You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोदी बोले, बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करूँगा
बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित कर कहा कि आज़ादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस बार हुआ.
लाइव कवरेज
लोकसभा चुनाव में कैसे नरेंद्र मोदी पड़े राहुल गांधी पर भारी?
ब्रेकिंग न्यूज़, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को तगड़ा झटका. वाईएसआर कांग्रेस कुल 175 विधानसभा सीटों में 149 पर आगे और महज 25 सीटों पर टीडीपी.
रुझानों में नरेंद्र मोदी बनारस में आगे. गुजरात के गांधीनगर में नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने घर के बाहर मीडिया का अभिवादन किया.
सात बड़े राज्यों में कौन कितना मज़बूत
हम राम मंदिर और 370 पर अपने वादे को पूरा करेंगे- नूपूर शर्मा, बीबीसी के विशेष कार्यक्रम में नूपुर शर्मा ने कहा कि घोषणापत्र के मुताबिक संविधान के दायरे में रह कर हम राम मंदिर पर काम करके दिखाएंगे. हमारी याचिका राम मंदिर के आसपास का एरिया वापस करने पर ही थी जो हमारी एक पहल थी. बस कुछ वक्त की देरी है हम दायरे में रह ये कर करेंगे. 370 पर हम फ्री डायलॉग चाहते हैं. नतीजे आने दीजिए हम अपने वादों पर अटल हैं. अगर हम अटल नहीं होते तो जनता जनार्दन हमें ये नंबर नहीं देती
ब्रेकिंग न्यूज़, तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में से 22 पर डीएमके और आठ पर कांग्रेस आगे. एआईएडीएमके और सीपीआई दो-दो पर आगे.
जम्मू-कश्मीर की कुल 6 सीटों में तीन पर बीजेपी और तीन पर नेशनल कॉन्फ़्रेंस आगे.
उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से 56 पर बीजेपी आगे. 12 पर बहुजन समाज पार्टी और आठ पर समाजवादी पार्टी.
ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तराखंड की सभी पाँच सीटों पर बीजेपी आगे.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भाजपा समर्थकों का जश्न शुरू
आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर हार की ओर
रुझानों पर क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर, जनता ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है इसलिए मैं आगे चल रही हूं, ये मेरी नहीं धर्म की जीत है, अधर्म का हार होगा. मैं भोपाल की जनता का आभार और अभिनंदन करती हूं.- प्रज्ञा सिंह ठाकुर
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में बीजेपी 23 पर आगे और शिवसेना 20 पर. तीन पर एनसीपी और एक पर ओवैसी की पार्टी.
ओडिशा की कुल 21 सीटों में 14 पर बीजू जनता दल और सात पर बीजेपी आगे
चुनाव में बीजेपी ने बालाकोट को कैसे बनाया टर्निंग प्वाइंट? बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल
पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में 24 पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी आगे और 17 पर बीजेपी. महज एक सीट पर कांग्रेस आगे. सबसे बड़ा नुक़सान सीपीएम को.
Election Results Live: एग्ज़िट पोल नहीं, असली नतीजे. हर ख़बर का विश्लेषण, बीबीसी हिन्दी के ख़ास डिजिटल लाइव पर
चुनाव आयोग के अनुसार सभी 542 लोकसभा सीटों के रुझान आए. 292 पर बीजेपी आगे और कांग्रेस 51 सीटों पर. 24-24 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर टीएमसी और वाइएसआर.
भोपाल सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर आगे