You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोरोना वायरस: फ्रांस-अमरीका ने उठाए ये कदम-LIVE

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पूरी दुनिया में सवा लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित.

लाइव कवरेज

  1. फ़िलीपींस के राष्ट्रपति कराएंगे कोरोना का टेस्ट, डुटर्टे ने कोरोना वायरस को 'इडियट वायरस' कहा था.

    इसी सप्ताह कोरोना वायरस को 'इडियट वायरस' बताने वाले फ़िलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे कोरोना वायरस का टेस्ट करवाएंगे. राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि अभी राष्ट्रपति डुटर्टे में वायरस के लक्षण नहीं दिखे हैं लेकिन एहतियात के तौर पर टेस्ट कराया जा रहा है. राष्ट्रपति उन कैबिनेट मंत्रियों से मिलते रहे हैं जिन्होंने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना है.

  2. बाज़ार हुए धड़ाम

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के यूरोपीय देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के तुरंत बाद बाज़ार गिर गए हैं. हांगकांग, टोक्यो और सोल के बाज़ारों के मुख्य सूचकांक तीन से पांच प्रतिशत तक गिर गए हैं. भारत में शेयर बाज़ार खुलते ही धड़ाम हो गए. सेंसेक्स 1700 अंक तक गिर गया. कच्चे तेल के दामों में भी गिरावट जारी है.

  3. कोरोना वायरस: ट्रंप ने यूरोपीय देशों से अमरीका की यात्रा पर रोक लगाई

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों से अमरीका की यात्रा पर पाबंदी लगा दी है. हालांकि ब्रिटेन को इस पाबंदी से छूट दी गई है.