जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान पर भारत ने जताई नाराज़गी

    रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत ने पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान में की गई टिप्पणियों को ख़ारिज किया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (ईयू) के उस साझा बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र किया गया था.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे 'भारत का आंतरिक मामला' बताया है और पाकिस्तान-ईयू के साझा बयान में की गई टिप्पणियों को ख़ारिज किया है.

    रणधीर जायसवाल ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में किए गए उल्लेख पर हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि भारत के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में की गई ऐसी अनावश्यक टिप्पणियों को हम पूरी तरह ख़ारिज करते हैं."

    उन्होंने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं. जिन लोगों का इन मामलों में कोई अधिकार नहीं है, उन्हें इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए."

    सोमवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और ईयू का साझा प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र था.

    साझा बयान में कहा गया, "पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के बारे में ब्रीफ़ किया. ईयू पक्ष ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध के बारे में ब्रीफ़ किया. दोनों ही पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के तहत, संघर्षों को बातचीत और कूटनीति से सुलझाने का समर्थन किया."

  2. शशि थरूर ने कहा, 'सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और आख़िर में पूरा वंदे मातरम गाना ग़ैर-ज़रूरी'

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, Anindito Mukherjee/Bloomberg via Getty Image

    इमेज कैप्शन, शशि थरूर ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय गीत से कोई आपत्ति नहीं है, वे इसे ख़ुशी-ख़ुशी गा सकते हैं (फ़ाइल फ़ाटो)

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और आख़िर में 'वंदे मातरम के सभी छंदों को गाना वहां मौजूद लोगों के लिए ग़ैर-ज़रूरी' है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक दिन पहले वंदे मातरम विवाद पर प्रतिक्रिया दी.

    उन्होंने कहा, "सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी छंदों को बजाने या गाने की अनिवार्यता वहां मौजूद ऑडियंस के लिए ग़ैर-ज़रूरी और बोझिल है."

    उनके इस बयान पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है.

    बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पीटीआई से कहा है, "कांग्रेस पार्टी को वंदे मातरम से समस्या है, क्योंकि वह मुस्लिम लीग के प्रभाव में आ गई है."

    उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि वंदे मातरम गाना वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य है. इस मुद्दे पर विवाद खड़ा करके राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि उसकी नीतियां और मंशा देशभक्ति से नहीं, बल्कि देश के विरोध से प्रेरित हैं."

    उधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम से जुड़े विवाद को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था और उम्मीद जताई कि इसका समाधान आपसी सहमति से हो जाएगा.

    शशि थरूर ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से जुड़े औपचारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम को एक बार गाया जाए. लेकिन किसी छोटे कार्यक्रम में पूरा गीत दो बार गाना समझ से परे है. मुझे इसका कोई औचित्य नहीं दिखता, और यह ख़ास तौर पर प्रभावी भी नहीं है."

    वह पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए कहते हैं कि पहले कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम बजाया जाता था और अंत में राष्ट्रगान.

    उन्होंने कहा, "मगर अब वे चाहते हैं कि इसके सभी छंदों को सभी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में बजाया जाए. मेरे विचार में यह गैर-ज़रूरी रूप से थोपना है."

    थरूर ने यह भी कहा, "वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है और हम सब इसे बजाए जाने पर सम्मान में खड़े होते हैं और इसका पहला अंतरा या शुरूआती कुछ अंतरे आम लोगों को कंठस्थ हैं."

    बता दें कि गृह मंत्रालय के मुताबिक, वंदे मातरम के आधिकारिक संस्करण को गाने की पूरी अवधि 3 मिनट, 10 सेकंड है.

    इसे सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में बजाया जाना अनिवार्य है. इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा. अब तक राष्ट्रगीत के पहले दो अंतरे गाए जाते थे.

    थरूर ने यह भी कहा कि केरल सरकार का मानना था कि वंदे मातरम को पूरा गाना अनिवार्य नहीं है, जबकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर की राय अलग है.

    थरूर ने स्पष्ट किया कि उन्हें राष्ट्रीय गीत से कोई आपत्ति नहीं है. वे इसे ख़ुशी-ख़ुशी गा सकते हैं.

  3. क्या इसराइल के कट्टर आलोचक रहे अहमदीनेजाद को ईरान में फिर सत्ता में लाना चाहता था अमेरिका?

  4. 'कोई माई का लाल बंगला खाली करवाने से नहीं रोक सकता': राबड़ी देवी मामले पर बोले सम्राट चौधरी, सीटू तिवारी, बीबीसी संवाददाता, पटना से

    सम्राट चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार सरकार का कहना है कि 10, सर्कुलर रोड बंगला अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि 'बंगला खाली करना होगा, ऐसा होने से कोई नहीं रोक सकता'.

