इसराइली मंत्री बोले- अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला समझौता दुनिया के लिए सही नहीं

इमेज स्रोत, Kobi Wolf/Bloomberg via Getty Images
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति बनने के बाद इसराइल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने इसराइल और पूरी दुनिया के लिए इसे 'बुरा' बताया है.
दक्षिणपंथी इसराइली वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने कहा, "इसराइल को खुद ही इस शासन को गिराने की मुहिम जारी रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न करे."
स्मोट्रिच ने कहा, "संयुक्त (अमेरिका-इसराइल) अभियान ने ईरान को कमज़ोर करने में कई सफलताएं हासिल की हैं, और वे सफलताएं बेकार नहीं गईं."
इससे पहले इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वेर ने भी इस समझौते की आलोचना की.
उन्होंने कहा, "हम इस समझौते के साझेदार नहीं हैं, क्योंकि यह हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करता और किसी भी तरह से हमें बाध्य नहीं करता."
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर 19 जून को जिनेवा में साइन होंगे.
संबंधित स्टोरी: ईरान और अमेरिका में डील तो हो गई लेकिन ये ख़तरे अब भी बाक़ी










