जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. जनरल नरवणे चीन पर बोले- पीएम मोदी ने सही कहा था भारत ने एक इंच ज़मीन भी नहीं गंवाई

  2. भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफ़ग़ानिस्तान को इतने रन से हराया

    भारतीय टीम

    इमेज स्रोत, Shammi MEHRA / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है

    भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को पारी और 300 रन से हरा दिया है.

    दरअसल, भारत ने पहले अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. इस स्कोर के जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की दोनों पारियाँ क्रमशः 152 और 112 रन पर ही सिमट गईं.

    यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

    इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से हुई थी. ये जीत भारत को 2018 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ राजकोट में मिली थी.

    डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट लिया. इससे पहले सुथार ने अफ़ग़ानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लिए.

  3. भारत ने ईरान-इसराइल के बीच चल रही सैन्य झड़पों को लेकर जारी किया बयान

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत ने मध्य पूर्व में तनाव को तुरंत कम करने की अपील की है (फ़ाइल फ़ोटो: एस जयशंकर)

    ईरान और इसराइल के बीच फिर से हमले शुरू होने के बाद सोमवार को भारत ने बयान जारी कर इसे चिंता का विषय बताया है.

    भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मध्य पूर्व के इस संघर्ष का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है.

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "भारत पश्चिम एशिया में हुए नए हमलों पर गहरा खेद व्यक्त करता है. ये घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बहुत चिंता का विषय हैं."

    "यह संघर्ष अब 100 दिनों से ज़्यादा समय से चल रहा है और इससे लोगों को बहुत तकलीफ़ हुई है. इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सप्लाई पर भी पड़ा है."

    भारत ने तनाव को तुरंत कम करने की अपील करते हुए कहा, "आम लोगों को नुक़सान न पहुंचाएं और आपस में बातचीत को पूरा करें ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके."

    गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने सोमवार को ईरान और इसराइल में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री भी जारी की है. इसमें लोगों को सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है.

  4. 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाने से पहले अभिजीत दीपके क्या कर रहे थे

  5. ईरान-इसराइल की ताज़ा सैन्य झड़प के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Wisam Hashlamoun/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोमवार (8 जून) को वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर के ऊपर आसमान में एक मिसाइल दिखी

    ईरान और इसराइल के बीच ताज़ा सैन्य झड़प के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइज़री जारी की है.

    दूतावास ने सभी भारतीयों से ईरान की यात्रा न करने की अपील की है.

    इसके अलावा दूतावास ने यह भी कहा है कि ईरान में रह रहे भारतीय जल्द से जल्द उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ दें.

    एडवाइज़री में कहा गया, "क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम को देखते हुए, दूतावास यह दोहराता है कि सभी भारतीय नागरिक किसी भी तरह की ईरान यात्रा से बचें. वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीयों को भी सलाह दी जाती है कि वे यातायात के किसी भी उपलब्ध साधनों से देश छोड़ दें."

    भारतीय दूतावास की एडवाइज़री

    इमेज स्रोत, X/@India_in_Iran

    इमेज कैप्शन, तेहरान स्थित भारत के दूतावास ने एडवाइज़री जारी की है

    गौरतलब है कि ईरान ने रविवार को इसराइल पर कई मिसाइलें दाग़ीं. इसके जवाब में इसराइल ने भी ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं.

  6. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  7. फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, ऐसा दिखा मंज़र

  8. ईरान ने इसराइल के दो एयर बेस को निशाना बनाने का किया दावा

    लेबनान पर इसराइल का हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दक्षिणी लेबनान के तायर शहर में इसराइली हमले के बाद उठता धुआं

    ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक़, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने इसराइल के नेवातिम और तेल नोफ़ वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाया है.

    सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि उसने यह कार्रवाई ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर स्थित कई रडार ठिकानों पर इसराइली हमलों के जवाब में की गई.

    इससे पहले ईरानी सरकारी टीवी ने बताया था कि तेहरान, तबरीज़ और इस्फ़हान शहरों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं.

    वहीं, इसराइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि उसकी वायुसेना ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

  9. टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए ये आरोप

    सुखेंदु शेखर रे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सुखेंदु शेखर रे ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 सालों के शासन को 'अराजक' कहा है (फ़ाइल फ़ोटो)

    तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रे ने अपनी राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 सालों के शासन को 'अराजक' कहा है.