    सम्राट चौधरी मुज़फ़्फ़रपुर की परसौनी नाथ पंचायत में लगे सहयोग शिविर के निरीक्षण के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

    इस दौरान उन्होंने कहा, "पक्का (बंगला) खाली होगा. धरती पर कोई रोक नहीं सकता. कोई माई का लाल रोक नहीं सकता. घर तो खाली करना ही पड़ेगा. ये कोई राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है."

    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी और राबड़ी देवी का नाम लिए बग़ैर कहा, "मां को अलग बंगला चाहिए, बेटे को अलग चाहिए. पति, पत्नी, बेटे को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए. ऐसे नहीं चलेगा."

    दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड बंगला खाली करने के लिए बीती 30 मई को पटना जिला प्रशासन ने 15 दिन की मोहलत दी है.

    इससे पहले राबड़ी देवी ने यह बंगला खाली करने से इनकार करते हुए कहा था कि 'फ़ोर्स बुलाकर सम्राट चौधरी बंगला खाली करवा लें'.

    इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह को तलब किया.

    इस मुलाक़ात के बाद लेसी सिंह ने कहा, "विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है."

    बिहार सरकार का कहना है कि 10, सर्कुलर रोड बंगला अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है.

  5. यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के बड़े हमले, दो बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत, विताली शेवचेंको, कीएव से, और हेनरी मोअर

    यूक्रेन में रूसी हमले

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीएव में हुए हमलों में पांच लोग मारे गए हैं

    रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले में यूक्रेन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 11 लोग निप्रो शहर में और पांच लोग राजधानी कीएव में मारे गए हैं.

    मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं. यह हमला हाल के महीनों में रूस की ओर से किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है.

    रातभर चले हवाई हमलों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

    कीएव में मलबे के नीचे लोगों के फँसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव दल उन्हें तलाशने में जुटे रहे. मंगलवार तड़के यूक्रेन के ज़्यादातर हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी.

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले यूक्रेन की पिछली कार्रवाइयों के जवाब में किए गए थे. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के सभी "लक्ष्य" हासिल कर लिए गए हैं.

    रूस ने पिछले हफ़्ते चेतावनी दी थी कि वह "व्यवस्थित हमले" करेगा. रूस ने आरोप लगाया था कि कीएव ने पूर्वी यूक्रेन के उसके कब्ज़े वाले हिस्से में एक छात्रावास पर घातक हमला किया था.

    यूक्रेन का कहना था कि उसने रूस की एक सैन्य इकाई को निशाना बनाया था.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संदेश में चेतावनी दी थी कि "बड़ा हमला" हो सकता है.

    मंगलवार सुबह ज़ेलेंस्की ने कहा कि रातभर चले हमले में रूस ने 656 स्ट्राइक ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं. इनमें बैलिस्टिक, क्रूज़ और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल थीं.

  6. उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा रहस्यः किम जोंग उन कभी अपनी मां के बारे में बात क्यों नहीं करते

  7. कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, 'एक प्रतिष्ठित व्यक्ति आज आंदोलन से जुड़ेंगे'

    कॉकरोच जनता पार्टी

    इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने सोमवार को एलान किया कि वह छह जून को भारत लौटेंगे

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि 'कॉकरोच आंदोलन' के साथ आज 'एक प्रतिष्ठित व्यक्ति जुड़ेंगे'. सीजेपी ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर की.

    हालांकि, सीजेपी ने उस 'प्रतिष्ठित व्यक्ति' का नाम जाहिर नहीं किया.

    एक्स पर जारी बयान में सीजेपी ने कहा, "आज एक प्रतिष्ठित व्यक्ति कॉकरोच आंदोलन में शामिल होंगे. जानने के लिए जुड़े रहिए."

    इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को एलान किया कि वह छह जून को भारत लौट रहे हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि वह जंतर-मंतर पर 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन' की अनुमति मांगेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग करेंगे.

  8. सीबीएसई ने बताया, स्टूडेंट्स किन चीज़ों में सुधार के लिए कर सकते हैं अप्लाई

    स्टूडेंट्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई ने स्कैन आंसर कॉपियों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल पर अलग से विकल्प दिया है (प्रतीकात्मक फोटो)

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड के जिन स्टूडेंट्स को स्कैन आंसर शीट के पन्नों के धुंधले होने या गायब होने की शिकायत थी, वो अब इसमें सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने मंगलवार को बताया कि पोर्टल में आवेदन करते समय आधार वेरिफ़िकेशन को सुरक्षा की दृष्टि से जोड़ा गया है.

