बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है.
20 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.
गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि “रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और उसके प्रमुख के ख़िलाफ़ कुश्ती खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर किस्म के हैं और दिल्ली लौटते ही वो खुद खिलाड़ियों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे.”
प्रियंका झा and शुभम किशोर
बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है.
20 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
कुश्ती महासंघ प्रेसिडेंट के ख़िलाफ़ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘गंभीर किस्म' का बताया है.
गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि “रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और उसके प्रमुख के ख़िलाफ़ कुश्ती खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर किस्म के हैं और दिल्ली लौटते ही वो खुद खिलाड़ियों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे.”
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत सरकार ने कुश्ती महासंघ को नोटिस देकर 72 घंटों में जवाब मांगा है. कैंप को भी स्थगित कर दिया गया है. मैं दिल्ली लौटते ही खिलाड़ियों से मिलूंगा. हम बात करेंगे, उनकी बात सुनेंगे और ज़रूरी कार्रवाई करेंगे.”

इमेज स्रोत, Getty Images
इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (आईएओ) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी मामले की पूरी जांच कराने का आश्वासन दिया है.
पीटी उषा ने ट्वीट कर कहा है, “बतौर आईएओ प्रेसिडेंट, कुश्ती खिलाड़ियो के मौजूदा मामले के बारे में मैं सदस्यों से बातचीत कर रही हूं और खिलाड़ियों की भलाई ही आईएओ की शीर्ष वरीयता है.”
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “इंसाफ़ सुनिश्चित करने के लिए हम मामले की विस्तृत जांच कराएंगे. हमने भविष्य में इस तरह के हालात से निपटने के लिए एक स्पेशल कमेटी गठित करने का भी फैसला किया है ताकि ऐसे मामलों से निपटा जा सके.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया.
खिलाड़ियों ने कहा है कि जबतक उन्हें इंसाफ़ नहीं मिल जाता वे धरना जारी रखेंगे.

इमेज स्रोत, ANI
ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप 'डी' के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने वेल्स पर 4-2 से जीत दर्ज की है.
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले दो क्वार्टर में भारत वेल्स पर हावी था और 2-0 की बढ़त बना ली थी. लेकिन तीसरे क्वाटर में वेल्स ने शानदार वापसी की और स्कोर बराबर कर लिया.
इसके बाद 45वें मिनट में आकाशदीप ने एक और गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. मैच में भारत के लिए आकाशदीप ने दो गोल दागे. वहीं भारत के लिए पहला गोल शमशेर ने किया और चौथा गोल अभिषेक ने किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए खेलना होगा क्रॉसओवर मुक़ाबला
आज ही पूल 'डी' के एक अन्य मुक़ाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया. इंग्लैंड इस पूल में टॉप पर रहा और क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गया है. भारत अपने पूल में एक भी मुक़ाबला नहीं हारा है लिहाजा गोल अंतर के आधार पर उसके क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने की संभावना थी.
लिहाजा सीधे क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मुक़ाबला 8-0 से जीतना था. गोल अंतर के लिहाज से भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर रहा.
इसका मतलब ये है कि अब क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ क्रॉस ओवर मैच खेलना पड़ेगा.

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की ओर से दोस्ती की पेशकश के बाद भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो हमेशा से ही पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते बनाए रखना चाहता है लेकिन इस तरह के रिश्ते के लिए 'आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल का होना ज़रूरी' है.
भारतीय विदेशी मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “इस तरह की बातचीत के लिए अमन का माहौल होना चाहिए. हमारा हमेशा से ही यही नज़रिया रहा है.”
यूएई के एक न्यूज़ चैनल 'अल अरेबिया' को दिए साक्षात्कार में शहबाज़ शरीफ़ ने कहा था, “पाकिस्तान ने भारत के साथ हुए तीन युद्धों से सबक लिया है और अब वो भारत के साथ शांति के साथ रहना चाहता है.”
शहबाज़ कहा था, “भारत के नेतृत्व और प्रधानमंत्री को मेरा संदेश है कि वार्ता की मेज़ पर बैंठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दे को हल करने के लिए गंभीर बातचीत करें.”

