डिज़्नीलैंड पेरिस ने 15 अप्रैल तक रद्द किए सभी शो
फ्रांसीसी मीडया में आ रही ख़बरों के अनुसार पेरिस में मौजूद डिज़्नीलैंड ने कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल कर अपने सभी परेड और शो रद्द कर दिए हैं.
कंपनी के तीन कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि कंपनी का कहना है कि ये सभी मेन्टेनेंस कर्मचारी हैं और सीधे तौर पर यहां आने वालों के संपर्क में नहीं आते.