जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. त्विषा शर्मा मौत मामले में अदालत ने अभियुक्त पति और सास को 14 दिन की रिमांड पर भेजा

    त्विषा व पति समर्थ सिंह

    इमेज स्रोत, Photo credit Twisha's family

    इमेज कैप्शन, त्विषा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी (फाइल फोटो)

    भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा मौत मामले में उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है.

    दोनों दहेज प्रताड़ना और मौत मामले के अभियुक्त हैं. वे सीबीआई की पांच दिनों की रिमांड पर थे जो सोमवार को समाप्त हो गई.

    सोमवार को ही सीबीआई ने दोनों अभियुक्तों को उनके भोपाल स्थित घर पर ले जाकर घटना के सीन को री-क्रिएट किया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने मंगलवार को त्विषा शर्मा के पति और सास को जज शोभना भलावे की विशेष अदालत में पेश किया.

    त्विषा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को 16 जून तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

    बता दें कि बीते 12 मई को त्विषा शर्मा का शव फंदे पर लटका पाया गया था.

    33 साल की पूर्व मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

    त्विषा की सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर जज हैं जिन्हें 28 मई को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था.

  2. केरल में 18 महीने के बच्चे की मौत: शरीर पर 51 चोटें, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ़्तार

  3. कॉकरोच जनता पार्टी ने सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के ट्रांसफ़र पर कहा, 'शिक्षा मंत्री को हटाओ'

    कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

    इमेज कैप्शन, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं

    समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया है.

    सरकार ने यह कार्रवाई 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद की है.

    अब इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रतिक्रिया दी है.

    सीजेपी ने एएनआई के उस पोस्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के ट्रांसफ़र की ख़बर थी और लिखा, "शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त करो."

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं.

    सोमवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 6 जून को भारत आ रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करेंगे.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का ट्रांसफ़र, ओएसएम की जांच के लिए कमेटी का गठन

    सीबीएसई

    इमेज स्रोत, Mayank Makhija/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई के ओएसएम सर्विस के कारण विवाद हुआ है (फ़ाइल फ़ोटो)

    केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई के 12वीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड के चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटा दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है.

    एएनआई ने बताया, "सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया है. सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सेवाओं की ख़रीद की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है."

    वहीं पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया, "सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है."

    पीटीआई ने यह भी बताया कि सरकार ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम के लिए सेवाओं की ख़रीद से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है.

    एजेंसी के मुताबिक़, मंगलवार को कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी एक मेमोरेंडम में कहा गया कि इस कमेटी की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान करेंगी.

    चौहान को ज़रूरत पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों की मदद लेने का अधिकार दिया गया है.

    सरकार ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की है.

    12वीं के कुछ स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि बोर्ड की ओर से अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती.

    इससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम में उत्तर पुस्तिकाओं के संभावित गड़बड़ी या अदला-बदली को लेकर चिंताएं बढ़ीं.

  5. गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर क्या बीजेपी असमंजस में है?

  6. दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में तूफ़ानी हवाएं और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने और क्या बताया

    मौसम

    इमेज स्रोत, Sunil Ghosh/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, दो से छह जून के बीच देश की राजधानी दिल्ली में छिटपुट बारिश होने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जतायी गई है (प्रतीकात्मक फोटो)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाएं और बारिश होने की संभावना जताई है.

    आईएमडी ने मंगलवार को जानकारी दी है कि दो जून से छह जून तक यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा गति की तूफ़ानी हवाएं चलने के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि बिहार में इसी दौरान लू चलने का पूर्वानुमान है.

    मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगभग चार जून को केरल पहुंचने की संभावना है. जिसकी वजह से केरल और तमिलनाडु में अगले छह-सात दिनों के अंदर भारी बारिश होगी.

    देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफ़ानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

    मध्य प्रदेश में 2 से 4 जून के बीच और छत्तीसगढ़ में 4 और 6 जून के दौरान गरज के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

    आईएमडी के मुताबिक़, हवाओं की रफ़्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक रहेगी.

    दूसरी ओर, बिहार में स्थिति उलट रहेगी. यहां चार से छह जून के बीच लू चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

    यही स्थिति पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाक़ों और पूर्वोत्तर में भी रहने का पूर्वानुमान है.