    सुखेंदु शेकर रे की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य के इतिहास में पहली बार जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी जनादेश दिया, जिससे कि व्यापक और बेलगाम भ्रष्टाचार, महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, क़ानून-व्यवस्था और रोज़गार जैसे क्षेत्रों में गंभीर विफलताओं से पैदा हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के अराजक शासन का अंत किया जा सके."

    सुखेंदु शेखर रे ने कहा कि उन्होंने 'जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए' राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया है.

  10. आप कहां रहते हैं? इस सवाल पर क्यों ठहर जाते हैं इस गांव के लोग

  11. फिलीपींस में भूकंप से मरने वालों की संख्या 15 हुई, 129 लोग घायल

    फिलीपींस में भूकंप

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, फिलीपींस में सोमवार को सुबह 7:37 बजे (स्थानीय समयानुसार) तेज़ भूकंप आया

    फिलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया है कि देश में आए 7.8 तीव्रता के तेज़ भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

    स्थानीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रोड्रिगो सोस्मेना के मुताबिक़, 15 में से 12 मौतें सोक्ससार्जेन क्षेत्र में हुई हैं. यह क्षेत्र चार प्रांतों और एक शहर में फैला हुआ है, जिनमें साउथ कोटाबाटो, सुल्तान कुदारात, सारंगानी और जनरल सैंटोस सिटी शामिल हैं.

    उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कम से कम 129 लोग घायल हुए हैं.

    फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया है कि मिंदानाओ के छह इलाक़ों में सुनामी की लहरें दर्ज की गई हैं.

    ये लहरें स्थानीय समयानुसार सुबह 7:42 बजे से 8:45 बजे (23:42 से 00:45 GMT) के बीच दर्ज की गईं. इनमें सबसे ऊंची लहर 1.4 मीटर (4.6 फ़ीट) की रही.

    फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने यह भी बताया है कि दक्षिणी तट के पास आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे (03:00 GMT) तक 138 झटके दर्ज किए जा चुके हैं.

    इन झटकों की तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही.

  12. ईरान, इसराइल ने एक-दूसरे पर दागीं मिसाइलें

  13. संजय सिंह बोले, 'इंडिया ब्लॉक की बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने का सवाल ही नहीं'

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, इंडिया गठबंधन की बैठक सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होनी है (फ़ाइल फ़ोटो)

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इंडिया गठबंधन की बैठक में उनकी पार्टी के शामिल होने से इनकार कर दिया है.

    उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, तो आज की मीटिंग में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है."

    इंडिया गठबंधन की बैठक सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होनी है.

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा था कि इस बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होंगे.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "23 राजनीतिक दलों ने सोमवार, 8 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली ‘इंडिया’ जनबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है. कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है."

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान नेपाल बॉर्डर से हुए गिरफ़्तार

    जहांगीर ख़ान

    इमेज स्रोत, @jahangirkhantmc

    इमेज कैप्शन, पुलिस का दावा है कि जहांगीर ख़ान नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहे थे (फ़ाइल फ़ोटो)

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर ख़ान को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ़ (स्पेशल टास्क फ़ोर्स) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ़्तार कर लिया है.

    पुलिस सूत्रों ने बीबीसी बांग्ला संवाददाता प्रचेता पांजा से इसकी पुष्टि की है.

    सूत्रों ने बताया कि जहांगीर ख़ान नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ा गया.

    हाल ही पश्चिम बंगाल की फ़ाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव की वजह से जहांगीर ख़ान चर्चा में आए थे.

    इस सीट पर जहांगीर टीएमसी के उम्मीदवार थे. लेकिन, मतदान से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि टीएमसी ने कहा था कि जहांगीर ख़ान का यह फ़ैसला निजी था.

    इस सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए थे.

  15. वैभव सूर्यवंशी बोले, 'मुझे सिर्फ़ क्रिकेट नहीं खेलना,10-20 साल डॉमिनेट करना है'

  16. अफ़ग़ानिस्तान पहली पारी में ऑलआउट, डेब्यू मैच में चमकने वाले मानव सुथार को जानिए

    मानव सुथार

    इमेज स्रोत, Albert Perez/Getty Images

    इमेज कैप्शन, मानव सुथार ने डेब्यू मैच में छह विकेट चटकाए

    भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ मैदान में इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार की काफ़ी चर्चा है.

    वजह है, गेंदबाज़ी में उनका प्रदर्शन.

    मानव सुथार ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ पहली पारी में छह विकेट चटकाए हैं. उन्होंने किफ़ायती गेंदबाज़ी करते हुए 22 ओवरों में महज़ 33 रन दिए.

