यूरोप को WHO की चेतावनी- पाबंदियों में राहत दी तो आ सकती है कोरोना की ‘आंधी‘

देश-दुनिया की ख़बरों और उनके सटीक विश्लेषण के लिए बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर बने रहें.

लाइव कवरेज

  1. यूरोप को WHO की चेतावनी- पाबंदियों में राहत दी तो आ सकती है कोरोना की 'आंधी'

    हैन्य क्लूग

    इमेज स्रोत, EPA/YANNIS KOLESIDIS

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है कि कोविड-19 के कारण लगाई गई पाबंदियों में ढील देने से, भारत की तरह यहां भी कोरोना पॉज़िटिव मामलों की 'आंधी' आ सकती है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार यूरोप के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख हैन्स क्लूग ने गुरुवार को कहा कि "जब बीमारी के लोगों के बचाव के लिए ज़रूरी उपायों में ढील दी जाए, भारी संख्या में लोग एक जगह पर इकट्ठा होने लगें, जब वायरस के अधिक संक्रामक वेरिएंट सामने आने लगें और वैक्सीनेशन की दर काफी कम हो तो ये स्थितियां किसी भी देश में कोरोना की आंधी ला सकते हैं."

    उन्होंने कहा, "ये समझना बेहद ज़रूरी है कि भारत जैसे हालात कहीं भी हो सकते हैं."

    हाल के दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जानकार मानते हैं कि इसका एक कारण अलग-अलग वजहों से बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह पर इकट्ठा होना है.

    जानकार मानते हैं कि भारत में कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के लिए कोरोना वायरस का भारतीय वेरिएंटB.1.617 ज़िम्मेदार है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी तकइस बात की तस्दीक नहीं की है कि ये पहले के वेरिएंट के मुक़ाबले अधिक संक्रामक है घातक है.

    यूरोप में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA/LAURENT GILLIERON

    हैन्स क्लूग ने कहा कि यूरोपीय देशों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, “महामारी की दिशा बदलने में निजी और सामूहिक स्वास्थ्य और सामाजिक दूरी उपाय प्रमुख कारक हो सकते हैं.”उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में पहली बार बीते सप्ताह यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले “काफी कम“ हुए हैं, लेकिन “कई इलाकों में संक्रमण की दर अभी भी अधिक है.”

    उन्होंने कहा कि लोगों को वैक्सीन देने के काम में भी यूरोप का प्रदर्शन बेहतर है. यहां क़रीब सात फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि 16 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है.

    हाल में यूरोप के कुछ देशों ने कहा था कि वो कोविड-19 के मद्देनज़र लगाए गए प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से ढील देना शुरू करेंगे.

    फ्रांस ने कहा था कि 19 मई से कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कारण लगाए गए लॉकडाउन में राहत देना शुरू करेगा और जून 9 तारीख से वो ‘हेल्थ पास’ के साथ आने वालों विदेशी पर्यटकों को अनुमति देगा. यहां मई 19 से रेत्रां, बार, थिएटर खोलने की भी अनुमति होगी.

    जर्मनी ने कहा है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल गई है उन्हें कोरोना टेस्ट के सर्टिफिकेट के बिना दुकानों में जाने की अनुमति देगा. इस संबंध में जर्मनी जल्द दिशानिर्देश जारी कर सकता है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 24,235 मामले, 395 मौतें

    दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 24,235 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 395 लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. लेह में सप्ताहांत में 56 घंटों का कोरोना कर्फ्यू

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र लद्दाख प्रशासन ने लेह जिले में सप्ताहांत में 56 घंटों का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का फ़ैसला किया है.

    ये कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से शुरू होगा और सोमवार सवेरे पांच बजे से लागू रहेगा.

    लद्दाख में कोरोना के 1682 एक्टिव मामले हैं जबक अब तक इस वायरस से 139 लोगों की मौतें हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. महिला आयोग ने गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने देश भर में गर्भवती महिलाओं की मदद करने के लिए एक व्हाट्सऐप हेल्प्लाइन नंबर की शुरुआत की है.

    इस हेल्पलाइन नंबर पर गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सहायता दी जाएगी.

    आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि उसके संज्ञान में यह बात आई है कि गभर्वती महिलाओं को चिकित्सा सहायता मिलने में कठिनाई पेश आ रही है और ऐसे में यह हेल्पलाइन नंबर आरंभ करने का फ़ैसला हुआ.

    महिला आयोग ने कहा, ‘‘गर्भवती महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर- 9354954224 के माध्यम से आयोग से संपर्क साध सकती हैं. यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा.’’

    महिला आयोग के अनुसार इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर फ़ौरन कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई है.

    गर्भवती महिलाएं ‘हेल्पएटएनसीडब्ल्यू@जीमेल डॉट कॉम‘ के ज़रिए भी संपर्क कर सकती हैं.

  5. कोरोना: ऑक्सीजन और दवाओं पर योगी आदित्यनाथ के इस बयान में कितनी सच्चाई?

  6. कोरोना: ''हम बेड मांग रहे थे, वो हमें लाशें दिखा रहे थे''

  7. त्रिपुरा: नाइट कर्फ्यू के दौरान शादी रोकने वाले डीएम को मांगनी पड़ी माफ़ी

  8. '85 साल के कोरोना पीड़ित नारायण दाभाडकर के बेड छोड़ने' की कहानी के पीछे का सच क्या है?

  9. कार्टून: आपका ओटीपी आएगा.

  10. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से किसे ज़्यादा नुक़सान हो रहा है?

  11. Exit Poll Results: देखिए एग्ज़िट पोल पाँच राज्यों के नतीजों के बारे में क्या कह रहे हैं

  12. तीन महीने में सभी को वैक्सीन देने का प्लान तैयार: केजरीवाल

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, twitter/@ArvindKejriwal

    कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को अगले तीन महीनों में वैक्सीन देने का प्लान तैयार कर लिया गया है.

    केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, “वैक्सीनेशन को लेकर मैंने अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है. 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अगले तीन महीने में वैक्सीन देने का प्लान तैयार कर लिया गया है. हम बड़े लेवल पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाएंगे. जो भी वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, उन्हें ज़रूर आगे आना चाहिए.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि तीन मई तक सीरम इंस्टीट्यूट दिल्ली सरकार को तीन लाख टीके मुहैया कराएगा. दिल्ली सरकार ने कुल 67 लाख डोज़ ख़रीदने की बात कही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर',सुनिए संदीप सोनी के साथ.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. कोवैक्सीन के दाम में कटौती, अब राज्य सरकार को 400 में मिलेगी एक डोज़

    कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि उसने राज्य सरकारों को सप्लाई होने वाली कोवैक्सीन की क़ीमत को घटा दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत बायोटेक ने एक बयान जारी कर कहा है कि अब राज्य सरकारों को वैक्सीन की एक डोज़ के लिए 400 रुपए देने होंगे.

    भारत बायोटेक ने पहले कहा था कि वो कोवैक्सीन की एक डोज़ राज्य सरकारों को 600 रुपए में और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपए में देगी.

    कंपनी ने यह कमी सिर्फ़ राज्य सरकारों के लिए की है और प्राइवेट अस्पतालों को अभी भी एक डोज़ के लिए 1200 रुपए देने होंगे.

    भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली एक और कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया ने भी राज्य सरकारों को दी जाने वाली वैक्सीन के दाम घटाने का फ़ैसला किया है. पहले कोविशील्ड की एक डोज़ राज्य सरकारों को 400 रुपए में मिलने वाली थी लेकिन कंपनी ने दाम घटाकर अब एक डोज़ की क़ीमत 300 रुपए कर दी है.

    कोविशील्ड प्राइवेट अस्पतालों को एक डोज़ 600 रुपए में देगी, उसके दाम में कोई कमी नहीं की गई है.

  15. कोरोना: मुश्किल वक़्त में मदद के लिए साथ आईं कई कंपनियां

  16. कोरोना: सीटी वैल्यू बताती है कि आप कोरोना पॉज़िटिव हैं या नहीं

  17. राज्यों को पर्याप्त वैक्सीन दी जा रही है: हर्षवर्धन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि सभी राज्यों को उनके टीकाकरण के ‘परफॉर्मेंस’ के आधार पर वैक्सीन दी जा रही है.

    गुरुवार को मीडिया के बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने 16 करोड़ से अधिक वैक्सीन राज्यों को दी है. इनमें से 15 करोड़ से अधिक डोज़ दिए जा चुके हैं.”

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक] उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि एक करोड़ से अधिक डोज़ अभी भी राज्यों के पास बचे हुए हैं. अगले दो से तीन दिनों में कुछ लाख डोज़ और दिए जाएंगे. टीकाकरण की शुरुआत के बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं गुज़रा है जब राज्यों को उनती क्षमता के मुताबिक़ वैक्सीन मुहैया नहीं कराई गई.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. मनमोहन सिंह कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे

    मनमोहम सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड-19 से ठीक हो गए हैं और उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

    दिल्ली के एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी. हालांकि सिंह के स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारियां अभी नहीं दी गई हैं.

    19 अप्रैल को कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. चीन से आई विदेश मंत्री जयशंकर के लिए चिट्ठी, जानिए क्या है इसमें

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में चीन भारत के साथ है. उन्होंने कहा, “महामारी से लड़ने के लिए चीन में बने सामान तेज़ी से भारत पहुँचाए जा रहे हैं.”

    उन्होंने कहा कि चीन भारत को दी जाने वाली ज़रूरी मदद जारी रखेगा. बयान में कहा गया कि है कोरोना वायरस मानवता के लिए ख़तरा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ आकर समन्वय के साथ काम करना चाहिए.

    इससे पहले चीन में भारत के राजदूत सन वीडोंग ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि चीन भारत को कम से कम 25000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सप्लाई करने के लिए काम कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. पीएम मोदी के इस्तीफ़े वाला हैशटैग हटाने पर फ़ेसबुक की सफ़ाई