कराची के नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सारे अभियुक्त बरी, क्या था मामला?

पाकिस्तान के कराची की एक आतंक निरोधी अदालत ने नक़ीबुल्लाह मर्डर केस में सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है.

लाइव कवरेज

विभुराज and शुभम किशोर

  1. ब्रिटेन: मुस्लिम लड़कियों के लिए ख़ास स्कीम

    वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन: मुस्लिम लड़कियों के लिए ख़ास स्कीम

    ब्रिटेन में मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए चलाई जा रही है एक ख़ास मुहिम.

    बर्मिंघम में दी जा रही है हॉकी की कोचिंग.

  2. कर्नाटक: कदरी मंदिर के पास 'मुस्लिम ट्रेडर्स पर बैन' वाले बैनर पुलिस ने हटाए

    कदरी श्री मंजूनाथ मंदिर

    इमेज स्रोत, dk.nic.in

    इमेज कैप्शन, कदरी श्री मंजूनाथ मंदिर

    कर्नाटक के कदरी श्री मंजूनाथ मंदिर के पास ऐसे बैनर देखे गए थे जिनमें मुस्लिम ट्रेडर्स को कारोबार करने से रोकने की बात कही गई थी. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा लगाए गए इन बैनरों को मंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को हटा दिया है.

    कदरी श्री मंजूनाथ मंदिर के पास 15 जनवरी से 21 जनवरी के बीच एक एक मेले का आयोजन हो रहा है. इन बैनरों में ये आरोप लगाया गया था कि कुकर ब्लास्ट केस के अभियुक्त का टारगेट कदरी मंजूनाथ मंदिर ही था. इसमें ये भी कहा गया था कि जो लोग मूर्ति पूजा का विरोध करते हैं, उन्हें मंदिर के पास हो रहे मेले में व्यापारिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए.

    मंदिर प्रशासन का कहना है कि वो इस तरह के विचारों का समर्थन नहीं करता है. पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ये बैनर हटा दिए गए हैं और इस सिलसिले में कोई केस नहीं दर्ज नहीं किया गया है.

  3. COVER STORY: क्या जोशीमठ को बचाया जा सकता है?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क्या जोशीमठ को बचाया जा सकता है?

    क्या जोशीमठ को धंसने से बचाया जा सकता है? किस हाल में रह रहे हैं यहां के लोग? सरकार ये उनकी क्या है मांग?

    इसी की बात कवर स्टोरी में.

  4. बृज भूषण शरण सिंह - 'किसी की दया पर नहीं बना कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष, मुंह खोलूंगा तो आएगी सूनामी'

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

    विवादों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इस्तीफ़ा देने के सवाल पर कहा है कि वो किसी की दया के आधार पर इस पद पर नहीं हैं.

    बृज भूषण शरण सिंह ने ख़ुद पर लगाए गए आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि वो इस मुद्दे पर शाम पांच बजे विस्तार से बात करेंगे.

    बीते कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे देश के कई पदकधारी कुश्ती खिलाड़ियों ने बृज भूषण शरण सिंह और कई कोचों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें यौन उत्पीड़न के आरोप शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओलंपिक मेडल जीत चुकीं साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और कॉमनवेल्थ खेलों की पदकधारी विनेश फोगाट जैसे पहलवान कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग उठा रहे हैं.

    इस मामले को लेकर उनकी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल मंत्रालय के कई अधिकारियों से भी बात हुई है लेकिन, बृजभूषण सिंह ने आज संकेत दिया कि वो उनकी मांग को ज़्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं.

    बृजभूषण सिंह ने आज मीडिया से कहा, "मैं किसी की दया पर नहीं बैठा हूं. मैं चुना हुआ अध्यक्ष हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बृजभूषण सिंह से जब ये पूछा गया कि उनके ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने दावा किया है कि अगर वो 'मुंह खोलेंगे तो भूचाल आ सकता है', इस पर बृजभूषण सिंह ने कहा, 'अगर मैं मुंह खोलूंगा तो सूनामी आ जाएगी.'

