You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बिहार चुनाव: नीतीश ने कहा - "आभार बिहार"
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है और आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
लाइव कवरेज
एनडीए की बढ़त के बाद जेडीयू दफ़्तर के बाहर जश्न
परिणाम के रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने के बाद पटना में जेडीयू दफ़्तर के बाहर जश्न का माहौल है. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है.
चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में एनडीए गठबंधन 127 सीटों पर, महागठबंधन 105 सीटों पर और एलजेपी 2 सीटों पर आगे है.
इसके अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं.
चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग ने सभी 243 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं जिनमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है जो 73 सीटों पर आगे चल रही है.
इसके बाद आरजेडी है जो 68 सीटों पर आगे है. जेडीयू तीसरी बड़ी पार्टी है जो 47 सीटों पर आगे चल रही है.
बिहार में दो सीटों पर 10 से भी कम वोटों का अंतर (स्रोत: चुनाव आयोग)
1. कस्बा: प्रदीप कुमार दास (एलजेपी)- 05
2. तरारी: नरेंद्र कुमार पांडे (निर्दलीय)- 08
रुझान हैं रुझान का क्या :) देखिए कीर्तिश भट्ट का कार्टून
बिहार में चुनाव और मतगणना पर देखिए बीबीसी का लाइव कवरेज
वोटों की गिनती में हो सकती है देरी
चुनाव आयोग ने कहा है कि 2015 की तुलना में मतदान केंद्र की संख्या बढ़ गई है इसलिए ईवीएम मशीनें भी बढ़ गई हैं. ऐसे में वोटों की गिनती करने में ज़्यादा वक़्त लगेगा. ईसी के अनुसार अब तक बिहार में एक करोड़ वोटों की गिनती हुई है.
देखिए बीबीसी हिन्दी का बिहार चुनाव और मतगणना पर लाइव कवरेज
बिहार चुनाव परिणामः नतीजों और रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा
नीतीश की पार्टी आरजेडी और बीजेपी से पिछड़ी
अब तक के रुझानों में नीतीश कुमार की पार्टी एनडीए के भीतर पिछड़ती दिख रही है. जेडीयू को एनडीए में 122 सीटें मिली थीं और बीजेपी को 121. चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी अभी 72 सीटों पर आगे चल रही है और जेडीयू 48 पर. दूसरी तरफ़ महागठबंधन में आरजेडी को 144 सीटें मिली थीं और अभी 66 सीटों पर आगे चल रही है.
कांग्रेस ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और महज़ 20 पर आगे चल रही है. सबसे अच्छी स्थिति सीपीआईएमएल की है. सीपीआईएमएल को 19 सीटें मिली थीं और 14 पर आगे है.
देखिए बीबीसी का लाइव कवरेज
आरजेडी के लिए कांग्रेस नहीं आई काम?
बिहार में आरजेडी के लिए कांग्रेस बोझ बनती दिख रही है. महागठबंधन में कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं लेकिन 21 सीटों पर ही आगे है. दूसरी तरफ़ सीपीआईएमएल को 19 सीटें मिली थीं और 14 सीटों पर आगे है. लोग पहले से ही कह रहे थे कि कांग्रेस को आरजेडी ने ज़्यादा सीटें दी थीं लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि आरजेडी ने वही सीटें दी थीं जहां से वो हारती रही है.
अब तक के रुझानों को देख कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम पर किया शक
कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर लिखा है, ''जब मंगल ग्रह और चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती?''
तेज प्रताप यादव आगे
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक कुल 15241 मत मिले हैं जबकि जनता दल यूनाइटेड के राजकुमार राय को 12058 मत मिले हैं. पिछले चुनाव में तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे.
देखिए बिहार चुनाव और मतगणना पर लाइव कवरेज
बिहार के चुनाव परिणाम पर देखिए बीबीसी हिन्दी का ख़ास प्रोग्राम
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर
चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के मुताबिक़ बीजेपी 73, आरजेडी 60, जेडीयू 49, कांग्रेस 21 और सीपीआईएमएल 14 सीटों पर आगे चल रही है.
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर
बिहार में एनडीए ने अब तक के रुझानों में बढ़त हासिल कर ली है. आरजेडी और बीजेपी में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए कड़ी टक्कर चल रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक़ बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है और आरजेडी 62 सीटों पर. वहीं जनता दल यूनाइडेट 48 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है.
चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की कुल 243 सीटों में से 236 के रुझान आए
बीजेपी और आरजेडी में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए कड़ी टक्कर
बीजेपी- 66
आरजेडी- 65
जनता दल यूनाइडेट- 46
कांग्रेस- 23
सीपीआईएमएल- 13
पटना में जेडीयू दफ़्तर के बाहर से देखिए क्या हो रहा है?