You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

बिहार चुनाव: नीतीश ने कहा - "आभार बिहार"

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है और आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

लाइव कवरेज

  1. राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे

    राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार उन्हें अब तक 2445 मत मिले हैं और बीजेपी के सतीश राय को 1990. वहीं एलजेपी के राकेश रौशन को 715 वोट मिले हैं.

  2. चुनाव आयोग के मुताबिक़ 243 में से 219 सीटों के रुझान आए

    बीजेपी- 60

    राष्ट्रीय जनता दल- 59

    जनता दल यूनाइटेड- 49

    कांग्रेस- 19

    सीपीआईएमएल- 11

  3. एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

    अब तक के रुझान के मुताबिक़ एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है. चुनाव आयोग की साइट पर बीजेपी 58 सीटों पर आगे चल रही है और जेडीयू 46 सीटों पर. हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा चार सीटों पर और विकासशील इंसान पार्टी पाँच सीटों पर आगे है.

  4. चुनाव आयोग के मुताबिक़ अब तक के रुझान

    243 में से 200 सीटों के रुझान आए

    • बीजेपी- 54
    • राष्ट्रीय जनता दल- 57
    • जनता दल यूनाइटेड- 42
    • कांग्रेस-17
  5. चुनाव आयोग के मुताबिक़ कौन कितनी सीटों पर आगे देखिए

  6. 2015 में किसे कितनी सीटें मिली थीं

  7. ताजा रुझान

  8. कांटे की टक्कर

    सी-वोर्टस के मुताबिक़ एनडीए 119 पर आगे और महागठबंधन 115 पर. नौ नंवबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन था. उनके पिता लालू यादव जेल में हैं और उन्होंने कहा जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा था कि बिहार की जनता उपहार स्वरूप सेवा करने का मौक़ा देगी.

  9. जमुई से श्रेयसी सिंह आगे

    जमुई से बीजेपी उम्मीदवार श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं. यहां से आरजेडी के विजय प्रकाश यादव हैं.

  10. चुनाव आयोग के अनुसार अब तक के रुझान

    कुल 112 सीटों के रुझान आए

    भारतीय जनता पार्टी- 28

    राष्ट्रीय जनता दल- 29

    कांग्रेस- 12

    जनता दल यूनाइटेड-20

  11. सीमांचल के रुझान

    अब तक 37 ज़िलों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं. सीमांचल की चार और कोसी इलाक़े की तीन सीटों पर एनडीए आगे है.

  12. चुनाव आयोग के अनुसार अब तक के रुझान

    • बीजेपी 21 सीटों पर आगे
    • आरजेडी 11 पर आगे
    • जनता दल यूनाइटेड 12 पर आगे
    • कांग्रेस सात सीटों पर आगे
  13. देखिए तेजस्वी के घर के बाहर का माहौल

  14. चुनाव आयोग के मुताबिक़ इस तस्वीर में देखिए रुझान

  15. अब तक की मुख्य बातें

    • जेडीयू शुरुआती रुझान में पिछड़ रही जबकि बीजेपी को फ़ायदा मिलता दिख रहा
    • कहा जा रहा है कि एलजेपी से जेडीयू को नुक़सान हो रहा है
    • वामपंथी पार्टियां भी शुरुआती रुझान में आगे दिख रहीं

    -ये शुरुआती रुझान हैं, जो कि पोस्टल बैलेट पर आधारित हैं.

  16. तेजस्वी यादव के घर के सामने की तस्वीरें

  17. चुनावी नतीजों पर कोरोना महामारी का असर

    अगर नीतीश कुमार की हार होती है और तेजस्वी की जीत तो कोरोना वायरस की महामारी और उसके बाद लगे लॉकडाउन की भी भूमिका होगी. लॉकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में प्रवासी बिहारियों को वापस लौटना पड़ा था और उन्हें काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा था. देखिए लॉकडाउन को लेकर बिहार के लोग क्या कह रहे थे.

  18. शुरुआती रुझान में तेजस्वी के नेतृत्व वाला महागठबंधन आगे

    सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है और इसमें महागठबंधन को आगे बताया जा रहा है. पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम खुलेगी.

  19. तेज प्रताप यादव का ट्वीट

  20. हसनपुर और बाँकीपुर विधानसभा सीट पर भी सबकी नज़र

    समस्तीपुर ज़िले का हसनपुर विधानसभा क्षेत्र भी इस बार तेज प्रताप यादव के कारण अहम हो गया है. तेज प्रताप यादव लालू यादव के बड़े बेटे हैं और वो 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे.

    इसके अलावा बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से मोकामा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. दानापुर से रीतलाल यादव हैं और वो भी आरजेडी से मैदान में हैं. अनंत सिंह और रीतलाल यादव दोनों पर अपराध के कई संगीन आरोप हैं.

    पटना में बाँकीपुर से कांग्रेस के टिकट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा हैं, जो बीजेपी के नितिन नवीन को चुनौती दे रहे हैं. नितिन नवीन यहां से 20 सालों से विधायक हैं. इसके अलावा प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी भी बाँकीपुर से ही मैदान में हैं.