कराची के नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सारे अभियुक्त बरी, क्या था मामला?
पाकिस्तान के कराची की एक आतंक निरोधी अदालत ने नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है.
लाइव कवरेज
विभुराज and शुभम किशोर
इमरान ख़ान का ख़ास इंटरव्यू: पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था,राजनीति पर क्या बोले?
वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान का ख़ास इंटरव्यू: पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था,राजनीति पर क्या बोले?
पाकिस्तान की राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक सभी जगह उथल-पुथल जैसे हालात हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान लगातार राजनीतिक रैलियां कर रहे हैं.
वो पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हैं कि उनकी ग़लत नीतियों के चलते ही देश की आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं.
देखिए पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान के साथ बीबीसी की यह ख़ास बातचीत.
हॉलीवुड एक्टर एलेक बॉल्डविन पर चलेगा ग़ैरइरादतन हत्या का मुक़दमा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, एलेक बॉल्डविन
हॉलीवुड अभिनेता एलेक बॉल्डविन पर ग़ैरइरादतन हत्या का मुक़दमा चलाया जाएगा.
एलेक बॉल्डविन ने एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सिनेमैटोग्राफ़र हेलिना हचिंस पर प्रॉप गन (फ़िल्मों या टेलीविजन के लिए शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल) से गोली चलाई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी.
अक्टूबर, 2021 की घटना की वजह से बाॉल्डविन पर ये मुक़दमा चलाया जा रहा है.
वे न्यू मेक्सिको में सांटा फे के पास एक रैंच में 'रस्ट' नाम के एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी शूटिंग की ये घटना हुई थी.
इस मामले में बॉल्डविन के साथ फ़िल्म की आर्मरर हाना गुतिरेज़ रीड पर भी मुक़दमा चलाया जाएगा. दोनों के ही वकीलों ने कहा है कि वे अदालत में ये मुक़दमा लड़ेंगे.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सिनेमैटोग्राफ़र हेलिना हचिंस
सांटा फे के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेरी कारमाक आल्टविज़ ने गुरुवार को मुक़दमा चलाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि महीने के आख़िर तक कार्रवाई शुरू हो जाएगी.
उन्होंने एक बयान में कहा, "इस मुक़दमे को चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. मेरी नज़र में कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है. और हर शख़्स इंसाफ़ का हकदार है."
अगर इन दोनों पर अभियोग साबित होता है तो उन्हें 18 महीने तक की जेल की सज़ा और उन पर पांच हज़ार डॉलर का जुर्माना लग सकता है. मुक़दमे का फ़ैसला जूरी करेगी.
शूटिंग की इस घटना में फ़िल्म के निर्देशक जोएल सूज़ा भी घायल हो गए थे लेकिन अभियोजकों का कहना है कि इस पर कोई मुक़दमा नहीं चलाया जा रहा है.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
19 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.