जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
फ़ुटबॉल ट्रिक्स दिखाते पुलिस ऑफ़िसर का वीडियो वायरल
ओवैसी की पार्टी से गठबंधन करने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव
इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसे बहुत लोग आएंगे जो बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहेंगे (फ़ाइल फ़ोटो)
समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन करने के सवाल पर जवाब दिया है.
अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "जो इंडिया गठबंधन था, वही इंडिया गठबंधन रहेगा. इसी गठबंधन ने हाल ही में बीजेपी को हराया है."
उन्होंने आगे कहा, "ऐसे बहुत लोग आएंगे और बहुत रुकावटें भी आएंगी, जो बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहेंगे. ऐसे सभी लोग बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाना चाहते हैं."
इससे पहले सोमवार को एआईएमआईएम के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वो यूपी में बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन करने के लिए तैयार हैं.
ओवैसी ने कहा, "हम गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं ताकि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने से रोका जा सके, बशर्ते हमें सम्मान दिया जाए और उस गठबंधन में बराबरी का दर्जा मिले."
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.
मसूरी के होमस्टे में दिल्ली की आईटी प्रोफ़ेशनल की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस, आसिफ़ अली, देहरादून से बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, Asif Ali
इमेज कैप्शन, महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले
उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक होमस्टे में ठहरी दिल्ली की 27 वर्षीय आईटी प्रोफ़ेशनल की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.
पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि आगे की फ़ॉरेंसिक जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया है.
मसूरी पुलिस के अनुसार, 15 जून की सुबह 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित टिपरीधार के कियाना होमस्टे के कमरे में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है. सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौक़े पर पहुंची.
एम्बुलेंस में तैनात फ़ार्मासिस्ट ने महिला की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री के रूप में हुई, जो गुरुग्राम की एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत थीं और वर्तमान में दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट क्षेत्र में रहती थीं.
पुलिस के मुताबिक़, राधा गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ यात्रा पर थीं. दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात कियाना होमस्टे में ठहरे थे.
पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और तड़के क़रीब 3:30 बजे सोने चले गए थे. उनके अनुसार, सुबह जागने पर उन्होंने अपनी पत्नी को अचेत अवस्था में पाया. उन्होंने यह भी बताया कि महिला की नाक से रक्तस्राव हुआ था.
मसूरी के क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की. फ़ॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठे किए और मामले की जांच शुरू की गई. घटना की सूचना मृतका के परिजनों को भी दी गई, जिसके बाद वे मसूरी पहुंचे.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दंपति का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था. दोनों मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के निवासी थे. पति पुणे में और मृतका गुरुग्राम में निजी आईटी कंपनियों में कार्यरत थे.
मसूरी के क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत के अनुसार मृतका के पिता पी सुधाकर ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर मृत्यु के कारणों की जांच की मांग की है.
ईरान-अमेरिका के बीच होने वाले समझौते से जुड़े दस्तावेज़ के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया
इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, ट्रंप ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को 'ज़्यादा ज़िम्मेदार' होने की सलाह भी दी है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जिस समझौते को लेकर सहमति बनी है, उसके दस्तावेज़ में लिखा है कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 समिट के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाह्यान के साथ द्विपक्षीय बैठक में समझौते से जुड़े दस्तावेज़ को लेकर अपनी बात रखी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे दस्तावेज़ जारी करने में कोई दिक़्क़त नहीं है. यह एक शानदार दस्तावेज़ है. इसमें लिखा है: ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. वह न तो इसे ख़रीद पाएगा और न ही विकसित कर पाएगा. यही मेरी सबसे बड़ी मांग थी क्योंकि हम ऐसा होने नहीं दे सकते थे."
उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ़ दस्तावेज़ जारी ही नहीं करूंगा, बल्कि शायद एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी करूंगा और इसे शब्द दर शब्द पढ़ूँगा ताकि मीडिया इसे सही तरीक़े से कवर करे."
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने समिट में कहा कि वो न होते तो इसराइल भी नहीं होता. उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को 'ज़्यादा ज़िम्मेदार' होने की सलाह भी दी.
कोटा में नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ आंदोलन की शुरुआत से पहले लगे राहुल गांधी के होर्डिंग्स हटाए गए, मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, Elke Scholiers/Getty Images
इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में होने वाले कार्यक्रम का नाम 'छात्रों की गूंज' रखा गया है (फ़ाइल फ़ोटो)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को नीट पेपर लीक मामले में एक आंदोलन की शुरुआत करने कोटा आ रहे हैं. वो कोटा में नीट स्टूडेंट्स से संवाद भी करेंगे.
इस कार्यक्रम से जुड़े होर्डिंग्स कोटा में लगाए गए थे. लेकिन कोटा प्रशासन ने यह होर्डिंग्स मंगलवार को हटवा दिए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कोटा कलेक्टर पीयूष सामरिया ने इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है.
कांग्रेस ने इस मामले में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी के होर्डिंग्स हटाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी किया है.
अशोक गहलोत ने कहा है, "कोटा में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के होर्डिंग हटाए जा रहे हैं. भाजपा के कार्यक्रमों के होर्डिंग लगते हैं तब यह प्रशासन पूरा सहयोग देता है. कांग्रेस के कार्यक्रम के होर्डिंग हटाना घबराई हुई भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है."
उन्होंने कहा, "पहले कोचिंग संस्थानों को धमकियां, फिर छात्रों पर दबाव और अब होर्डिंग हटाना... भाजपा इतनी भयभीत क्यों है?"
उन्होंने कहा है कि, "छात्रों की आवाज़ होर्डिंग हटाने से नहीं दबेगी. इस तानाशाही के कारण ही कल 17 जून को कोटा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे."
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि स्थानीय प्रशासन दबाव में आकर राहुल गांधी के पोस्टर हटवा रहा है.
उन्होंने कहा, "भाजपा राहुल गांधी की ट्रेन भी लेट करवा सकती है, इसलिए हमने चार्टर की भी व्यवस्था की है. हमने प्लान-बी भी तैयार रखा है."
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कोटा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है, "कांग्रेस के राजकुमार राजनीतिक पर्यटन के लिए कोटा आ रहे है. इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा नगरी के रूप में प्रचलित कोटा को बदनामी का दंश देने का षड्यंत्र है. पेपर लीक का कनेक्शन महाराष्ट्र से है, कोटा में कार्यक्रम करने की क्या जरूरत है?"
प्रदेश सरकार में मंत्री हीरालाल नागर ने पूर्व सीएम गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कोटा से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल हर कोचिंग में जाकर दबाव बना रहे हैं कि बच्चा संवाद में आए."
कौन हैं 'रौशन सर' जो 'ख़ान सर' से विवाद के बाद चर्चा में आए
अभिजीत दीपके से मारपीट करने वालों को ज़मानत मिलने के बाद फूल मालाएं पहनाई गईं, मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, mohar singh meena
इमेज कैप्शन, पांचों युवकों को ज़मानत मिलने के बाद उन्हें फूल मालाएं पहनाकर नारेबाज़ी की गई है
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार जयपुर में मारपीट हुई थी. इस मामले में गिरफ़्तार किए गए पांच युवकों को मंगलवार को ज़मानत मिल गई.
पांचों युवकों को ज़मानत मिलने के बाद उन्हें फूल मालाएं पहनाकर नारेबाज़ी की गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पांचों युवकों को बीस-बीस हज़ार के बॉन्ड पर ज़मानत मिली है और उन्हें छह महीने के लिए पाबंद भी किया गया है.
गौरतलब है कि जयपुर के शहीद स्मारक पर सीजेपी ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया था.
इस दौरान कुछ युवकों ने अभिजीत दीपके के साथ मारपीट की. इसके बाद जयपुर कमिश्नरेट के विधायकपुरी थाना पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ़्तार किया था.
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के चीफ़ की अमित शाह से दिल्ली में चुपके से क्यों हुई मुलाक़ात?
जी-7 समिट के दौरान मिले पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सामने आईं तस्वीरें
इमेज स्रोत, DD News
इमेज कैप्शन, जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाक़ात हुई है
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ़्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते हुए दिखे.
दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक-दूसरे से मुख़ातिब हैं.
दोनों के बीच यह मुलाक़ात ऐसे समय में हुई है, जब खाड़ी में भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव चल रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से जानकारी दी थी कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार यानी 17 जून को आधिकारिक मुलाक़ात होनी है.
अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी थी कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार, 17 जून को द्विपक्षीय बैठक होगी.
इमेज स्रोत, DD News
इमेज स्रोत, DD News
इमेज स्रोत, DD News
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने हमला करने वाले शख़्स पर कही ये बात
इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई थी (फ़ाइल फ़ोटो)
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके ऊपर हमला करने वाले शख़्स के पास अच्छी नौकरी होती तो वो उन पर हमला नहीं करता.
अभिजीत दीपके ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "मेरे ऊपर हुआ हमला, इस देश में बढ़ती बेरोज़गारी का सबसे सही उदाहरण है."
उन्होंने कहा, "युवाओं को हज़ार-दो हज़ार रुपये देकर ऐसी चीज़ें करवाई जा रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा साधन नहीं है."
दीपके ने कहा, "जिस शख़्स ने मुझ पर हमला किया, उसके पास अच्छी नौकरी होती तो क्या वो ऐसी हरकत करता? नहीं करता."
उल्लेखनीय है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई थी.
जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा से फ़ोन पर बताया, "अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत पांच युवकों को डिटेन किया है."
इमेज कैप्शन, अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर आज का कार्टून
ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनावी नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दूसरी बार अदालत पहुंचीं (फ़ाइल फ़ोटो)
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर अपनी हार को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है.
बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देते हुए ममता बनर्जी ने एक याचिका और हलफ़नामा दायर किया.
टीएमसी से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.
ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर को पार्टी की नेता डोला सेन और विधायक कुणाल घोष के साथ अचानक हाई कोर्ट पहुंची थीं.
ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दूसरी बार अदालत पहुंची थीं. इससे पहले बीते महीने एक मामले में जिरह के लिए अदालत पहुंचने पर वकीलों के एक गुट ने उनके ख़िलाफ़ नारे लगाए थे और विरोध प्रदर्शन किया था.
अप्रैल महीने में हुए चुनाव में भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हज़ार से ज़्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया था.
चुनाव नतीजों के बाद ममता ने भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था.
ममता इससे पहले साल 2021 में नंदीग्राम सीट पर भी शुभेंदु से चुनाव हार गई थीं. उन्होंने अदालत में उस नतीजे को भी चुनौती दी थी. वह मामला अब तक चल रहा है.
अकाल तख़्त के फ़ैसले पर पंजाब में सियासी बहस तेज़, भगवंत मान ने दिया जवाब
डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'मैं नहीं होता तो इसराइल भी नहीं होता'
इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसराइल का लेबनान और हिज़्बुल्लाह के साथ व्यवहार पसंद नहीं आया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके बिना इसराइल नहीं होता. उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को 'ज़्यादा ज़िम्मेदार' होने की सलाह भी दी.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर सहमति बन गई है. हालांकि, इसराइल के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की है.
फ़्रांस में चल रहे जी-7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के बिना इसराइल नहीं होता. मेरे बिना भी इसराइल नहीं होता, क्योंकि कोई और राष्ट्रपति वह करने को तैयार नहीं था जो मैंने किया. मेरा बिबी (नेतन्याहू) के साथ अच्छा रिश्ता रहा है, लेकिन अब बिबी को लेबनान के मामले में ज़्यादा ज़िम्मेदार होना होगा."
उन्होंने कहा, "मुझे इसराइल का लेबनान और हिज़्बुल्लाह के साथ व्यवहार पसंद नहीं आया. उन्हें यह काम जल्दी करना चाहिए था. यह बहुत लंबा खिंच गया है. जब ऐसा होता है तो ईरान के साथ बड़े समझौते पर बुरा असर पड़ता है."
ट्रंप ने आगे कहा, "बिबी के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा रहा है. लेकिन अगर मैं इसमें शामिल न होता तो इसराइल बहुत पहले ही तबाह हो गया होता. मुझे अच्छी तरह याद है, बिबी वॉशिंगटन आए थे और उन्होंने ओबामा (तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति) से गुज़ारिश की थी कि वह यह समझौता न करें. लेकिन ओबामा ईरान के साथ थे, इसराइल के साथ नहीं."
इससे पहले सोमवार को यरूशलम में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि सरकार ने इसराइल को "पूरी तरह तबाह होने से बचा लिया है", लेकिन "लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है."
इमेज स्रोत, JOKER/Alexander Stein/ullstein bild via Getty Images
इमेज कैप्शन, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक नोटिफ़िकेशन जारी किया है (फ़ाइल फ़ोटो: सिरप)
केंद्र सरकार ने ड्रग्स नियमों में बदलाव किया है, इसके तहत अब छोटे गांवों में कफ़ सिरप अब केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल दुकानों से ही बेची जा सकेगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अब खांसी की दवा समेत सभी सिरप डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं बेचे जा सकेंगे.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक नोटिफ़िकेशन जारी किया है.
इसमें बताया गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए अनुसूची 'K' के एक प्रावधान से 'सिरप' शब्द को हटा दिया है.
दरअसल, अनुसूची 'K' में कुछ दवाओं को ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और उसके तहत बने नियमों से छूट दी जाती है.
इसके तहत 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में खांसी की सिरप बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर बेची जा सकती थी. लेकिन अब यह छूट ख़त्म कर दी गई है.
हाफ़ पैंट, टीशर्ट और नंगे पांव: टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान की पुलिस क्यों करा रही है फाल्टा में परेड
कोक स्टूडियो में 'कचौड़ी गली' गाने वाले उत्पल उदित की कहानी
कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
इमेज स्रोत, Chandradeep Kumar/ The India Today Group via Getty Images
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल ने अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट की घटना की भी निंदा की थी (फ़ाइल फ़ोटो)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सीजेपी के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, "सीजेपी अच्छी पार्टी है."
इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट की घटना की भी निंदा की थी.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था, "मैं सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. अगर आप दीपके से सहमत नहीं भी हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको उन पर हमला करने का हक़ मिल जाता है. हम सब जानते हैं कि हमलावर किस पार्टी से जुड़े हैं और इसी वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी."
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी दीपके पर हुए हमले की निंदा की थी.