    पत्रकारों के लगातार सवाल पूछने पर बृजभूषण ने कहा, "मैं कमरे में बंद हो जाऊं तो क्या तब आपको संतोष मिलेगा."

    इसके बाद उन्होंने कहा कि वो शाम पांच बजे अपना पक्ष रखेंगे.

  5. लेबनान में गहराते संकट की पूरी कहानी - दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, लेबनान में गहराते संकट की पूरी कहानी- Duniya Jahan

    लेबनान में केवल अर्थव्यवस्था ही नहीं बल्कि राजनीतिक व्यवस्था भी चरमरा गयी है. विभिन्न दलों के बीच जारी गतिरोध की वजह से वहां राष्ट्रपति तक नहीं चुने जा सके हैं.

    इस हफ्ते दुनिया जहान में हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लेबनान ताश के पत्तों की तरह क्यों बिखर रहा है लेबनान?

  6. अमनजोत कौर पहले ही मैच में चमकीं, भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ़्रीका को हराया

    भारतीय महिला टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन देशों की सिरीज़ के पहले मैच में दक्षिण अफ़्रीका की महिला टीम को 27 रन से हरा दिया.

    भारतीय टीम ने ईस्ट लंदन में खेले गए मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 147 रन बनाए.

    भारतीय टीम के लिए सबसे ज़्यादा नाबाद 41 रन अमनजोत कौर ने बनाए.

    पहला मैच खेल रहीं अमनजोत सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरी थीं. अपनी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सलामी बैटर यास्तिका भाटिया ने 35 और दीप्ति शर्मा ने 33 रन बनाए.

    जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी.

    भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए.

    सिरीज़ की तीसरी टीम वेस्ट इंडीज़ है. भारतीय टीम का अगला मैच 23 जनवरी को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ है.

  7. 'मिशन मजनू' पर पाकिस्तान में हंगामा क्यों मचा है? वुसत का व्लॉग

    वीडियो कैप्शन, 'मिशन मजनू' पर पाकिस्तान में हंगामा क्यों मचा है? Wusat Vlog

    पाकिस्तान में इन दिनों एक भारतीय फिल्म की ख़ूब चर्चा है- मिशन मजनू. सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को लेकर पाकिस्तान और पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.

    फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय जासूस पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने के लिए एक मिशन पर जाता है. इसी मिशन का नाम 'मजनू मिशन' रखा गया है.

    पाकिस्तान में इस फ़िल्म पर बहस क्यों छिड़ी है, अपनी टिप्पणी में बता रहे हैं पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान.

  8. आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन स्कैम केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने वेणुगोपाल धूत को दी अंतरिम जमानत

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    वेणुगोपाल धूत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वेणुगोपाल धूत

    आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन स्कैम केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत देने का फ़ैसला दिया. इस मामले में सीबीआई ने वेणुगोपाल धूत को 26 दिसंबर, 2022 को गिरफ़्तार किया था.

    सीबीआई ने गिरफ़्तारी की ये वजह बताई थी कि धूत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रेवती मोहिते देरे और जस्टिस पीके चव्हाण की खंडपीठ ने ये फ़ैसला दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कोर्ट ने कहा कि एक लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर धूत को रिहा कर दिया जाए. धूत ने अपनी गिरफ़्तारी को अवैध बताते हुए जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

    इस मामले में वेणुगोपाल धूत आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के साथ सह अभियुक्त हैं. इस केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ जनवरी को चंदा कोचर को जमानत दे दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. Live: बिहार में जातिगत सर्वेक्षण के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, क्या है पूरा मामला, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव (कैमरा- संदीप यादव)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. उत्तर प्रदेश: रेप केस में बीजेपी विधायक के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वॉरंट

    दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार

    इमेज स्रोत, PANKAJ AGRAHARI

    इमेज कैप्शन, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार

    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक के ख़िलाफ़ आठ साल पुराने बलात्कार के एक मामले में गिरफ़्तारी का वॉरंट जारी किया है. दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी एमएलए रामदुलार पर इस मामले में बलात्कार का आरोप है.

    सोनभद्र के एडिश्नल सेशन जज राहुल मिश्र ने गुरुवार को उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वॉरंट जारी किया. इस मामले में रामदुलार को कई बार अदालत के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा गया था लेकिन वे कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि एएमएलए रामदुलार को गिरफ़्तार करके 23 जनवरी को कोर्ट के सामने पेश किया जाए.

    इस मामले में सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि म्योरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चार नवंबर, 2014 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रामदुलार ने उनकी बहन को धमकाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था. पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में चार्जशीट दायर कर दी थी.

    सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने कई बार उन्हें अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा था लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वे नहीं आए.

  11. जावेद अख़्तर पैदा हुए तो कान में क्या फूंका गया?

    वीडियो कैप्शन, 'जादू' से 'जावेद अख़्तर' बनने की पूरी कहानी- Vivechana

    'जादू' नाम का लड़का जावेद अख़्तर कैसे बना, उनके अपने पिता से रिश्ते कैसे थे, शबाना आज़मी से मुलाक़ात कैसे हुई और सलीम जावेद की जोड़ी क्यों अलग हुई, रेहान फ़ज़ल की विवेचना में इन तमाम सवालों के जवाब.

  12. रूस के ख़िलाफ़ यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क ने किया ये एलान

    अमेरिका-यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका और यूरोपीय देशों ने कहा है कि वे यूक्रेन को और हथियारों की सप्लाई करेंगे. इस सप्लाई गोला-बारूद के अलावा युद्ध में काम आने वाली बख़्तरबंद गाड़ियां भी होंगी.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के अगले चरण में कीएव के समर्थन के लिए हुई एक अहम बैठक में ये फै़सला लिया गया.

    इसी सिलसिले में अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए 2.5 बिलियन डॉलर की सप्लाई भेजने का एलान किया है. ब्रिटेन ने कहा है कि वो यूक्रेन को 600 ब्रिम्स्टोन मिसाइल देगा.

    वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन की लड़ाई तेज़ करने की तैयारी

    डेनमार्क ने कहा है कि वो यूक्रेन को फ्रांस निर्मित 19 सीज़र होवित्ज़र और स्वीडन ने आर्चर आर्टिलरी सिस्टम देने का वादा किया है. जर्मनी के रामस्टेन में 50 देशों की बैठक के बाद ये फ़ैसला हुआ है.

    इस बैठक में नेटो के भी 30 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया. रामस्टेन में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि रूस के ख़िलाफ़ यूक्रेन को और कैसे मदद दी जा सकती है.

    जर्मनी में हुई बातचीत को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जे़लेंस्की ने कहा था कि कीएव को 'मजबूत फ़ैसलों' और 'ताक़तवर मिलिट्री सपोर्ट' की उम्मीद है

    वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन के बीच पिछले साल शुरू हुई जंग ख़त्म होती नहीं दिख रही.

    लेकिन अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन की ओर से अत्याधुनिक टैंक की मांग पर कोई फ़ैसला नहीं किया है.

    इसे लेकर रूस ने चेतावनी दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को ये मदद दी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

    यूक्रेन को भारी हथियारों की मदद देने के मामले में जर्मनी एहतियात बरत रहा है. लेकिन जर्मन चांसलर पर यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने के लिए दबाव बढ़ रहा है.

  13. एक्स-रे की खोज कैसे हुई, कहानी बहुत दिलचस्प है

    वीडियो कैप्शन, एक्स-रे की खोज कैसे हुई, कहानी बहुत दिलचस्प है

    जब कभी हमें कोई ऐसी चोट लगती है जिसमें बाहर से ज़ख़्म नज़र नहीं आता तो डॉक्टर अक्सर एक्स-रे करवाने की सलाह देते हैं. शरीर में किसी तरह के दर्द या अंदरूनी चोट का पता लगाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है एक्स-रे.

    काले रंग की फ़िल्म पर दिखती शरीर की हड्डियों से यह पता लगाया जाता है कि कहां पर चोट आई है वो चोट कितनी गंभीर है. ये बेहद ज़रूरी एक्स-रे आज हमारे जीवन में आम हो गया है.

    18 जनवरी 1896 को पहली बार एक्स-रे मशीन को आधिकारिक तौर पर जनता के सामने पेश किया गया था. लेकिन क्या आपको पता है ये एक्स-रे की शुरुआत अंजाने में हो गई थी.

  14. मध्य प्रदेश: 'मामा का बुलडोजर रेडी है...' कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिवराज के मंत्री की धमकी पर छिड़ा विवाद

    मध्य प्रदेश के पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश के पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

    मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिपरिषद के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोज़र से ध्वस्त होने के लिए तैयार रहें.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मध्य प्रदेश के रुठियाई शहर में एक जनसभा के दौरान बुधवार को ये बयान दिया था.

    बीजेपी शासित कुछ अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में अलग-अलग मामलों में आपराधिक किस्म के आरोपों का सामना कर रहे लोगों के घरों को कथित अवैध हिस्सों को बुलडोज़र से ढहाए जाने के मामले देखे गए हैं.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुलडोज़र के इस तरह के इस्तेमाल को अपराध और अपराधियों के ख़िलाफ़ उनके सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तौर पर प्रचार करते रहे हैं.

    राघोगढ़ नगर निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, "कांग्रेस के मेंबर लोगों! सुन लीजिए- बीजेपी में शामिल हो जाएं. आहिस्ते से इस तरफ़ (सत्तारूढ़ पार्टी) चले आइए. साल 2023 में भी मध्य प्रदेश में बीजेपी ही सरकार बनाएगी. मामा का बुलडोजर रेडी है..."

    मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और राघोगढ़ नगर में आज स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं. राघोगढ़ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्यविजय सिंह का क्षेत्र है जहां से उनके बेटे जयवर्धन सिंह स्थानीय विधायक हैं.

  15. पाकिस्तान की वो जगह जो बेशकीमती पत्थरों से भरी है

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान की वो जगह जो हीरे-जवाहरातों से भरी है

    पाकिस्तान के गिलगित-बल्तिस्तान में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर कीमती पत्थरों को तलाशने और तराशने का काम किया जाता है.

    देखिए यह ख़ास कहानी.

  16. अमेरिका: भारतीय मूल की अरुणा मिलर बनीं मेरीलैंड की लेफ्टिनेन्ट गवर्नर

    अरुणा मिलर

    इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images)

    इमेज कैप्शन, अरुणा मिलर

    भारत के हैदराबाद शहर में जन्मी अरुणा मिलर को अमेरिकी राज्य मेरीलैंड की लेफ्टिनेन्ट गवर्नर चुना गया है. वो इस पद पर चुने जाने वाली पहली भारतीय-अमरीकी राजनेता बन गई हैं.

    बुधवार को अरुणा ने राज्य के दसवें लेफ्टिनेन्ट गवर्नर के रूप में शपथ ली. इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर कहा "हमने इतिहास रच दिया है. लेकिन ताकत इतिहास के बनने में नहीं है बल्कि ताकत लोगों के हाथों में है. ये बस एक सफर की शुरुआत है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    58 साल की मिलर का परिवार सालों पहले अमेरिका में बस गया था. उनके पिता 1960 में एक मेकैनिकल इंजीनियर के तौर पर अमेरिका पहुंचे थे. बाद में वो अपने पूरे परिवार को भी साथ लेकर गए. उस वक्त अरुणा सात साल की थीं.

    अरुणा ने मिसोरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की जिसके बाद उन्होंने मॉन्टेगोमेरी काउंटी में यातायात विभाग में 25 साल काम किया.

  17. महिला रेसलर ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

    वीडियो कैप्शन, महिला रेसलर ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

    जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया.

  18. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रदर्शनकारी कुश्ती खिलाड़ियों की मुलाकात बेनतीजा रही, आज फिर होगी बातचीत

    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदर्शनकारी कुश्ती खिलाड़ियों की गुरुवार रात को हुई मुलाकात बेनतीजा रही क्योंकि खिलाड़ियों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को भंग करने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों की खेल मंत्री से मुलाकात गुरुवार रात दस बजे के करीब शुरू हुई और रात पोने दौ बजे के करीब खिलाड़ी अनुराग ठाकुर के घर से निकले.

    दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे ये खिलाड़ी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को भंग करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि खेल मंत्री से मिलने गए खिलाड़ियों ने वहां इंतज़ार कर रहे पत्रकारों को कोई जानकारी नहीं दी. ओलंपियन बजरंग पूनिया, रवि दाहिया, साक्षी मलिक और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी विनेश फोगाट इस मीटिंग में शामिल थीं.

    खेल मंत्री से मुलाकात से पहले सरकारी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों से बातचीत की थी लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. शुक्रवार को खेल मंत्री इन खिलाड़ियों से दोबारा मिलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब मिलने से पहले इसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.

    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने अभी तक सरकार को जवाब नहीं दिया है. खेल मंत्रालय ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों की यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद बुधवार को डब्ल्यूएफ़आई को जवाब देने के लिए 72 घंटे की मोहलत दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. क्या जोशीमठ को बचाने की गुंजाइश है?

    वीडियो कैप्शन, क्या जोशीमठ को बचाने की गुंजाइश है?

    जोशीमठ के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें ऐसे भी दिन देखने होंगे. उनके घर टूटे हुए हैं और उनके पास आज रहने का कोई ठिकाना नहीं.

    उन्हें सरकार से मदद की उम्मीद है. साथ ही उनके मन में अपने और जोशीमठ के भविष्य को लेकर सवाल हैं. डूबते, दरारें खाते शहर से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे और दीपक जसरोटिया की रिपोर्ट.

  20. सऊदी अरब के रियाद में कैसा रहा रोनाल्डो और मेसी का फुटबॉल मैच

    मैदान पर रोनाल्डो और मेसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मैदान पर रोनाल्डो और मेसी

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब में अपने पहले मैच में दो गोल दागे और इस मुक़ाबले में लियोनेल मेसी ने भी एक गोल दागा.

    हालांकि गुरुवार को रियाद में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रियाद ऑल स्टार XI को 5-4 से मात दे दी.

    वैसे सऊदी अरब की राजधानी में खेला गया ये एक प्रदर्शनी मैच था जिसमें आज की तारीख़ के दो महानत फुटबॉल प्लेयर हिस्सा ले रहे थे.

    रियाद के किंग फहद स्टेडियम में खेले गए इस एक्शन पैक मुक़ाबले के पहले हाफ़ में पहला गोल मेसी ने दागा और रोनाल्डो ने हाफ-टाइम तक मैच को दो-दो की बराबरी पर ला दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि दोनों टीमों के लिए इस मुक़ाबले की कोई बहुत ज़्यादा अहमियत नहीं थी लेकिन दुनिया भर के फुटबॉल दीवानों की नज़र इस मैच पर बनी हुई थी.

    सेकेंड हाफ़ में दोनों ही टीमों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी थी लेकिन फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के एकिटाइक की 78वें मिनट में किए गए गोल ने बाज़ी मेहमान टीम के पक्ष में पलट दी.

    पीएसजी के कोच ने कहा, "इस भव्य स्टेडियम में गजब का माहौल था और हमने कई गोल होते हुए देखे. आज की शाम हमने एक हमने एक बढ़िया मैच खेला हमें बहुत समर्थन भी मिला. मैदान पर जिस तरह से यहां के लोग खिलाड़ियों को इज्जत दे रहे थे, वो हमें बहुत अच्छा लगा."