आईपीएल 2024: सबसे महंगे रहे ये 10 खिलाड़ी, वो नामचीन खिलाड़ी जिन पर नहीं लगी बोली

नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. आईपीएल 2024: सबसे महंगे रहे ये 10 खिलाड़ी, वो नामचीन खिलाड़ी जिन पर नहीं लगी बोली

    मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी से लेकर कई नए खिलाड़ियों के लिए लगाई गई बोली ने सबको चौंकाया.

    नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

    उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    ये हैं आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी

    • मिचेल स्टार्क (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 24.75 करोड़
    • पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) -20.50 करोड़
    • डेरिल मिचेल (चेन्नई सुपर किंग्स)- 14 करोड़
    • हर्षल पटेल(पंजाब किंग्स)-11.75 करोड़
    • अल्ज़ारी जोसेफ(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) -11.50 करोड़
    • स्पेंसर जॉनसन (गुजरात टाइटंस)-10 करोड़
    • समीर रिज़वी (चेन्नई सुपर किंग्स) -8.40 करोड़
    • रोवमन पॉवेल (राजस्थान रॉयल्स)-7.40 करोड़
    • शाहरुख़ ख़ान (गुजरात टाइटन्स)-7.40 करोड़
    • कुमार कुशाग्र (दिल्ली कैपिटल्स)-7.2 करोड़
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यहां हम आपको उन कुछ नामचीन खिलाड़ियों के बारे में भी बता रहे हैं, जिन पर बोली नहीं लगी.

    ये खिलाड़ी हैं -

    स्टीव स्मिथ

    मंगलवार को दुबई में हुई इस नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथ भी निराशा लगी. उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. लेकिन उन्हें इस नीलामी के दौरान कोई ख़रीदार नहीं मिला.

    जोश हेज़लवुड

    इस नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेज़लवुड को भी किसी टीम ने नहीं ख़रीदा. उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये ही था.

    रेसी वेन डेर डसन

    इस दौरान दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी रेसी वेन डेर डसन के हाथ भी निराशा लगी. उनकी बेस कीमत दो करोड़ रुपये थी.

    कायली जेमिसन

    दुनिया के सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले न्यूज़ीलैंड के कायली जेमिसन को भी इस नीलामी के दौरान निराशा का सामना करना पड़ा. उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था.

  2. प्रधानमंत्री मोदी और इसराइली पीएम नेतन्याहू की फ़ोन पर इन मुद्दों पर हुई बातचीत

    इसराइली प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइली प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बातचीत की.

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि दोनों ही नेताओं के बीच इसराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा हुई और समुद्री यातायात को लेकर दोनों ने ही अपनी चिंताएं साझा की.

    पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता दोहराई और इलाके में स्थिरता बहाल करने की बातें दोहराई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसराइल और हमास के बीच युद्ध में अब तक इसराइली हमले में 19,667 फ़लस्तीनी लोगों की मौत हुई है.

    संघर्ष विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वोट डाले जाने हैं.

    लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों के बार-बार जहाज हमले के बाद समुद्री यातायात को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं.

  3. 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद अखिलेश यादव बसपा संग गठबंधन पर क्या बोले?

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से बाहर आने के बाद बसपा के साथ गठबंधन की योजनाओं से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए.

    अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी दल बहुत जल्द ही टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं.

    इस दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या बसपा के साथ गठबंधन को लेकर भी कोई चर्चा हुई है.

    इस पर उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी को अपना जो पक्ष रखना था वो इंडिया गठबंधन के सभी दलों के समक्ष रखा गया है. किसी एक दल के बारे में आपको जानकारी हासिल है तो मुझे नहीं पता आप क्या पूछ रहे हो."

    "मुझे उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन जो बना है, जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा है, उसकी रणनीति हमारी वही पीडीए रहेगी. और भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे. यूपी में अस्सी हराओ और लोकतंत्र बचाओ.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अखिलेश यादव ने कुछ वक़्त पहले पीडीए शब्द का मतलब बयां करते हुए एक ट्वीट किया था.

    उन्होंने लिखा था - "PDA मूल रूप से ‘पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक’ के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा के ख़िलाफ़ उठती हुई चेतना व समान अनुभूति से जन्मी उस एकता का नाम है, जिसमें हर वर्ग के वे सब लोग भी शामिल हैं, जो मानवता के आधार पर इस तरह की नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ हैं. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें!"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे 'पीएम उम्मीदवार' पर क्या बोले

    मल्लिकार्जुन खरगे

    इमेज स्रोत, ANI

    विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' की बैठक ख़त्म होने के बाद एमडीएमके नेता वाइको ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए प्रस्तावित किया है.

    वहीं, विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) के नेता थोल. थिरुमावलवन ने कहा, "ममता बनर्जी ने प्रस्ताव रखा है कि हमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए. हालांकि, खरगे ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है क्योंकि हमें चुनाव के बाद इस पर निर्णय लेना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बैठक के बाद खरगे ने कहा, "हमें पहले जीतकर आना है. जीत के लिए क्या करना चाहिए, उसके बारे में सोचें. कौन प्रधानमंत्री बनेगा, ये बाद की बात है. अगर एमपी नहीं हैं तो प्रधानमंत्री की बात करके क्या फ़ायदा है. तो इसलिए पहले अपनी संख्या बढ़ाने और सभी लोग एक होकर बहुमत लाने का प्रयास करेंगे. बीजेपी और जो आज मोदी जी को दो-तीन चुनाव होने के बाद इतना घमंड आया है कि देश में मेरे सिवाय कोई नहीं बचेगा या दुनिया में भी मैं एक ही लीडर हूं, ऐसा प्रचार करते हैं. हम पहले जीतने की कोशिश करेंगे."

    कांग्रेस ने बताया 'इंडिया' गठबंधन की चौथी बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए.

    खरगे ने कहा, "आने वाले समय में सभी ने मिलकर 8 से 10 बैठक करने का फैसला भी किया है, ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके."

    उन्होंने कहा, "पूरे देश में 22 दिसंबर को सदन से विपक्षी सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन होगा. हम लड़ेंगे और डटे रहेंगे..."

    राजद नेता मनोज झा ने कहा, "बहुत साफ-साफ बात हुई. बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंच के कार्यक्रम और सीट शेयरिंग पर तीन हफ़्ते में सब फ़ैसले हो जाएंगे."

  5. दिनभर: 'इंडिया' गठबंधन की एक और बैठक, क्या हुआ हासिल?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. IPL 2024: समीर रिज़वी, शाहरुख़ ख़ान और शुभम दुबे ने चौंकाया

    समीर रिज़वी

    इमेज स्रोत, Sameer Rizvi/Instagram

    आईपीएल 2024 की नीलामी में समीर रिज़वी के नाम ने सबको चौंकाया है.

    रिज़वी का बेस प्राइस 20 लाख रखा गया था लेकिन उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, शाहरुख़ ख़ान को गुजरात टाइटन्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    ख़ान पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रिज़वी और ख़ान के अलावा शुभम दुबे ने भी चौंकाया है.

    दुबे की बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये थे और दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने उनके लिए बोली लगाई.

    रॉयल्स ने दुबे को 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. जो बाइडन के काफ़िले से कार टकराई, हैरान-परेशान दिखे

    वीडियो कैप्शन, जो बाइडन के काफ़िले से कार टकराई, हैरान-परेशान दिखे

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर की एक सड़क पर हैरान-परेशान हालत में नज़र आए.

    कुछ ही पलों में उनके सुरक्षाकर्मी एक घेरा बनाकर उन्हें कार तक ले गए.

    ये सब हुआ एक ज़ोरदार आवाज़ के बाद.

    यह आवाज़ जो बाइडन के काफ़िले की कार से एक अन्य कार के टकराने की थी.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को न्योता

    लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी

    इमेज स्रोत, Parveen Negi /The India Today Group via Getty Images

    इमेज कैप्शन, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की फाइल फोटो

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को निमंत्रण दिया गया है.

    विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया. रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई. दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे."

    इससे पहले राम मंदिर के ट्रस्ट के हवाले से अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया था कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अगले महीने होने जा रहे मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना लगभग न के बराबर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ट्रस्ट ने कहा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के उम्र और स्वास्थ्य की वजह से उनके समारोह में आने की संभावना कम ही है.

    राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से कहा, "दोनों नेता परिवार के बड़े हैं और उनकी उम्र को देखते हुए, उनसे समारोह में न आने के के लिए कहा गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है."

    राय ने ये भी कहा कि 22 जनवरी को होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी ज़ोर-शोर से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. चंपत राय ने कहा कि 15 जनवरी तक तैयारियां पूरी हो जाएंगी और 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस समारोह में बुलाए गए मेहमानों की विस्तृत सूची की जानकारी देते हुए चंपत राय ने कहा कि आडवाणी और जोशी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से शायद इसमें शामिल न हों.

    उन्होंने कहा, "आडवाणी जी का होना अनिवार्य है लेकिन हम ये भी कहेंगे उनसे कि वह न आएं. डॉक्टर जोशी से मेरी सीधी बात हुई है. मैं यही कहता रहा कि आप मत आइए, और वह ज़िद करते रहे कि वो आएंगे. मैं बार-बार कहता रहा कि आपकी आयु अधिक है, सर्दी है और आपने घुटने भी बदलवाए हैं."

