You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोदी बोले, बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करूँगा
बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित कर कहा कि आज़ादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस बार हुआ.
लाइव कवरेज
बीजेपी ने 20 हज़ार पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया
बीजेपी को लग रहा है वो बड़े जनादेश के साथ वापसी करेगी. इसी उम्मीद के दम पर बीजेपी ने गुरुवार शाम अपने 20 हज़ार कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय बुलाया है. यह तैयारी नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए है.
सुबह 9 बजे तक के रुझान के मुताबिक़, NDA आगे...
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे.कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह से उनकी टक्कर.
सुबह 8.44 बजे तक के रुझान के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगे...
बेगूसराय में किसकी जीत?
बेगूसराय में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार की मां पूरियां बनाती हुईं. क्या जीत का स्वाद आख़िर चखेगा कौन?
बीजेपी को 300 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी- बीजेपी प्रवक्ता, बीजेपी को 300 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी. ग़रीबों ने सोचा नहीं था कि वो कभी अच्छे अस्पताल जा सकेंगे, कभी बल्ब जलेगा उनके घरों में और अब उनके घरों में एलईडी है. मोदी जी को ‘चोर’ कहा गया, अब लोगों की संवेदना भी उनके साथ हैं: अश्वनी उपाध्याय, बीजेपी प्रवक्ता
ममता बनर्जी के लिए मुश्किल लड़ाई
2011 में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 34 साल से जमे सीपीआई (एम) को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था. अब तक लग रहा था कि पश्चिम बंगाल में ममता के मज़बूत गढ़ को हिलाना मुश्किल है लेकिन इस बार का चुनाव काफ़ी कांटे का बताया जा रहा है.
सुबह 8.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक़, एनडीए आगे...
ईवीएम और क्लीन चिट
पटना के मतगणना केंद्र पर क्या चल रहा है? बीबीसी संवाददाता इक़बाल अहमद से
भोपाल में कैसा है माहौल, ब्यौरा दे रही हैं बीबीसी संवाददाता प्रियंका दुबे/बुशरा शेख
राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री: एमके स्टालिन
मतगणना शुरू होते ही डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने इस बात को फिर से दोहराया है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. डीएमके और कांग्रेस तमिलनाडु में साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.
कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ता कर रहे हैं हवन.
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय का कैसा है माहौल, बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद से सुनिए
दिल्ली बीजेपी दफ़्तर में अभी से ही उत्साह, बीजेपी दफ़्तर में नतीजों से पहले ही मिठाई और पकवान बन कर तैयार हैं. कार्यकर्ता यहां हवन भी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जैसे ही रूझान सामने आ जाएंगे पार्टी के बड़े नेता भी पार्टी कार्यालय पहुंच जाएंगे- नितिन श्रीवास्तव
बीबीसी संवाददाता विनीत खरे बेगूसराय में, इस सीट पर लड़ाई सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह और आरजेडी के तनवीर हसन के बीच है.
ईवीएम पर उठते सवाल कितने वाजिब
क्या ईवीएम में धांधली संभव है?