You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोदी बोले, बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करूँगा
बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित कर कहा कि आज़ादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस बार हुआ.
लाइव कवरेज
आबरा का डाबरा..., हमारे कार्टूनिस्ट शून्य की कलम से
मतगणना सुबह आठ बजे से होगी शुरू, जानिए और समझिए इस पूरी प्रक्रिया को
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का अगला प्रधानमंत्री कौन
आज के चुनावी नतीजे से तय होगा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का अगले पाँच सालों के लिए प्रधानमंत्री कौन बनेगा. इस बार का चुनावी कैंपेन काफ़ी कड़वाहट भरा रहा. 2014 में बीजेपी पहली पार्टी बनी थी जिसे तीन दशक बाद स्पष्ट बहुमत मिला था. एक बार फिर से बीजेपी सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है.
गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन अपनी पत्नी के साथ चुनाव नतीजों से पहले प्रार्थना करते हुए.
बीबीसी हिंदी का लाइव कवरेज यूट्यूब पर भी
बीबीसी हिंदी के फ़ेसबुक पर देखें चुनाव नतीजों का लाइव कवरेज
मतगणना
11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतदान में कुल 8040 उम्मीदवार मैदान में थे. अब 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 23 मई यानी गुरुवार को मतगणना शुरू होने जा रही है.
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
बीबीसी हिन्दी की इस ख़ास पेशकश में आप सभी का स्वागत है. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के रुझानों की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ बने रहें. पल-पल के घटनाक्रम आप तक पहुंचा रहे हैं- मोहनलाल शर्मा, रजनीश, कीर्ति और अभिमन्यु