इमेज स्रोत, ANI
उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मुबंई मे अंबानी के घर एंटीला में सगाई की है.
कुछ दिनों पहले ही अंबानी परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि दोनों की शादी होने वाली है.
अनंत अंबानी ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वो जियो के बोर्ड का हिस्सा होने के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कई पदों पर काम कर चुके हैं. वो फिलहाल रिलायंस के एनर्जी बिज़नेस का नेतृत्व कर रहे हैं.
राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के पढ़ाई की है और एंकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में हैं. वो एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
अभी कुछ हफ़्ते पहले की ही बात है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच तीख़ी ज़ुबानी जंग हुई थी.
पाकिस्तान ने भारत के सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के प्रस्ताव में अड़ंगा लगा दिया था. लेकिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अमन का हाथ बढ़ाया और प्रधानमंत्री मोदी को 'गंभीर और ईमानदार' बातचीत करने का न्यौता दे डाला.
हालांकि, शहबाज़ शरीफ़ के बयान के कुछ घंटों के भीतर ही पाकिस्तान इससे पलट भी गया.
शहबाज़ शरीफ़ के दफ़्तर की तरफ़ की तरफ़ से सफ़ाई देते हुए कहा गया कि भारत से बातचीत तभी हो सकती है, जब भारत कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने 'अवैध फ़ैसले' को पलटे और वहां दोबारा पुराने प्रावधान लागू करे.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त

इमेज स्रोत, ANI
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों ने खेल विभाग के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद कहा है कि प्रदर्शन अभी जारी रहेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, "जब तक इंसाफ़ नहीं मिल जाता, हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा."
पूनिया ने कहा कि मुलाकात के दौरान 5-6 महिलाएं जिनका उत्पीड़न किया गया है, वो भी मौजूद थीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं विनेश फोगाट जिन्होंने सबसे पहले आरोप लगाया था, उन्होंने कहा, "हमें बस आश्वासन मिले हैं, लेकिन सरकार से कोई ठोस जवाब नहीं मिला."
इसके साथ ही कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बीबीसी हिंदी से इसे 'बहुत चिंताजनक' बताते हुए कहा उन्होंने इन आरोपों के बारे में सुना है और जांच के बाद अगर ज़रूरत पड़ी तो वो कुछ एक्शन लेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
संगठन के कम्यूनिकेशन डायरेक्टर गॉर्डन टेंप्पलमेन ने ईमेल पर एक बयान में कहा, "यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने मीडिया से इन चिंताजनक आरोपों के बारे में सुना. हम इस केस को क़रीब से देखेंगे, और जांच के बाद जो भी ज़रूरी कदम उठाने हों उठाएंगे."
यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों आदि सहित कुश्ती का पर्यवेक्षण करता है.
ये संगठन अपने नियमों को तोड़ने के लिए सदस्यों या एथलीटों को मंजूरी या अयोग्य घोषित कर सकता है.
ऑटो एक्सपो में इस बार हाइड्रोजन से चलने वाली कारों को भी शोकेस किया गया है.
हाइड्रोजन कार को फ्यूचर कार कहा जाता है. ये कारें प्रदूषण नहीं फैलातीं.
आने वाले समय में ये कारें भारत की सड़कों पर भी दौड़ेंगी.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा दायर की गई छेड़छाड़ की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मालीवाल की मेडिकल जांच में चोट की बात सामने नहीं आई है.
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से दक्षिण दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि घटना का कोई वीडियो पुलिस को नहीं मिला है.
उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल से वीडियो मांगे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक उपलब्ध नहीं कराए हैं. डीसीपी के मुताबिक स्वाति मालीवाल का मेडिकल कराया गया है जिसमें कोई चोट होने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त को पकड़ लिया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "अभियुक्त ने कहा है कि वह सड़क पर अकेले खड़ी महिला की मदद करना चाहता था. पुलिस का कहना है कि घटना के समय अभियुक्त नशे में था."
डीसीपी चंदन चौधरी ने बीबीसी से कहा कि घटना के समय स्वाति मालीवाल के साथ उनकी टीम भी थी, अगर उन्होंने कोई वीडियो बनाया है तो पुलिस को उपलब्ध कराया जाए.
इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "शर्म की बात है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी शहर में सुरक्षित नहीं है.. अगर उपराज्यपाल साहब दिल्ली की चुनी हुई सरकार के हर काम में बाधा डालने और अधिकारियों को डराने धमकाने के बजाए दिल्ली पुलिस की ओर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने पर ध्यान देते तो शायद आज दिल्ली का ये हाल न होता..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्या है मामला?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि बुधवार रात एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनके साथ छेड़छाड़ की.
मालीवाल ने ट्वीट में लिखा, "कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायज़ा ले रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस में दायर शिकायत में मालीवाल ने कहा बताया है कि उनके पास एक सफ़ेद रंग की गाड़ी आकर रुकी, उसमें बैठे लोगों ने अश्लील हरकतें की. इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए कहा. जब उन्होंने विरोध किया, वो व्यक्ति वहां से चला गया, फिर वापस और आया और वहीं हरकतें दोहराईं.
पुलिस के मुताबिक मालीवाल के पीसीआर को फ़ोन करने के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस वहां पहुंची और अभियुक्त पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
रियाद में आज फ़्रेंच चैंपियंस पीएसजी और सऊदी ऑल स्टार इलेवन के बीच फ़ुटबॉल मैच होने जा रहा है जिसमें दुनिया के जाने पहचाने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
इस मैच में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के किलियन एमबापे, ब्राज़ील के नेमार जैसे दिग्गज फुटबॉलर हिस्सा ले रहे हैं.
ये दोस्ताना मैच है और सऊदी अरब में इस प्रदर्शन मैच को कराए जाने के अलावा ये इस बात को भी दिखाता है कि खाड़ी देशों का खेल में असर बढ़ रहा है.
साल 2011 से ही फ़्रांस के क्लब पीएसजी में क़तर के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले निवेशकों का पैसा लगा और इसी पैसे से मेसी, रोनाल्डो, एमबापे और नेमार जैसे सुपर स्टार खिलाड़ियों को यह क्लब आकर्षित करने में क़ामयाब रहा है.

इमेज स्रोत, ANI
फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ये सलाह देर से दी है कि वे फ़िल्मों पर टिप्पणी करने से बचें. अनुराग कश्यप ने कहा कि ये भीड़ अब आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अपने संबोधन के दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं को सिनेमा जैसे अप्रासंगिक मुद्दों पर ग़ैरज़रूरी टिप्पणी करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पार्टी के डेवलपमेंट का एजेंडा पीछे छूट जाता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अनुराग कश्यप की आने वाली फ़िल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के ट्रेलर की रिलीज़ के मौके पर उनसे ये सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस सलाह से फर्क पड़ सकता था अगर उन्होंने ये बात चार साल पहले कही होती.
अनुराग कश्यप ने कहा, "अब मुझे नहीं लगता है कि इससे कुछ बदलेगा. ये अपने लोगों पर लगाम लगाने की बात है. चीज़ें अब हाथ से बाहर निकल चुकी हैं. मुझे नहीं लगता है कि कोई किसी की सुनेगा भी." उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जब आप चुप रहते हैं तो आप पूर्वाग्रहों और नफ़रत को बढ़ावा देते हैं. अब ये चीज़ों को इतनी ताक़त मिल चुकी है कि अब ये अपने आप एक ताक़त है. ये भीड़ अब आउट ऑफ़ कंट्रोल है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पिछले कुछ सालों में हिंदी फ़िल्म उद्योग कई तरह के विवादों के केंद्र में रहा है. भाई-भतीजावाद, सिलेब्रिटी कल्चर, ड्रग का मुद्दा और सिनेमा के कंटेट को लेकर बीते दिनों कई विवाद सामने आए हैं. शाहरुख ख़ान की फ़िल्म 'पठान' के एक गीत को लेकर हुआ विवाद इसी कड़ी का हिस्सा कहा जा सकता है, जब कुछ गुटों ने फ़िल्म के एक गीत को हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बताया था.
'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के प्रोड्यूसर शरीक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह का स्वागत करते हुए कहा कि ये अच्छी बात है और मुझे उम्मीद है कि इससे बेहतरी आएगी. उन्होंने ये साफ़ किया कि वो अनुराग कश्यप की दलील से सहमत नहीं हैं और कहा कि "मुझे उम्मीद है कि वो गलत साबित होंगे."
इस पर अनुराग कश्यप ने जवाब दिया, "मैं भी यही चाहता हूं कि मैं इस बारे में गलत साबित हो जाऊं. मुझे बेहद खुशी होगी अगर मैं गलत साबित होता हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
पिछले दिनों अभिनेता सुनील शेट्टी ने फ़िल्मी हस्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में फ़िल्मों के बायकॉट ट्रेंड पर बॉलीवुड का पक्ष रखते हुए कहा था कि फ़िल्म उद्योग को लेकर बन रही गलत धारणाओं को ख़त्म करने और दर्शकों को थियेटर तक लाने की सख़्त ज़रूरत है.
सुनील शेट्टी ने कहा था, "ये जो एक हैशटैग चल रहा है, हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड, आपके कहने से ही ये रुक भी सकता है. लोगों तक ये पहुंचाना बहुत ज़रूरी है कि हम अच्छा काम भी बहुत कर चुके हैं. एक गंदी मछली तो कहीं भी होती ही है लेकिन उसमें हम सबको नहीं गिन सकते. फिलहाल दर्शकों के दिमाग में यही है कि बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा अच्छी जगह नहीं है."
दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन, इन दिनों एक छोटी मगर क़ीमती चीज़ के लिए आमने-सामने खड़े हैं.
सिलिकॉन से बनी इस बेहद छोटी चीज़ की अहमियत का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कोविड के दिनों में जब इनकी सप्लाई धीमी पड़ गई थी तो दुनिया भर के लगभग 169 उद्योगों में हड़कंप मच गया था.
दिग्गज कंपनियों को अरबों डॉलरों का नुकसान उठाना पड़ा था. चीन इन चिप्स को बनाने की तकनीक चाहता है और अमेरिका जो इस तकनीक का ज़्यादातर स्रोत अपने पास रखे हुए है, वो बीजिंग की राह में रोड़े अटका रहा है.

इमेज स्रोत, ANI
एयर इंडिया की फ़्लाइट में महिला पर कथित रूप से पेशाब करने के मामले में एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि इसके लिए शंकर मिश्रा पर चार महीनों के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इससे पहले आठ जनवरी को टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि कि इस मामले में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया काफी तेज होनी चाहिए थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
चंद्रशेखरन ने कहा था, "हमें इस स्थिति को जिस तरह से निपटना चाहिए था, उसमें हम विफल रहे हैं."
शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गिरफ़्तार कर लिया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं.
इस बीच दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने 11 जनवरी को अभियुक्त शंकर मिश्रा को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.
वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया.

इमेज स्रोत, ANI
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मॉडल और एक्टर शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत को हिरासत में लिया है.
चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि सावंत ने उनके कुछ आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो वायरल किए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि सावंत को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन लेकर आया गया.

इमेज स्रोत, ANI
पुलिस उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी.
इससे पहले सावंत की अग्रिम ज़मानत की याचिका को मुंबई सेशंन कोर्ट ने ख़ारिज कर दी थी.
मुंबई पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सावंत और वकील फ़ाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सावंत के ख़िलाफ़ धारा 354ए, 509 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है.
जब कभी हमें कोई ऐसी चोट लगती है जिसमें बाहर से ज़ख़्म नज़र नहीं आता तो डॉक्टर अक्सर एक्स-रे करवाने की सलाह देते हैं.
शरीर में किसी तरह के दर्द या अंदरूनी चोट का पता लगाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है एक्स-रे. काले रंग की फ़िल्म पर दिखती शरीर की हड्डियों से यह पता लगाया जाता है कि कहां पर चोट आई है वो चोट कितनी गंभीर है.
ये बेहद ज़रूरी एक्स-रे आज हमारे जीवन में आम हो गया है. 18 जनवरी 1896 को पहली बार एक्स-रे मशीन को आधिकारिक तौर पर जनता के सामने पेश किया गया था. लेकिन क्या आपको पता है ये एक्स-रे की शुरुआत अंजाने में हो गई थी.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि बुधवार रात एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनके साथ छेड़छाड़ की.
मालीवाल ने ट्वीट में लिखा, "कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायज़ा ले रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस में दायर शिकायत में मालीवाल ने कहा बताया है कि उनके पास एक सफ़ेद रंग की गाड़ी आकर रुकी, उसमें बैठे लोगों ने अश्लील हरकतें की. इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए कहा. जब उन्होंने विरोध किया, वो व्यक्ति वहां से चला गया, फिर वापस और आया और वहीं हरकतें दोहराईं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
डीसीपी साउथ चंदर चौधरी ने बताया, "उन्होंने इनकार किया और ड्राइवर का विरोध करने के लिए गाड़ी की खिड़की के पास पहुंचीं, तो उन्होंने खिड़की बंद कर ली और उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा. "
पुलिस के मुताबिक मालीवाल के पीसीआर को फ़ोन करने के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस वहां पहुंची और अभियुक्त पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान के गिलगित-बल्तिस्तान में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर कीमती पत्थरों को तलाशने और तराशने का काम किया जाता है.
देखिए यह ख़ास कहानी.

इमेज स्रोत, ANI
जंतर मंतर पर पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि "बेटियों पर अत्याचार करने वाले सारे भाजपाई ही क्यों होते हैं."
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में लिखा, "कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य.... और अब यह नया मामला! बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फ़ेहरिस्त अंतहीन है. क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी ! प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए."
"प्रधानमंत्री जी, बेटियों पर अत्याचार करने वाले सारे भाजपाई ही क्यों होते हैं? कल आपने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर माहौल बना है. क्या यही है ‘बेहतर माहौल’ जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि खिलाड़ियों ने फ़ेडरेशन के अध्यक्ष पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं.
इन खिलाड़ियों की आवाज़ सुनी जानी चाहिए और आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कुश्ती संघ को बर्खास्त किए जाने की मांग की थी.
धरना दे रहे पहलवानों में से एक विनेश फोगाट ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बृजभूषण शरण सिंह पर लड़कियों के साथ यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे.