ब्रेकिंग न्यूज़, आप की आतिशी कालकाजी से पीछे
चुनाव आयोग के अनुसार कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी बीजेपी के धर्मबीर सिंह से 190 वोट से पीछे चल रही हैं.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. BJP भी 2015 की तुलना में अच्छी स्थिति में लेकिन कांग्रेस शून्य पर ही.
चुनाव आयोग के अनुसार कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी बीजेपी के धर्मबीर सिंह से 190 वोट से पीछे चल रही हैं.
दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में गैप है लेकिन अब भी उम्मीद है. मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश बीजेपी प्रमुख होने के नाते हार की ज़िम्मेदारी उनकी होगी.
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली के चुनावी नतीजों के रुझान में आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर आगे और बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चार हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं. उनके क़रीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुनील यादव हैं.
बीजेपी के दिल्ली कार्यालय में नए पोस्टर लगे. पोस्टर पर लिखा है- जीत हमें घमंडी नहीं बनाती और हार हमें निराश नहीं करती. इन पोस्टरों पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तस्वीर लगी है.
दिल्ली में राउज एवेन्यु स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारी चल रही है. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत से भी आगे निकल चुकी है.
आप 50 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है. नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल पार्टी मुख्यालय की छत से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस दिल्ली में किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का कहना है कि कांग्रेस इस बार बढ़िया करेगी. सुभाष चोपड़ा ने एएनआई से कहा, ''हमने बहुत काम किया है...देखिए क्या होता है. मुझे लगता है कि इस बार अच्छी सीटें कांग्रेस को मिलेंगी. हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कड़ी मेहनत की है.''
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की जीत से साबित होता है कि असली देशभक्ति लोगों के लिए काम करना है. उन्होंने कहा कि शिक्षा और सेहत पर काम करना ही देशभक्ति है.
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों दस-दस सीटों पर आगे.
कांग्रेस के मुकेश शर्मा ने हार स्वीकार कर ली है. मुकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं. आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा. मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा.''
आम आदमी पार्टी के दफ़्तर में शुरुआती रुझानों के आधार पर जीत का जश्न शुरू. केजरीवाल ने जीत के जश्न में पटाखे नहीं फोड़ने की अपील की है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पटपड़गंज से आप के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और बीजेपी के उम्मीदवार रवि नेगी अक्षरधाम मतगणना केंद्र पर.
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस की भी स्थिति ठीक दिख रही है. कांग्रेस के हारून युसू़फ़ बल्लीमारन से आगे चल रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि फ़ाइनल नतीजे का इंतज़ार है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि वो जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने पिछले पाँच सालों में बहुत काम किया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है. इन सीटों में मुंडका, करावल नगर और शालीमार बाग़ भी शामिल हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महज़ तीन सीटें मिली थीं.
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 49 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है. इनमें बवाना, नरेला, बादली, बुराड़ी, मंगोलपुरी, वज़ीरपुर, रोहतास नगर, मॉडल टाउन, बाबरपुर, सीमापुरी, विकासपुरी, नांगलोई जाट, उत्तम नगर, मादीपुर, चांदनी चौक, सदर बाज़ार, गांधी नगर, शाहदरा, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, करोल बाग, बलीमारन, पालम, हरिनगर, त्रिलोकपुरी, ओखला, देवली, महरौली, मटिआला और दिल्ली कैंट से आप आगे चल रही है.