जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अमेरिका ने ओमान तट के पास क्रैश हुए सैन्य हेलीकॉप्टर के बारे में दिया अपडेट

इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
इमेज कैप्शन, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है (सांकेतिक तस्वीर) अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर सोमवार को ओमान के तट के पास गिर गया. इसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बयान जारी कर बताया कि हादसे में शामिल दो क्रू सदस्य दो घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिए गए और दोनों की हालत स्थिर है.
बयान में कहा गया कि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर समुद्र में डूब गया. यह घटना उस समय हुई जब क्रू गश्त पर था. हादसे की वजह की जांच की जा रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात पत्रकारों से कहा कि हादसे में शामिल क्रू मेंबर्स ठीक हैं.
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों पर भारत ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत ने पाकिस्तान पर झूठी ख़बरें और वीडियो फैलाने का आरोप लगाया (फ़ाइल फ़ोटो: रणधीर जायसवाल) पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों और वहां की स्थिति को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर फ़ेक न्यूज़ और भ्रामक वीडियो के ज़रिए अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और उससे जुड़ी ख़बरों को देखा है. इस संदर्भ में, हम लगातार देखते हैं कि पाकिस्तान से झूठी ख़बरें और वीडियो फैलाए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, "यह पाकिस्तान की नाकामियों को छिपाने और उसके मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान हटाने की एक हताश कोशिश लगती है."
जायसवाल ने कहा, "जैसा कि आपने देखा होगा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से पुलिस की हिंसा की कई रिपोर्टें आई हैं. खबरों में बताया गया है कि कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं."
साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़ में उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसकी ग़लतियों और अत्याचारों के लिए ज़िम्मेदार ठहराएगा."
तृणमूल कांग्रेस का संकट बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कैसे फ़ायदा पहुंचा सकता है?
कार्टून: ट्रंप से गुस्सा

इमेज कैप्शन, उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर कम किए जाने पर आज का कार्टून पीएम मोदी और कुवैत के अमीर के बीच हुई बातचीत, जानें मध्य पूर्व के हालात पर क्या कहा

इमेज स्रोत, Indian Press Information Bureau/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, दोनों देशों के नेताओं ने मध्य पूर्व के ताज़ा हालात पर बात की है (फ़ाइल फ़ोटो) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख़ मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह से मंगलवार को टेलीफ़ोन पर बातचीत की.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के नेताओं ने मध्य पूर्व के ताज़ा हालात पर बात की है.
पीएमओ के मुताबिक़, "प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई, साथ ही कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की."
बयान में आगे कहा गया, "प्रधानमंत्री ने जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति की अपील दोहराई."
पीएमओ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक़, "पीएम ने कहा कि कुवैत के अमीर ने वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और भलाई का ख़ास ध्यान रखा है, इसके लिए उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया."
गौरतलब है कि ईरान और इसराइल के बीच रविवार को सैन्य झड़पें शुरू हो गई थीं, इस दौरान मध्य पूर्व के कुछ और देश भी प्रभावित हुए हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- हमारे और इसराइल के साझा हित लेकिन कई दफ़ा...