    आडवाणी अभी 96 साल के हैं और मुरली मनोहर जोशी अगले महीने 90 वर्ष के हो जाएंगे. हालांकि, चंपत राय ने ये भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को समारोह का न्योता देने के लिए एक तीन सदस्यों वाली टीम बनाई गई है.

    राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

    उन्होंने कहा, "छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्य और 150 साधु-संत इसमें भाग लेंगे. इनके अलावा करीब 4000 संत और 2,200 अन्य मेहमानों को भी समारोह के लिए न्योता दिया गया है."

    चंपत राय ने बताया कि काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे बड़े मंदिरों और धार्मिक तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी न्योता भेजा गया है.

    राय ने कहा कि धर्म गुरु दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमई, योग गुरु रामदेव, सिनेमा जगत के सितारे जैसे रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और जाने-माने कारोबारी जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध पेंटर वसुदेव कामत, इसरो के डायरेक्टर नीलेश देसाई सहित कई बड़ी हस्तियों को भी फंक्शन में बुलाया गया है.

  9. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की उप-राष्ट्रपति पर टिप्पणी का वीडियो वायरल, किसने जताई आपत्ति, किसने किया बचाव

  10. लोकसभा में सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के नौ सांसद शेष, विपक्ष के बचे 43 सांसद

    सोनिया और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा से सिलसिलेवार तरीके से विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद 'इंडिया' गठबंधन के दो तिहाई से अधिक सांसद संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे.

    विपक्षी कांग्रेस के केवल नौ सांसद ही लोकसभा में रह गए हैं. उनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं. मंगलवार को विपक्ष के 49 सांसदों के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा से निलंबित हुए सांसदों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के पास लोकसभा में 138 सांसद है जिनमें 43 सांसद अभी बचे हुए हैं.

  11. तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे

    वीडियो कैप्शन, तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे

    तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण एक बड़ा इलाक़ा पानी में डूब गया है.

    चार ज़िलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.

    सड़क से लेकर मकान तक, सब पानी में डूबे हुए हैं.

    बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.

  12. शिवराज सिंह चौहान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में ये कहा

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मंगलवार को मुलाकात की.

    इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से आज भेंट करने आया था. राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते उनके नेतृत्व में हम काम करते हैं वो मार्गदर्शक भी हैं और मेरे मित्र भी हैं. युवा मोर्चे में जब वो राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, मैं राष्ट्रीय महामंत्री था."

    चौहान ने कहा, "अगले काम के बारे में भी उन्होंने मुझ से चर्चा की है. पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मैंने कई बार कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का काम मेरे लिए राष्ट्र सेवा और जनसेवा का मिशन है. और जब आप मिशन में काम करते हैं तो आप ये नहीं तय करते हैं कि आप क्या करेंगे, वो मेरे लिए काम तय करेंगे. फिलहाल मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा में जाऊंगा. और बाकी अध्यक्ष जी जैसा तय करेंगे, जिस भी भूमिका में रखेंगे, मैं कहां रहूंगा ये कभी नहीं सोचता, मैं अपनी पार्टी के माध्यम से देश की सेवा कैसे कर पाऊं, ये सोचता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हर संभव सहायता मुहैया कराएंगे.

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी निरंतर यही सोच रहती है कि अपनी पार्टी के माध्यम से देशसेवा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन को आगे बढ़ा पाऊं. डॉ. मोहन यादव जी योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, मुझे विश्वास है कि वह मध्यप्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे; उन्हें मैं हरसंभव सहयोग करता रहूँगा. "

    2024 के इलेक्शन में क्या भूमिका रहेगी, इस पर उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कार्यकर्ता के नेता जो भूमिका पार्टी तय करेगी, वो करूंगा.

  13. 'इंडिया' की बैठक से ठीक पहले विपक्षी सांसदों के निलंबन का क्या होगा असर

  14. मोदी सरकार सांसदों का निलंबन कर रही है ताकि 'कड़े क़ानूनों' को बिना बहस पास कराया जाए: कांग्रेस

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

    लोकसभा से मंगलवार को 49 और सांसदों के निलंबन के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि केंद्र सरकार संसद से 'विपक्षी सासंदों को पूरी तरह साफ़' कर रहा है ताकि 'बेहद सख्त बिलों' को सदन में बिना सार्थक बहस के पास कराया जा सके.

    13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग कर रहा है.

    एक्स पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सांसदों के निलंबन के बाद लिखा "पूरी तरह से सांसदों को सदन से हटाया जा रहा है ताकि कठोर विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित किया जा सके, और ताकि बीजेपी सांसद जिनकी वजह से प्रदर्शनकारी सदन में घुसे उन पर कोई सवाल ना उठाए.''

