You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

मोदी बोले, बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करूँगा

बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित कर कहा कि आज़ादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस बार हुआ.

लाइव कवरेज

  1. ईवीएम से छेड़छाड़ के सवाल पर क्या बोलीं सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा?

  2. पटना में रुझानों के साथ ही फूलों की मंडी में भी तेज़ी है.

  3. चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से 47 के रुझान आए. बीजेपी 22 और शिव सेना 18 सीट पर आगे. कांग्रेस दो पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस चार पर आगे.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 34 के रुझान आए. 12 पर बीजेपी, 15 पर जनता दल यूनाइटेड, पाँच पर लोक जनशक्ति पार्टी और एक पर राष्ट्रीय जनता दल आगे.

  5. मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं- कैलाश विजयवर्गीय, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मोदी जी का असर दिख रहा है, आने वाले वक्त में मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. कांग्रेस अन्याय के बाद न्याय करने चली थी जिसे जनता ने ख़ारिज कर दिया है- कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी

  6. रुझानों में बीजेपी 250 सीटों पर आगे

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों में से पाँच के रुझान आए. पाँचों पर बीजेपी आगे.

  8. शुरुआती रुझानों में बढ़त के बाद पटना में भाजपा और जदयू कार्यकर्ता लड्डू बना रहे हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी 47 सीटों पर आगे. बीएसपी 10 पर और समाजवादी पार्टी पाँच सीटों पर आगे.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी 206 सीटों पर आगे और कांग्रेस 55 पर.

  11. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 206 सीटों पर आगे- चुनाव आयोग

  12. बिहार में क्या होगा? किस पार्टी के लड्डू होंगे बर्बाद, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 198 सीटों पर आगे और कांग्रेस 53 सीटों पर.

  14. बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह आगे.सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पीछे

  15. प्रज्ञा ठाकुर आगे

    भोपाल से दिग्विजय सिंह पीछे. बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर को अब तक 12 हज़ार मत मिले जबकि दिग्विजय सिंह को 6408 वोट.

  16. सुबह 9.15 बजे तक के रुझान, NDA 144 सीटों पर आगे...

  17. रुझानों में सोनिया गांधी रायबरेली की सीट से और राहुल गांधी वायनाड सीट से आगे.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 133 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 41 सीटों पर.