इमेज स्रोत, Matt Rourke / POOL / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, जेडी वेंस ने कहा कि "हमारा मक़सद ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना है" (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका और इसराइल के कई साझा हित हैं, लेकिन कई दफ़ा ये अलग हो जाते हैं.
जेडी वेंस ने सोमवार को फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा, "इसराइल और अमेरिका के बहुत से साझा हित हैं. लेकिन कुछ हालात ऐसे भी हैं जहां हमारे हित अलग हो जाते हैं."
जेडी वेंस ने ईरान पर चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिका की ईरान नीति का सबसे बड़ा मक़सद यह है कि उनको परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना.
जेडी वेंस ने कहा, "पिछले डेढ़ साल में हमने ज़रूरी माहौल बनाया है. राष्ट्रपति का मानना है कि हम ईरान के परमाणु मुद्दे पर एक लंबे समय का समझौता कर सकते हैं. मेरा भी यही मानना है."
उन्होंने कहा, "इसराइल को भले यह पसंद आए या न आए, लेकिन हम मानते हैं कि यह अमेरिका के हित में है."
लेबनान पर नहीं रुक रहे हैं इसराइल के हमले, क्या ईरान और अमेरिका की बातचीत चल पाएगी?
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
असम: ग्वालपाड़ा ज़िले के स्कूलों में टिफ़िन में मांसाहारी भोजन लाने पर लगाई गई रोक, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, Mohammad Asad/Pacific Press/LightRocket via Getty Images
इमेज कैप्शन, टिफ़िन में कथित तौर पर बीफ़ लेकर आने के बाद हुआ था विवाद (सांकेतिक तस्वीर) असम के ग्वालपाड़ा ज़िले के सभी सरकारी स्कूलों में ज़िला प्रशासन ने टिफ़िन में मांसाहारी भोजन लाने पर रोक लगा दी है.
दरअसल, पिछले शुक्रवार को ज़िले के कृष्णाई पुलिस थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में कथित तौर पर एक मुस्लिम छात्र अपने टिफ़िन में बीफ़ लेकर आया था. इस घटना के बाद विवाद हो गया.
कृष्णाई थाने के अधिकारी आनंद राभा ने मीडिया को बताया कि इस घटना को लेकर कुछ अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है.
इन आरोपों में कहा गया है कि 5 जून को 9वीं कक्षा के पांच छात्रों ने दो हिंदू सहपाठियों को बीफ़ खिलाने की कोशिश की. इस मामले को लेकर एक मजिस्ट्रेट स्तर की जाँच भी की जा रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद ज़िला उपायुक्त प्रदीप तिमुंग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नबनीत महंता ने स्कूल का दौरा किया था. पुलिस ने घटना में शामिल छात्र को हिरासत में लिया है जबकि उनकी मां को गिरफ़्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार मां और बेटे पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही कई आरोप लगाए गए हैं.
इस दौरान एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ़्ते हुई इस घटना की ख़बर फैलने के बाद यह मामला काफ़ी बढ़ गया था.
ज़िला आयुक्त ने संबंधित पक्षों और कई संगठनों के लोगों से बात करने के बाद स्कूल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि स्कूलों में टिफ़िन में मांस और मछली की अनुमति न दी जाए.
आदेश में कहा गया, "छात्र टिफ़िन में किसी भी तरह का मांसाहारी भोजन स्कूल नहीं लाएंगे. स्कूल परिसर में केवल शाकाहारी भोजन की अनुमति होगी. हालांकि, छात्र अपने टिफ़िन में अंडे ला सकते हैं और खा सकते हैं."
इस आदेश में यह भी कहा गया है कि लंच या ब्रेक के समय कोई भी छात्र स्कूल कैंपस से बाहर न जाए, अगर किसी भी स्कूल में इन निर्देशों का उल्लंघन होता है तो सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी.
डॉन: कामयाबी और इस फ़िल्म सिरीज़ से जुड़ी उतार-चढ़ाव की दिलचस्प कहानी
टीएमसी में टूट की अटकलों पर कांग्रेस की ओर से आई ये प्रतिक्रिया

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि टीएमसी के नेताओं को जनता के मैंडेट का सम्मान करना चाहिए (फ़ाइल फ़ोटो) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के दावे के बाद पार्टी में टूट की अटकलों को हवा मिली है.
सोमवार को दस्तीदार ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के 20 सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बिठाने की मांग की है.
इसके बाद मंगलवार को टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर दस्तीदार के दावे पर सवाल उठाए कि अब तक लोकसभा स्पीकर को लिखा ख़त सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ.
अब इस मामले में कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एएनआई से कहा, "कल तक यही टीएमसी वाले घोटालेबाज़ थे, धोखेबाज़ थे, कट मनी लेते थे. अब बीजेपी की वॉशिंग मशीन में गोता लगाएंगे और बीजेपी जॉइन करने के बाद वाह-वाह हो जाएगी."
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चुने हुए सांसद और चुना हुआ कोई भी प्रतिनिधि जनता के मैंडेट पर चुनकर आता है और जनता ने आपको बीजेपी के ख़िलाफ़ मैंडेट दिया था. आप उस मैंडेट का तो सम्मान कीजिए."
श्रीनेत ने कहा, "अगर आपको बीजेपी जॉइन करनी है, उनका घटक दल बनना है या उनका समर्थन करना है तो आप इस्तीफ़ा देकर दोबारा चुनाव लड़िए."
शामली के आयुष मलिक के मोहम्मद अली बनने का क्या है पूरा मामला
आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 मैचों से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

इमेज स्रोत, Shubhajit Roy Karmakar/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, मोहम्मद सिराज को आराम करने की सलाह दी गई है (फ़ाइल फ़ोटो) तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टी-20 सिरीज़ से हटा दिया गया है. अब उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों टी-20 सिरीज़ के लिए टीम में शामिल किया है.
दरअसल, बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद सिराज को आराम करने की सलाह दी गई है.
यह फ़ैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि लंबे इंटरनेशनल सीज़न से पहले उन्हें पूरा आराम और रिकवरी मिल सके.
आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 के लिए भारत की नई टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
ईरान की चेतावनी के बावजूद इसराइल ने लेबनान के तायर शहर के लिए जारी किया यह आदेश

इमेज स्रोत, Ilia YEFIMOVICH / POOL / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा था कि उनका देश फ़िलहाल ईरान पर हमला नहीं करेगा, हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी थी (फ़ाइल फ़ोटो) इसराइली रक्षा बल (आईडीएफ़) ने दक्षिणी लेबनान के शहर तायर के लिए तत्काल निकासी आदेश जारी किया है.
इसराइल ने यह क़दम ऐसे समय में उठाया है जब एक दिन पहले ईरान ने कहा था कि वह इसराइल पर हमले रोक देगा, लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर इसराइली सेना दक्षिणी लेबनान में हमले करती है तो उसकी प्रतिक्रिया "कड़ी" होगी.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि उनका देश फ़िलहाल ईरान पर हमला नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर ईरान फिर वही ग़लती करता है और हम पर हमला करता है, तो हम ज़ोरदार जवाब देंगे."
रविवार को ईरान ने इसराइल पर मिसाइलों की नई खेप दागी. अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद यह पहला ऐसा हमला था. इसके जवाब में इसराइल ने कहा कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इसराइल और ईरान को तुरंत "हमले बंद" करने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि "शांति" के लिए अंतिम चरण की बातचीत आगे बढ़ रही है.
सीबीएसई के नतीजों में हुई गड़बड़ियों को सार्थक सिद्धांत ने कैसे पकड़ा था?
एच-1बी वीज़ा को लेकर कोर्ट के फ़ैसले पर डोनाल्ड ट्रंप की आई प्रतिक्रिया

इमेज स्रोत, SAUL LOEB / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल नए एच-1बी वीज़ा आवेदन पर एक लाख डॉलर की फ़ीस का प्रावधान लागू किया था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फ़ेडरल जज की ओर से एच-1बी वीज़ा के लिए एक लाख डॉलर की फ़ीस को अवैध क़रार देने के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ये फ़ेडरल जज वास्तव में हमारे लिए बहुत मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. कोर्ट सिस्टम में जो कुछ हो रहा है, वह सचमुच हैरान करने वाला है."
उन्होंने कहा, "वे (फ़ेडरल जज) हमारे देश को बहुत गंभीर नुक़सान पहुंचा रहे हैं."
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल नए एच-1बी वीज़ा आवेदन पर एक लाख डॉलर की फ़ीस का प्रावधान लागू किया था. फ़ेडरल जज ने इसे ट्रंप प्रशासन की ओर से अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन बताया.
जज ने कहा, "ऐसी कोई वैधानिक शक्ति मौजूद नहीं है जो (ट्रंप प्रशासन को) एच-1बी आवेदनों पर 1 लाख डॉलर का टैक्स लागू करने की अनुमति देती हो."
ख़ान 'सर' की गिरफ़्तारी पर कोर्ट की रोक, उनके वकील ने क्या कहा?
किम जोंग-उन से शी जिनपिंग ने डिनर के दौरान क्या कहा?
टीएमसी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ़ व्हिप नियुक्त किया

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कल्याण बनर्जी पश्चिम बंगाल के श्री रामपुर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी के सांसद हैं (फ़ाइल फ़ोटो) तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी के नेता और सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ़ व्हिप नियुक्त किया है.
कल्याण बनर्जी की नियुक्ति के संबंध में ममता बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है.
इस पत्र में कहा गया, "कल्याण बनर्जी को तत्काल प्रभाव से लोकसभा में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का चीफ़ व्हिप नियुक्त किया गया है."
इससे पहले लोकसभा में टीएमसी की चीफ़ व्हिप काकोली घोष थीं. उन्हें पार्टी ने चीफ़ व्हिप के पद से हटा दिया था.

इमेज स्रोत, AITC
इमेज कैप्शन, कल्याण बनर्जी की नियुक्ति के संबंध में ममता बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है