    सदन में विपक्ष की मांग और हंगामे के बीच दो दिनों में 127 सासंदों को निलंबित कर दिय गया है. इस सत्र में कुल 141 विपक्ष के सासंद निलंबित किए गए हैं.

    विपक्ष मोदी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगा रहा है. ये निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.

  15. अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला: क्यों सवाल उठा रहे हैं क़ानून के कुछ जानकार?

  16. लोकसभा से 49 विपक्षी सांसद निलंबित, ये है सूची

    लोकसभा से 49 विपक्षी सांसद निलंबित

    इमेज स्रोत, ANI

    मंगलवार को लोकसभा से 49 और सांसद निलंबित कर दिए गए हैं. इनमें फ़ारूक़ अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी शामिल हैं. सोमवार को रिकॉर्ड 78 सांसदों का निलंबन हुआ था. बीते दो दिनों में कुल 127 सांसद संसद के दोनों सदनों से निलंबित किए जा चुके हैं.

    संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में जवाब देने की मांग कर रहा है.

    बीते दिन राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे के बाद इतनी बड़ी तादाद में सांसदों का निलंबन हुआ. ये निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को निलंबित किए गए सांसदों की सूची

    शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ती चिदंबरम, वी वैठीलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सप्तगिरि शंकर उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समाद, प्रद्युत बोरदोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोडा, फ़्रांसिस्को सार्डिन्हा, एस जगतरक्षकन, एस आर प्रतिबन, फ़ारूक अब्दुल्ला, ज्योतसन महंत, गणेश मूर्ति, माल रॉय, पी वेलुसामी, ए चेल्लाकुमार, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खलीलुर्रहमान, राजीव रंजन सिंह, सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुलाल चंद्र गोस्वामी, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक़, एम के प्रसाद, पी पी मोहम्मद फ़ैज़ल, सजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोहले, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर एस टी हसन, धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल तिरुमावलवन, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत

  17. 76 साल की उम्र में पेंटिंग कर नाम कमा रही हैं दलजीत कौर

    वीडियो कैप्शन, 76 साल की उम्र में पेंटिंग करके नाम कमाने वाली दलजीत कौर की कहानी

    दलजीत कौर 76 साल की उम्र में प्रोफ़ेशनल पेंटिंग आर्टिस्ट बनने का ख़्वाब पूरा कर रही हैं.

    दलजीत को बचपन से पेंटिंग से प्यार था, लेकिन पिता की माली हालत बहुत अच्छी ना होने की वजह से वो इसे आगे नहीं बढ़ा सकी थीं.

    साल 1997 में पति की रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पेंटिंग की पढ़ाई बहाल करने के बारे में सोचा भी लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से किसी कॉलेज में उन्हें दाख़िला नहीं मिला. लेकिन कोरोना लॉकडाउन के समय उन्होंने घर पर दोबारा पेंटिंग करनी शुरू कर दी.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, IPL 2024: केकेआर ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा, कमिंस का रिकॉर्ड टूटा

    मिचेल स्टार्क

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मिचेल स्टार्क

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

    उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुछ देर पहले ही ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस के नाम बना, जो कि अब टूट गया है.

    कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

  19. COVER STORY: इसराइली-फ़लस्तीनियों के बीच शांति की राह कितनी मुश्किल?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: इसराइली-फ़लस्तीनियों के बीच शांति की राह कितनी मुश्किल?

    गज़ा में इसराइल-हमास जंग शुरू हुए दो महीने से ज़्यादा हो चुके हैं.

    इस संघर्ष में अब तक करीब 19 हज़ार लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस समेत कई देश सीज़फ़ायर के लिए इसराइल पर दबाव बना रहे हैं.

    दशकों से ज़मीन के टुकड़े के लिए इसराइलियों और फ़लस्तीनियों के बीच हो रहे संघर्ष में शांति की की राह कितनी मुश्किल है? कवर स्टोरी में इसी की बात.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, IPL 2024: ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, डेरिल मिशेल की कितनी लगी बोली और किसने खरीदा

    ट्रेविस हेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रेविस हेड

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हीरो रहे ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हेड के लिए सनराइजर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच घमासान चला लेकिन वो हैदराबाद की झोली में गए. वहीं, वेस्टइंडीज़ के रोवमन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा.

    न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा. न्यज़ीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को भी चेन्नई सुपर सिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में हो रही है.

    वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस के लिए नीलामी के दौरान कोई बोली नहीं लगी. वहीं, स्टीव स्मिथ के लिए भी इस दौरान बोली नहीं लगी.

    मीडियम पेसर हर्षल पटेल पंजाब किंग्स की झोली में गए हैं. उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेटर गेराल्ड कोएत्ज़ी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ में खरीदा है.