इसराइल-हमास युद्ध पर यूएन में मतदान जल्द, अब तक की जानकारी
इसराइल और हमास के बीच पिछले कई हफ़्तों से जारी भीषण युद्ध पर लाए गए प्रस्ताव पर आज संयुक्त राष्ट्र में मतदान होने जा रहा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश
दिल्ली में 9 साल की बच्ची से कथित रेप और हत्या का मामला, नहर में फेंका शव

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के स्वरूप नगर में एक नौ साल की बच्ची का कथित रेप कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है.
दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर केस से जुड़ी जानकारी मांगी है.
आयोग के नोटिस के मुताबिक़, "दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. 9 साल की एक बच्ची 12 दिसंबर से दिल्ली के स्वरूप नगर से लापता थी, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उस बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई, मामले में बच्ची के मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 12 दिसंबर की रात साढ़े 8 बजे नंगली पूना गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता ने अपनी नौ साल की बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी.
इस मामले में शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई. बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं और वे स्वरूप नगर के नंगली पूना गांव में किराए के मकान में रहते हैं.
पुलिस के मुताबिक़ लड़की का अपहरण उसके 52 साल के मकान मालिक ने किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक़ अभियुक्त ने कबूला है कि "उसने बच्ची का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर शव को मुनक नहर में फेंक दिया."
सांसदों के निलंबन पर खड़गे बोले- प्रधानमंत्री देश में ‘एक पार्टी का राज’ चाहते हैं

इमेज स्रोत, Getty Images
शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा से बड़े स्तर पर सांसदों का निलंबन हुआ है. बीते दो दिनों में 127 विपक्ष के सांसद निलंबित कर दिए गए हैं.
इस पूरे सत्र में निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 है.
इस समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नौ सांसद ही सदन में बचे हैं और विपक्ष के कुल 43 सांसद सदन में बचे हैं.
सांसदों का निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों के निलंबन पर कहा है कि प्रधानमंत्री देश में ‘एक पार्टी का राज’ स्थापित करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया लेकिन जिस बीजेपी सांसद के कारण वो संसद में घुसे उनसे अब तक पूछताछ तक नहीं हुई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वे संसद में हुए गंभीर सुरक्षा उल्लंघन पर गृह मंत्री से बयान चाहते थे."
"6 घुसपैठियों पर यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. लेकिन वो जिस सांसद की मदद से सदन में आए उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है, ये कैसी जांच है?"
"वो वरिष्ठ अधिकारी जो संसद की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार हैं उनसे जवाब क्यों नहीं मांगे जा रहे हैं. महीनों से ये प्रदर्शनकारी इसकी योजना बना रहे हैं. इस बड़े इंटेलीजेंस फेल के लिए ज़िम्मेदार कौन है?"
"संसद की बहुस्तरीय सुरक्षा होने के बाद भी दो लोग अपने जूतों में कनस्तर छिपाकर संसद में प्रवेश कर लेते हैं और लोकतंत्र के मंदिर के बीचों-बीच पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं."
"प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी देश में ‘एक पार्टी का राज’ स्थापित करना चाहती है. ये लोग ‘एक अकेला’ की बात करते हैं, जो खुद में लोकतंत्र को बर्बाद करने जैसा है. ठीक यही उन्होंने सांसदों को निलंबित करके किया है. ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देने के बजाय सांसदों से उनके लोकतांत्रिक अधिकार छिने जा रहे हैं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
आईपीएल 2024: 8.5 करोड़ में ख़रीदे जाने के बाद समीर रिज़वी ने कहा- मुझे उम्मीद नहीं थी...

इमेज स्रोत, Sameer Rizvi/Instagram
आईपीएल 2024 की नीलामी में समीर रिज़वी के नाम ने सबको चौंकाया.
रिज़वी का बेस प्राइस 20 लाख रखा गया था लेकिन उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है.
सीएसके में शामिल होने के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी कीमत बेस प्राइस 20 लाख से बढ़ कर 8.5 करोड़ तक पहुंच जाएगी.
उन्होंने कहा-“मुझे बहुत खुशी हो रही है. सीएसके से खेलना सपना पूरा होने जैसा है, मैं धोनी को बहुत पसंद करता हूं, मेरे हमेशा से आदर्श रहे हैं. उम्मीद नहीं थी कि मेरा बेस प्रइस 20 लाख से बढ़ कर 8.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा, ये अच्छी बात है.”
“मेरे परिवार वाले ये जानकर बहुत खुश थे. जब मैं धोनी से मिलूंगा तो क्या बोलूंगा मुझे नहीं पता. क्या पता मुझसे कुछ बोला ही ना जाए उन्हें देखकर, मैं नवर्स रहूंगा. लेकिन पूरे सीजन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
रिज़वी और ख़ान के अलावा शुभम दुबे ने भी चौंकाया है.
दुबे की बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये थी और दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने उनके लिए बोली लगाई.
रॉयल्स ने दुबे को 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा.
मणिपुर: हिंसा में सात महीने पहले मारे गए 87 कुकी-ज़ो लोगों का आज अंतिम संस्कार
....में - Author, दिलीप कुमार शर्मा
- पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, Getty Images
मणिपुर में तीन मई से जारी जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ो जनजाति के कुल 87 लोगों का आज सामूहिक तौर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.
सात महीने पहले ये लोग मारे गए हैं.
कुकी-ज़ो जनजाति के लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह 11 बजे से तुलबुओंग स्थित पीस ग्राउंड में एक शोक कार्यक्रम रखा है.
सामूहिक अंतिम संस्कार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुकी जनजाति के प्रमुख संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के संयोजक गिन्ज़ा वुलज़ोंग बताया,"हिंसा में मारे गए कुल 87 लोगों का आज एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. इनमें 46 पीड़ितों के शव चुराचांदपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखे हुए थे और 41 शव इंफाल से लाए गए है.”
“हमारे शहीदों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 11 बजे एक शोक संवेदना कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद दोपहर 2 बजे से हकेन में सभी शहीदों को दफनाया जाएगा."
कुकी नेता गिन्ज़ा ने बताया कि इस दौरान लामका (चुराचांदपुर) में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इससे पहले 15 दिसंबर को कुकी-ज़ो समुदाय के 19 लोगों का कांगपोकपी जिले में सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया था.
दरअसल 3 मई से शुरू हुई इस जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ो लोगों के शव इंफाल के अस्पतालों में रखे हुए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवंबर को मणिपुर सरकार को मृत लोगों के "सम्मानजनक"अंतिम संस्कार का निर्देश दिया जिसके बाद शवों को उनके परिवारों को सौंपा गया.इस तरह 14 दिसंबर को इंफाल के दो मुर्दाघरों से कुल 60 शवों को एयरलिफ्ट कर कांगपोकपी और चुराचांदपुर लाया गया.
मणिपुर में पिछले सात महीनों से जारी इस जातीय हिंसा में अबतक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 50 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.
सांसदों के निलंबन पर बोलीं हेमा मालिनी- वो इतना सवाल उठाते हैं...

इमेज स्रोत, Getty Images
मंगलवार को लोकसभा से 49 और सांसद निलंबित कर दिए गए हैं. सोमवार को रिकॉर्ड 78 सांसदों का निलंबन हुआ था. शीतकालीन सत्र में कुल 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है.
इसे विपक्ष मोदी सरकार की तानाशाही बता रहा है.
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इतने बड़े पैमाने पर सांसदों के निलंबन के सवाल पर कहा- “ वो इतना सवाल उठाते हैं, कुछ अजीब सा व्यवहार करते हैं तो इसलिए उनको सस्पेंड किया जा रहा है."
"सस्पेंड किया गया है तो कुछ तो वो लोग गलत काम किए होंगे. उनको संसद के नियमों के अनुसार काम करना चाहिए, वो करते नहीं हैं तो सस्पेंड किया गया. इसमें कुछ ग़लत नहीं है.”
इंडिया गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा- “उनका (विपक्ष) यही मक़सद है कि किसी भी तरह सदन नहीं चलने देना है और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगे.”
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अभी राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नौ सांसद ही सदन में बचे हैं और विपक्ष के कुल 43 सांसद सदन में बचे हैं.
13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग कर रहा है.
सांसदों का निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.
WHO ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर क्या कहा है

इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को नए कोविड-19 वैरिएंट जेएन.1 को “वैरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट" बताया और कहा कि सबूतों से पता चलता है कि इस स्ट्रेन से लोगों के स्वास्थ्य को कम खतरा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, दो जानकारों ने बताया कि ये स्ट्रेन कोविड-19 के बाकि वैरिएंट की तुलना में इम्यून सिस्टम को आसानी से भेद सकता है लेकिन अब तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं सामने आए हैं जिससे ये माना जाए कि इस वैरिएंट से गंभीर खतरा है.
जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज़ ने रॉयटर्स से कहा है कि वेरिएंट के मामले अधिक हो सकते हैं लेकिन इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा नहीं है.
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जेएन.1 के गंभीर संक्रमण में मौजूदा टीके प्रभावी नहीं होंगे.
भारत के केरल में इस नए वैरिएंट के मामले सामने आए हैं.
हालांकि नए वैरिएंट के कितने मामले हैं इसका सटीक पता नहीं लगाया जा सका है क्योंकि ये वैरिएंट जीनोम सीक्वेसिंग में ही सामने आ पाएगा और जिनोम सीक्वोंसिंग बेहद कम सैंपल की जाती है. हालांकि राज्य में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे है.
केरल में 79 साल की बुजुर्ग महिला में सबसे पहले जेएन.1 का संक्रमण पाया गया.
ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव से पहले झटका, कोलोराडो की सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला
....में - Author, मैडलिन हापर्ट
- पदनाम, बीबीसी न्यूज़, न्यूयॉर्क

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के कोलोराडो की सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी संविधान में बग़ावत क्लॉज़ का हवाला देते हुए रिपब्लिकन नेता डोनल्ड ट्रंप को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की बैलेट रेस से बाहर कर दिया है.
अदालत ने 4-3 से ये फ़ैसला सुनाया और कहा कि ट्रंप चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं हैं.
यह पहली बार है कि अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन की धारा 3 का इस्तेमाल कर किसी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य ठहराया गया है.
इससे पहले अमेरिका के कई राज्यों में ट्रंप पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने की कोशिशें फ़ेल हुई थीं.
मंगलवार को आया फ़ैसला सिर्फ़ कोलोराडो राज्य में ही लागू होगा. इस फ़ैसले पर अपील लंबित है इसलिए इसे अगले महीने तक होल्ड पर रखा गया है.
शीर्ष अदालत ने अपने फ़ैसले में लिखा, "हम इन निष्कर्षों पर ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं. हम हमारे सामने जो सवाल हैं और उनके परिणाम, ये कितना बड़ा होने वाला है इससे परिचित हैं "
“इसी तरह हम कानून को लागू करने के अपने गंभीर कर्तव्य के प्रति भी सचेत हैं, बिना किसी डर,पक्षपात के और हमारे फ़ैसले पर जनता की प्रतिक्रिया से प्रभावित हुए बिना हम वो फ़ैसला दे रहे हैं जो कानूनसंगत है.”
यह फ़ैसला कोलोराडो की निचली अदालत के जज की ओर से दिए गए एक पुराने फ़ैसले से ठीक उलट है. उस फ़ैसले में कहा गया था कि संविधान का 14वां संशोधन यानी बग़ावत का क्लॉज़ राष्ट्रपतियों पर लागू नहीं होता क्योंकि क्लॉज़ में उनका ज़िक्र नहीं है.
हालांकि उसी निचली अदालत के जज ने यह भी पाया था कि ट्रंप 2021 में अमेरिका के कैपिटल दंगे में शामिल थे.
2020 राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडन की जीत को ना मानते हुए जनवरी 2021 में ट्रंप के समर्थक कैपिटल हिल में घुस गए थे.
