कराची के नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सारे अभियुक्त बरी, क्या था मामला?

पाकिस्तान के कराची की एक आतंक निरोधी अदालत ने नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है.

लाइव कवरेज

विभुराज and शुभम किशोर

  1. डोनाल्ड ट्रंप पर 10 लाख डॉलर का लगा जुर्माना

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप

    गुरुवार को अमेरिका के एक डिस्ट्रिक्ट जज ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर क़रीब 10 लाख डॉलर का हर्जाना लगाया है.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर मानहानि का मुक़दमा दायर कर 7 करोड़ डॉलर हर्जाने की मांग की थी. हिलेरी क्लिंटन और अन्य के ख़िलाफ़ दायर किए गए इस मानहानि के मुक़दमे को कोर्ट ने ‘ओछा’ क़रार दिया.

    डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले मार्च में ये मुक़दमा दायर किया था जिसमें आरोप लगाया था कि 2016 के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और अन्य ने ग़लत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की और चुनाव जीतने के लिए ट्रंप के चुनावी अभियान को रूस के साथ जोड़ने की कोशिश की थी.

    ट्रंप ने इसके लिए हर्जाने के तौर पर सात करोड़ डॉलर की मांग की थी.

    हालांकि यह मुक़दमा बीते सितम्बर में ही ख़ारिज हो गया था और एक प्रतिवादी के अपील पर डोनाल्ड ट्रंप पर 65,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था.

    गुरुवार को ये ताज़ा आदेश हिलेरी क्लिंटन की अपील पर आया है.

    अपने आदेश में जज ने कहा कि ट्रंप न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग के मास्टरमाइंड हैं और इस मुक़दमे में कोई दम नहीं था और इसके पीछे राजनीतिक मक़सद छिपा था.

  2. हिमाचल के कुल्लू में भारी बर्फ़बारी, कई सड़कों को बंद करना पड़ा

    कुल्लु ज़िले

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में बर्फ़बारी लगातार जारी हैं. बर्फ़ जमी होने के कारण दो नेशनल हाइवे को शुक्रवार को बंद करना पड़ा.

    एनएच 305 को जलोरी पास के क़रीब बंद करना पड़ा और मनाली से रोहतांग टनल जाने वाली सड़क भी बंद करनी पड़ी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुल्लु के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि 45 दूसरी सड़कों भी बंद करना पड़ा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय ओलंपिक संघ ने बनाई सात सदस्यीय जांच कमेटी

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विनेश फोगाट

    कुश्ती महासंघ के प्रेसिडेंट बृज भूषण शरण सिंह पर लगे महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने सात सदस्यीय एक कमेटी गठित की है.

    इस कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो वकीलों को नियुक्त किया गया है.

    कमेटी के बारे में ये जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ ने दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई थी और उसी में ये निर्णय लिया गया.

    संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पहले ही इस मामले की पूरी जांच कराने और खिलाड़ियों को इंसाफ़ दिलाने का आश्वासन दिया था.

    इससे पहले खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को 72 घंटे में अपना जवाब देने का नोटिस जारी कर चुका है.

    बृज भूषण शरण सिंह इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं और 22 जनवरी को कुश्ती महासंघ की सालाना बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू होने की बात कही है.

  4. प्रीत चंडी ने अंटार्कटिका में सोलो यात्रा करने का बनाया नया रिकॉर्ड

    एक महिला सैनिक

    इमेज स्रोत, PREET CHANDI

    एक महिला सैनिक ने अकेले, बिना किसी सपोर्ट और मदद के सबसे लंबी पोलर यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया है.

    प्रीच चंडी, जिन्हें 'पोलर प्रीत' के नाम के जाना जाता है, उन्होंने पहली बार 2021 में साउथ पोल पहुंच कर इतिहास रचा था.

    33 साल की प्रीत अभी तक अंटार्कटिका में 1397 किलोमीटर का सफ़र कर चुकी हैं.

    इससे पहले किसी महिला द्वारा सबसे ज़्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड अंजा ब्लाचा के पास था.

    हालांकि वो अकेले, बिना किसी सपोर्ट के अंटार्कटिका पार करने वाली पहली महिला नहीं बन पाईं, जो कि उनका लक्ष्य था.