    जिन विद्यार्थियों के पास अपना आधार कार्ड नहीं है, वे अपने माता-पिता, गार्जियन या रिश्तेदार के आधार से यह वेरिफ़िकेशन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए एक ट्यूटोरियल वीडियो भी जारी किया.

    दो जून यानी आज से 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुड़े वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल चालू हो चुका है.

    इच्छुक विद्यार्थी आगामी छह जून (रात 12 बजे) तक पोर्टल पर अपनी शिकायतों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

    साथ ही यह भी सहूलियत दी गई है कि वे अपने आवेदन में एक से अधिक समस्याएं और विषयों का चुनाव कर सकते हैं.

    सीबीएसई ने प्रेस रिलीज़ में स्कैन की हुई आंसर शीट से जुड़ी कुछ समस्याओं का उल्लेख भी किया है, जिसमें ये कमियां शामिल हैं:

    • आंसर शीट्स के पेज गायब होना
    • मेन आंसर शीट के साथ लगाई गईं सप्लीमेंट्री शीट गायब होना
    • आंसर शीट में जोड़े गए मैप/डायग्राम का न पाया जाना
    • पेज धुंधला (ब्लर) होना

    साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रमुख कमियों में यह भी शामिल किया है कि अगर किसी स्टूडेंट को स्कैन की हुई गलत आंसर बुक मिली है या किसी दूसरे सेट के हिसाब से मूल्यांकन कर दिया गया है तो वे भी पुन: मूल्यांकन कर सकते हैं.

    गौरतलब है कि 13 मई को 12वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी होने के बाद नई मूल्यांकन प्रणाली ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग) को लेकर विवाद शुरू हो गया था.

    फिर 28 मई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओएसएम से जुड़ी गड़बड़ियों की ज़िम्मेदारी लेकर इसके समाधान के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को आश्वस्त किया था.

  9. अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

  10. मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर इस अंदाज़ में नज़र आए उनके फै़न्स

  11. झारखंड: बीबीसी की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सालों से बंद पड़ा हैंडपंप ठीक किया, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी हिन्दी के लिए

    हैंडपंप से पानी पीता व्यक्ति

    इमेज स्रोत, Sartaj Alam

    इमेज कैप्शन, इस हैंडपंप के पानी से गांव के 25 परिवारों के लगभग सौ लोगों को लाभ मिल रहा है

    झारखंड के खूंटी ज़िले में उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत पर बीबीसी ने 27 मई को ग्राउंड रिपोर्ट की थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसके समाधान के लिए क़दम उठाए हैं.

    स्टोरी पब्लिश होने के अगले ही दिन सुबह ज़िला प्रशासन की टीम गांव पहुंची. 28 मई को उन्होंने सालों से बंद पड़े हैंडपंप को शुरू किया.

    इस हैंडपंप के पानी से गांव के 25 परिवारों के लगभग सौ लोगों को लाभ मिल रहा है.

    दरअसल, यहां के लोग रोज़ सुबह पानी भरने के लिए एक किलोमीटर दूर जाते हैं और पहाड़ से रिसकर एक जगह जमा हुए पानी को लेकर आते हैं. यह पानी भी पीने लायक नहीं होता है.

    यहां के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार का निर्माण हुआ था, लेकिन उसमें पानी नहीं आया.

    प्रशासन का कहना है कि इस इलाक़े में ग्राउंड वाटर लेवल काफ़ी नीचे है, जिस वजह से पानी की समस्या है. हालांकि, अब हैंडपंप शुरू होने से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है.

    यहां देख सकते हैं उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत से जुड़ी वीडियो स्टोरी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

  13. ट्रंप के एलान के बावजूद इसराइल और हिज़्बुल्लाह में झड़पें जारी, जारोस्लाव लुकीव

    क्षतिग्रस्त इमारत

    इमेज स्रोत, KAWNAT HAJU / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, लेबनान का दावा है कि इसराइल ने दक्षिणी इलाक़ों में कई जगह हमले किए हैं

    अमेरिका की मध्यस्थता के बाद इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्धविराम हुआ था, लेकिन इसके बावजूद दक्षिणी लेबनान में झड़पें जारी हैं.

    हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसने उत्तरी इसराइल के दो गांवों के पास इसराइली टैंकों और सैनिकों पर हमले किए.

    दूसरी ओर, इसराइली सेना ने कहा कि उसने लेबनान से दागे गए दो प्रोजेक्टाइल को रोक लिया. किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है.

    लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसराइल ने दक्षिणी इलाक़ों में कई जगह हमले किए और देब्बीन कस्बे में ज़ोरदार धमाका हुआ है.

    गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनकी दोनों पक्षों से बात हुई है और दोनों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है.

