अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव ने दी बधाई
दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं. घृणा, धोखे और विध्वंस की राजनीति को खारिज करने के लिए मैं दिल्ली वालों का शुक्रिया अदा भी करता हूं. इस चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी किसी बाग़ को नहीं याद करेगी."