इसराइल-हमास युद्ध पर यूएन में मतदान जल्द, अब तक की जानकारी

इसराइल और हमास के बीच पिछले कई हफ़्तों से जारी भीषण युद्ध पर लाए गए प्रस्ताव पर आज संयुक्त राष्ट्र में मतदान होने जा रहा है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. यमन: हूती विद्रोही कौन हैं और वो लाल सागर में इसराइल के जहाजों को क्यों बना रहे हैं निशाना

  2. कोविड-19 के बढ़ रहे हैं मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को दी ये सलाह

    कोविड - 19

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया.

    उन्होंने राज्यों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए अपनी सतर्कता बढ़ाने का आग्रह किया.

    उन्होंने कहा, "हमें सतर्क रहने की ज़रूरत है लेकिन पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके साथ ही उन्होंने बताया, "हमारी तैयारी में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर तरह की मदद के लिए उपलब्ध है."

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए भी लिखा है, "किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशोंका हर प्रकार से सहयोग करने हेतु सदैव तत्पर है."

  3. रूसी हीरों पर लगेगा प्रतिबंध?

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन जंग के बाद रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगे पर उसका हीरों का निर्यात जारी रहा

    रूस दुनिया में रफ़ डायमंड्स का सबसे बड़ा उत्पादक है. बीते साल यूक्रेन के साथ जंग छेड़ने के बाद से रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए लेकिन उसका हीरों का निर्यात जारी रहा.

    कइयों ने आरोप लगाया कि इससे होने वाली कमाई जंग में इस्तेमाल हो रही है.

    शायद इसीलिए अब यूरोपीय संघ और जी7 देश रूस के हीरों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं. देखिए सोफ़िया बेटिज़ा की ये रिपोर्ट.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा से विपक्ष के दो और सांसद निलंबित

    लोकसभा से निलंबन

    इमेज स्रोत, ANI

    बुधवार को लोकसभा से दो और विपक्षी सांसद निलंबित कर दिए गए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केरल कांग्रेस (मणि) के थॉमस चाज़ीकदन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एएम आरिफ़ के ख़िलाफ़ निलंबन की ये कार्रवाई इसलिए हुई है क्योंकि वे सदन के भीतर प्लेकार्ड दिखा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संसदीय कार्य मंत्री प्रलहाद जोशी ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव सदन में रखा.

    इसके साथ ही लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है.

    संसद के दोनों सदनों से अब तक 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं.

  5. ईरान: जब डांस बना विरोध की आवाज़

    वीडियो कैप्शन, ईरान: जब डांस बना विरोध की आवाज़

    डांस वैसे तो ख़ुशी जताने का तरीका है, लेकिन वो अब विरोध की आवाज़ भी बन गया है.

    ईरान में एक बुज़ुर्ग शख़्स के नाचने और गाने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन उसे सेंसर करने की कोशिश की गई.

    इस डांस के वीडियो की सेंसर की कोशिशों का आम लोगों ने अपने तरीके से विरोध किया. देखिए बीबीसी संवाददाता शाया सोलजो की ये रिपोर्ट.

  6. तमिलनाडु: भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत

    तमिलनाडु

    इमेज स्रोत, R SATISH BABU/AFP via Getty Images

    तमिलनाडु में भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है.

    राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों और सड़कों पर पानी आ जाने के कारण 12 हज़ार से अधिक लोगों को मजबूर होकर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करना पड़ा है.

    तमिलनाडु

    इमेज स्रोत, R. SATISH BABU/AFP via Getty Images

    इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफ़ान का सामना करना पड़ा था.

    तमिलनाडु में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश को इसी तूफ़ान का नतीजा बताया जा रहा है.

    तमिलनाडु

    इमेज स्रोत, R. SATISH BABU/AFP via Getty Images

    सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी आ रही तस्वीरें और वीडियो में देखा जा सकता है कि तमिलनाडु का एक बड़ा इलाका जलमग्न है और वहां फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें नावों का इस्तेमाल कर रही हैं.

    इस साल तमिलनाडु में सामान्य से लगभग 20 गुना अधिक बारिश हुई है.

  7. तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे

    वीडियो कैप्शन, तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे

    तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण एक बड़ा इलाक़ा पानी में डूब गया है. चार ज़िलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.

    सड़क से लेकर मकान तक, सब पानी में डूबे हुए हैं. बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.

  8. मिमिक्री बाहर हुई तो सदन के अंदर इस पर रिजॉल्यूशन क्यों- मल्लिकार्जुन खरगे

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि मिमिक्री सदन के बाहर हुई तो सदन में इस पर रिजॉल्यूशन क्यों लाया जा रहा है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मिमिक्री की घटना सदन के बाहर हुई है तो सदन में इस पर रिजॉल्यूशन लाना या उसकी सदन में निंदा करना कैसे सही है."

    "संसदीय कार्यों के मंत्री ठहरते हैं और इनके पीछे बीजेपी के सासंद ठहरते हैं और इस पर बयान देते हैं. सदन के अंदर चेयरमैन उन्हें ऐसा करने की अनुमति देते हैं. हमें सच्चाई बोलने के लिए इजाज़त नहीं देते."

    "हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते और अपमान करना हमारे चरित्र में नहीं है. लेकिन पीएम भी यहीं हैं और गृहमंत्री भी यही हैं लेकिन वो सदन में बयान देने को तैयार नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिमिक्री विवाद पर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदन में कहा है कि जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज़्ज़ती करो मुझे परवाह नहीं मगर मेरे भारत के उपराष्ट्रपति की, किसान समाज और मेरे वर्ग की... मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में, मगर मैं ये बर्दाश्त नहीं करूँगा कि मेरे पद की गरिमा मैं सुरक्षित नहीं रख पाया.इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है."

    टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के आरोपों पर कहा है कि वो लोकसभा के सदस्य हैं और कभी राज्यसभा की कार्रवाई ही नहीं देखी, अगर उपराष्ट्रपति ने खुद पर ले लिया तो वो कुछ नहीं कर सकते.

  9. मध्य प्रदेश में खुले में मीट और अंडे की बिक्री बंद, किस पर क्या होगा असर

    वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश में खुले में मीट और अंडे की बिक्री बंद होने का क्या होगा असर

    मध्य प्रदेश की सरकार ने खुले में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    आदेश लागू होते ही ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है जो गली-मोहल्लों या धार्मिक स्थलों के पास सड़क किनारे मांस, मछली और अंडों की दुकानें चलाते थे.

    सरकार ने सभी ज़िलों को इस आदेश का सख्ती के साथ पालन करने का निर्देश भी दिया है. इस फ़ैसले ने समाज में बहस छेड़ दी है. कहा जा रहा है कि छोटे दुकानदारों को इसका ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ेगा.

    भोपाल से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी की रिपोर्ट.

  10. परीक्षा 90 सेकेंड पहले ख़त्म हुई तो छात्रों ने किया सरकार पर केस

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, EPA

    दक्षिण कोरिया में छात्रों का एक समूह सरकार पर मुक़दमा कर रहा है. इस मुक़दमे की वजह है कॉलेज एडमिशन के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा अपने निर्धारित समय से 90 सेकेंड पहले ख़त्म कर दी गई.

    ये छात्र मुक़दमे के जरिए सरकार से 20 मिलियन वॉन के मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ये रकम 15,400 डॉलर के बराबर है. भारतीय मुद्रा में ये लगभग 13 लाख रुपये के करीब है. दक्षिण कोरिया में किसी छात्र को इस परीक्षा के लिए फिर से तैयारी करने में इतना ही खर्च आता है.

    उनके वकील ने बताया कि इस ग़लती से छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है. दक्षिण कोरिया के कॉलेज एडमिशन टेस्ट को देश में सुन्युंग कहा जाता है. आठ घंटों तक चलने वाली इस मैराथन परीक्षा की आलोचना भी होती रहती है. इसमें कई विषयों का एक-एक करके टेस्ट लिया जाता है.

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुन्युंग को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है और इसमें छात्रों का काफी कुछ दांव पर लगा होता है. इस परीक्षा की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सुन्युंग के नतीजे यूनिवर्सिटी में दाखिले से लेकर नौकरियों और भविष्य के रिश्तों तक को प्रभावित करते हैं.

    सालाना होने वाली इस परीक्षा पर छात्र फोकस कर सकें, और उनका ध्यान न भटके, इसके लिए कई कदम उठाए जाते हैं. जैसे देश का एयरस्पेस बंद कर दिया जाता है और स्टॉक मार्केट के खुलने का समय आगे बढ़ा दिया जाता है. इस साल सुन्युंग के नतीजे आठ दिसंबर को जारी किए गए.

    मंगलवार को दायर किए गए इस मुक़दमे में कम से कम 39 छात्र पक्षकार बने हैं. उनका दावा है कि राजधानी सोल में स्थित एक टेस्ट सेंटर में घंटी निर्धारित वक़्त से पहले बजा दी गई थी.

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऐसे परीक्षा के पहले पेपर कोरियाई भाषा टेस्ट के दौरान हुआ था. कुछ छात्रों ने उसी वक़्त विरोध किया लेकिन उनका कहना है कि निगरानी कर रहे सुपरवाइजरों ने इसके बावजूद उनके पेपर्स ले लिए.

    अगले सत्र से पहले शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और लंच ब्रेक के दौरान छात्रों को डेढ़ मिनट अतिरिक्त वक़्त दिया लेकिन इस अवधि में वे केवल अनुत्तरित प्रश्नों का ही उत्तर दे सकते थे, पहले से दिए जवाबों में बदलाव करने की उन्हें इजाजत नहीं दी गई.

    समाचार एजेंसी योनहैप की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों का कहना है कि जो कुछ हुआ, वे उससे इतने व्यथित थे कि बाक़ी परीक्षा पर वे ठीक से ध्यान नहीं दे सके. कुछ छात्रों के बारे में कहा गया कि उन्होंने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी और घर लौट गए.

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उनके वकील किम वु सुक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी है. सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म केबीएस ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि परीक्षा की निगरानी कर रहे प्रभारी सुपरवाइजर से समय देखने में ग़लती हुई है.

    दक्षिण कोरिया में परीक्षा का समय पूरा होने से पहले पाली ख़त्म होने की घंटी बजने का ये पहला मामला नहीं है. अप्रैल में सोल की एक अदालत ने साल 2021 की सुन्युंग परीक्षा में ऐसी ही घटना के लिए प्रभावित छात्रों को सात मिलियन वॉन का मुआवजा देने का आदेश दिया था. इस मामले में छात्रों का दावा था कि जब वे परीक्षा ख़त्म होने की घंटी निर्धारित वक़्त से दो मिनट पहले ही बज गई थी.

  11. नरेंद्र मोदी ने ब्रितानी अख़बार को दिया इंटरव्यू, पन्नू मामले में साज़िश पर कही ये बात

  12. मिमिक्री विवाद: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- 'पद की बेइज़्ज़ती बर्दाश्त नहीं...'

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, ANI

    मिमिक्री विवाद पर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदन में कहा है कि 'जगदीप धनखड़ की बेइज़्ज़ती करें मुझे कोई परवाह नहीं लेकिन देश के उपराष्ट्रपति के पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा.'

    बुधवार को उन्होंने संसद में कहा, "जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज़्ज़ती करो मुझे परवाह नहीं मगर मेरे भारत के उपराष्ट्रपति की, किसान समाज और मेरे वर्ग की... मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में, मगर मैं ये बर्दाश्त नहीं करूँगा कि मेरे पद की गरिमा मैं सुरक्षित नहीं रख पाया.इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उपराष्ट्रपति का संसद परिसर में कथित तौर पर 'मज़ाक उड़ाए जाने पर' दुख जाहिर किया है.

    टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के आरोपों पर कहा है कि वो लोकसभा के सदस्य हैं और कभी राज्यसभा की कार्रवाई ही नहीं देखी, अगर उपराष्ट्रपति ने खुद पर ले लिया तो वो कुछ नहीं कर सकते.

  13. COVER STORY: अफ़ग़ान महिलाओं पर मंडराता एक और ख़तरा

    वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के काम करने पर है पाबंदी और ना ही मिल रही है उन्हें कोई मदद.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को सत्ता पर क़ाबिज़ हुए तक़रीबन ढाई साल हो गए हैं. इन ढाई सालों में वहां महिलाओं की ज़िंदगी दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही है.

    तालिबान ने उन पर कई तरह की पाबंदियों तो पहले दिन से ही लगा रखी हैं.

    ना वो काम कर अपनी कमाई कर पा रही हैं और ना ही उन्हें कहीं से मदद मिल पा रही है.

    हालात से मजबूर कई महिलाएं कैसे गुज़ार रही हैं ज़िंदगी? बताएंगे कवर स्टोरी में.