    कैप्टन चंडी ब्रिटेन के बकिंघमशायर की रहने वाली हैं. उन्हें डर्बी विश्वविद्यालय ने भी बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. बृज भूषण शरण सिंह मीडिया के सामने नहीं आए, बेटे ने कहा - खेल मंत्रालय को दिया बयान

    बृज भूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बृज भूषण शरण सिंह

    महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा है कि खेल मंत्रालय को उनके पिता ने अपना आधिकारिक बयान दे दिया है.

    दरअसल बृज भूषण शरण सिंह आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे और अपना पक्ष रखने वाले थे.

    लेकिन मीडियाकर्मियों को दिन में कई बार प्रेस कांफ्रेंस के टलने की ख़बरें मिलती रहीं.

    शाम को उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि उन्हें इस मसले पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने की औपचारिक इजाज़त नहीं है.

    प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, “इस मामले में हमें कुछ भी कहने की इजाज़त नहीं है. वो (बृज भूषण शरण सिंह) कुश्ती महासंघ की 22 जनवरी को होने वाली सालाना बैठक के दौरान मीडिया से बात करेंगे.”

    उन्होंने कहा, “हमने खेल मंत्रालय को अपना आधिकारिक बयान दे दिया है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुछ महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

    हालाँकि बृज भूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को ख़ारिज करते हुए इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है.

  6. राजस्थानः सचिन पायलट ने बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर साधा निशाना

    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बिना उनका नाम लिए कटाक्ष करते हुए, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि बुज़ुर्गों को युवा पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए.

    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के इस्तीफ़े का ज़िक्र करते हुए पायलट ने कहा कि अर्डर्न को आठ साल पहले शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी कम पब्लिक रैंकिंग के कारण पद छोड़ दिया और अपनी पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया.

    उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि 2004 में, उन्होंने पार्टी के चुनावी घोषणापत्र पर चर्चा करने के लिए 15-20 युवा नेताओं को बुलाया था, जिसमें वो भी शामिल थे.

    गहलोत पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि 'किसी की परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि वह दूसरों को सम्मान दे, सम्मान देने पर वापस आता है.'

    पायलट जयपुर के महाराजा कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद युवाओं से बातचीत कर रहे थे.

    गहलोत का नाम लिए बग़ैर पायलट ने उस भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा, जो गहलोत उनके लिए इस्तेमाल कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पायलट ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि मेरे बारे में क्या कहा गया था. मैं आपके बीच आया हूं. मैं आपसे बड़ा हूं, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं सही बातें करूं और आप में अच्छे संस्कार पैदा करूं.आपकी परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि आप दूसरों को सम्मान दें. अगर आप सम्मान देंगे, तो आपको सम्मान मिलेगा."

    उन्होंने कहा कि 'बुज़ुर्गों को युवा पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए, युवाओं को मौका मिलना चाहिए और उनके साथ न्याय होना चाहिए. भाषा, विचार और कर्म ऐसे होने चाहिए जिन पर आने वाली पीढ़ी गर्व कर सके.'

    पायलट ने कहा कि उन्होंने 2013 से 2018 तक, पांच साल संघर्ष किया और यही एक कारण था कि कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाने में सफल रही.

    बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में एकजुट है और विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता में वापसी करेगी.

  7. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर मोहन लाल शर्मा और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. ब्राज़ील के फ़ुटबॉल स्टार डानी एल्वेस यौन हमले के आरोप में हिरासत में लिए गए

    डानी एल्वेस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्पेन की पुलिस ने ब्राज़ील के फ़ुटबॉलर डानी एल्वेस को दिसंबर में बार्सिलोना के एक क्लब में यौन हमले के शक में हिरासत में लिया है.

    39 वर्षीय ब्राज़ील डानी से स्पेन के बार्सिलोना शहर में पूछताछ हो रही है.

    डानी एल्वेस ने इसी शहर में वर्षों तक क्लब फ़ुटबॉल खेला है. अब वे मैक्सिको के एक क्लब के लिए खेलते हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को खारिज किया है.

    स्पेन की मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक ये कथित यौन हिंसा 30-31 दिसंबर की रात को बार्सिलोना के क्लब में हुई थी.

    डानी एल्वेस स्पेन के एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल को बता चुके हैं कि वो उस रात क्लब में तो थे लेकिन उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला को वहां नहीं देखा.

    डानी ने एंटिना-3 नाम के चैनल को बताया था, "मैं उस क्लब में था. सबको मालूम है कि मुझे नाचना पसंद है लेकिन मैंने किसी की निजता पर हमला नहीं किया था."

    एल्वेस अब मैक्सिको के प्यूमास यूनाम नामक क्लब में खलेते हैं. वे क़तर में हुए वर्ल्ड कप के बाद बार्सिलोना में छुट्टियां बिता रहे थे.

    डानी क़तर वर्ल्ड कप में ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बुज़ुर्ग खिलाड़ी थे.

  9. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका, पटरी से उतरी ट्रेन, आठ घायल

    पटरी से उतरी ट्रेन

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम धमाके की वजह से एक ट्रेन छह डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं.

    अधिकारियों ने बताया कि ये घटना कच्छ जिले के बोलन इलाक़े में हुई. उन्होंने बताया कि ये पहाड़ी इलाका है, ऐसे में राहत काम में बाधा आ रही है.

    असिस्टेंट कमिश्नर फहद शाह ने बीबीसी को बताया, "अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फ़ोटक लगाया हुआ था. "

    अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है ये अभी साफ़ नहीं हुआ है.

    इस इलाक़े में एक साल पहले भी ऐसा हमला हुआ था. तब इसकी ज़िम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी.

  10. यूक्रेन में रूसी कब्ज़े वाला न्यूक्लियर प्लांट अभी भी गंभीर ख़तरे में: IAEA

    संयुक्त राष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र की परमाणु हथियारों की निगरानी करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया स्थित न्यूक्लियर प्लांट से ख़तरा अभी टला नहीं है. इस प्लांट पर रूस का कब्ज़ा है.

    आईएईए ने बीबीसी से कहा, "ज़ापोरिज़्ज़िया स्थित न्यूक्लियर प्लांट अभी भी गंभीर ख़तरे में है."

    रूसी सैनिकों ने बीते साल मार्च में इस प्लांट पर कब्ज़ा किया था, जिससे न्यूक्लियर हादसे का ख़तरा बढ़ गया था.

    आईएईए के अध्यक्ष रफ़ाल ग्रॉसी इस प्लांट से जुड़ी सुरक्षा को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं.

    वो कई बार यूक्रेन जा चुके हैं और एक लंबी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.

    इस प्रक्रिया में आईएईए यूक्रेन के सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है.

  11. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फ़ाबेट से निकाले जाएंगे 12 हज़ार कर्मचारी

    गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फ़ाबेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फ़ाबेट बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.

    कंपनी ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने 12 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने का फ़ैसला किया है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक एल्फ़ाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक मेल किया है. इसमें उन्होंने लिखा, "हमने अपने वर्कफ़ोर्स में क़रीब 12,000 पदों को कम करने का फ़ैसला किया है."

    उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला "बदली हुई आर्थिक वास्तविकता के कारण लिया गया है, जिसका हम आज सामना कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा, " जिन फ़ैसलों के चलते हम यहां तक पहुंचे हैं, उनकी मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस फ़ैसले का पूरी कंपनी की कई टीमों पर असर होगा. अमेरिका में इस फ़ैसले से प्रभावित होने वाले लोगों को कंपनी ने जानकारी दे दी है.

    दूसरे देशों में इस प्रक्रिया को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है.

    कुछ दिनों पहले ही माइक्रोसॉफ़्ट ने 10 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने की जानकारी दी थी.

  12. पाकिस्तान पर बोले जेपी नड्डा, 'दुनिया समझ गई आतंकवाद की जननी है कहां'

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'आतंकवाद' के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि दुनिया को उसकी असलियत समझ आ गई है.

    उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में जेपी नड्डा ने कहा, " आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कहां है."

    उन्होंने कहा, "दुनिया ये भी समझ चुकी है कि भारत ने किस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है."

    जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की विदेश नीति में बदलाव आया है.

    नड्डा ने कहा, "आज प्रधानमंत्री जी ने विश्व के पटल पर ये साबित कर दिया है कि भारत न टेररिज़्म करता है और न टेररिज़्म सहन करता है."

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव साफ़ दिख रहा है.

    नड्डा ने कहा, "अब वो भारत नहीं है जो आपने कुछ समय पहले देखा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े फ़ैसले लेकर देश की रक्षा-सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. सुप्रीम कोर्ट ने जाति सर्वे को चुनौती देने वाली याचिका ठुकराई, क्या बोले नीतीश- तेजस्वी

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जाति सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने आज (शुक्रवार को) बिहार में जाति सर्वे कराने के राज्य सरकार के फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया.

    नीतीश कुमार ने इस फ़ैसले पर खुशी जाहिर करते हुए, "देखिए, सुप्रीम कोर्ट ने (हमारे) पक्ष में फ़ैसला दिया. ये सभी के हित में है"

    उन्होंने कहा, " एक एक चीज की जानकारी होगी तो विकास के काम को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी."

    वहीं, बिहार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत करते हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक सर्वे नहीं होता है, तब तक ये कैसे पता हो सकता है कि किसी आरक्षण देना है. ये बिहार सरकार की जीत है. "

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. दक्षिण कोरिया: झुग्गी बस्ती में भीषण आग, कई घर हुए राख, आग बुझाने में लगे सात हेलिकॉप्टर

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद सैंकड़ों लोगों को वहां से निकाला गया है.

    शुक्रवार की सुबह गुरयोंग गांव में लगी आग में 60 से ज़यादा घर तबाह हो गए. अभी तक किसी के घायल होने या मरने की ख़बर नहीं है.

    दक्षिण कोरिया मीडिया के मुताबिक इस इलाके के घर एक दूसरे से सटे हुए हैं. ये झुग्गी बस्ती राजधानी के आखिरी छोर पर हैं.

    दमकल कर्मियों

    इमेज स्रोत, REUTERS

    आग बुझाने में 900 दमकल कर्मियों और सात हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई.

    प्रभावित इलाके में रहने वाले 72 साल के एक बुज़ुर्ग ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "जैसे ही मैंने दरवाज़ा खोला, मैंने देखा कि आग की लपटें उठ रही थीं."

    "मुझे लगा कि ये एक गंभीर हादसा है और मुझे अकेले नहीं भागना चाहिए. इसलिए मैंने लोगों के दरवाज़े खटखटाए और चिल्लाना शुरू किया. लोग बाहर आए और चिल्लाने लगे. वहां अफ़रातफ़री थी."

    आग

    इमेज स्रोत, Reuters

    आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन ये इलाका आग और बाढ़ के लिहाज़ से ख़तरे की जद में माना जाता है.

    यहां घर कार्ड बोर्ड और लकड़ी के बने हैं. कोरिया टाइम्स के मुताबिक गुरयोंग गांव में 2009 से 16 बार आग लग चुकी है.

    1980 के दशक में एक पुनर्विकास योजना के कारण विस्थापित लोगों को यहां बसाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने जर्मनी से मांगे टैंक, अमेरिका- ब्रिटेन कर चुके हैं मदद का वादा

    वोल्दोमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिका और ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों की ओर से यूक्रेन को हथियार देने के वादे के बाद अब जर्मनी पर भी दबाव बढ़ रहा है कि वो यूक्रेन की मदद करे.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने जर्मनी से टैंक मांगे हैं. ये मांग जर्मनी की पश्चिमी देशों से बातचीत के पहले की गई है.

    ज़ेलेंस्की ने कहा, "अगर आपके पास लेपर्ड (टैंक) हैं, तो हमें दें."

    अमेरिका और यूरोप के कई देश पहले ही यूक्रेन को नए हथियार देने का वादा किया कर चुके हैं .

    अमेरिका ने यूक्रेन को 25 करोड़ डॉलर का पैकेज देने का एलान किया है. इसमें बख्तरबंद गाड़ियां, एयर डिफेंस सिस्टम और रूस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दूसरी तरह की मदद शामिल है.

    कल की मीटिंग में नौ देश शामिल हुए थे. ये हैं ब्रिटेन, पोलैंड, लातविया, लिथुआनिया, डेनमार्क, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया , नीदरलैंड और स्लोवाकिया.

    अब जर्मनी पर भी हथियार देने का दबाव बढ़ रहा है. फिनलैंड और पोलैंड यूक्रेन को जर्मनी में बने लेपर्ड-2 टैंक देना चाह रहे हैं लेकिन इसके लिए उन्हें जर्मनी की इजाज़त लेनी होगी.

  16. बिहार में जाति सर्वे को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में जाति सर्वे कराने के राज्य सरकार के फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है.

    जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने कहा कि इन याचिकाओं में कोई मेरिट नहीं है.

    कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो वे संबंधित हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा सकते हैं.

    याचिकाकर्ताओं के वकील को सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "ये एक पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन है. हम ये निर्देश कैसे दे सकते हैं कि किस जाति को कितना आरक्षण दिया जाए. माफ कीजिएगा, हम ऐसा कोई निर्देश नहीं दे सकते हैं और इन याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर सकते हैं."

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में बिहार में जाति सर्वे को लेकर दायर की गई तीन याचिकाओं पर सुनवाई हो रही थी जिसमें से एक याचिका एक गैरसरकारी संगठन ने दायर की थी.

    11 जनवरी को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो 20 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगा.

  17. नवाज़ शरीफ़: 'लोग जानते हैं, एक पागल ने चार साल में पाकिस्तान का कितना नुकसान किया'

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान की पिछली सरकार पर तंज करते हुए कहा है, "लोग जानते हैं कि एक पागल ने चार साल में पाकिस्तान का कितना नुकसान किया है."

    लंदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवाज़ शरीफ़ से ये पूछा गया कि क्या वे जनरल बाजवा और जनरल फ़ैज़ हमीद पाकिस्तान की परेशानियों के लिए जिम्मेदार हैं?

    इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां, आप सभी जानते हैं. सब को पता है. अब किसी का चेहरा या नाम छुपा नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान को अपनी मनमर्जी से चलाया है. इस मुल्क के साथ घिनौना मजाक किया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नवाज़ शरीफ़ ने पत्रकारों से कहा कि वे इमरान ख़ान के चार साल के कार्यकाल की तुलना उनके दौर से करें.

    नवाज शरीफ ने इमरान खान के कार्यकाल के बारे में कहा कि "उनके चार साल की तुलना मेरे चार साल से कीजिए. लोग अपने आप देखेंगे कि हमारे समय में क्या स्थितियाँ थीं, लोग कितने समृद्ध थे और उनके चार साल में आज लोग कितने बदहाल हो गए हैं. हमने पाकिस्तान को इस संकट से उबारने के लिए सरकार को अपने नियंत्रण में ले लिया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "उन्होंने (इमरान ख़ान ने) पाकिस्तान में जो हालात पैदा किए थे, हम तबाही की कगार पर पहुंच गए थे."

    नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि वे ये मुद्दे इमरान ख़ान के प्रधानमंत्री रहने के दौरान से ही उठा रहे हैं. उन्होंने गुजरावालां रैली की भी याद दिलाई.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अक्टूबर, 2020 में गुजरावालां की रैली में नवाज़ शरीफ़ ने तत्कालीन आर्मी चीफ़ जनरल क़मर जावेद बाजवा पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने और चुनाव में धांधली के जरिेए इमरान खान को सत्ता में लाने का आरोप लगाया था.

    उन्होंने कहा, "हमारे देश के साथ जो क्रूर व्यवहार किया गया है, उसे बताना मेरी जिम्मेदारी है. जनता तक इसे पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है और इसे ठीक करना भी हमारी जिम्मेदारी है."

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, फ़्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला: एयर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना, पायलट का लाइसेंस निलंबित

    विमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (डीजीसीए) ने एक बुजुर्ग महिला यात्री पर सहयात्री के पेशाब करने से जुड़े मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने डीजीसीए के हवाले से बताया है कि एयर इंडिया पर 'नियमों के उल्लंघन' के मामले में जुर्माना लगाया गया है.

    डीजीसीए ने एयर इंडिया की संबंधित फ़्लाइट के पायलट इन कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डीजीसीए के मुताबिक वो अपनी ड्यूटी का पालन करने में नाकाम रहे. डीजीसीए ने एयर इंडिया की फ्लाइट सर्विसेज़ के डायरेक्टर पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    ये घटना नवंबर की है लेकिन करीब डेढ़ महीने के बाद सामने आई. इस मामले में अभियुक्त शंकर मिश्रा गिरफ़्तार हैं.

    एयर इंडिया ने उन पर चार महीने का फ़्लाइट बैन लगाया है. विमान अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था. पीड़ित महिला विमान के फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रही थीं.

  19. इंदौर के इतने साफ़-सुथरा शहर बनने की पूरी कहानी

    वीडियो कैप्शन, इंदौर के इतने साफ-सुथरा शहर बनने की पूरी कहानी

    लगातार छह बार इंदौर को भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान मिली है. पिछले कुछ सालों में साफ़ सड़कें और स्वच्छता का एक बेहतरीन मॉडल इस शहर ने देश के सामने पेश किया है.

    अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग इंदौर को साफ़ रखने के लिए जूनून की हद तक काम कर रहे इंदौर की सबसे साफ़ शहर के रूप में अपनी जगह बनाए रखने की कहानी बता रही है ये रिपोर्ट.

  20. दिल्ली के एलजी सक्सेना बोले- 'हेडमास्टर की तरह काम नहीं करता, केजरीवाल कर रहे हैं गुमराह'

    दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने कहा है कि वो किसी 'हेडमास्टर' की तरह काम नहीं कर रहे हैं.

    एलजी सक्सेना ने कहा है कि वो संविधान से मिले अधिकारों के तहत लोगों के 'मन की आवाज़ सुनते हुए' काम कर रहे हैं.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी सक्सेना के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि वो स्कूल 'हेडमास्टर' की तरह बर्ताव कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एलजी सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'गुमराह करने वाला बयान देने और अपमानजनक टिप्पणी करने' का आरोप लगाया है.

    उधर, केजरीवाल ने एलजी से एक बार फिर कहा है कि वो दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम करने दें और दिल्ली की क़ानून व्यवस्था को सुधारें.

    केजरीवाल पर आरोप

    एलजी वीके सक्सेना ने केजरीवाल को एक पत्र लिखा है और आरोप लगाया है कि वो 'बातचीत को निचले स्तर पर' ले गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एलजी सक्सेना ने कहा है कि केजरीवाल ने 16 जनवरी को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के दूसरे विधायकों के साथ राज निवास तक जो मार्च किया था, वो एक 'राजनीतिक नौटंकी' थी.

    पत्र में एलजी ने कहा है कि उन्होंने केजरीवाल को मीटिंग के लिए बुलाया था लेकिन वो ये कहते हुए नहीं आए कि वो सभी विधायकों के साथ उनसे मिलना चाहते हैं.

    उन्होंने कहा, "बहुत कम समय के नोटिस में एक साथ 70 या 80 लोगों के साथ मुलाक़ात करना संभव नहीं था और ऐसी मीटिंग के जरिए कुछ हासिल भी नहीं होने वाला था."

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ani

    एलजी ने आगे कहा, "और उसके बाद उन्होंने (अरविंद केजरीवाल ने) कहा कि एलजी मुझसे मिलना नहीं चाहते हैं."

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में एलजी के फ़ैसलों को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के मामले पर एलजी सक्सेना को घेरने की कोशिश की थी.

    'मुद्दों का समाधान क्यों नहीं करते?'

    एलजी सक्सेना ने कहा है, "मैं यहां ये कहना चाहता हूं कि मुझे इस बात से हैरानी हुई कि शहर विकास से जुड़े कई गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है और आप आप सिर्फ़ दिखावे के लिए लंबी दूरी तक चलते हैं और धरना देते हैं, जबकि आपको इन मुद्दों के समाधान के लिए मुझसे मुलाक़ात करनी चाहिए थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    एलजी सक्सेना और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच कई मुद्दों पर तक़रार हो चुकी है.

    कई मामलों में बात सार्वजनिक आरोप प्रत्यारोप तक भी पहुंची है.

    वहीं, केजरीवाल ने एक बार फिर एलजी से कहा है कि वो 'दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम करने दें.'

    केजरीवाल ने कहा है कि एलजी सक्सेना को दिल्ली की 'क़ानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए काम करना चाहिए ताकि कंझावला जैसे केस दोबारा न हों.'