You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

Delhi Election Results 2020: दिल्ली में फिर से केजरीवाल , मोदी-अमित शाह-मनोज तिवारी का नहीं चला जादू

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. BJP भी 2015 की तुलना में अच्छी स्थिति में लेकिन कांग्रेस शून्य पर ही.

लाइव कवरेज

  1. बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा हैः मनोज तिवारी

    बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें भी धन्यवाद देता हूं. उन्होंने काफी मेहनत की है. मैं दिल्ली के लोगों का जनादेश स्वीकार करता हूं और अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. हम इसका मूल्यांकन करेंगे. जब हमारी उम्मीदों के मुताबिक़ नतीजे नहीं आते हैं तो हमें निराशा होती है लेकिन मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वो निराश न हों. साल 2015 की तुलना में हमारी वोट प्रतिशत बढ़ा है."

  2. आम आदमी पार्टी के दफ्तर का माहौल

    दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों-नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के दफ्तर में कैसा है माहौल. बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.

  3. CARTOON: कैसा ये संयोग है!

  4. बीजेपी ने मानी हार, दी अरविंद केजरीवाल को बधाई

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी. इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूँ."

  5. केजरीवाल को तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की बधाई

    दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से काफी पीछे चल रहे हैं.

  6. BJP के ख़तरनाक एजेंडे की हारः चिदंबरम

    पी चिदंबरम ने दिल्ली चुनावी नतीजों पर कहा, "AAP की जीत हुई, बेवकूफ बनाने और फेंकने वालों की हार. दिल्ली के लोग, जो भारत के सभी हिस्सों से हैं, ने BJP के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है. मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों जहां चुनाव होंगे के लिए मिसाल पेश की है."

  7. दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कीर्तीश का कार्टून

  8. आप 63 सीटों पर आगे, बीजेपी के खाते में 7 सीटें

    दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में आम आदमी पार्टी 6 सीटें जीत चुकी हैं जबकि अभी वो 57 सीटों पर आगे चल रही है. दूसरी तरफ़, बीजेपी के पक्ष में अभी तक एक सीट गई है, हालांकि वो 6 सीटों पर आगे चल रही है.

  9. आम आदमी पार्टी की जीत पर तेजस्वी यादव की बधाई

    दिल्ली चुनाव के नतीजों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं. दिल्ली के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वे काम और विकास के आधार पर वोट करेंगे."

  10. सीलमपुर विधानसभा सीट से 'आप' की जीत

    आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान ने बीजेपी के कौशल कुमार मिश्रा को सीलमपुर विधानसभा सीट पर 27,887 वोटों से हरा दिया है.

  11. ये एक नई किस्म की राजनीति की शुरुआत है: अरविंद केजरीवाल

    मैं सभी दिल्लीवासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया. ये जीत मेरी जीत नहीं है. ये सभी दिल्लीवासियों की जीत है. ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझकर हमें जबर्दस्त समर्थन दिया. ये हर उस परिवार की जीत है जिनको आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलने लगी है. ये हर उस परिवार की जीत है जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है. ये हर उस परिवार की जीत है जिनके लोगों का दिल्ली के अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है. दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है. जिसका नाम है काम की राजनीति. दिल्ली के लोगों ने अब ये संदेश दे दिया है कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा. जो मोहल्ला क्लिनिक बनवाएगा. जो 24 घंटे बिजली देगा, वोट उसी को जो सस्ती बिजली देगा, घर-घर को पानी देगा. हमारे मोहल्ले में सड़क बनवाएगा. ये एक नई किस्म की राजनीति की शुरुआत है. ये एक शुभसंकेत है. यही राजनीति हमें 21वीं सदी में ले जा सकती है.

  12. अरविंद केजरीवाल को उद्धव ठाकरे की बधाई

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, "मैं आम आदमी पार्टी की जीत पर दिल्ली के लोगों और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं. लोगों ने ये दिखाया है कि देश 'जन की बात' से चलता है न कि 'मन की बात' से. बीजेपी ने केजरीवाल को आतंकवादी तक करार दिया लेकिन उन्हें हरा नहीं सकी."

  13. राघव चड्ढा ने राजिंदर नगर सीट जीती

    आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 20,058 वोटों के अंतर से दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा सीट जीत ली है.

  14. 'जो बीजेपी कर रही है, वो देशभक्ति नहीं है'

    राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने साबित किया है कि दिल्ली का बेटा अरविंद केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं है बल्कि एक सच्चा देशभक्त है. वो राष्ट्रनिर्माण के लिए काम कर रहे हैं और जो काम वो कर रहे हैं, वही देशभक्ति है. जो बीजेपी कर रही है, वो देशभक्ति नहीं है."

  15. आम आदमी पार्टी के खेमे में जश्न

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता का जन्मदिन मनाते हुए. दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है.

  16. पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया जीते

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं.

  17. आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर आगे, बीजेपी को 8 सीटों पर बढ़त

    निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि आम आदमी पार्टी को इन चुनावों 50 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट मिले हैं जबकि बीजेपी को 38.78 फ़ीसदी अभी तक मिले हैं.

  18. मनीष सिसोदिया पटपड़गंज में आगे

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के अपने विरोधी उम्मीदवार रवींद्र सिंह नेगी से दो हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

  19. 'बीजेपी लगातार पांचवां चुनाव हारी है'

    दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्र ने कहा, "मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को इस शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं. बीजेपी लगातार पांचवां चुनाव हारी है. इसका मतलब ये हुआ कि हम दिल्ली के लोगों से जुड़ने में कहीं न कहीं नाकाम रहे हैं."

  20. और विजेता रही.... बिजली, सड़क पानी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कुछ इन्हीं शब्दों में अरविंद केजरीवाल की जीत पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं.