तेजस्वी, तेज प्रताप और जीतन राम मांझी ने अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव जीता
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदावर राज कुमार राय को 21,139 वोटों से हरा दिया है.
वहीं, उनके भाई और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार को 27,839 वोटों से हराया है.
इमामगंज सीट से हम पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 16,034 वोटों से हरा दिया है.
बंकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा 21,245 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं, बिहारीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी शरद यादव 13,698 वोटों से पीछे चल रही हैं.