  7. कार्टून : परीक्षाएं और सवाल

    बीबीसी कार्टून
    इमेज कैप्शन, पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर आज का कार्टून
  8. बालेन शाह के 'भारतीय क्षेत्रों पर अतिक्रमण वाले बयान' पर अब भारत ने दिया ये जवाब

  9. पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान पर भारत ने जताई नाराज़गी

    रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत ने पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान में की गई टिप्पणियों को ख़ारिज किया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (ईयू) के उस साझा बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र किया गया था.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे 'भारत का आंतरिक मामला' बताया है और पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान में की गई टिप्पणियों को ख़ारिज किया है.

    रणधीर जायसवाल ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में किए गए उल्लेख पर हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि भारत के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में की गई ऐसी अनावश्यक टिप्पणियों को हम पूरी तरह ख़ारिज करते हैं."

    उन्होंने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं. जिन लोगों का इन मामलों में कोई अधिकार नहीं है, उन्हें इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए."

    सोमवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और ईयू का साझा प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र था.

    साझा बयान में कहा गया, "पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के बारे में ब्रीफ़ किया. ईयू पक्ष ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध के बारे में ब्रीफ़ किया. दोनों ही पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के तहत, संघर्षों को बातचीत और कूटनीति से सुलझाने का समर्थन किया."

  10. शशि थरूर ने कहा, 'सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और आख़िर में पूरा वंदे मातरम गाना ग़ैर-ज़रूरी'

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, Anindito Mukherjee/Bloomberg via Getty Image

    इमेज कैप्शन, शशि थरूर ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय गीत से कोई आपत्ति नहीं है, वे इसे ख़ुशी-ख़ुशी गा सकते हैं (फ़ाइल फ़ाटो)

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और आख़िर में 'वंदे मातरम के सभी छंदों को गाना वहां मौजूद लोगों के लिए ग़ैर-ज़रूरी' है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक दिन पहले वंदे मातरम विवाद पर प्रतिक्रिया दी.

    उन्होंने कहा, "सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी छंदों को बजाने या गाने की अनिवार्यता वहां मौजूद ऑडियंस के लिए ग़ैर-ज़रूरी और बोझिल है."

    उनके इस बयान पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है.

    बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पीटीआई से कहा है, "कांग्रेस पार्टी को वंदे मातरम से समस्या है, क्योंकि वह मुस्लिम लीग के प्रभाव में आ गई है."

    उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि वंदे मातरम गाना वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य है. इस मुद्दे पर विवाद खड़ा करके राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि उसकी नीतियां और मंशा देशभक्ति से नहीं, बल्कि देश के विरोध से प्रेरित हैं."

    उधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम से जुड़े विवाद को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था और उम्मीद जताई कि इसका समाधान आपसी सहमति से हो जाएगा.

    शशि थरूर ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से जुड़े औपचारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम को एक बार गाया जाए. लेकिन किसी छोटे कार्यक्रम में पूरा गीत दो बार गाना समझ से परे है. मुझे इसका कोई औचित्य नहीं दिखता, और यह ख़ास तौर पर प्रभावी भी नहीं है."

    वह पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए कहते हैं कि पहले कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम बजाया जाता था और अंत में राष्ट्रगान.

    उन्होंने कहा, "मगर अब वे चाहते हैं कि इसके सभी छंदों को सभी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में बजाया जाए. मेरे विचार में यह गैर-ज़रूरी रूप से थोपना है."

    थरूर ने यह भी कहा, "वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है और हम सब इसे बजाए जाने पर सम्मान में खड़े होते हैं और इसका पहला अंतरा या शुरूआती कुछ अंतरे आम लोगों को कंठस्थ हैं."

    बता दें कि गृह मंत्रालय के मुताबिक, वंदे मातरम के आधिकारिक संस्करण को गाने की पूरी अवधि 3 मिनट, 10 सेकंड है.

    इसे सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में बजाया जाना अनिवार्य है. इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा. अब तक राष्ट्रगीत के पहले दो अंतरे गाए जाते थे.

    थरूर ने यह भी कहा कि केरल सरकार का मानना था कि वंदे मातरम को पूरा गाना अनिवार्य नहीं है, जबकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर की राय अलग है.

    थरूर ने स्पष्ट किया कि उन्हें राष्ट्रीय गीत से कोई आपत्ति नहीं है. वे इसे ख़ुशी-ख़ुशी गा सकते हैं.

  11. क्या इसराइल के कट्टर आलोचक रहे अहमदीनेजाद को ईरान में फिर सत्ता में लाना चाहता था अमेरिका?

  12. 'कोई माई का लाल बंगला खाली करवाने से नहीं रोक सकता': राबड़ी देवी मामले पर बोले सम्राट चौधरी, सीटू तिवारी, बीबीसी संवाददाता, पटना से

    सम्राट चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार सरकार का कहना है कि 10, सर्कुलर रोड बंगला अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि 'बंगला खाली करना होगा, ऐसा होने से कोई नहीं रोक सकता'.

    सम्राट चौधरी मुज़फ़्फ़रपुर की परसौनी नाथ पंचायत में लगे सहयोग शिविर के निरीक्षण के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

    इस दौरान उन्होंने कहा, "पक्का (बंगला) खाली होगा. धरती पर कोई रोक नहीं सकता. कोई माई का लाल रोक नहीं सकता. घर तो खाली करना ही पड़ेगा. ये कोई राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है."

    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी और राबड़ी देवी का नाम लिए बग़ैर कहा, "मां को अलग बंगला चाहिए, बेटे को अलग चाहिए. पति, पत्नी, बेटे को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए. ऐसे नहीं चलेगा."

    दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड बंगला खाली करने के लिए बीती 30 मई को पटना जिला प्रशासन ने 15 दिन की मोहलत दी है.

    इससे पहले राबड़ी देवी ने यह बंगला खाली करने से इनकार करते हुए कहा था कि 'फ़ोर्स बुलाकर सम्राट चौधरी बंगला खाली करवा लें'.

    इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह को तलब किया.

    इस मुलाक़ात के बाद लेसी सिंह ने कहा, "विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है."

    बिहार सरकार का कहना है कि 10, सर्कुलर रोड बंगला अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है.

  13. यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के बड़े हमले, दो बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत, विताली शेवचेंको, कीएव से, और हेनरी मोअर

    यूक्रेन में रूसी हमले

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीएव में हुए हमलों में पांच लोग मारे गए हैं

    रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले में यूक्रेन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 11 लोग निप्रो शहर में और पांच लोग राजधानी कीएव में मारे गए हैं.

    मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं. यह हमला हाल के महीनों में रूस की ओर से किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है.

    रातभर चले हवाई हमलों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

    कीएव में मलबे के नीचे लोगों के फँसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव दल उन्हें तलाशने में जुटे रहे. मंगलवार तड़के यूक्रेन के ज़्यादातर हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी.

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले यूक्रेन की पिछली कार्रवाइयों के जवाब में किए गए थे. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के सभी "लक्ष्य" हासिल कर लिए गए हैं.

    रूस ने पिछले हफ़्ते चेतावनी दी थी कि वह "व्यवस्थित हमले" करेगा. रूस ने आरोप लगाया था कि कीएव ने पूर्वी यूक्रेन के उसके कब्ज़े वाले हिस्से में एक छात्रावास पर घातक हमला किया था.

    यूक्रेन का कहना था कि उसने रूस की एक सैन्य इकाई को निशाना बनाया था.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संदेश में चेतावनी दी थी कि "बड़ा हमला" हो सकता है.

    मंगलवार सुबह ज़ेलेंस्की ने कहा कि रातभर चले हमले में रूस ने 656 स्ट्राइक ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं. इनमें बैलिस्टिक, क्रूज़ और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल थीं.

  14. उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा रहस्यः किम जोंग उन कभी अपनी मां के बारे में बात क्यों नहीं करते

  15. कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, 'एक प्रतिष्ठित व्यक्ति आज आंदोलन से जुड़ेंगे'

    कॉकरोच जनता पार्टी

    इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने सोमवार को एलान किया कि वह छह जून को भारत लौटेंगे

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि 'कॉकरोच आंदोलन' के साथ आज 'एक प्रतिष्ठित व्यक्ति जुड़ेंगे'. सीजेपी ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर की.

    हालांकि, सीजेपी ने उस 'प्रतिष्ठित व्यक्ति' का नाम जाहिर नहीं किया.

    एक्स पर जारी बयान में सीजेपी ने कहा, "आज एक प्रतिष्ठित व्यक्ति कॉकरोच आंदोलन में शामिल होंगे. जानने के लिए जुड़े रहिए."

    इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को एलान किया कि वह छह जून को भारत लौट रहे हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि वह जंतर-मंतर पर 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन' की अनुमति मांगेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग करेंगे.

  16. सीबीएसई ने बताया, स्टूडेंट्स किन चीज़ों में सुधार के लिए कर सकते हैं अप्लाई

    स्टूडेंट्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई ने स्कैन आंसर कॉपियों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल पर अलग से विकल्प दिया है (प्रतीकात्मक फोटो)

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड के जिन स्टूडेंट्स को स्कैन आंसर शीट के पन्नों के धुंधले होने या गायब होने की शिकायत थी, वो अब इसमें सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने मंगलवार को बताया कि पोर्टल में आवेदन करते समय आधार वेरिफ़िकेशन को सुरक्षा की दृष्टि से जोड़ा गया है.

    जिन विद्यार्थियों के पास अपना आधार कार्ड नहीं है, वे अपने माता-पिता, गार्जियन या रिश्तेदार के आधार से यह वेरिफ़िकेशन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए एक ट्यूटोरियल वीडियो भी जारी किया.

    दो जून यानी आज से 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुड़े वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल चालू हो चुका है.

    इच्छुक विद्यार्थी आगामी छह जून (रात 12 बजे) तक पोर्टल पर अपनी शिकायतों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

    साथ ही यह भी सहूलियत दी गई है कि वे अपने आवेदन में एक से अधिक समस्याएं और विषयों का चुनाव कर सकते हैं.

    सीबीएसई ने प्रेस रिलीज़ में स्कैन की हुई आंसर शीट से जुड़ी कुछ समस्याओं का उल्लेख भी किया है, जिसमें ये कमियां शामिल हैं:

    • आंसर शीट्स के पेज गायब होना
    • मेन आंसर शीट के साथ लगाई गईं सप्लीमेंट्री शीट गायब होना
    • आंसर शीट में जोड़े गए मैप/डायग्राम का न पाया जाना
    • पेज धुंधला (ब्लर) होना

    साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रमुख कमियों में यह भी शामिल किया है कि अगर किसी स्टूडेंट को स्कैन की हुई गलत आंसर बुक मिली है या किसी दूसरे सेट के हिसाब से मूल्यांकन कर दिया गया है तो वे भी पुन: मूल्यांकन कर सकते हैं.

    गौरतलब है कि 13 मई को 12वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी होने के बाद नई मूल्यांकन प्रणाली ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग) को लेकर विवाद शुरू हो गया था.

    फिर 28 मई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओएसएम से जुड़ी गड़बड़ियों की ज़िम्मेदारी लेकर इसके समाधान के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को आश्वस्त किया था.

  17. अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

  18. मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर इस अंदाज़ में नज़र आए उनके फै़न्स

  19. झारखंड: बीबीसी की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सालों से बंद पड़ा हैंडपंप ठीक किया, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी हिन्दी के लिए

    हैंडपंप से पानी पीता व्यक्ति

    इमेज स्रोत, Sartaj Alam

    इमेज कैप्शन, इस हैंडपंप के पानी से गांव के 25 परिवारों के लगभग सौ लोगों को लाभ मिल रहा है

    झारखंड के खूंटी ज़िले में उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत पर बीबीसी ने 27 मई को ग्राउंड रिपोर्ट की थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसके समाधान के लिए क़दम उठाए हैं.

    स्टोरी पब्लिश होने के अगले ही दिन सुबह ज़िला प्रशासन की टीम गांव पहुंची. 28 मई को उन्होंने सालों से बंद पड़े हैंडपंप को शुरू किया.

    इस हैंडपंप के पानी से गांव के 25 परिवारों के लगभग सौ लोगों को लाभ मिल रहा है.

    दरअसल, यहां के लोग रोज़ सुबह पानी भरने के लिए एक किलोमीटर दूर जाते हैं और पहाड़ से रिसकर एक जगह जमा हुए पानी को लेकर आते हैं. यह पानी भी पीने लायक नहीं होता है.

    यहां के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार का निर्माण हुआ था, लेकिन उसमें पानी नहीं आया.

    प्रशासन का कहना है कि इस इलाक़े में ग्राउंड वाटर लेवल काफ़ी नीचे है, जिस वजह से पानी की समस्या है. हालांकि, अब हैंडपंप शुरू होने से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है.

    यहां देख सकते हैं उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत से जुड़ी वीडियो स्टोरी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  20. ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें