कोरोना: कोरोना: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के क़रीब 26 हज़ार नए मामले

एक ओर जहां बीते 24 घंटे में 20 हज़ार से अधिक संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं वहीं संक्रमण के कारण 368 लोगों की जान भी गई है.

लाइव कवरेज

  1. COVER STORY: ICU के अंदर तड़पते मरीज़

  2. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज के साथ बने रहने के लिए हमारे सभी पाठकों और दर्शकों को शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं समाप्त होता है. भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के बाक़ी के अपडेट्स के लिए हमारे नए लाइव पेज पर आएं. यहाँ क्लिक करें

  3. कोरोना महामारी के कारण आजीविका पर भी संकट

    पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में फूलों की खेती की जाती है. फूलों की खेती तो अच्छी हुई है लेकिन फूल उगाने वाले कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं.

    फूलों की खेती करने वालों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनके व्यापार को काफी नुकसान हो रहा है.

    फूल उगाने वाले एक शख़्स के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है, "कोई फूल नहीं खरीद रहा है. हमें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. खेत में फूल तो हैं लेकिन उन्हें बेचने के लिए बाज़ार नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कोरोना: दिल्ली में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 25 हज़ार से अधिक नए मामले

    बीते 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,986 नए मामले दर्ज किये गए हैं.

    इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या 20 हज़ार से अधिक है. वहीं 368 लोगों की मौत भी संक्रमण के कारण हुई है.

    • राजधानी में कुल एक्टिव केस- 99,752
    • कुल मौतें- 14,616
    • इलाज के बाद ठीक हुए कुल लोग- 9,39,333
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना: वैक्सीन के लिए पहले दिन 1.32 करोड़ लोगों ने कराया पंजीकरण

    18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को एक मई से कोरोना वैक्सीन लगायी जाएगी. जिसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

    रजिस्ट्रेशन के पहले दिन 1.32 करोड़ लोगों ने कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. कोरोना से मेरी जंग: ‘ संक्रमण से बचने पर दें ध्यान’

    जम्मू कश्मीर के विक्रमादित्य सिंह अब कोविड- 19 से ठीक हो चुके हैं. जब वो संक्रमित हुए थे तो उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था. उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. अपनी तकलीफ़ को याद करते हुए वो सलाह देते हैं आप ज़्यादा से ज़्यादा सावधानी बरतें.

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: ‘बचने पर दें ध्यान’
  7. कोरोना: महाराष्ट्र में एक दिन में क़रीब एक हज़ार लोगों की मौत

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 985 लोगों की मौत हुई है.

    मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 63,309 नए मामले रिपोर्ट हुए.

    हालांकि 61,181 लोग संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं.

    राज्य में अब तक 44,73,394 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

  8. त्रिपुराः नाइट कर्फ़्यू में हो रही शादी को रोकने के लिए डीएम को क्यों मांगनी पड़ी माफ़ी

    त्रिपुरा

    इमेज स्रोत, Dilip Sharma/BBC

    पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में तैनात एक ज़िला मजिस्ट्रेट डॉक्टर शैलेश कुमार यादव के एक शादी में कोरोना प्रोटोकॉल लागू कराने के तरीक़े की काफ़ी आलोचना हो रही है.

    इस मामले के सामने आने के बाद सत्ताधारी विधायकों समेत कई लोगों ने ज़िलाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मुख्य सचिव से इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

    दरअसल कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण 22 अप्रैल से अगरतला नगरपालिका क्षेत्रों में रात का कर्फ़्यू चल रहा है. इस बीच लोग कोविड के प्रोटोकॉल के तहत ज़िला प्रशासन से अनुमति लेकर शादी समारोह जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहें है.

    लेकिन 26 अप्रैल को अगरतला शहर के पैलेस कंपाउंड के माणिक्य कोर्ट में एक स्थानीय चिकित्सक की बहन की शादी में जो कुछ हुआ उससे समूचा परिवार काफ़ी परेशान है.

  9. कानपुर के श्मशान की वायरल तस्वीरें खींचने वाले फ़ोटोग्राफ़र की आपबीती

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Adnan Abidi

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पीछे नीला आसमान और नीचे क़तार में जल रही चिताओं से उठता हुआ धुआं आसमान में मिलता हुआ.

    गुरुवार को कानपुर के भैरव घाट श्मशान स्थल पर खींची गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन्हें देखकर लोग मानवीय त्रासदी का अंदाज़ा लगाकर सिहर रहे हैं.

    ये तस्वीरें पीटीआई के फ़ोटोग्राफ़र अरुण शर्मा ने खींची हैं. शर्मा ने मौक़े से एक वीडियो भी शेयर किया है जो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है.

    अरुण शर्मा कहते हैं, "जब ये तस्वीरें मैंने खींची तब घाट पर 38 चिताएं जल रहीं थीं. कुछ चिताओं को पानी डालकर ठंडा किया जा रहा था."

  10. पश्चिम बंगाल: संक्रमण के मामलों में तेजी, बांग्ला फिल्मोद्योग पर भी कोरोना का साया, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से

    बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    पश्चिम बंगाल में बीते सप्ताह से ही चुनावी रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग की पाबंदी और चुनाव अभियान खत्म हो जाने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों पर अंकुश नहीं लग सका है.

    स्वास्थ्य वभाग की ओर से बुधवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते चौबीस गंटों के दौरान 17,207 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है.

    इनमें से 3,821 मामले अकेले कोलकाता के हैं. राजधानी में इस दौरान 22 लोगों की मौत भी हो गई. कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले में 3,778 नए मामले सामने आए हैं और 16 की मौत हो गई है.

    यह हालत तब है जब राज्य में आक्सीजन या अस्पताल में बेड की किल्लत नहीं है. तेजी से बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बांग्ला फिल्मोद्योग से जुड़े संगठनों ने बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाई है.

    इसमें तय होगा कि सीरियल और फिल्मों की शूटिंग जारी रखी जाए या नहीं. इस बीच, चुनाव आयोग के एक आदेश से परिस्थिति कुछ जटिल हो गई है.

    बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आयोग ने कहा है कि कोरोना जांच में नेगेटिव या वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोग ही मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश कर सकेंगे.

    टीएमसी ने आयोग के इस पैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इतनी जल्दी हजारों लोगों की जांच कैसे संभव है.

    दरअसल, राज्य में बीते दो सप्ताह से तेजी से बढ़ते संक्रमण की वजह से जाचं के लिए भारी भीड़ मड़ रही है.

    इसके कारण रिपोर्ट मिलने में चार दिन से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है जबकि मतगणना में अब तीन-चार दिन ही बचे हैं. हालांकि आयोग ने रैपिड अंटीजेन टेस्ट मान्य होने की भी बात कही है.

    इसबीच, टालीवुड के नाम से मशहूर बांग्ला फिल्मोद्योग ने सीरियलों और सिनेमा की शूटिंग जारी रखने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को संगठन की बैठक बुलाई है.

    इसमें तय होगा कि बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिलहाल शूटिंग रोक दी जाए या फिर उसके लिए नई गाइडलाइंस तैयार की जाए. फिल्मोद्योग के दर्जनों लोग भी संक्रमित हैं.

  11. कोरोना से मेरी जंग: ‘शुरुआत में काफ़ी घबराहट हुई’

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: ‘शुरूआत में काफ़ी घबराहट हुई’

    लीलावती देवी का पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव हो गया था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

    वो कहती हैं कि शुरुआत में उन्हें और उनके परिवार को काफ़ी घबराहट हुई.

    लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया.

    डॉक्टरों की सलाह मानी और अब वो लोग बिल्कुल ठीक हैं.

  12. सीरम इंस्टिट्यूट के अदार पूणावाला को 'वाई' कैटगिरी सुरक्षा

    अदार पूणावाला

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अदार पूणावाला

    सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के चीफ़ एग़्जिक्यूटिव ऑफ़िसर अदार पूणावाला को सरकार ने 'वाई कैटगिरी' की सुरक्षा देने का फ़ैसला किया है.

    उन पर ख़तरे की संभावना के मद्देनज़र केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएगा.

    उनकी कंपनी भारत में कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर, गवर्नमेंट एंड रेग्युलेटरी अफेयर्स प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें अदार पूणावाला को सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई थी.

  13. कोरोना से मेरी जंग: ‘कई अस्पतालों के काटने पड़े चक्कर’

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: ‘कई अस्पतालों के काटने पड़े चक्कर’

    बिहार के ग़ालिब बताते हैं कि कोरोना के कारण उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन अस्पतालों में बेड नहीं होने के कारण उन्हें काफ़ी परेशान होना पड़ा.

    ग़ालिब का आरोप है कि कई अस्पताल दवाइयों को लेकर हेरा फेरी भी कर रहे हैं और लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

  14. बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियाँ, नीरज सहाय, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए

    बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियाँ लगाई गई हैं. राजधानी पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फ़ैसला किया गया है.

    • अब शाम चार बजे के बाद से दुकाने बंद हो जाएँगी.
    • नाइट कर्फ़्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा.
    • शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो पाएँगे.
    • अंतिम संस्कार में 20 से ज़्यादा लोग नहीं शामिल हो पाएँगे.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. कोरोना से मेरी जंग:'परीक्षा कैंसल होने के कारण बढ़ा मानसिक दबाव'

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: परीक्षा कैंसल होने के कारण बढ़ा मानकिस दबाव

    कोरोना ने कारण बोर्ड की परीक्षाएं समेत कई एंट्रेंस एग्ज़ाम कैंसल हो गए हैं.

    झारखंड की उन्नति विजय के मुताबिक उनके लिए परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है और उनपर मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है.

  16. कोरोना महामारी और चुनाव आयोग के तौर-तरीक़ों पर उठते गंभीर सवाल

    चुनाव

    इमेज स्रोत, NurPhoto

    कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी नहीं थी? क्या इन हालात से बेहतर तरीक़े से निबटा जा सकता था?

    ऐसे कई सवाल हैं जो लगातार उठ रहे हैं, क्योंकि चुनाव आयोग ने रैलियों पर तब जाकर रोक लगाई, जब भारी आलोचना के बाद बीजेपी ने अपना चुनाव प्रचार बंद करने का ऐलान कर दिया.

    27 अप्रैल को मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए ज़िम्मेदार है और इसके अधिकारियों पर कोविड-19 के मानकों का पालन किए बिना राजनीतिक दलों को बड़े पैमाने पर रैलियों की अनुमति देने के लिए संभवत: हत्या का मुक़दमा चलाया जाना चाहिए.

    इस कड़ी टिपण्णी के एक दिन बाद, चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया कि 2 मई को होने वाली मतगणना के बाद किसी भी विजय जुलूस की अनुमति नहीं होगी और जीतने वाले उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि को रिटर्निंग अफसर से चुनाव प्रमाणपत्र लेने जाते हुए दो से अधिक लोगों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

  17. कोरोना से मेरी जंग: 'परीक्षा की तैयारी छोड़ नौकरी करनी पड़ी'

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: परीक्षा की तैयारी छोड़ नौकरी करनी पड़ी

    झारखंड की रहने वाली गरिमा टोपनो परीक्षा की तैयारी के लिए कोलकाता गई थीं.

    लेकिन लॉकडाउन लग जाने के कारण तैयारी में मुश्किलें आने लगीं.

    उन्होंने तैयारी छोड़ एक एनजीओ में नौकरी शुरू की.

    उनका प्लान था कि 2021 में फिर से वो परीक्षा की तैयारी शुरू करेंगी.

    लेकिन एक बार फिर बिगड़ते हालात से वो परेशान हैं.

  18. कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी

    कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 39 हज़ार से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है. इनमें से 22 हज़ार से ज़्यादा मामला अकेले राजधानी बेंगलुरू में दर्ज किए गए. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी है.

    कर्नाटक में एक्टिव मामलों की संख्या तीन लाख से ज़्यादा है, जबकि अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15036 हो गई है. आंध्र प्रदेश में भी पिछले 24 घंटों में 14 हज़ार से ज़्यादा और तमिलनाडु में 15 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. कोरोना से मेरी जंग: ‘सरकारी अस्पताल की हालत देखकर डर गया था’

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से मेरी जंग: ‘सरकारी अस्पताल की हालत देखकर डर गया था’

    दिल्ली के अंशुल मिश्रा हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे.

    जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो वो पास के ही एक सरकारी अस्पताल में पहुंचे.

    उनके मुताबिक वहां हालात बहुत ख़राब थे, इसलिए उन्होंने वहां भर्ती नहीं होने का फ़ैसला किया.

    इसके बाद अंशुल का घर पर ही इलाज चला.

    अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं.

  20. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए संदीप सोनी से.