You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

Delhi Election Results 2020: दिल्ली में फिर से केजरीवाल , मोदी-अमित शाह-मनोज तिवारी का नहीं चला जादू

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. BJP भी 2015 की तुलना में अच्छी स्थिति में लेकिन कांग्रेस शून्य पर ही.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, AAP 41 सीटों पर आगे

    दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि वो नर्वस नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा. तिवारी ने कहा कि बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी पीछे चल रही है.

  2. शुरुआती रुझानों में बहुमत की ओर AAP

  3. दिल्ली में पहचान के संकट से जूझती कांग्रेस

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के एक सीनियर नेता ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पसंद करने वाले मतदाता अलग-अलग नहीं हैं. उन्होंने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि दोनों पार्टियों का एक ही वोट बैंक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस वोट बैंक को कुछ अतिरिक्त नहीं दे रही है ऐसे में अपनी तरफ़ लामबंद करना मुश्किल है.

  4. केजरीवाल से चुनाव हारा तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव: सुनील यादव

    नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के सुनील यादव टक्कर दे रहे हैं. सुनील यादव ने घोषणा कर दी है कि अगर वो केजरीवाल से चुनाव हार जाते हैं तो कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे. सुनील यादव ने कहा है कि वो पार्टी में संगठन के लिए काम करेंगे.

  5. कपिल मिश्रा को लगता है अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी से बाग़ी बन बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा का कहना है कि बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने ये भी कहा है कि संभव है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से अपनी सीट हार जाएं. कपिल मिश्रा दिल्ली के मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार हैं.

  6. जीत के जश्न में पटाखे नहीं फोड़ें: केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जीत के जश्न में पटाखे न फोड़ें. केजरीवाल की इस अपील से ही समझा जा सकता है कि वो जीत को लेकर कितने आश्वस्त हैं. केजरीवाल का कहना है कि पटाखे से प्रदूषण बढ़ेगा इसलिए प्रदूषण फैलाने वाला जश्न न मनाएं.

  7. बीजेपी का आक्रामक चुनावी प्रचार

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुत ही आक्रामक कैंपेन चलाया. बीजेपी ने अपने 270 सांसदों और 70 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी कैंपेन में लगाया था.

    इसके साथ ही दूसरे राज्यों के नेताओं को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तो डोर-टु-डोर कैंपेन भी किया.

  8. AAP आत्मविश्वास से क्यों भरी है?

    आम आदमी पार्टी आत्मविश्वास से भरी है वो फिर से सत्ता में आएगी. आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी कैंपेन में अपने काम को केंद्र में रखा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बेहतरी के साथ सस्ती बिजली और पानी को मुद्दा बनाया. दूसरी तरफ़ बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में अनुच्छेद 370, सीएए और राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाने की कोशिश की.

  9. 2015 से कितना अलग रहेगा 2020?

    2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थीं और बीजेपी को महज़ तीन सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस शून्य पर रही थी. एग्ज़िट पोल के मुताबिक़ इस बार बीजेपी को ज़्यादा सीटें मिल सकती हैं.

  10. दिल्ली से ग़ायब होती कांग्रेस

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चुनावी कैंपेन काफ़ी विवादित रहा. केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी सांसद परवेश वर्मा अपने विवादित भाषणों के कारण चर्चा में रहे.

    दिल्ली में कभी कांग्रेस सत्ता के केंद्र में होती थी लेकिन 2013 से दिल्ली में ग़ायब सी हो गई है. कांग्रेस की शीला दीक्षित दिसंबर 1998 से दिसंबर 2013 तक मुख्यमंत्री रही थीं.

  11. फ़ाइनल डेटा में देरी क्यों?

    चुनाव आयोग ने दिल्ली में हुए मतदान का फ़ाइनल डेटा जारी करने में देरी की तो इसे लेकर विवाद भी हुआ. शनिवार को मतदान ख़त्म होने के तत्काल बाद चुनाव आयोग ने डेटा जारी नहीं किया था.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बाक़ी के राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए तो चुनाव आयोग ने रविवार की शाम मतदान प्रतिशत का फ़ाइनल डेटा जारी किया.

  12. एग्ज़िट पोल्स में कांग्रेस शून्य

    दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने एग्ज़िट पोल्स के अनुमानों को ख़ारिज करते हुए ट्वीट किया है कि बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जिन्हें एग्ज़िट पोल्स पर भरोसा है वो उनके ट्वीट को सेव कर लें.

  13. बीजेपी को एग्ज़िट पोल्स पर भरोसा नहीं

    कुल पाँच एग्ज़िट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. बीजेपी को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि बीजेपी ने एग्ज़िट पोल को ख़ारिज कर दिया है.

  14. क्या एग्ज़िट पोल्स सही साबित होंगे?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीधी टक्कर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के बीच है. मतदान के बाद एग्ज़िट पोल्स जारी हुए, जिसमें आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया गया है जबकि भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान है.

  15. आठ बजे से मतों की गिनती शुरू

    मतों की गिनती आठ बजे से शुरू होने जा रही है. दिल्ली में क़रीब 21 मतगणनना केंद्र बनाए गए हैं. शनिवार को मतदान हुए थे और कुल 62.59 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया था. हालांकि 2015 में 67.5 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया था.

  16. 2020 की शुरुआत के लिए अच्छी?

    साल 2020 का दिल्ली विधानसभा चुनाव पहला चुनाव है. कुछ ही घंटों में साफ़ होने जा रहा है कि साल की शुरुआत केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के लिए अच्छी रहती है या दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए.