जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  2. पुतिन को ज़ेलेंस्की की चिट्ठी, दिया मिलने का न्योता

  3. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  4. ईरान के साथ समझौते पर अब क्या बोले ट्रंप?

  5. कॉकरोच जनता पार्टी से आरजेडी सांसद मनोज झा के जुड़ाव के आरोप पर पार्टी के प्रवक्ता ने दी सफाई

    मनोज झा की फ़ाइल फ़ोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (फ़ाइल फ़ोटो)

    सोशल मीडिया पर कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा स्पॉन्सर कर रहे हैं.

    इस आरोप के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने इस पर सफाई दी है.

    सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,"ऐसी बेबुनियाद अफ़वाहें हैं कि राज्यसभा सांसद प्रोफ़ेसर मनोज झा 'कॉकरोच जनता पार्टी' को स्पॉन्सर करते हैं. पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि मेरे ही अनुरोध पर उन्होंने हमें एक ज़रूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जगह दिलाने की सिफ़ारिश की थी, क्योंकि ऐसी सिफ़ारिश सिर्फ़ कोई सांसद ही कर सकता है."

    "प्रोफ़ेसर झा एक जाने-माने शिक्षाविद हैं, और यह बिल्कुल सही था कि मैं उनसे संपर्क करूं, एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो मुझे और मेरे काम को अच्छी तरह जानता है."

    उन्होंने आगे कहा, "प्रोफ़ेसर झा का और न ही किसी और राजनेता का सीजेपी के विचार और फ़ैसले से कोई लेना-देना है. इस तरह से किसी से पार्टी को जोड़ना भ्रामक है और इसे नज़रअंदाज़ किया जाना चाहिए."

  6. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में ईरान को लेकर क्या बताया

    आईएईए

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, आईएईए ने ईरान से सहयोग करने की अपील की है (फ़ाइल फ़ोटो)

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने एक गोपनीय रिपोर्ट में ईरान को लेकर गंभीर चिंता जताई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, आईएईए ने एक गोपनीय रिपोर्ट में कहा है कि ईरान के परमाणु केंद्रों तक पहुंच न होने के कारण वहां मौजूद परमाणु सामग्री की पुष्टि नहीं की जा सकती.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इससे "परमाणु हथियारों के प्रसार" को लेकर चिंता पैदा हो रही है.

    एजेंसी ने ईरान से सहयोग करने की अपील की है.

    पिछले साल इसराइल और अमेरिका के साथ 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद आईएईए को ईरान की कुछ महत्वपूर्ण परमाणु सुविधाओं तक पहुंच नहीं मिल सकी है.

    हालिया संघर्ष में भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले हुए थे.

    संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी इस एजेंसी ने कई बार मांग की है कि उसके निरीक्षकों को इन परमाणु ठिकानों तक जाने की इजाज़त दी जाए.

    अपनी रिपोर्ट में आईएईए ने माना है कि परमाणु प्रतिष्ठानों पर हुए सैन्य हमलों के कारण अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई है.

    एजेंसी ने कहा कि यह बेहद ज़रूरी है कि वह बिना किसी देरी के ईरान में निगरानी और सत्यापन का काम फिर से शुरू कर सके.

    एजेंसी ने कहा कि लगभग एक साल से उसे ईरान के यूरेनियम एनरिचमेंट के स्तर की जांच करने का मौक़ा नहीं मिला है. सुरक्षा नियमों के अनुसार यह जांच बहुत पहले हो जानी चाहिए थी और यह चिंता का विषय है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएईए के महानिदेशक रफ़ेल ग्रोसी ने ईरान से सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा नियमों को पूरी तरह लागू किया जा सके.

  7. कोच्चि की इस जगह को छोड़कर यहां के यहूदी आख़िर कहां चले गए?

  8. बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

    बीजेपी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पार्टी ने मध्य प्रदेश से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया है (फ़ाइल फोटो)

    भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है.

    राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है.

    वहीं मध्य प्रदेश से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

    इसके अलावा राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.

    वहीं ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है.

  9. 'सरकार ने नीट ठीक से कराई होती तो मेरी बेटी ज़िंदा होती', नागपुर की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पुलिस ने क्या बताया?

  10. हिज़्बुल्लाह ने इसराइल और लेबनान के बीच हुए नए सीज़फ़ायर समझौते को मानने से किया इनकार

    लेबनान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, हिज़्बुल्लाह के नेता नईम कासिम ने दावा किया कि लेबनान के बड़े हिस्से के लोग भी इस समझौते को स्वीकार नहीं करते

    लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज़्बुल्लाह ने इसराइल और लेबनान के बीच अमेरिका समर्थित युद्धविराम समझौते की शर्तों को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है.

    संगठन के नेता नईम कासिम ने एक बयान में कहा कि इस समझौते पर हुई बातचीत "बेकार" और "लेबनान के लिए अपमानजनक" थी.

    उन्होंने दावा किया कि लेबनान के बड़े हिस्से के लोग भी इस समझौते को स्वीकार नहीं करते.

    यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब इसराइल और लेबनान ने अपने नाजुक युद्धविराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. इस युद्धविराम के तहत लेबनान के भीतर कुछ "पायलट सुरक्षा क्षेत्र" बनाए जाएंगे, जहां हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों की मौजूदगी पर प्रतिबंध होगा.

    बुधवार को जारी संयुक्त बयान में अमेरिका, इसराइल और लेबनान ने कहा कि यह समझौता तभी लागू होगा जब हिज़्बुल्लाह पूरी तरह से गोलीबारी बंद करेगा.

    लेकिन गुरुवार को हिज़्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने जवाब देते हुए कहा कि "इस युद्धविराम के तहत हिज़्बुल्लाह को गोलीबारी रोकनी होगी और इसराइल की सीमा के पास दक्षिणी क्षेत्र से अपने लड़ाकों को हटाना होगा. दरअसल, ये आत्मसमर्पण के बराबर है और इससे इसराइल के लक्ष्य पूरे होंगे."

  11. गरिंचा यानी फ़ुटबॉल का वो सुपरस्टार जिसने शराब में डूबने से पहले पेले की चमक फीकी कर दी थी

  12. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने वाले सांसदों को 'देश विरोधी' क़रार दिया

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में पारित प्रस्ताव की कानूनी ताकत कितनी होगी (डोनाल्ड ट्रंप की फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर उनके खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों पर पलटवार किया है और उन्हें देशभक्ति की भावना से उलट बताया है.

    बुधवार को अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसका मकसद ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे कोई सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "कल एक बेकार वोटिंग में सदन ने, चार खराब रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर, ईरान के के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही अंतिम वार्ताओं के बीच मेरी युद्ध संबंधी शक्तियों को सीमित करने के पक्ष में मतदान किया. ऐसा देशहित के खिलाफ काम कौन करेगा?"

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में पारित प्रस्ताव की कानूनी ताकत कितनी होगी.

    व्हाइट हाउस ने इसके महत्व को खारिज कर दिया है.

    व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने की एक असंवैधानिक कोशिश है.

  13. कांग्रेस से नाराज़ डीएमके 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में नहीं होगी शामिल

    एमके स्टालिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डीएमके पार्टी के नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फ़ाइल फ़ोटो)

    डीएमके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि वह 8 जून को दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी.

    पार्टी ने कहा, "तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने डीएमके के साथ जो विश्वासघात किया, उससे हमारे कार्यकर्ता अब भी आहत हैं."

    डीएमके ने कहा, "कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि इस बैठक में कांग्रेस भी शामिल होगी."

    हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया कि बैठक में शामिल न होने के बावजूद वह राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर अपना रुख मजबूती से रखेगी.

    दरअसल, 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन दे दिया था.

  14. गाज़ियाबाद में मदरसे को सील करने के फै़सले पर स्थानीय लोग क्यों उठा रहे हैं सवाल?

  15. दिल्ली आग हादसाः वो लोग जिनकी सूझबूझ से बचीं कई जानें

  16. माउंट एवरेस्ट पर मृत समझे गए नेपाली गाइड छह दिन बाद रेंगते हुए बेस कैंप पहुंचे, कमल पेरियार, बीबीसी नेपाली, कठमांडू और कोह इवे,बीबीसी न्यूज़

    गाइड दावा शेरपा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गाइड दावा शेरपा पिछले हफ़्ते माउंट एवरेस्ट पर लापता हो गए थे और माना जा रहा था कि वो मर चुके हैं

    माउंट एवरेस्ट पर मृत समझे जा रहे एक नेपाली पर्वतारोहण गाइड छह दिन बाद ज़िंदा मिले हैं. उन्हें बेस कैंप की ओर रेंगते हुए देखा गया.

    गाइड दावा शेरपा को आखिरी बार करीब 7,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-3 के ऊपर देखा गया था. वह एवरेस्ट की चोटी फतह करने के बाद नीचे लौट रहे थे.

    इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन बहुत कम होती है. इसलिए उनके ज़िंदा बचने की उम्मीद बेहद कम थी. लेकिन गुरुवार को सफाई अभियान में लगे एक दल ने उन्हें धीरे-धीरे नीचे खिसकते हुए देखा. उनके हाथों में फ्रॉस्टबाइट था, लेकिन उनकी बाकी हालत उम्मीद से बेहतर थी.

    खोज अभियान की निगरानी कर रही कंपनी 8के एक्सपेडिशन के कार्यकारी निदेशक पेम्बा शेरपा ने कहा, "दावा ने तमाम मुश्किलों के बावजूद कई दिनों तक ज़िंदा रहकर दिखाया. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. यह पूरी तरह खुद के दम पर किया गया बचाव है."

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, इस साल अब तक एवरेस्ट अभियान के दौरान पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन नेपाली थे, जो पर्वतारोहण की तैयारियों में शामिल थे.

    इस सीजन में एक हज़ार से अधिक लोग एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचे. इससे यह अब तक का सबसे व्यस्त सीजन बन गया.

    दावा शेरपा को प्रसिद्ध पर्वतारोही एडमंड हिलेरी के सम्मान में "हिलेरी दावा शेरपा" के नाम से भी जाना जाता है.

    पेम्बा शेरपा के अनुसार, जब दावा शेरपा को देखा गया, तब वे बेस कैंप की ओर जाने वाले खुम्बू आइसफॉल क्षेत्र से धीरे-धीरे नीचे उतर रहे थे.

    पेम्बा शेरपा ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, एवरेस्ट पर इतनी ऊंचाई पर कोई व्यक्ति अकेले इतने दिनों तक ज़िंदा नहीं बचा है. छह दिन तक अकेले रहकर सुरक्षित नीचे उतर आना एक चमत्कार है. मेरा मानना है कि उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए रास्ते में लगे टेंटों का सहारा लिया होगा."

    काठमांडू के एचएएमएस अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर निशांत ढकाल ने बताया कि दावा शेरपा होश में हैं और उनका इलाज जारी है.

    दावा शेरपा की बेटी म्हेंदो ल्हामो शेरपा ने अस्पताल में उनसे मिलने के बाद रॉयटर्स से कहा, "उन्होंने मुझे पहचान लिया. उनकी हालत अच्छी है और वे बात भी कर रहे हैं. हम बहुत खुश हैं."

    दावा शेरपा के मिलने से पहले उनकी 52 वर्षीय पत्नी ने एएफ़पी को बताया था कि उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए अंतिम प्रार्थना भी कर दी थी. उन्हें लगा था कि अब वे ज़िंदा नहीं हैं.

  17. कार्टून: ऐसे काम नहीं चलेगा

    नेशनल हेल्थ सर्वे
    इमेज कैप्शन, नेशनल हेल्थ सर्वे में मोटापे के आंकड़ों पर आज का कार्टून.
  18. राहुल गांधी के 'आर्थिक सुनामी' और मोदी सरकार के भविष्य वाले बयान पर मचा सियासी घमासान

  19. दिल्ली का मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा

    लवकेश बजाज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल के कर्मचारियों से अभी भी पूछताछ की जानी बाकी है

    दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बुधवार को हुए इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी.

    लाइव लॉ के मुताबिक, साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने पुलिस की मांग को मानते हुए उन्हें चार दिनों की हिरासत में भेज दिया.

    कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि बजाज की गिरफ्तारी कानूनी है.

    पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल के कर्मचारियों से अभी भी पूछताछ की जानी बाकी है और अभियुक्त ने अब तक केवल दो नामों का ही ज़िक्र किया है.

    बजाज के वकील ने बताया कि एफआईआर की कॉपी, जिसमें गिरफ्तारी के आधार भी शामिल थे, नहीं दी गई और यह गिरफ्तारी गैर-कानूनी थी. यह तब हुआ जब शहर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया था.

    इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने बजाज और उनकी पत्नी का पता लगाने के लिए उनके खिलाफ एक 'लुक आउट सर्कुलर' जारी किया था.