जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. कॉकरोच जनता पार्टीः प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- पहली बार दिल्ली पुलिस ने सही काम किया

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रियंका चतुर्वेदी ने कॉकरोच पार्टी को प्रदर्शन की मंज़ूरी देने के दिल्ली पुलिस फ़ैसले को सही ठहराया है

    शिवसेना नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की इजाज़त देकर दिल्ली पुलिस ने ठीक काम किया है.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “शायद पहली बार दिल्ली पुलिस ने सही काम किया है, सीजेपी को प्रदर्शन की इजाज़त देकर.”

    उन्होंने लिखा, "अब देखना है कि ऑनलाइन समर्थन ज़मीन पर भी ताक़त बन पाता है या नहीं.”

    सुप्रीम कोर्ट के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सीजेपी के आंदोलन को समझदारी भरे समर्थन और मार्गदर्शन की ज़रूरत है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "देश में परीक्षा पेपर लीक, भर्ती में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और रोज़ाना घोटाले हो रहे हैं."

    "विदेश नीति पूरी तरह ढह गई है और अमेरिका पर निर्भरता बढ़ गई है. चुनाव आयोग, न्यायपालिका, मीडिया और अन्य संस्थाएं भी कमज़ोर हो गई हैं."

    उन्होंने लिखा, "हम एक बड़े तूफ़ान में घिरे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी इस तूफ़ान का स्वाभाविक नतीजा है. इनके बड़े वादे हैं. इस जेन-ज़ी आंदोलन को समझदारी भरे समर्थन और मार्गदर्शन की ज़रूरत है."

    उधर, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग की.

  2. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभी जंतर मंतर पर कैसा है माहौल?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  3. एयरपोर्ट से बाहर आते ही ये बोले अभिजीत दीपके

  4. जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन से पहले क्या बोले पार्टी के प्रवक्ता?

  5. अभिजीत दीपके ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मीडिया से क्या कहा

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने बताया है कि दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मंज़ूरी मिल गई

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर उतरते ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की.

    अभिजीत दीपके ने एअरपोर्ट से बाहर आते ही मीडिया से कहा, "शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए. पांच स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली है."

    दरअसल, दीपके ने उन छात्रों का ज़िक्र किया है, जिन्होंने कथित तौर पर नीट पेपर लीक होने पर आत्महत्या की है.

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

    अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बताया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मंज़ूरी मिल गई है.

  6. कॉकरोच जनता पार्टीः अभिजीत दीपके ने बताया इतने बजे शुरू होगा प्रदर्शन

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से सीधे जंतर मंतर आने की अपील की (फ़ाइल फ़ोटो)

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बताया है कि उसे प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है.

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से सीधे जंतर मंतर आने की अपील की है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि 10 बजे शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू होगी.

    सीजेपी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है. अब हम सीधे जंतर मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं."

    आगे लिखा, "कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेन्द्र प्रधान जा रहे हैं."

  7. अन्नामलाई के बाद तमिलनाडु में इन नेताओं ने भी छोड़ी बीजेपी

  8. सोनम वांगचुक ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर ये आशंका ज़ाहिर की

    सोनम वांगचुक

    इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी सीजेपी से जुड़े हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है.

    सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अच्छी उम्मीद रखो, लेकिन बुरी स्थिति के लिए तैयार रहो. आइए इस आंदोलन को भारत के इतिहास का सबसे शांतिपूर्ण आंदोलन बनाएं."

    उन्होंने आगे लिखा, "ध्यान रखें कि कोई शरारती तत्व गड़बड़ी न करे. कल दिल्ली में मिलते हैं."

    इस बीच, अभिजीत दीपके ने कुछ मिनट पहले ही बताया है कि वो लैंड कर गए हैं, उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की है.

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

  9. आर्मी हैलिकॉप्टर के सामने यूनिफ़ॉर्म में कैप्टन ने किया मंगेतर को प्रपोज़, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

  10. कॉकरोच जनता पार्टीः दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की ये अपील

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, x/@Cockroachisback

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने कहा है कि आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि वो दिल्ली में लैंड कर गए हैं. उन्होंने सीजेपी के समर्थकों से कहा है कि 'आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.'

    अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, “लैंड कर चुका हूं. जल्द ही आप सब से जंतर मंतर पर मिलने का इंतज़ार है. किताब और हमारा तिरंगा साथ लाना मत भूलना."

    उन्होंने आगे लिखा, "पुलिसकर्मियों को फूल दें, यह करुणा और आभार का प्रतीक होगा. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है."

    गौरतलब है कि दीपके की लैंडिंग से पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    सीजेपी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जंतर मंतर पहुंचने के लिए रवाना हुए लोगों के वीडियो भी साझा किए हैं.

  11. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की लैंडिंग से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा माहौल

    एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, Dilnawaz Pasha

    इमेज कैप्शन, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात है

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से भारत पहुंच रहे हैं और उनकी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना है. इससे पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है.

    सुरक्षा

    इमेज स्रोत, Dilnawaz Pasha

    इमेज कैप्शन, सीजेपी ने एक्स हैंडल 'कॉकरोच इज़ बैक' पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि 6 जून को सुबह 9 बजे जंतर मंतर पर प्रदर्शन की योजना है
    एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, Dilnawaz Pasha

    इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे."
  12. अमेरिकी जज ने ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीति रद्द की, इससे 39 देश हुए थे प्रभावित

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Evan Vucci-Pool/Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी जज ने कहा कि ये नीतियां बिना कानूनी अधिकार के बनाई गईं और प्रवासी विरोधी सोच से प्रभावित थीं (फ़ाइल फ़ोटो: डोनाल्ड ट्रंप)

    अमेरिका में एक फ़ेडरल जज ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन की उस इमिग्रेशन नीति को रद्द कर दिया, जिसके कारण 39 देशों के प्रवासियों के लिए अमेरिका में रहने और प्रवेश पाने की प्रक्रिया कठिन हो गई थी.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, अमेरिका में रोड आइलैंड की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन मैककोनेल जूनियर ने कहा कि इन नियमों से अफ़्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों के लोग कानूनी अनिश्चितता में फंसे हुए थे.

    जज ने कहा, "प्रवासी लोग कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे थे, लेकिन महीनों तक उनके आवेदन अटके रहे क्योंकि यूएससीआईएस (यूएस सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़) ने उन्हें आगे नहीं बढ़ाया. जबकि ये नीतियां बिना कानूनी अधिकार के बनाई गईं और प्रवासी विरोधी सोच से प्रभावित थीं."

    दरअसल, यूएससीआईएस ने ये नीतियां उस समय बनाई थीं जब वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाई गई थी. अभियोजकों का कहना है कि यह हमला एक अफ़ग़ान प्रवासी ने किया था.

    इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था, "थर्ड वर्ल्ड के सभी देशों से प्रवास को स्थायी रूप से रोक दिया जाएगा ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह ठीक हो सके."

    इसके बाद उन्होंने यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की संख्या बढ़ाकर 39 कर दी. पूरी तरह प्रतिबंध वाले देशों में अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, हैती, सोमालिया, वेनेज़ुएला और सीरिया शामिल थे.

    भारत का नाम सूची में नहीं था, इसलिए भारत के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है.

  13. अमेरिकी सेना- ईरान के चार ड्रोन गिराए और रडार ठिकानों पर किए हमले

    अमेरिकी सैनिक (सांकेतिक तस्वीर)

    इमेज स्रोत, U.S. Navy via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान ने इस घटना पर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है (सांकेतिक तस्वीर)

    अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया है, जो होर्मुज स्ट्रेट की ओर भेजे गए थे. यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने यह जानकारी शनिवार तड़के दी.

    सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, “कुछ समय पहले अमेरिकी बलों ने ईरान के चार वन-वे अटैक ड्रोन गिराए, जो होर्मुज़ स्ट्रेट की तरफ भेजे गए थे. ये ड्रोन इलाके के समुद्री यातायात के लिए ख़तरा थे.”

