हरियाणा में भी बीजेपी बड़ी जीत की ओर
हरियाणा में कांग्रेस बुरी तरह हारती दिख रही है, पार्टी नेता इस पर क्या कहते हैं...
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित कर कहा कि आज़ादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस बार हुआ.
हरियाणा में कांग्रेस बुरी तरह हारती दिख रही है, पार्टी नेता इस पर क्या कहते हैं...
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान में वहां के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा को गले लगाने पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा, "भारतीय, ख़ास तौर से सेना के लोग पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने को बर्दाश्त नहीं कर सकते."
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने घर से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे. यहां वह पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो नकारात्मक राजनीति कांग्रेस, सपा-बसपा ने की है, उसे जनता ने नकारा है. मोदी की विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन मिला है. जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति समाप्त हुई है.
लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 300 का आंकड़ा छूने के करीब, जबकि कांग्रेस बमुश्किल 50 के पार पहुंची.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "सभी विजेताओं को बधाई. लेकिन हारने वाले भी हारे नहीं हैं. हमें पूरी समीक्षा करनी होगी और फिर हम अपने विचार आपसे साझा करेंगे. मतगणना और वीवीपैट मिलान की प्रक्रिया पूरी होने दीजिए."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव रुझानों पर ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है, "भारत की फिर जीत हुई."
पश्चिम बंगाल में 39.8 फ़ीसदी वोटों के साथ भाजपा 42 में से 19 सीटों पर आगे है.
पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा के सन्नी देओल आगे चल रहे हैं, उन्हें जीत का इतना भरोसा क्यों है?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि लोगों के लिए अच्छे दिन आगे आएं, पार्टी यही कामना करती है.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट करके नरेंद्र मोदी को जीत की शुभकामनाएं दी हैं.