  14. इस वजह से पिट रहे भारतीय शेयर बाज़ार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़े

  15. दिल्ली के मुकुंदपुर इलाक़े में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक मंज़िला मकान गिरा

    मकान का मलबा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, चार से पांच घायलों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया

    उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर इलाक़े में मंगलवार सुबह एक एलपीजी सिलेंडर फटने से एक मंज़िला मकान गिर गया. इसमें कम से कम चार लोग घायल हुए हैं.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली फ़ायर सर्विस ने बताया कि सुबह 9:37 बजे कॉल आई कि धमाका हुआ है और मकान गिर गया है. कॉल करने वाले ने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.

    एक अधिकारी ने कहा, "जानकारी मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौक़े पर भेजी गई और खोज व बचाव अभियान शुरू किया गया."

    धमाका 250 गज़ के एक मंज़िला मकान में हुआ था. स्थानीय लोगों और पुलिस ने चार से पांच घायलों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया है.

    अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने और ढही हुई इमारत में तलाश का काम जारी है ताकि कोई अंदर फंसा न रह जाए.

  16. वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    अनिल अग्रवाल

    इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापेमारी की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यह छापेमारी 'विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम' (एफ़ईएमए) से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसके तहत ईडी ने तलाशी अभियान चलाया.

    इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाक़ी है. कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतज़ार है.

  17. ईरान ने ट्रंप से कहा- ये काम कर देंगे, तो आपको जीता हुआ मान लेंगे

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स पर पक्षपात का आरोप लगाया था, जिसके बाद ईरान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "ईरान अपनी नेवी और एयरफ़ोर्स को पूरी तरह ख़त्म मान ले, सेना अपने हथियार ज़मीन पर रख दे और सफ़ेद झंडा लहराकर हार स्वीकार कर ले, तब भी अमेरिकी मीडिया ईरान को विजेता घोषित कर देगा."

    इसके बाद ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज़ कसते हुए जवाब दिया है.

    भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, "अगर आप हमारे परमाणु अधिकार मानते हैं, हर मोर्चे पर जंग ख़त्म करते हैं, हमारे इलाक़े से बाहर निकलते हैं, समुद्री नाकाबंदी हटाते हैं, कठोर प्रतिबंध ख़त्म करते हैं और इस जंग से हुई भारी तबाही का मुआवज़ा देते हैं, तो हम ख़ुशी से दुनिया को बताएंगे कि आपने एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है."

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि ईरान के साथ एक हफ़्ते में समझौता हो सकता है.

    उन्होंने कहा कि यह समझौता युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने से जुड़ा होगा.

  18. रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए, पांच लोगों की मौत, कई घायल, विटाली शेवचेंको और टोबी मान

    यूक्रेन पर हमला

    इमेज स्रोत, Evgen KOTENKO / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पिछले हफ़्ते रूस ने चेतावनी दी थी कि वह ईरान पर निरंतर हमला करेगा

    रूस ने सोमवार रात को यूक्रेन के कई शहरों पर बड़ा हमला किया है, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

    यूक्रेन के द्निप्रो में चार लोगों की मौत हुई और 16 लोग घायल हुए. जबकि कीएव में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और 29 लोग घायल हुए.

    पिछले हफ़्ते रूस ने चेतावनी दी थी कि वह निरंतर करेगा. यह चेतावनी उस ड्रोन हमले के बाद आई थी, जो पिछले महीने यूक्रेन के रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़े के एक हॉस्टल पर हुआ था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे.

    कीएव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने लोगों से शेल्टर्स में रहने की अपील की गई है.

    कीएव की सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा कि दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है.

  19. ट्रंप चाहते हैं कि जंग ख़त्म हो, लेकिन ईरान झुकने को क्यों तैयार नहीं

  20. सीबीएसई ने वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन वाला पोर्टल चालू किया, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    स्टूडेंट्स

    इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई ने वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर बयान जारी किया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुड़ा वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन वाला पोर्टल चालू हो चुका है.

    सीबीएसई मुख्यालय की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया कि 12वीं कक्षा के जिन छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने हैं, वो वीडियो में बताई गई प्रक्रिया के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

    इसके आवेदन के लिए सबसे पहले सीबीएसई के बताए गए पोर्टल पर जाना होगा, जहां पर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के ज़रिए लॉगिन करना होगा.

    इसके बाद ज़रूरी जानकारियां भरनी होंगी और फिर पेमेंट करना होगा. एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आप लगातार इसका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

    2 जून से शुरू हुआ यह पोर्टल 6 जून तक खुला रहेगा.

    गौरतलब है कि आवेदन की विंडो एक जून से शुरू होनी थी, लेकिन कई छात्रों ने दावा किया था कि सीबीएसई का पोर्टल काम नहीं कर रहा है.