    भारतीय टीम इस मैच में मज़बूत स्थिति में है. पहले बल्लेबाज़ी में दम दिखाने के बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने भी ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है.

    पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने आठ विकेट पर 564 रन बनाकर पहली पारी घोषित की. इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी मेहमान टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई.

    भारत के पास 412 रन की बढ़त है.

    मानव सुथार के बारे में जानिए

    ऑलराउंडर मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं.

    ईएसपीएन के मुताबिक़, उन्होंने लिस्ट ए करियर में 25 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं और उनके नाम 350 रन भी हैं. वहीं टी20 के 29 मैचों में उनके नाम 28 विकेट हैं.

    आईपीएल में मानव गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं. उन्होंने गुजरात के लिए पांच मैचों में चार विकेट लिए हैं.

    इसके अलावा मानव सुथार इंडिया-ए और भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

    अपने डेब्यू पर मानव ने कहा, "जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरा सबसे बड़ा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना था. आज वह सपना सच हो गया. अपनी टेस्ट कैप हासिल करना एक ऐसा एहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता."

  17. भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स-निफ़्टी इतने अंक गिरे

    भारतीय शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, Punit PARANJPE / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 724.95 अंक गिरा (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी शेयर बाज़ारों में शुक्रवार को आई तेज़ गिरावट के बाद इसराइल और ईरान के बीच ताज़ा हमलों से भारत समेत एशिया के शेयर बाज़ारों में गिरावट देखी जा रही है.

    सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाज़ार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ़्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब सवा सात सौ अंक टूट गया. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ़्टी में सवा दो सौ अंकों की गिरावट है.

    ईरान ने रविवार को इसराइल पर कई मिसाइलें दाग़ीं. इसके जवाब में इसराइल ने भी ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं.

  18. इसराइल पर ईरान के ताज़ा हमलों के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में उछाल

    पेट्रोल-डीज़ल

    इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अप्रैल में युद्धविराम समझौता होने के बाद से ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है

    ईरान की ओर से इसराइल पर मिसाइल हमलों और बाद में इसराइली वायु सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद सोमवार सुबह एशियाई बाज़ारों में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

    अप्रैल में ईरान, इसराइल और अमेरिका के बीच एक नाज़ुक युद्धविराम समझौता होने के बाद यह पहला मौक़ा है जब ईरान ने इसराइल पर मिसाइल हमला किया है.

    वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की क़ीमत 2.6 फ़ीसदी बढ़कर 95.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल 2.5 फ़ीसदी बढ़कर 92.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

    अप्रैल में युद्धविराम समझौता होने के बाद से ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

    पिछले एक हफ़्ते के दौरान तेल की क़ीमतें लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई थीं.

  19. वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर एबी डिविलियर्स क्या बोले

    एबी डिविलियर्स और वैभव सूर्यवंशी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टी20 टीम में हुआ है (फ़ाइल फ़ोटो)

    दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा है कि अगर वैभव चाहें तो रेड बॉल क्रिकेट खेल सकते हैं.

    एबी डिविलियर्स ने कहा, "वह (वैभव) एक बेहतरीन टैलेंट हैं. मेरा मानना है कि अगर वह चाहें तो रेड बॉल क्रिकेट भी खेल सकते हैं. सवाल यह है कि क्या वह वास्तव में ऐसा करना चाहते हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "इसके रास्ते में कुछ चुनौतियां ज़रूर होंगी, लेकिन उनके पास वह प्रतिभा और क्षमता है, जिनकी मदद से वह उन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं."

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टी20 टीम में हुआ है. यह टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 में खेलेगी.

    वैभव ने इस साल आईपीएल में सबसे अधिक 776 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप अपने नाम की है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को दिए एक इंटरव्यू में टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बात की थी.

    वैभव ने कहा, "मैं रेड बॉल से काफ़ी प्रैक्टिस कर चुका हूं और करता हूं. और अपने राज्य के लिए भी मैं काफ़ी रेड बॉल खेला हूं. मुझे रेड बॉल खेलना है क्योंकि मैं रेड बॉल की प्रैक्टिस करता हूं."

    उन्होंने कहा, "ये फ़ॉर्मेट (टी20) में मैं इसलिए ऐसे बैटिंग करता हूं क्योंकि इस फ़ॉर्मेट की यही मांग है. रेड बॉल में जो ज़रूरत होगी मैं उस तरीक़े से अपनी बैटिंग में बदलाव करूंगा. मेरा सपना तो तीनों फ़ॉर्मेट खेलने का है."

  20. कांग्रेस के लिए आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक कितनी अहम?