  14. उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के आरोपों पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का जवाब

      • Author, विनीत खरे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    सांसद कल्याण बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के आरोपों पर कहा है कि वो लोकसभा के सदस्य हैं और कभी राज्यसभा की कार्रवाई ही नहीं देखी, अगर उपराष्ट्रपति ने खुद पर ले लिया तो मैं कुछ नहीं कर सकता.

    बनर्जी ने कहा, "मैं लोकसभा का सदस्य हूं और मैंने राज्यसभा की कोई कार्यवाही नहीं देखी है. मुझे नहीं पता कि माननीय सभापति राज्यसभा में कैसे बोलते हैं. मैंने कभी किसी का नाम नहीं लिया, अगर उन्होंने ये खुद पर ले लिया तो मैं कुछ नहीं कर सकता."

    "धनखड़ जी भी वरिष्ठ वकील हैं मैं भी वकील हूं, मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन मेरा सवाल है कि क्या वो राज्यसभा में ऐसा व्यवहार करते हैं?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने में इस मामले में एक शिकायत दर्ज कराई है.

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें संसद परिसर में वह कथित रूप से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिख रहे हैं.

    कल्याण बनर्जी उस वक़्त संसद भवन की सीढ़ियों पर विपक्षी सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ मौजूद थे.

  15. इसराइली हिरासत से छूटे फ़लस्तीनियों ने क्या बताया?

    वीडियो कैप्शन, इसराइली हिरासत से छूटे फ़लस्तीनियों ने क्या बताया?

    कुछ वक़्त पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सामने आया था कि कैसे इसराइली सुरक्षाबलों ने फ़लस्तीनियों को हिरासत में लिया और उन्हें संदिग्ध मानकर पूछताछ की.

    बीबीसी अरबी के संवाददाता दक्षिणी ग़ज़ा के एक अस्पताल में छह लोगों से मिले, जिनका कहना है कि इसराइली सुरक्षाबलों ने उन्हें क़रीब एक महीने तक हिरासत में रखा.

    इनका कहना है कि उन्हें पीटा गया और ठीक से खाने-पीने भी नहीं दिया गया. इसराइली सेना ने जवाब में बीबीसी से कहा कि वो क़ानून का पालन करते हैं और नियमों को तोड़ने के किसी भी आरोप की जांच करते हैं.

    देखिए ग़ज़ा के रफ़ा शहर से अदनान अल-बुर्श की ये रिपोर्ट, जिसके कुछ हिस्से आपको परेशान कर सकते हैं.

  16. सांसदों के निलंबन पर बोलीं सोनिया गांधी- 'इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया...'

      • Author, विनीत खरे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    सवा सौ से अधिक विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि 'बिल्कुल उचित और वैध' मांग उठाने वाले सांसदों के ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई करके 'इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है.'

    कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, "इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है. इससे पहले कभी भी इतने सारे विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित नहीं किया गया था, और वह भी केवल एक उचित और वैध मांग उठाने पर ऐसा किया गया है."

    "संसद के विपक्षी सदस्यों ने 13 दिसंबर की घटना पर गृह मंत्री का एक बयान मांगा था. इस मांग पर जिस अहंकार के साथ ये सरकार बर्ताव कर रही है उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. 13 दिसंबर को जो हुआ उसे किसी भी तरह जस्टिफ़ाई नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री को चार दिन इस घटना पर प्रतिक्रिया देने में लग गए. वो भी उन्होंने संसद के बाहर दिया.ऐसा करके उन्होंने सदन का अपमान किया और देश की जनता का भी अपमान किया. आप ये सोचिए कि अगर बीजेपी विपक्ष में होती तो आज किस तरह बर्ताव करती."

    "इस सत्र में जम्मू और कश्मीर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं. जवाहरलाल नेहरू जैसे देशभक्तों को बदनाम करने के लिए इतिहास से छेड़छाड़ और ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वाले लोग लगातार अभियान चला रहे हैं."

    "जम्मू और कश्मीर पर हमारी स्थिति स्पष्ट रही है: पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल किया जाना चाहिए, और जल्द से जल्द चुनाव होने चाहिए. लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, उनके प्रति भी वो सम्मान दिखाया जाना चाहिए जिसके वे हकदार हैं."

    शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा से बड़े स्तर पर सांसदों का निलंबन हुआ है. बीते दो दिनों में 127 विपक्ष के सांसद निलंबित कर दिए गए हैं. इस पूरे सत्र में निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 है.

    इस समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नौ सांसद ही सदन में बचे हैं और विपक्ष के कुल 43 सांसद सदन में बचे हैं.

  17. एमबीए करने के बाद गुलाब की खेती कर रहा ये शख़्स

    वीडियो कैप्शन, एमबीए करने के बाद गुलाब की खेती कर रहा ये शख़्स

    भारत में खेती से होने वाली आमदनी इतनी कम होती जा रही है कि किसान बड़ी मुश्किल से ही ज़िंदगी गुज़ार पाता है.

    लेकिन महाराष्ट्र के रहने वाले मनोज दिलवले ने एमबीए करने के बाद गुलाब के फूलों को उगाना शुरू किया.

    क्या इससे उन्हें कुछ फ़ायदा हुआ? देखिए महाराष्ट्र से बीबीसी संवाददाता श्रीकांत बांगले की यह रिपोर्ट.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, मिमिक्री विवाद: पीएम मोदी ने किया उपराष्ट्रपति को फोन, राष्ट्रपति ने भी दी प्रतिक्रिया

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन करके संसद भवन के परिसर में कुछ सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति का कथित तौर पर 'मजाक उड़ाए जाने पर' दुख जाहिर किया है. ये जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई है.

    उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति को टेलीफोन किया था. प्रधानमंत्री ने कल कुछ माननीय सांसदों द्वारा और वो भी संसद भवन के पवित्र परिसर में मजाक उड़ाए जाने पर तकलीफ़ जाहिर की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपराष्ट्रपति कार्यालय के हैंडल से जारी बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ माननीय सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख व्यक्त किया."

    "उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है."

    "मैंने प्रधान मंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं. मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने संसद भवन के परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिस तरह से 'मजाक उड़ाया' है, वो इसे लेकर निराश हैं.

    राष्ट्रपति ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ये मर्यादा और शिष्टाचार के नियमों के दायरे में होना चाहिए.

    राष्ट्रपति ने कहा, "मर्यादा और शिष्टाचार के ये नियम उस संसदीय परंपरा का हिस्सा हैं जिन पर हमें गर्व रहा है और भारत की जनता हमसे इन्हें बनाए रखने की उम्मीद करती है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राष्ट्रपति की ये टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन के परिसर में कथित तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने की घटना के बाद आई है. कल्याण बनर्जी उस वक़्त संसद भवन की सीढ़ियों पर विपक्षी सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ मौजूद थे.

    कल्याण बनर्जी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, "मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था. धनखड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है. मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?"

  19. राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: अयोध्या और उसके वासी कितने हैं तैयार

  20. बिहार: बेगूसराय में शराब तस्करों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या की

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    बेगूसराय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के बेगूसराय में शराब तस्कर ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर अपनी कार चढ़ी दी. इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य होम गार्ड जवान घायल हो गया है.

    यह घटना मंगलवार रात ज़िले के नावकोठी थाना इलाक़े में हुई है. बेगूसराय पुलिस के मुताबिक़ उन्हें एक कार में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी.

    पुलिस टीम ने छतौना बूढ़ी गंडक पुल पर कार को रोकने की कोशिश की लेकिन, ड्राइवर ने कार रोकने की जगह उसकी स्पीड और बढ़ा दी और पुलिस की टीम को टक्कर मार दी.

    इस हादसे में सब इंस्पेक्टर खामस चौधरी की मौत हो गई है. जबकि उनके साथ मौजूद तीन होम गार्ड जवानों में एक जवान भी घायल हो गया. घायल जवान का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया है कि घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार के मालिक को गिरफ़्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

    उनके मुताबिक़, "गाड़ी मालिक को हमने गिरफ़्तार कर लिया, जबकि उस वक़्त गाड़ी चलाने वाला फ़रार है, उसका फ़ोन भी बंद है. हमने उनके घरवालों को हिरासत में लिया है और ड्राइवर की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई है."

    ड्राइवर उसी इलाक़े के क़रीब नीमा चांदपुर का रहने वाला है.

    मृतक सब इंस्पेक्टर खामस चौधरी की उम्र 52 साल थी और वो बिहार के ही मधुबनी ज़िले के रहने वाले थे.