    आगे बताया गया, “अमेरिकी बलों ने आगे के हमलों से बचने के लिए गोरुक और क़ेशम द्वीप पर बने ईरान के रडार ठिकानों पर हमला किया.”

    ईरान ने इस घटना पर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.

    इससे पहले कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए.

    हालांकि, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एयरपोर्ट पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी से इनकार किया और कहा कि नुक़सान अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर की ग़लती से हुआ.

    दूसरी ओर, सेंटकॉम ने इस दावे को ग़लत बताया और कहा कि ईरान ने एयरपोर्ट पर 'जानबूझकर बिना वजह का हमला' किया.

    गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच युद्ध ख़त्म करने को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  15. कार्टून: कौनसी पार्टी?

    कार्टून: कौनसी पार्टी?
    इमेज कैप्शन, दिल्ली में पानी की दिक्कत पर मुख्यमंत्री के बयान पर आज का कार्टून.
  16. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  17. अज़ोव सागर में पांच जहाज़ों पर यूक्रेनी हमला, रोमानिया तट के पास ड्रोन ब्लास्ट की भी पुष्टि, कैथरीन आर्मस्ट्रांग

    रोमानिया

    इमेज स्रोत, Observator Antena1

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन ने शुक्रवार को रोमानिया के तट के अपने एक नौसैनिक ड्रोन फटने की पुष्टि की

    यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अज़ोव सागर और रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी तटीय इलाकों के पास अवैध माल ले जा रहे पांच जहाजों को निशाना बनाया है.

    यूक्रेन की ड्रोन फोर्सेज के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने आरोप लगाया कि ये जहाज यूक्रेनी अनाज की "चोरी" करने के साथ-साथ सैन्य सामान और ईंधन की ढुलाई में शामिल थे.

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने युद्ध समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने बातचीत का प्रस्ताव दिया था.

    हालांकि, सेंट पीटर्सबर्ग में एक इकोनॉमिक फोरम की मीटिंग के दौरान पुतिन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

    इस बीच, यूक्रेन ने पुष्टि की है कि उसका एक नौसैनिक ड्रोन शुक्रवार को रोमानिया के तट के पास विस्फोट हो गया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने शांति वार्ता प्रस्ताव के साथ कहा कि युद्ध के चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुके रूस के लोग यूक्रेनी ड्रोन और मिसाइल हमलों, ईंधन की कमी और महंगाई से थक चुके हैं.

    यूक्रेन लंबे समय से रूस की सैन्य और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाता रहा है, ताकि उसकी युद्ध क्षमता को कमजोर किया जा सके.

    उधर, अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अज़ोव सागर में दो जहाजों पर हुए हमलों में उसके पांच नागरिकों की मौत हुई है.

    मंत्रालय ने हमलों के लिए किसी पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया और कहा कि संबंधित जहाज अज़रबैजान के नहीं थे.

    इससे पहले, यूक्रेन की ड्रोन फोर्सेज के कमांडर ब्रोवडी ने बताया था कि रातभर में मारियुपोल और बर्दियांस्क के बंदरगाहों के साथ-साथ उन तटीय इलाकों में पांच जहाजों को निशाना बनाया गया, जिन्हें यूक्रेन "अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्र" कहता है. ये यूक्रेन के वे हिस्से हैं, जो फिलहाल रूस के नियंत्रण में हैं.

    उनके अनुसार, कार्गो जहाजों और टैंकरों समेत इन जहाज़ों के नाम मिटा दिए गए थे और उनके रडार बंद थे, ताकि कथित तौर पर यूक्रेनी अनाज की चोरी और सैन्य सामान और ईंधन की ढुलाई गुप्त रूप से की जा सके.

    अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय ने प्रभावित दो जहाज़ों की पहचान "नास्त्रा" और "सिरकॉन" के रूप में की है.

    वहीं यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, यूक्रेन में पिछले एक दिन में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और 70 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

  18. भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध, कौन थे बरकतुल्ला भोपाली?

  19. कॉकरोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी से की ये अपील, बताया अभिजीत दीपके क्या-क्या करेंगे?