इटली के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की सबसे अधिक संख्या है.
कोरोना: किसानों और मज़दूरों को भूल गई है सरकार?